Back
घने कोहरे से NH-28 पर भयावह हादसा, एक की मौत, दो घायल
NTNagendra Tripathi
Dec 09, 2025 17:16:16
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र में NH-28 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतनी भीषण था कि टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-28 पर सिसवा उर्फ चनकापुर के पास मंगलवार को घने कोहरे के बीच बड़ा सड़क हादसा हो गया। फोरलेन के दक्षिणी सर्विस लेन पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान बेलवा खुर्द निवासी हरिओम सिंह (32) के रूप में हुई है। उनके साथ बाइक पर भाई पप्पू सिंह (35) और शैलेष सिंह (30) भी मौजूद थे। तीनों सोनबरसा बाजार की ओर जा रहे थे तभी कोहरे के कारण सामने से आए अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को एम्स अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने हरिओम सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है। घने कोहरे के बीच यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। सहकारी चीन मिलकर्मियों का हंगामा। कर्मचारियों ने पेराई का काम ठप किया गन्ने की चेन में घुसकर धरने पर बैठे कर्मचारी। मौके पर भारी हंगामा। अधिकारियों पर उत्पीड़न करने का आरोप। थाना तिलहर के सहकारी चीनी मिल का मामला
0
Report
Bareilly, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के तिलहर चीनी मिल में कर्मचारियों ने शुरु किया प्रदर्शन। चैन में खड़े हुए कर्मचारी। मिल के जीएम पर लगाए गंभीर आरोप।
0
Report
48
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report