Back
हरदोई में संवाद सेतु: ऐप से जनप्रतिनिधि- अधिकारी के बीच त्वरित संवाद संभव
ADASHISH DWIVEDI
Feb 25, 2026 11:40:22
Hardoi, Uttar Pradesh
हरदोई में ‘संवाद सेतु’ ऐप लॉन्च, जनप्रतिनिधि–अधिकारियों के बीच संवाद होगा सशक्त
हरदोई में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बुधवार को हरदोई के विवेकानंद सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘संवाद सेतु’ ऐप की लॉन्चिंग की। इस अवसर पर सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी, एडीएम (न्यायिक) प्रफुल्ल त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों में नगर पालिका परिषद हरदोई के अध्यक्ष सुखसागर मिश्र ‘मधुर’, ब्लॉक प्रमुख भरखनी धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘सेनानी’, शाहाबाद ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा समेत अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे。
‘संवाद सेतु’ ऐप का मुख्य उद्देश्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच संवाद की कमी को दूर करना है। लंबे समय से यह शिकायत मिल रही थी कि कई अधिकारी जनप्रतिनिधियों के फोन नहीं उठाते या कॉल बैक नहीं करते, जिससे जनसमस्याओं के समाधान में देरी होती है। इस मुद्दे पर मंत्री असीम अरुण ने भी पूर्व में नाराजगी जताई थी। इसके बाद सतीश महाना के निर्देश पर संवाद व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए गए, जिसके तहत ‘संवाद सेतु’ ऐप को लागू किया गया। गाजियाबाद कन्नौज और हरदोई से लांचिंग की गई।
जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि अब यदि कोई अधिकारी जनप्रतिनिधि का फोन नहीं उठाता है तो संबंधित जनप्रतिनिधि ‘संवाद सेतु’ ऐप पर संदेश दर्ज कर सकता है। इसके बाद 10 मिनट के भीतर संवाद सेतु कमांड सेंटर सक्रिय होकर त्वरित प्रतिक्रिया देगा और संबंधित अधिकारी से बातचीत कराएगा।ऐप में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के अधिकृत नंबर जोड़े गए हैं,जिससे संचार व्यवस्था पारदर्शी और प्रभावी बनेगी।और फिर भी अगर कोई अधिकारी फोन नहीं उठायेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।इसमें सांसद,विधायक, नगर पालिका ,नगर पंचायत के चेयरमैन,जिला पंचायत अध्यक्ष ,जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख,क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधान के नंबर भी जोड़े गए हैं।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख भरखनी धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘सेनानी’ ने कहा कि इस पहल से निश्चित रूप से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद बेहतर होगा। पहले अधिकारियों द्वारा फोन न उठाने की समस्या आम थी, जिससे जनता की समस्याओं के समाधान में बाधा आती थी। अब इस ऐप के माध्यम से त्वरित संवाद संभव होगा。
कार्यक्रम में ऐप की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन भी किया गया।नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र ‘मधुर’ ने एडीएम (न्यायिक) प्रफुल्ल त्रिपाठी को कॉल किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने ‘संवाद सेतु’ ऐप के जरिए संदेश दर्ज किया। कुछ ही मिनटों में कमांड सेंटर से कॉल बैक आया और दोनों के बीच बातचीत कराई गई, जिससे ऐप की उपयोगिता का प्रत्यक्ष प्रदर्शन हुआ。
बाइट -- अनुनय झा जिलाधिकारी हरदोई
बाइट -- धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ब्लॉक प्रमुख भरखनी
बाइट -- सुखसागर मिश्र मधुर चेयरमैन नगर पालिका परिषद हरदोई
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
बलरामपुर में बिजली विभाग के JE के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया, पुलिस ने महिला पर एफआईआर दर्ज किया
PTPawan Tiwari
FollowFeb 25, 2026 13:19:10Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में बिजली विभाग के JE के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है. फिलहाल मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला पर एफआईआर दर्ज की है
0
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 25, 2026 13:18:42Noida, Uttar Pradesh:बिहार: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्णिया पहुंचे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अन्य लोगों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
0
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 25, 2026 13:17:420
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 25, 2026 13:17:130
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 25, 2026 13:16:580
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 25, 2026 13:16:490
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 25, 2026 13:16:420
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 25, 2026 13:16:01Etawah, Uttar Pradesh:एटा में नकल बोर्ड परीक्षा में नकल के रेट कार्ड का ऑडियो वायरल मामले में पीटीसी भेजा हु
0
Report
JPJitendra Panwar
FollowFeb 25, 2026 13:15:460
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 25, 2026 13:15:130
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowFeb 25, 2026 13:04:450
Report
SSsubhash saheb
FollowFeb 25, 2026 13:04:280
Report
JPJai Pal
FollowFeb 25, 2026 13:04:130
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 25, 2026 13:03:240
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 25, 2026 13:03:070
Report