Back
गोंडा में पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी, ट्रॉफी से सम्मानित हुए विजेता
AKAtul Kumar Yadav
Oct 31, 2025 08:20:21
Gonda, Uttar Pradesh
खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वीं जयंती अवसर पर रन फ़ॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां गोंडा के अंबेडकर चौराहे से क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष अवध कमलेश मिश्रा, गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण और डीएम प्रियंका निरंजन द्वारा हरी झंडी दिखाकर 3 किलोमीटर लंबे रन फॉर यूनिटी को रवाना किया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष डीएम और विधायक दौड़ लगाते हुए भी नजर आए हैं जिसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें हाथों में तिरंगा लिए लोग दौड़ रहे हैं। यह रन फॉर यूनिटी गोंडा के गांधी पार्क पहुंची जहां पर वंदे मातरम के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया गया है जहां पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले लोगों को भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सदर विधायक को डीएम द्वारा ट्रॉफी देकर के सम्मानित किया गया है। गोंडा के गांधी पार्क परिसर में कार्यक्रम के दौरान हल्की-हल्की बरसात हो रही थी लेकिन फिर भी स्कूली बच्चों के साथ आम लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई है। गोंडा जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत का जो आज हम लोग नारा देख रहे हैं यह तभी साकार होगा जब हम सरदार वल्लभ भाई पटेल के दिखाए हुए मार्गों पर चलेंगे। उनका गुजरात के एक छोटे से गांव में जन्म हुआ था और वह भारत के पहले उप प्रधानमंत्री बने थे जिन्होंने देश के लिए कई ऐतिहासिक काम किया है।
ख़बर- वहीं क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र कमलेश मिश्रा ने कहा कि जब से 2014 के बाद भाजपा की सरकार देश में आई है तभी से लोगों के अंदर राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत हुई है। यह कार्यक्रम जब होता है तो देश के विकास के लिए देश की एकता के लिए देश कैसे विश्व गुरु बने इसके लिए लोग काम करते हैं। हम सभी लोगों को संकल्प लेकर के स्वदेशी अपनाना पड़ेगा इसीलिए अमृत काल की घोषणा की गई है और देश के सभी युवा और लोग इसके लिए लगे हुए हैं। वहीं यूपी में भी SIR लागू किए जाने को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि बिहार इसका ejemplo है कि वहां पर कितने फर्जी वोट थे 2003 में पहली बार यह कार्यक्रम हुआ था। लेकिन उसके बाद इन लोगों ने क्यों नहीं करने दिया इन लोगों से पूछना चाहिए लोकतंत्र में वोट महत्वपूर्ण है इसीलिए वास्तविक कोर्ट पढ़ना चाहिए बोगस वोट नहीं पढ़ना चाहिए। वहीं SIR का विरोध किए जाने पर क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जब लोगों को लगा कि देश विकास की रफ्तार में पड़ रहा है लोग एकजुट हो रहे हैं राष्ट्र के लिए काम कर रहे हैं। तो विरोध करने वाले लोगों की खिचड़ी नहीं पाक पा रही है जो राष्ट्र विरोधी लोग थे उनकी सरकारी आ नहीं पा रही हैं तो स्वाभाविक रूप से उनका विरोध करना काम है। उनके परिवार के लोग मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री और मंत्री नहीं बन पा रहे हैं इसीलिए उनके पेट में दर्द होना स्वाभाविक है।
बाइट- कमलेश मिश्रा- क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा अवध क्षेत्र。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
 KAILASH NATH VERMA
KAILASH NATH VERMA0
Report
MGMohd Gufran
FollowOct 31, 2025 14:36:210
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowOct 31, 2025 14:36:080
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowOct 31, 2025 14:35:52Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में एक मारपीट का मामला सामने आया है, जहां दुकान में घुसकर एक युवक ने एक किशोर के साथ मारपीट की, जब उस किशोर को अन्य लोगों ने बचने की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की गई。
0
Report
VSVishnu Sharma
FollowOct 31, 2025 14:35:160
Report
DSDanvir Sahu
FollowOct 31, 2025 14:34:460
Report
MGManoj Goswami
FollowOct 31, 2025 14:34:370
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowOct 31, 2025 14:34:240
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowOct 31, 2025 14:34:050
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowOct 31, 2025 14:33:480
Report
HGHarish Gupta
FollowOct 31, 2025 14:33:310
Report
HGHarish Gupta
FollowOct 31, 2025 14:33:140
Report
RZRajnish zee
FollowOct 31, 2025 14:32:58Patna, Bihar:बाढ़ के आवास से गंगा घाट के लिए निकली शव यात्रा
पुलिस की निगरानी में उमानाथ घाट पर मुखाग्नि दी जाएगी
0
Report
JAJhulan Agrawal
FollowOct 31, 2025 14:32:520
Report
RSRAKESH SINGH
FollowOct 31, 2025 14:32:230
Report