Back
गाज़ीपुर: गणित परीक्षा से लौटते छात्रों की टक्कर में 14 वर्षीय छात्र की मौत
ATALOK TRIPATHI
Feb 27, 2026 17:18:14
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाज़ीपुर
गणित की परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों के बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, 14 साल के छात्र की मौत ,तीन की हालत गंभीर
गाज़ीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा
गणित की परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों की बाइकों की आमने-सामने टक्कर
हादसे में 14 वर्षीय छात्र आरपी राजभर की मौत
तीन अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
महमूदपुर ढेबुहा चट्टी के पास भैरोपुर शहीद गेट पर हुआ हादसा
सभी छात्र खाकी बाबा सिद्धार्थ इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रहे थे
सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम, अस्पताल में परिजन संग पहुंचे ग्रामीण
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच शुरू
गाज़ीपुर में हाईस्कूल की गणित की परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्रों के साथ भयानक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक 14 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि बिरनो थाना क्षेत्र के महमूदपुर ढेबुहा चट्टी स्थित भैरोपुर शहीद गेट के पास शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक छात्र की पहचान आरपी राजभर (14) पुत्र रामचंद्र राजभर निवासी सिखड़ी थाना दुल्लहपुर के रूप में हुई है। वहीं अभिषेक राजभर, अमन राजभर और सतीश राजभर गंभीर रूप से घायल हैं। सभी छात्र खाकी बाबा सिद्धार्थ इंटर कॉलेज, युसुफपुर खंडवा से हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे थे। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आरपी राजभर को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन छात्रों को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय गाज़ीपुर रेफर किया गया है। दो छात्रों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पूरा माहौल गमगीन हो उठा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 27, 2026 18:30:100
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 27, 2026 18:15:480
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 27, 2026 18:15:300
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 27, 2026 18:15:190
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 27, 2026 18:15:08Noida, Uttar Pradesh:DELHI: JNU STUDENT HOLDS PROTEST AGAINST VARIOUS DEMANDS
0
Report
MJManoj Jain
FollowFeb 27, 2026 18:05:130
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 27, 2026 18:04:510
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 27, 2026 18:04:370
Report
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 27, 2026 18:04:180
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 27, 2026 18:03:580
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 27, 2026 18:03:050
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 27, 2026 18:02:520
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 27, 2026 18:02:420
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 27, 2026 18:02:270
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 27, 2026 18:02:120
Report
