Back
दिवाली के बाद गाजियाबाद में प्रदूषण चरम पर, GRAP-II लागू
PGPiyush Gaur
Oct 21, 2025 05:48:49
Ghaziabad, Uttar Pradesh
दिल्ली-एनसीआर से सटे गाजियाबाद में दीपावली की रात आतिशबाजी के शोर और चमक के बाद अगली सुबह शहर धुएं और कचरे की परत में लिपटा नजर आया। देर रात तक चली पटाखेबाज़ी के बाद सुबह सड़कों पर कूड़े के ढेर और जली हुई आतिशबाज़ी के अवशेष बिखरे रहे। नगर निगम की गाड़ियां और बुलडोज़र तड़के से ही सफाई अभियान में जुटे दिखे। सुप्रीम कोर्ट की सीमित छूट के बाद भी लोगों ने जमकर आतिशबाजी खरीदी और चलाई। देर रात तक पटाखों की आवाज़ गूंजती रही। इस दौरान गाजियाबाद में वायु प्रदूषण का स्तर 700 से 800 के बीच रिकॉर्ड किया गया, जो “गंभीर” श्रेणी में आता है। हवा में जहरीले कणों की मात्रा इतनी अधिक रही कि सुबह हवा चलने के बावजूद AQI 300 से ऊपर बना रहा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ऐसी स्थिति में स्वस्थ व्यक्ति भी सांस संबंधी दिक्कत महसूस कर सकते हैं, जबकि बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग विशेष सावधानी बरतें। अस्पतालों ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को बाहर कम निकलने, मास्क पहनने और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी है, ताकि प्रदूषण के असर से बचा जा सके। गाजियाबाद में ग्रेप-2 (GRAP-II) लागू किया जा चुका है, जिसके तहत निर्माण कार्यों पर नियंत्रण, सड़कों की सफाई, और खुले में कूड़ा जलाने पर सख्ती के निर्देश हैं। अब देखना होगा कि सिविक एजेंसियां इन शर्तों का पालन किस स्तर तक सुनिश्चित कर पाती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रशासनिक कदमों के साथ जनसहभागिता भी जरूरी है। जब तक लोग खुद जागरूक होकर प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगाएंगे, तब तक गाजियाबाद को “गैस चैंबर” बनने से बचाना मुश्किल रहेगा।
5
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRavikant Sahu
FollowOct 21, 2025 14:32:470
Report
AMANIL MOHANIA
FollowOct 21, 2025 14:32:300
Report
ADArjun Devda
FollowOct 21, 2025 14:32:170
Report
MKManitosh Kumar
FollowOct 21, 2025 14:32:040
Report
MKMukesh Kumar
FollowOct 21, 2025 14:31:400
Report
MTMadesh Tiwari
FollowOct 21, 2025 14:31:250
Report
ACAmit Chaudhary
FollowOct 21, 2025 14:31:080
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowOct 21, 2025 14:30:540
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowOct 21, 2025 14:30:280
Report
VRVIJAY RANA
FollowOct 21, 2025 14:30:110
Report
NSNeeraj Sharma
FollowOct 21, 2025 14:20:153
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
FollowOct 21, 2025 14:20:070
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 21, 2025 14:19:511
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowOct 21, 2025 14:19:430
Report