Back
हापुड़ में देर रात मुठभेड़: एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार; चोरी के आभूषण-तमंचा बरामद
AMAbhishek Mathur
Dec 11, 2025 19:00:21
Hapur, Uttar Pradesh
हापुड़ में नगर कोतवाली पुलिस की देर रात बाइक पर सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हुआ है. जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. पकड़े गए घायल बदमाश से पुलिस ने चोरी के आभूषण, नगदी और बाइक सहित तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं.
पुलिस अधीक्षक नगर वरुण मिश्रा ने बताया कि हापुड़ कोतवाली पुलिस देर रात प्रीत विहार इलाके में गश्त पर थी. तभी पुलिस को एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिए. जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो उक्त बाइक सवार युवकों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाई. जिसमें एक गोली बाइक सवार युवक के पैर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर गया. जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए बदमाश को अपनी गिरफ्त में ले लिया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. पकड़े गए बदमाश ने पूछताछ के दौरान अपना नाम शाहिद उर्फ शहजाद पुत्र यामीन निवासी करीमपुरा बुलंदशहर रोड थाना हापुड़ बताया. सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश शाहिद उर्फ शहजाद शातिर किस्म का अपराधी है. इसके द्वारा हाल ही में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मौहल्ला आदर्श नगर में हुई चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था, जिसे इसके द्वारा स्वीकार किया गया है. पकड़े गए शहजाद पर करीब एक दर्जन से ज्यादा चोरी व लूट के मुकदमे दर्ज है. इसके पास से पुलिस ने चोरी के चांदी के सिक्के, पायल व नगदी के अलावा बिना नंबर प्लेट की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा तमंचा व कारतूस बरामद किया है. वहीं पुलिस फरार हुए बदमाश की तलाश में जुटी हुई है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Katra Raja Himmat Sing, Uttar Pradesh:दिनदहाड़े हनुमान मंदिर में चोरी, मुकुट ले उड़े चोर
अमेठी के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बड़ागांव स्थित हनुमान मंदिर में दिनदहाड़े चोरी हो गई। अज्ञात चोर हनुमान जी का मुकुट व कीमती सामान उठा ले गया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद है। सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, गांव में रोष है।
0
Report
0
Report
0
Report