Back
गाजियाबाद में घरेलू विवाद के कारण पत्नी की हत्या, आरोपी फरार
PGPiyush Gaur
Oct 14, 2025 09:29:26
Ghaziabad, Uttar Pradesh
गाजियाबाद में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित अजनारा इंटीग्रिटी अपार्टमेंट में घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज से अपार्टमेंट परिसर में अफरातफरी मच गयी। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना नंदग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति की पहचान विकास सहरावत के रूप में हुई है, जो वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था और सोमवार को भी दोनों में झगड़ा हुआ, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी पर गोली चला दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया, “आज दिनांक 14.10.2025 को थाना नन्दग्राम पर सूचना प्राप्त हुई कि राजनगर एक्सटेंशन के अजनारा इंटीग्रिटी अपार्टमेंट में विकास सहरावत द्वारा अपनी पत्नी को गोली मार दी गई है। मौके पर तत्काल थाना नन्दग्राम पुलिस द्वारा पहुंचकर महिला को अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद था तथा आज भी उनका आपस में झगड़ा हुआ था। अभियुक्त मौके से फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और soon ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” बाइट उपासना पांडे एसीपी नंदग्राम शॉट्स फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी की तलाश में नंदग्राम पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। इस वारदात ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि पारिवारिक विवाद कब और कैसे एक खौफनाक अपराध में तब्दील हो जाता है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AYAmit Yadav
FollowOct 14, 2025 12:38:010
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowOct 14, 2025 12:37:480
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 14, 2025 12:37:060
Report
PSPramod Sinha
FollowOct 14, 2025 12:36:570
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowOct 14, 2025 12:36:330
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowOct 14, 2025 12:35:550
Report
APAvaj PANCHAL
FollowOct 14, 2025 12:35:380
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 14, 2025 12:35:190
Report
MSMrinal Sinha
FollowOct 14, 2025 12:35:080
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 14, 2025 12:34:56Noida, Uttar Pradesh:BiharElection2025 से पहले, लोक और भक्ति गायिका मैथिली ठाकुर पटना, बिहार में भाजपा में शामिल हुईं।
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowOct 14, 2025 12:34:480
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowOct 14, 2025 12:34:400
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowOct 14, 2025 12:34:000
Report
APAvaj PANCHAL
FollowOct 14, 2025 12:33:390
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowOct 14, 2025 12:33:210
Report