Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ghaziabad201012

मोदीनगर में ट्रैक्टर ट्रॉली हादसा: चार लोग घायल, उपचार के दौरान एक महिला की मौत

VSVaibhav Sharma
Feb 19, 2026 10:37:33
Ghaziabad, Uttar Pradesh
गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर ट्रोली ने चार लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोग इसकी चपेट में आ गए, जिसमें उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। वहीं पुलिस इस एक्सीडेंट के बाद अपनी कार्यवाही में जुट गई है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VAVijay Ahuja
Feb 19, 2026 15:31:51
Payikapuram, Andhra Pradesh:ऊधमसिंह नगर में ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की नाबालिग किशोरी के साथ लव जिहाद मामले में अशरफ को रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है और किशोरी को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले के खुलासे पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने पुलिसकर्मियों को शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग किशोरी को पिछले दिनों अशरफ नामक युवक बहला-फुसला कर भगा ले गया था। किशोरी के परिजनों ने ट्रांजिट कैंप थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद भाजपा विधायक शिव अरोरा और हिंदू संगठनों ने पुलिस पर किशोरी को बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए दबाव बनाये रखा था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनायीं थीं; इन टीमों ने नोएडा, ग Gurgaon, बिहार से पश्चिम बंगाल तक छापे मारे। आज पुलिस को आरोपी अशरफ के रुद्रपुर होने की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिहार के मधुबनी का रहने वाला है। किशोरी की बरामदगी के बाद भाजपा विधायक शिव अरोरा ने पुलिस टीम को सम्मानित किया।
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Feb 19, 2026 15:31:32
Jaspur, Uttarakhand:स्लग कॉर्बेट ढेला रेस्क्यू सेंटर में बढ़ी क्षमता: वन मंत्री सुबोध उनियाल ने 10 नए बाड़ों और अत्याधुनिक लैब का किया लोकार्पण शहर रामनगर एंकर.-कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत ढेला स्थित रेस्क्यू सेंटर में आज प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने 10 नए बाड़ों का उद्घाटन किया,इस विस्तार के साथ रेस्क्यू सेंटर में बाड़ों की संख्या 20 से बढ़कर 30 हो गई है, जिससे यहां रखे जाने वाले बाघ और गुलदारों के लिए बेहतर और सुरक्षित आवास की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी,वन मंत्री ने बताया कि वर्तमान में रेस्क्यू सेंटर में 13 लेपर्ड और 12 टाइगर मौजूद हैं,कुल 25 वन्यजीवों को यहां रखा गया है और नए बाड़ों के बनने से उनकी देखभाल और प्रबंधन अधिक व्यवस्थित ढंग से किया जा सकेगा,उन्होंने कहा कि पहले सीमित स्थान के कारण वन्यजीवों के बीच आपसी संघर्ष की आशंका बनी रहती थी, लेकिन अब पर्याप्त जगह मिलने से उन्हें अलग-अलग और अनुकूल वातावरण में रखा जा सकेगा,इससे मानव–वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है. इस अवसर पर वन मंत्री ने वन्यजीवों के सैंपल परीक्षण और आधुनिक उपकरणों के उपयोग के लिए एक अत्याधुनिक लैब का भी शुभारंभ किया, इस लैब के माध्यम से रेस्क्यू सेंटर में मौजूद वन्यजीवों की स्वास्थ्य जांच और अन्य आवश्यक परीक्षण अब स्थानीय स्तर पर ही किए जा सकेंगे, जिससे उपचार और निगरानी की प्रक्रिया और तेज व प्रभावी होगी। वनाअग्नि की घटनाओं को लेकर सुबोध उनियाल ने कहा कि पिछले चार वर्षों में जन सहभागिता बढ़ाने पर विशेष फोकस किया गया है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन और राजस्व विभाग को भी वन अग्नि नियंत्रण अभियान से जोड़ा गया है। जिन क्षेत्रों में आग की घटनाएं अधिक होती हैं, वहां ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में फॉरेस्ट फायर मैनेजमेंट कमेटियों का गठन कर प्रत्येक समिति को 30 हजार रुपये की सहायता दी गई है,उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को आधुनिक उपकरणों जैसे फायर प्रूफ जैकेट, बूट, ब्रश कटर और वुड कटर से लैस किया गया है,साथ ही आग बुझाने में सहयोग करने वाले कर्मचारियों, समूहों और आम नागरिकों को प्रोत्साहित करने की योजना भी शुरू की गई है। नई तकनीक और त्वरित रिस्पांस टीम के कारण वन अग्नि की घटनाओं में कमी आई है और पिछले चार वर्षों में लगभग 19 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है。 वन मंत्री ने विश्वास जताया कि जनभागीदारी, आधुनिक तकनीक और बेहतर संसाधनों के दम पर आने वाले समय में वन्यजीव संरक्षण और वन अग्नि नियंत्रण दोनों क्षेत्रों में और बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे. बाइट-सुबोध उनियाल, वन मंत्री
0
comment0
Report
AMAnkit Mittal
Feb 19, 2026 15:30:54
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:क़ानून की कुर्सी से करतूत क़ानून की कुर्सी पर बैठकर करतूत करने के मामला Muzaffarnagar जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र की बूढ़ाना मोड चौकी से जुड़ा है। संजीव नाम के एक व्यक्ति ने दरोगा जी की कुर्सी पर बैठकर अपनी रील बनवायी थी, जिसमें यह कहा गया कि चौकी इंचार्ज संजीव पवार दरोगा जी हैं और जिसने भी गलत काम किया उसका इलाज भर दिया जाएगा क्योंकि योगी जी की सरकार है। इन रील बनाने वालों की रील वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर, उन्हें जेल भेज दिया। सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि 18 फरवरी को मुजफ्फरनगर पुलिस के संज्ञान में एक वीडियो आया जिसमें एक व्यक्ति चौकी पर बैठा दिख रहा था और दूसरा उसे रिकॉर्ड कर रहा था। हंसी-ठिठोली में कहा गया कि यह चौकी इंचार्ज बन गए हैं। वीडियो मिलने पर इसे तुरंत गंभीरता से लिया गया। थाना पुलिस टीम लगायी गयी, आरोपियों को पूछताछ कर सख्त हिदायत दी गयी और उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गयी। इससे पुलिस और उसकी गरिमा पर आंच नहीं आए, इसकी कड़ाई से मॉनिटरिंग की जाएगी।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Feb 19, 2026 15:30:37
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के मनबेला इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। 12 वर्षीय कन्हैया चौरसिया साइकिल से घर लौट रहा था। जिस रास्ते से वह गुजर रहा था, वहां नाले का निर्माण कार्य चल रहा था, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, निर्माण स्थल पर न तो बैरिकेडिंग थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। नाले का ढक्कन खुला हुआ था और लोहे की छड़ें बाहर की ओर निकली हुई थीं। इसी दौरान कन्हैया की साइकिल असंतुलित हुई और वह खुले नाले में जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में परिजन उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार गंभीर अंदरूनी चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण बच्चे की जान नहीं बचाई सकी। मृतक कन्हैया, मुड़ीला उर्फ मुंडेरा निवासी श्याम सुंदर चौरसिया का पुत्र था और वार्ड नंबर 5, मनबेला राप्ती नगर विस्तार कॉलोनी में रहता था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां बेसुध हो गईं, जबकि पिता और अन्य परिजन अस्पताल परिसर में रोते-बिलखते रहे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी की लापरवाही पहले से ही लोगों के लिए खतरा बनी हुई थी। खुले नाले और बाहर निकली सरिया की शिकायत कई बार की गई, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। पिता श्याम सुंदर चौरसिया ने ठेकेदार और निर्माण एजेंसी के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह हादसा सिर्फ एक परिवार का नहीं, बल्कि शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की बदहाल व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। क्या सुरक्षा मानकों की अनदेखी यूं ही मासूम जिंदगियों की कीमत लेती रहेगी, या जिम्मेदारों पर ठोस कार्रवाई होगी? अब सबकी नजर प्रशासन पर है।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 19, 2026 15:30:12
Noida, Uttar Pradesh:राजधानी लखनऊ में एल्युमिनियम कंपोजिट पैनल बनाने वाली कंपनी Aludecor ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कंपनी ने अपने प्रोडक्ट की गुणवत्ता, तकनीक और ग्राहकों के साथ भरोसेमंद रिश्तों को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की। कंपनी की टैगलाइन ट्रस्ट नहीं तो ट्रस्ट नहीं को लेकर कमेपनी के सीएमडी ने कहा कि यह सिर्फ स्लोगन नहीं, बल्कि क्वालिटी का वादा है। Aludecor अपने एसीपी पैनल्स पर 205 अनिवार्य टेस्ट कराती है, ताकि ग्राहकों को बेहतरीन और टिकाऊ उत्पाद मिल सके। कंपनी के डायरेक्टर सौरव काबरा ने बताया कि Aludecor वर्ष 2002 से देशभर में काम कर रही है और अब तक 3 लाख से अधिक फैब्रिकेटर्स कंपनी से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ तेजी से उभरता हुआ एसीपी मार्केट है, इसलिए कंपनी ने यहां लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप बनाने पर खास फोकस किया है। उन्होंने आगे जानकारी दी कि 205 मान्दर क्वालिटी और परफॉर्मेंस टेस्ट में ड्यूरेबिलिटी, कलर स्टेबिलिटी, फायर रेजिस्टेंस और लॉन्ग टर्म स्ट्रक्चरल इंटीग्रिटी जैसे अहम पैरामीटर शामिल हैं। इन टेस्ट्स को उच्च तकनीकी मानकों पर परखा जाता है। डायरेक्टर ने आगे बताया कि दिल्ली IIT के साथ कोलेब्रेशन किया हुआ है और इसके लिए आप सैंपल भेज सकते है IIT दिल्ली और वो रिपोर्ट IIT दिल्ली के द्वारा दी जाएगी
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Feb 19, 2026 15:19:53
Jehanabad, Bihar:पटना की चर्चित नीट छात्रा मौत मामले में जांच की रफ्तार तेज करते हुए CBI की टीम गुरुवार को तीसरी बार जहानाबाद पहुंची। इस दौरान टीम मखदुमपुर थाना के इस्माइलपुर गांव स्थित मृतका के मामा के घर पहुंची और घटना से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से पूछताछ की। बताया जाता है कि छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाने और इलाज कराने में मामा की सक्रिय भूमिका रही थी। जांच एजेंसी इस पहलू को गंभीरता से खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार, मामा ने छात्रा के हॉस्टल में रखे कुछ सामान को घर लाने की अनुमति भी मांगी है, जिस पर जांच टीम विचार कर रही है। इधर, घटना के बाद परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं। 14 फरवरी को एक धमकी भरी पर्ची मिली थी, जबकि 16 फरवरी को भी एक और पर्चा घर की खिड़की से फेंका गया। दोनों पर्चियां पुलिस को सौंप दी गई हैं। लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए प्रशासन ने परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है। पहले से तैनात सुरक्षा बल के अतिरिक्त अन्य पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही घर के बाहर और अंदर सीसीटीवी कैमरे भी लगाई जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके। गौरतलब है कि सीबीआई की टीम 15 फरवरी को पहली बार छात्रा के पैतृक गांव पतियावां पहुंची थी, जहां माता-पिता और भाई से लंबी पूछताछ की गई थी। इसके बाद 17 फरवरी को दोबारा गांव पहुंचकर भाई का मोबाइल फोन जब्त कर जांच के लिए पटना ले जाया गया था। फिलहाल सीबीआई टीम मामले के हर पहलू परिवार, हॉस्टल, इलाज और धमकियों को जोड़कर गहन जांच में जुटी है.
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 19, 2026 15:19:11
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन थाना क्षेत्र में उदयपुर मार्ग स्थित जावा पंप के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही कपासन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के काचरिया निवासी धर्मेंद्र और पूजा तथा कपासन के संडियारड़ा निवासी प्रकाश भील गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद प्रकाश भील के पैर में फ्रैक्चर पाए जाने पर उसे रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
AMAnurag Mishra
Feb 19, 2026 15:18:48
Sunrakh Bangar, Uttar Pradesh:बांकेबिहारी मंदिर के अंदर से गोस्वामी समाज के साथ चौपाल इसके अलावा उस जगह को दिखाते हुए एक वॉक थ्रू, जहाँ पर कल प्रशासन द्वारा जगमोहन के ठीक पीछे चौखट पार ज़ंजीर और ताला लगा दिया गया था जिसके बाद से यहाँ काफ़ी बड़ा विवाद शुरू हो गया था। इसके पहले श्रद्धालुओं और भक्तों के साथ साथ गोस्वामी समाज के लोगों की बाइट भी और दो वॉक थ्रू भेजा जा चुका है इसी FEED में एक दुर्लभ प्रजाति के उल्लु का वीडियो भी है जो बांकेबिहारी मंदिर में दो दिन से आकर बैठा हुआ है और बाहर नहीं निकल रहा है लोगों का कहना है कि 300 साल में पहली बार ऐसा हो रहा है की बांकेबिहारी मंदिर में एक दुर्लभ प्रजाति का उल्लु आया है
0
comment0
Report
AMAnurag Mishra
Feb 19, 2026 15:18:35
Sunrakh Bangar, Uttar Pradesh:वṛंदावन में ठाकुर बांके बिहारी लाल के जगमोहन के चौखट में ज़ंजीर लगाने के बाद श्रद्धालुओं में भारी नाराज़गी है। लोगों का कहना है कि यह सरासर ग़लत है हमारे आराध्य बांके बिहारी लाल के जगनमोहन के पास ज़ंजीर कैसे लगा दी गई। तेलंगाना महाराष्ट्र झारखंड पंजाब हरियाणा दिल्ली लखनऊ से आए श्रद्धालु अपनी नाराज़गी व्यक्त कर रहे हैं। इस मामले पर गोस्वामी समाज भी ऐसी साज़िश और राजनीति होने का आरोप लगा रहा है गोस्वामी समाज के बड़े बुजुर्ग इस पूरे मामले में प्रशासन और कुछ गोस्वामी लोगों की भूमिका को संदिग्ध बता रहे हैं गोस्वामी समाज के प्रमुख रहे बुजुर्ग व अशोक गोस्वामी इस मामले में अपनी नाराज़गी जता रहे वहीं हरिओम गोस्वामी भी इसे सरासर ग़लत बता रहे
0
comment0
Report
AMAnurag Mishra
Feb 19, 2026 15:18:10
Sunrakh Bangar, Uttar Pradesh:श्री बांकेबिहारी मंदिर में दिख रहा उल्लु सुंदर योग नहीं है बल्कि रात सप्ताह और पावर में बैठे लोगों के लिए बहुत बड़े संकट का संकेत है। ये कहना है आचार्य मृदुल कांत शास्त्री का जो व्याकरणाचार्य हैं भागवत के जानकार हैं। और ब्रज क्षेत्र के सभी वैष्णव मंतिदिरों के संगठन के मुख्य न्यासी है आचार्य शास्त्री के मुताबिक़ उल्लू ज़्यादा लक्ष्मी आने का संकेत तो है लेकिन इससे आने वाली लक्ष्मी अनाप शनाप जगहों पर ख़र्च हो जाती है। आचार्य शास्त्री का कहना है कि ये मान लें कि अच्छा संकेत नहीं हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि आचार्य के मुताबिक आम तौर पर उल्लू आते हैं और चले जाते हैं लेकिन 3 दिन तक उन्होंने पता लगाया है कि उल्लू मंदिर में ही है और जा नहीं रहा। ये मंदिर की देख रेख के लिए लगायी गई हाई पावर कमिटी के लिए बहुत बड़ी वॉर्निंग है। आचार्य शास्त्री के मुताबिक़ हाई पावर कमेटी और अपने पावर का इस्तेमाल का दुरुपयोग कर रहे लोग अभी भी सतर्क हो जाए।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top