icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241001
Vishal BajpaiVishal BajpaiFollow14 Jun 2024, 02:27 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बोकारो के जंगलों में हाथियों का डेरा, लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में हाथियों का झुंड अभी भी गोमिया के तिरला, होन्हे क्षेत्र के जंगलों में डेरा डाले हुए है जहां कभी कभी रिहायशी इलाके में घुसते देखा जा रहा है जहां आप देख सकते है कि रतजगा कर फॉरेस्ट विभाग की क्विक रिस्पांस की टिम के द्वारा किस तरह से हाथियों को खदेड़ा जा रहा है। हाथियों की संख्या 32 बताई जा रही है जिसमे नन्हे हाथी भी है। इस क्षेत्र के रहने वाले लोग शाम ढलने के बाद घर से निकलना छोड़ दिया है जहां पिछले दिनों हुई घटना के बाद दिन में ही बाहर का काम निपटाकर लोग घरों में चले जाते है। कभी कभी खाने को लेकर हाथी भटक जाता है और गांव में रात के अंधेरे में प्रवेश कर जाता है इसलिए वन विभाग के द्वारा लोगो को सतर्क रहने के लिए कहा गया है。
0
0
Report
Advertisement

इटावा: कांशीराम कॉलोनी के शौचालय में फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव, पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था शख्‍स

Gaurav GuptaGaurav GuptaFollow1m ago
Bharthana, Uttar Pradesh:

इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के नगला गुदे स्थित कांशीराम कॉलोनी में एक मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शौचालय के अंदर फंदे पर लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई, लेकिन परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजेश कुमार बंजारा पुत्र दयाराम बंजारा निवासी माखनपुर, थाना बसरेहर, जनपद इटावा के रूप में हुई है। राजेश पिछले करीब डेढ़ महीने से पत्नी खुशबू और अपने चार बच्चों के साथ कांशीराम कॉलोनी में रह रहा था। परिवार के भरण-पोषण के लिए वह फेरी लगाकर मजदूरी करता था। उसके परिवार में एक बेटी और तीन बेटे हैं। मृतक की पत्नी खुशबू के मुताबिक, शनिवार देर शाम पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद राजेश घर से बाहर चला गया। कुछ समय बाद वापस लौटकर वह शौचालय में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर घटना की जानकारी हुई। उस समय बच्चे सो रहे थे। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। परिजनों द्वारा कार्रवाई से इनकार किए जाने के बाद शव को पैतृक गांव माखनपुर, बसरेहर ले जाया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। संवाददाता गौरव गुप्ता, भरथना।

0
0
Report
Advertisement

SC के आदेश के बाद गाजीपुर बॉर्डर से बैरिकेड हटे, ट्रैफिक सुधरा

Noida, Uttar Pradesh:Ghaziabad border पर विरोध प्रदर्शन का तीसरा दिन है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के अलग-अलग जगह पर बॉर्डर इलाकों और एक जिले से दूसरे जिलों को कनेक्ट करने वाले रास्तों पर लगे बैरिकेट्स हटाने के निर्देश दिए. सुप्रीम कोर्ट ने कल बैरिकेड हटाने के लिए कहा था और आज गाजीपुर बॉर्डर पर चेकिंग के बजाय दिल्ली पुलिस ट्रैफिक को सुगम बनाने में जुटी है. सिर्फ लुटियंस जोन में पाबंदी है, इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी किया है और रूट डायवर्जन किया. 6 मेट्रो स्टेशन को छोड़कर बाकी सभी मेट्रो स्टेशन खुले रहेंगे.
0
0
Report

रेवाड़ी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप

Rewari, Haryana:रेवाड़ी: डिलीवरी के दौरान महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों का अस्पताल में भारी हंगामा... परिजनों का गंभीर आरोप— ऑपरेशन के दौरान कटी गलत नस, ब्लीडिंग न रुकने से गई जान.... डॉक्टर का दावा— इलाज में कोई कोताही नहीं, महिला को आया था साइलेंट अटैक... रेवाड़ी के मोहल्ला संघी का बास की थी मृतका, निष्पक्ष जांच के बाद ही साफ होगी मौत की वजह.... परिजनों का सीधा आरोप है कि डिलीवरी ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर से एक गलत नस कट गई, जिसके चलते लगातार ब्लीडिंग होती रही... परिजनों का कहना है कि जब हालत बिगड़ने लगी, तो डॉक्टर ने समय रहते सही इलाज नहीं दिया, जिसके कारण पूनम की तड़प-तड़प कर मौत हो गई... घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की... वहीं दूसरी तरफ, महाराजा हॉस्पिटल की डॉक्टर दीप्ति ने इन तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। डॉक्टर का कहना है कि इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई थी, बल्कि महिला की मौत साइलेंट अटैक आने की वजह से हुई है। एक तरफ परिजनों के गंभीर आरोप हैं, तो दूसरी तरफ डॉक्टर की अपनी दलील। अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है। पोस्टमार्टम और आधिकारिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह वाकई डॉक्टरों की लापरवाही थी या फिर कोई अचानक आई मेडिकल इमरजेंसी।
0
0
Report
Advertisement

पटना में ट्रैफिक चेकिंग तेज; एक दिन में 1,650 चालान, 20.42 लाख का जुर्माना

Noida, Uttar Pradesh:पटना- त्योहारों का मौसम नजदीक है और बाजारों में भीड़ बढ़ने के साथ पटना में ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक ही दिन में 1,650 वाहनों का ई-चालान किया गया और कुल 20 लाख 42 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इनमें 1,067 मामले बिना हेलमेट, 304 रेड लाइट उल्लंघन और 98 ट्रिपल राइडिंग के थे। Integrated Command and Control Center के कैमरों की मदद से भी नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की पहचान की जा रही है। ऐसे में जरूरी है कि लोग चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें।
0
0
Report
Advertisement

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड हटाकर यातायात सुगम किया

Noida, Uttar Pradesh:सीईसीसी ज्ञानेश कुमार की स्थिति को लेकर विरोध प्रदर्शन का तीसरा दिन है सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार दिल्ली پولیس ने दिल्ली के अलग-अलग जगह पर बॉर्डर इलाका हो या फिर एक जिले से दूसरे जिलों को कनेक्ट करने वाले रास्ते पर लगे बैरिकेट्स को आज हटा दिया है सुप्रीम कोर्ट ने ही कल बैरिकेड हटाने के लिए बात कही थी और आज गाजीपुर बॉर्डर पर चेकिंग के बजाय दिल्ली पुलिस ट्रैफिक स्मूद करने में जुटी है सिर्फ लुटियंस जोन में पाबंदी है इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी किया है और रूट डायवर्जन किया 6 मेट्रो स्टेशन को छोड़कर बाकी सभी मेट्रो स्टेशन खुले रहेंगे
0
0
Report

भागलपुर दुर्गा पूजा: महिला पुलिस की हाईटेक निगरानी से जाम पर जीत

Naya Chak, Bihar:दुर्गा पूजा में मां दुर्गा के दर्शन के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ और शहर को जाम से बचाने के लिए भागलपुर पुलिस ने खास तैयारी की है। इस बार पहली बार महिला पुलिसकर्मी भी ट्रैफिक की कमान संभालती नजर आएंगी। चौराहों से लेकर प्रमुख सड़कों तक यातायात व्यवस्था पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। खास बात यह है कि ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को हाईटेक कैमरे भी उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखी जा सके। यातायात डीएसपी संजय कुमार ने पुलिस जवानों को जरूरी निर्देश देते हुए स्पष्ट किया है कि पूजा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता होगी। भागलपुर में दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों, बाजारों और प्रमुख चौक-चौराहों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में जाम की समस्या से निपटना यातायात पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगी। इसी को देखते हुए यातायात थाना में जवानों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पुलिसकर्मियों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और भीड़ के दबाव के बीच ट्रैफिक को नियंत्रित रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बार महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती को भी यातायात व्यवस्था का अहम हिस्सा बनाया गया है। हाईटेक कैमरों से लैस महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान यातायात पर नजर रखेंगी। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करने के साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात को व्यवस्थित रखने पर जोर रहेगा। पुलिस की कोशिश है कि श्रद्धालुओं को पूजा पंडालों तक पहुंचने में परेशानी न हो और शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। अब देखना होगा कि महिला पुलिसकर्मियों की नई तैनाती और हाईटेक निगरानी की यह व्यवस्था दुर्गा पूजा के दौरान भागलपुर को जाम से कितनी राहत दिला पाती है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top