Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gorakhpur273152

गोरखपुरः पुलिस चौकी निर्माण कार्य के लिए हुआ भूमि पूजन

Jan 01, 1 00:00:00
Patara, Ratnpur, Uttar Pradesh

पिपराइच थाना क्षेत्र के रामापुर में विधायक महेंद्र पाल सिंह, एसपी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने चौकी निर्माण के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSATISH KUMAR
Feb 05, 2026 07:48:32
Jaspur, Uttarakhand:बाज़पुर में उस वक्त एक बड़ा हादसा हो गया, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार पर भूसे से भरा एक बड़ा ट्रक और नियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने से ट्रक में सवार एक युवक की मौत हो गई और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना से मृतक के परिजनों में भी कोहराम मच गया। बता दें कि बाजपुर के ग्राम कनोरा निवासी नाजिम दोराहा चौकी में तैनात एक पुलिसकर्मी की कार को धुलवाने के लिए लेकर गया था। नाजिम ने दोराहा चौकी से कुछ दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर सड़क किनारे कार को खड़ा कर दिया कि अचानक भूसे से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया जिससे कार पूरी तरह पिचक गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने कड़ी मश्कत के बाद कार में सवार नाजिम को बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए बाजपुर के उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया लेकिन स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाजिम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटाकर कब्जे में ले लिया है। इस दौरान सीओ विभव सैनी ने बताया कि सड़क किनारे खड़ी एक कार पर भूसे से भरा एक ट्रक पलटने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जिसमें एक युवक की मौत हुई है उन्होंने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी。
0
comment0
Report
HDHARSH DWIVEDI
Feb 05, 2026 07:48:17
Etah, Uttar Pradesh:धर्मनगरी मथुरा से एक बेहद सनसनीखेज और अमानवीय घटना सामने आई है। मथुरा हाईवे पर एटा जिले के एक ट्रक ड्राइवर को अज्ञात कार सवारों ने लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इलाज के दौरान ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। इस बर्बरता का वीडियो भी अब सामने आ चुका है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना मथुरा जनपद के थाना हाईवे क्षेत्र में जयगुरुदेव आश्रम के पास की है। जानकारी के मुताबिक, अज्ञात कार सवारों ने ट्रक को ओवरटेक कर जबरन रोका। ट्रक ड्राइवर ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे ट्रक से घसीटकर नीचे उतार लिया और लोहे की रॉड से सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। हमलावरों ने ड्राइवर के दोनों पैर भी तोड़ दिए। पीड़ित ड्राइवर रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन हाईवे से गुजर रहे कई लोग तमाशबीन बने रहे। कुछ वाहन चालकों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावर लगातार उसे पीटते रहे और लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। घायल अवस्था में ट्रक के हेल्पर ने ड्राइवर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वीडियो फुटेज : मारपीट का वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कार सवार युवक लोहे की रॉड से ट्रक ड्राइवर को बेरहमी से पीट रहे हैं। मृतक की पहचान : मृतक की पहचान अनूप यादव (28 वर्ष) पुत्र राकेश कुमार, निवासी ग्राम कुंजलपुर, तहसील जलेसर, जनपद एटा के रूप में हुई है। अनूप यादव मंगलवार को गुरुग्राम से बेंगलुरु के लिए ट्रक लेकर जा रहा था। शाम करीब 8:30 बजे यह वारदात हुई। मृतक के पिता राकेश कुमार का कहना है कि शाम 7:30 बजे बेटे से आखिरी बार बात हुई थी। उसके बाद यह दिल दहला देने वाली घटना हो गई। भाई का बयान : मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि कार सوار युवक शराब के नशे में थे और उनके पास धारदार हथियार भी थे। सरेराह की गई इस बेरहमी ने उनके भाई की जान ले ली। पुलिस का पक्ष : मथुरा पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया और शव पैतृक गांव भेज दिया गया। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। गांव में मातम : जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। मां बेसुध हो गई, पिता बदहवाश हैं। बुधवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Feb 05, 2026 07:47:13
Obra, Uttar Pradesh:ANCHOR: सोनभद्र जनपद में चलती ट्रेन से गिरने पर एक युवक का बाया हाथ ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक का हाथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया,जहां से हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। VO: मामला विंढमगंज थाना क्षेत्र के फुलवार और जोरूखाड़ के बीच रेलवे लाइन का है।गुरुवार अल सुबह करीब 4 बजे टाटा जमशेदनगर से जम्मू तवी जा रही टाटा एक्सप्रेस से 38 वर्षीय आलम पुत्र रमजान निवासी शाहगंज रॉबर्ट्सगंज गिर गया।बताया जा रहा है कि रात में प्यास लगने पर युवक ट्रेन के गेट पर खड़ा हुआ था,इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़ा।गिरते ही उसका बाया हाथ ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे हाथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।घायल युवक दर्द से कराहता हुआ रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा रहा।सुबह स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए घायल को सीएचसी दुद्धी भेजवाया,जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मनोहर सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।फिलहाल युवक का इलाज जारी है。
0
comment0
Report
YNYogesh Nagarkoti
Feb 05, 2026 07:47:03
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Feb 05, 2026 07:46:44
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अंबुज श्रीवास्तव کا ऐलान, पद्यमश्री धनराज पिल्लै होंगे मुख्यातिथि अम्बुज हॉकी सोसाइटी ने नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी जानकारी 8 से 12 फरवरी तक होगा स्व. गुलाब चन्द मेमोरियल टूर्नामेंट अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अम्बुज श्रीवास्तव ने दी प्रतियोगिता की जानकारी प्रतियोगिता में प्रदेश की 6 शीर्ष टीमें लेंगी हिस्सा ओलंपियन व राष्ट्रीय खिलाड़ियों के बीच होंगे रोमांचक मुकाबले पद्मश्री धनराज पिल्लै होंगे प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एनसीआर, प्रयागराज, साई लखनऊ, यूपी पुलिस सहित 6 टीमें होंगी शामिल नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार बनेगा महिला हॉकी का केंद्र गाजीपुर में खेल प्रेमियों के लिए बड़ा उत्सव की तैयारियाँ गाजीपुर में महिला हॉकी को लेकर बड़ा आयोजन होने जा रहा है। अम्बुज हॉकी सोसाइटी गाजीपुर के तत्वावधान में आज नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोराबाजार में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अम्बुज श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 फरवरी से 12 फरवरी तक स्वर्गीय गुलाब चंद्र मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेश की कुल 6 शीर्ष टीमें भाग लेंगी, जहाँ दर्शकों को ओलंपियन और राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ियों के बीच جبरदस्त मुकाबले देखने को मिलेंगे। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी, चार बार के ओलंपियन, अर्जुन अवॉर्ड और राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित पद्मश्री धनराज पिल्लै होंगे। जिनकी मौजूदगी से खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रमुख टीमों में एनसीआर प्रयागराज, अयोध्या स्पोर्ट्स हॉस्टल, गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज, प्रयागराज अम्बेडकर क्लब, साई लखनऊ और यूपी पुलिस की टीम शामिल हैं।  महिला हॉकी को बढ़ावा देने की दिशा में यह प्रतियोगिता गाजीपुर के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। बाइट- अंबुज श्रीवताव- अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Feb 05, 2026 07:46:21
Noida, Uttar Pradesh:इससे वाक थ्रू गया है इससे बाईट गयी है यूपी बीजेपी में क्षेत्रीय कमेटियों की रिपोर्ट तैयार ,अब होगा इन रिपोर्ट पर मंथन उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने की कवायद जोर पकड़ चुकी है. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पूरे प्रदेश में क्षेत्रीय कमेटियों के साथ व्यापक बैठकें पूरी कर ली हैं.इन बैठकों में संगठन की मौजूदा स्थिति, कमजोरियां, चुनौतियां और सुधार की आवश्यक जरूरतों पर गहन मंथन हुआ. अब क्षेत्रीय कमेटियों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार हो चुकी है, जिसे जल्द ही केंद्रीय नेतृत्व को सौंपा जाएगा. पंकज चौधरी ने हर एक क्षेत्र में जाकर बैठक करते हुए बयान दिये और रिपोर्ट अब तैयार हो चुकी है। अवनीश त्यागी प्रवक्ता भाजपा सूत्रों के अनुसार, इस रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश कार्यकारिणी में बड़े पैमाने पर बदलाव, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति और क्षेत्रीय संतुलन सुनिश्चित करने की प्रक्रिया तेज होगी. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विभिन्न क्षेत्रों में पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों से व्यक्तिगत मुलाकात कीं. उन्होंने हर बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और पार्टी की सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया. बैठकों में पश्चिमी यूपी के जाट बेल्ट, ब्रज की यादव-ब्राह्मण गतिशीलता, पूर्वांचल की सामाजिक संरचना और बुंदेलखंड के विकास मुद्दों पर फोकस रहा. पंकज चौधरी ने इन क्षेत्रों सहयोगी दलों की स्तिथि का भी आंकलन किया क्षेत्रीय कमेटियों की रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व के लिए गाइडलाइन का काम करेगी. इसमें कमजोर बूथों को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और विपक्ष की 'पीडीए' जैसी रणनीतियों का मुकाबला करने के ठोस सुझाव शामिल हैं. पार्टी का लक्ष्य स्पष्ट है सबसे पहले आगामी पंचायत चुनावों में मजबूत प्रदर्शन और फिर 2027 के विधानसभा महासंग्राम में लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत हासिल करना. अब क्षेत्रीय कमेटियों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार हो चुकी है, जिसे जल्द ही केंद्रीय नेतृत्व को सौंपा जाएगा जिसके बाद यूपी भाजपा का एक्शन प्लान तैयार होगा
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Feb 05, 2026 07:46:00
Patna, Bihar:बिहार में अब भोजपुरी अश्लील गाने मगही गाने सहित अन्य भाषाओं के अश्लील गाना सार्वजनिक स्थान पर बजाने पर रोक लगाई गई है। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी जिले के वरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया है। अगर कोई सार्वजनिक स्थान पर ऑटो रिक्शा, बस, ट्रेन में अश्लील गाना बजाते हुए पकड़ा जाएगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। पटना के जीपीओ स्थित ऑटो स्टैंड के चालकों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि कुछ लोग हमारे बीच के हैं जो अश्लील गाना बजाते हैं। हम लोग उनको मना करेंगे। सरकार ने यह जो फैसला लिया है वह सही फैसला है; ऑटो में गाना बजाने की वजह से पैसेंजर्स को दिक्कत होती है, कई बार पैसेंजर ने गाना बंद भी कराया है, उसके बाद से हम लोग नहीं बजाते हैं। भोजपुरी नहीं, बाकी अन्य गानों की वजह से भी गाने पर ध्यान होने से ऑटो चालक के साथ-साथ पैसेंजर की भी परेशानी बढ़ती है, सड़क दुर्घटना का खतरा भी रहता है। सरकार के फैसले का हम स्वागत करते हैं। बातचीत: ऑटो चालक…
0
comment0
Report
Feb 05, 2026 07:45:26
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki: फतेहपुर में बुधवार शाम एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में सब्जी की दुकान बंद कर रहे एक व्यक्ति सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।मोटरसाइकिल पर 24 वर्षीय अभिषेक वर्मा पुत्र राजेश कुमार और 20 वर्षीय आशीष कुमार पुत्र बाबूराम (दोनों निवासी महमूदाबाद, सीतापुर) सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि यार मोहम्मद सड़क पर दूर जा गिरे, जबकि बाइक सवार दोनों युवक भी संतुलन खोकर घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद, मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, यार मोहम्मद की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभिषेक वर्मा की स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें लखनऊ के हायर सेंटर भेजा गया। आशीष कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। परिजनों के अनुसार, अभिषेक और आशीष बन्नी गांव में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस अचानक हुए हादसे की खबर मिलते ही घायलों के परिवारों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और नियमित पुलिस गश्त की मांग की है। मोहल्ला पटेल नगर स्थित श्याम सुंदर मेडिकल स्टोर के सामने 40 वर्षीय यार मोहम्मद पुत्र असगर अली (निवासी कटघरा) अपनी सब्जी की दुकान बंद कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी।
0
comment0
Report
KKKamal Kumar
Feb 05, 2026 07:45:17
Pakhanjur, Chhattisgarh:place -पखांजूर एंकर, पखांजूर क्षेत्र के ग्राम पंचायत ताड़वायली में पंचायत सचिव पर गंभीर गबन के आरोप लगे हैं…आरोप है कि मुक्तिधाम और आंगनबाड़ी भवन निर्माण के नाम पर लाखों रुपये की राशि आहरण कर ली गई… लेकिन जमीनी स्तर पर आज तक कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ… ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए हैं… ग्राम पंचायत ताड़वायली के आश्रित गांव PV-96 सावनपुर में 4 साल पहले मुक्तिधाम निर्माण की स्वीकृति मिली थी…लेकिन आरोप है कि पंचायत सचिव विद्युत जयधर ने करीब 1 लाख 91 हजार रुपये की अग्रिम राशि आहरण कर ली…इसके बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया…इतना ही नहीं… पंचायत के तीन गांवों में स्वीकृत आंगनबाड़ी भवनों के नाम पर भी लाखों रुपये के गबन का आरोप है…ग्रामीणों का कहना है कि हर भवन से करीब 2-2 लाख रुपये निकाल लिए गए… लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं हुआ।इस पूरे मामले में पंचायत के सरपंच ने उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत भी दी…जिसके बाद जांच तो हुई… लेकिन जांच रिपोर्ट फाइलों में ही दबकर रह गई…6 महीने बीतने के बाद भी सचिव पर कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है…ग्रामीणों का कहना है कि मुक्तिधाम नहीं बनने से अंतिम संस्कार में भारी परेशानी होती है…बारिश और गर्मी के मौसम में स्थिति और भी ज्यादा गंभीर हो जाती है…अब ग्रामीणों ने गबन करने वाले सचिव पर सख्त कार्रवाई और जल्द निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है… अब देखना होगा कि ग्रामीणों की शिकायत और गंभीर आरोपों के बाद प्रशासन कब तक कार्रवाई करता है… और आखिर कब तक गांव में रुके विकास कार्य फिर से शुरू हो पाते हैं… बाइट – संजय मंडल (वार्ड पंच) बाइट – गौरांग मंडल (उपसरपंच) बाइट – विकास हालदार (ग्रामीण) बाइट – सोमजी राम कतलम (सरपंच)
0
comment0
Report
Feb 05, 2026 07:40:09
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी के हैदरगढ़ स्थित प्रसिद्ध अवसनेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। मंदिर के गर्भगृह में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर की करतूत कैद हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि चोर ने शिवलिंग पर पैर रखकर चांदी का अरघा उखाड़ा। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। जांच से पता चला है कि यह वारदात मंगलवार रात करीब 2:30 बजे हुई। एक चोर मंदिर के पूर्वी हिस्से का चैनल गेट तोड़कर अंदर घुसा और लगभग डेढ़ घंटे तक मंदिर में रहा। फुटेज के अनुसार, जब चोर हाथ से अरघा नहीं उखाड़ पाया, तो उसने शिवलिंग पर पैर रखकर पूरी ताकत लगाई और करीब 9 किलो चांदी का सामान निकाल लिया। चोर ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मंदिर के बल्ब भी बंद करने की कोशिश की। आशंका है कि इस वारदात में 3 से 4 लोग शामिल थे, जिन्होंने पहले मंदिर की रेकी की थी। इस घटना ने पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस समय चोर मंदिर के अंदर वारदात को अंजाम दे रहे थे, उसी दौरान मंदिर के बाहर सड़क पर डायल 112 की पुलिस गाड़ी खड़ी थी। पुलिसकर्मी वाहन के भीतर ही मौजूद थे, लेकिन उन्हें डेढ़ घंटे तक चली इस चोरी की भनक तक नहीं लगी। इस लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच सहित तीन विशेष टीमों का गठन किया है। पुलिस अब केवल मंदिर ही नहीं, बल्कि आसपास की मुख्य सड़कों और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लगे हाई-रेज़ोल्यूशन कैमरों की फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Feb 05, 2026 07:37:36
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद में 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनमें सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों की जिम्मेदारियां स्पष्ट की गई हैं। इस वर्ष सहारनपुर में कुल 66,732 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 35,795 और इंटरमीडिएट के 30,937 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 5,841 विद्यार्थियों की संख्या कम हुई है, जिसमें इंटरमीडिएट में 4,350 और हाईस्कूल में 1,491 विद्यार्थियों की कमी दर्ज की गई है। जिले में कुल 89 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा भेजे गए प्रश्नपत्र जनपद में पहुंच चुके हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविन्द कुमार पाठक की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रश्नपत्रों को स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखवाया गया है। परीक्षा से संबंधित उत्तर पुस्तिकाएं भी उपलब्ध करा दी गई हैं। बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र संबंधित परीक्षा केंद्रों के स्ट्रॉन्ग रूम में भेजे जाएंगे। अपर मुख्य सचिव के निर्देशों में परीक्षा सामग्री जैसे प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षित ढुलाई, वितरण, परीक्षा संपन्न कराने और परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी मजिस्ट्रेटों को सौंपी गई है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नकल पर सख्त कार्रवाई होगी। परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top