Back
गोंडा बिजली महकमे में अवैध लाइन शिफ्टिंग, 3 संविदा कर्मचारियों बर्खास्त
AKAtul Kumar Yadav
Feb 28, 2026 14:18:58
Gonda, Uttar Pradesh
एंकर- खबर गोंडा से है। गोंडा जिले में बिजली कर्मचारियों द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर गलत तरीके से 7 विधुत खम्भों पर फर्जी लाइन बनाना भारी पड़ गया। विद्युत वितरण खण्ड नवाबगंज के अंतर्गत तुलसीपुर मांझा में अवैध रूप से विद्युत लाइन शिफ्ट करने के गंभीर मामले में विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ द्वारा गठित तीन सदस्यीय जाँच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए गए 3 संविदा लाइनमैनों को बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही साथ नवाबगंज विद्युत वितरण उपखंड पर तैनात 2 एसएसओ को हटाते हुए जेई से 10 दिन के अंदर जवाब मांगा है वहीं जांच में दोषी मिले एसडीओ को चार्जशीट जारी की गई है। दरअसल यह मामला 894 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण के दौरान एक प्लांट के लिए 11 के.वी. लाइन को अवैध तरीके से शिफ्ट करने से जुड़ा है। इसकी शिकायत मिलने पर मुख्य अभियंता ने जाँच के लिए तीन सदस्यों की टीम गठित की थी, जिसमें अधीक्षण अभियंता संजय गुप्ता, अधिशासी अभियंता राम मोहन पाण्डेय और लेखाधिकारी अखिलेश कुमार शामिल थे। जाँच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में पाया कि लाइन के निर्माण में नियमों की घोर अनदेखी की गई थी।
वीओ- लाइन निर्माण में सीधे तौर पर संलिप्त पाए गए तीन संविदा लाइनमैन सुग्रीव सिंह,रामबाबू और अशोक को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। दो संविदा एसएसओ (SSO), रामजी और गजेंद्र पाल को उनके वर्तमान पावर हाउस से हटाकर दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। अवर अभियंता (JE) अरुण कुमार, जिन्होंने इस मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज कराई थी, उन्हें 'नियम 10' के तहत नोटिस दिया गया है। उनसे 10 दिन की अंदर जवाब मांगा गया है वहीं उपखण्ड अधिकारी (SDO) पीयूष सिंह को चार्जशीट थमा दी गई है और उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए 'मध्यांचल मुख्यालय' को संस्तुति भेजी गई है।
मुख्य अभियंता, देवीपाटन मंडल, इंजीनियर यदुनाथ यथार्थ ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितता के लिए कोई स्थान नहीं है।उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यह कठोर कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि दोबारा इस तरीके से कहीं और नहीं होना चाहिए。
बाइट- इंजीनियर यदुनाथ यथार्थ- मुख्य अभियंता बिजली विभाग देवीपाटन मंडल गोंडा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 28, 2026 15:47:130
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 28, 2026 15:46:440
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 28, 2026 15:46:340
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 28, 2026 15:46:120
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowFeb 28, 2026 15:45:580
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 28, 2026 15:45:510
Report
TSTripurari Sharan
FollowFeb 28, 2026 15:45:360
Report
ANAbhishek Nirla
FollowFeb 28, 2026 15:45:260
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 28, 2026 15:45:150
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 28, 2026 15:36:090
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 28, 2026 15:35:530
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 28, 2026 15:34:270
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 28, 2026 15:34:130
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 28, 2026 15:34:000
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 28, 2026 15:33:440
Report
