Back
गोरखपुर के मुंडेरा बाजार में बंदरों का आतंक, लोगों की जिंदगी दहशत में
NTNagendra Tripathi
Nov 13, 2025 11:37:31
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर से एक अजीब लेकिन बेहद गंभीर खबर मुंडेरा बाजार में इन दिनों इंसानों पर नहीं बल्कि बंदरों का राज है! बंदरों की बढ़ती हुई आबादी के कारण छतों से लेकर गलियों तक हर गली हर रास्ते हर जगह इन बंदरों का आतंक फैला हुआ है। स्थानीय लोग रोज़ इनके हमलों से घायल हो रहे हैं और अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। अब तो इनके खौफ का आलम यह है कि छोटे छोटे स्कूली बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं बड़े बुजुर्ग के साथ ही घरेलू महिलाएं तक घरों से बाहर निकलने से कतराने लगी हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं लेकिन राहत के आसार दूर-दूर तक नहीं दिख रहे।
गोरखपुर के नगर पंचायत मुंडेरा बाजार में इन दिनों बंदरों का आतंक चरम पर है। रोजाना कई लोग इनके हमले का शिकार बन रहे हैं। ये बंदर गलियों में झुंड बनाकर घूम रहे हैं और लोगों के घरों में आतंक मचा रहे हैं। घरों की छतों पर सुखाने के लिए रखे हुए कपड़ों को बन्दर फाड़ देते हैं। फलों,सब्जियों और मिठाइयों की दुकानों से सामान छीन रहे हैं और इसी दरम्यान कई बार झपट्टा मारकर लोगों को घायल भी कर देते हैं।
महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग तो अब घर से बाहर निकलने में डरने लगे हैं। रोजमर्रा के काम ठप हैं और लोगों में भारी आक्रोश है।
“सुबह-शाम ये बंदर घरों में घुस जाते हैं, कपड़े-खाने का सामान सब फेंक देते हैं। बच्चों को स्कूल भेजने में डर लगता है।”
“जब हम लोग घर के गेट खोलते हैं तो बंदर ऊपर से झपट पड़ते हैं। कई लोगों को काट भी चुके हैं। प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा।”
“बंदरों ने मेरी पोती और पोते को काट लिया है। हमने अस्पताल में जाकर उन्हें इंजेक्शन लगवाई है। हम कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब तो बंदर झुंड में घूमते हैं, हर कोई डर के साए में है।”
नगर पंचायत प्रशासन और वन विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
लोगों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो हालात और भी खतरनाक रूप ले सकते हैं। तो गोरखपुर के मुंडेरा बाजार में फिलहाल इंसानों नहीं, बंदरों का आतंक है। लोग प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि जल्द इन बंदरों को आबादी वाले इलाके से पकड़कर दूर छोड़ा जाए वरना ये बंदर किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
“गोरखपुर में बंदरों का आतंक… लोग बोले – इंसानों से ज़्यादा अब डर बंदरों से है!”
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 13, 2025 15:32:240
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 13, 2025 15:31:520
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowDec 13, 2025 15:31:350
Report
MTMD. TARIQ
FollowDec 13, 2025 15:31:170
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 13, 2025 15:30:490
Report
STSharad Tak
FollowDec 13, 2025 15:30:160
Report
0
Report
0
Report
STSharad Tak
FollowDec 13, 2025 15:19:500
Report
PTPreeti Tanwar
FollowDec 13, 2025 15:19:370
Report
0
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowDec 13, 2025 15:19:220
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 13, 2025 15:19:030
Report