Back
हापुड़ अस्पताल में नवजात के बदले जाने के आरोप पर हंगामा, CCTV से सच दिखा
AMAbhishek Mathur
Mar 11, 2026 04:45:23
Hapur, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में देर रात नगर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक अस्पताल में उस वक्त जमकर हंगामा हुआ, जब परिवारीजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया. परिवारीजनों का कहना था कि अस्पताल के स्टाफ ने डिलीवरी के बाद बधाई देते हुए कहा कि आपके बेटे हुआ है, और सुबह में जब उन्होंने बच्चे के कपड़े बदले, तो देखा कि बच्ची हाथ में थी. जिसे देखकर परिवार के लोग आग-bबूला हो गये और उन्होंने अस्पताल के स्टाफ पर बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. इतना ही नहीं परिवार के लोगों ने देहात थाने में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर भी दे दी. जबकि अस्पताल की संचालिका ने बताया कि गुस्साए परिवारीजनों को CCTV वीडियो से सच्चाई को दिखा दिया गया है. हैपुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड स्थित शिवलोक कालौनी निवासी सोनू गर्ग ने बताया कि उनकी पत्नी चंचल को जब प्रसव पीड़ा हुई, तो उन्होंने स्वर्ग आश्रम रोड स्थित अखिल मैमोरियल हॉस्पिटल में एडमिट कराया. यहां चंचल को देर रात 8:55 पर डिलीवरी हुई. अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि बधाई हो! आपके बेटा हुआ है. जिससे परिवार में खुशी का माहौल छा गया. पूरे अस्पताल परिसर में सभी को लड्डू भी बांट दिये गये. लेकिन जब परिवार के लोगों ने नवजात बच्चे के कपड़े बदले, तो देखा कि उनके हाथ में बच्ची थी. जिसे देखकर वह भड़ Capitalized हो गये. सोनू गर्ग का आरोप है कि अस्पताल के स्टाफ ने उनके बच्चे को बदल दिया. जिसके बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ. मामला थाने तक पहुंच गया, परिवारीजनों ने देहात कोतवाली में अस्पताल प्रबंधन पर बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए तहरीर तक दे दी. वहीं, अस्पताल की संचालिका व महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. उमा शर्मा ने बताया कि रात को ऑपरेशन से डिलीवरी हुई थी और डिलीवरी के बाद स्टाफ ने गलती से मेल बता दिया, वहीं गलती से उन्होंने भी मेल बता दिया, रजिस्टर में लिखा है. सुबह चेक करने पर फीमेल था. इस संशय को दूर करने के लिए अस्पताल द्वारा मरीज के सभी रिश्तेदारों को ऑपरेशन से पहले और ऑपरेशन के बाद के सभी CCTV वीडियो दिखा दिये हैं. डिलीवरी के बाद हुए बच्चे को तुरंत दिया गया है, यह भी दिखा दिया. कहीं कोई इसमें कंफ्यूजन नहीं है, बस यहां गलती हुई कि मेल की जगह फीमेल बता दिया, यही गलती हुई. उन्होंने कहा कि स्टाफ की गलती की वजह से फीमेल की जगह मेल को बता दिया गया, लेकिन बच्चे के बदले जाने की कहीं कोई ऐसी गड़बड़ी नहीं हुई है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 11, 2026 05:45:110
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowMar 11, 2026 05:34:170
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 11, 2026 05:34:050
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 11, 2026 05:33:530
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 11, 2026 05:33:360
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 11, 2026 05:33:250
Report
MJManoj Jain
FollowMar 11, 2026 05:33:160
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 11, 2026 05:33:040
Report
NGNakibUddin gazi
FollowMar 11, 2026 05:32:300
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowMar 11, 2026 05:32:210
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowMar 11, 2026 05:32:060
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 11, 2026 05:31:530
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 11, 2026 05:31:440
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 11, 2026 05:31:360
Report