Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

ज़र्ज़िर में मिसाइल असर के मौके पर होम फ्रंट कमांड की ताज़ा फुटेज सामने

PKPushpender Kumar
Mar 13, 2026 04:35:37
Noida, Uttar Pradesh
IDF: Footage from the Home Front Command forces’ activity at the scene of the missile impact in Zarzir Home Front Command forces, both regular and reserve, are currently operating together with emergency organizations at the scene of the missile impact in Zarzir. The forces are conducting a situational assessment at the scene in cooperation with emergency and rescue authorities, in order to clear the scene. The circumstances of the incident are under review.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VRVIJAY RANA
Mar 13, 2026 05:01:25
Chandigarh, Chandigarh:*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का घरेलू एलपीजी पेट्रोल और डीजल आपूर्ति पर बयान* मिडिल ईस्ट में चल रही युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति बाधित होने की फैलाई जा रही है अफवाहें हरियाणा में घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति है पूरी तरह सामान्य और निर्बाध- मुख्यमंत्री खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक तेल कंपनियों ने किया आश्वस्त कि राज्य में पर्याप्त स्टॉक है उपलब्ध, गैस की भी आपूर्ति निरंतर हो रही प्राप्त कामर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति में अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों और अन्य आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए की है व्यवस्था तेल कंपनियां शेष आपूर्ति सुचारु करने के लिए लगातार है प्रयासरत सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को दिए गए साफ़ निर्देश किसी भी प्रकार की चोरी, कालाबाजारी या जमाखोरी पर हो तुरंत कार्रवाई मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अनावश्यक घबराहट या भंडारण से बचने और अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क और हर घर तक घरेलू गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध - मुख्यमंत्री
0
comment0
Report
DSDanvir Sahu
Mar 13, 2026 05:01:14
Raipur, Chhattisgarh:बालोद मार्च का महीना अभी आधा ही गुजरा है और गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं इसी भीषण गर्मी से निपटने बालोद नगर पालिका ने भी खराब टैंकरों की मरम्मत पूरी कर ली है और शहर में एक नए पानी टंकी को कम जनता के लिए खोला जा रहा है जिससे शहर के प्रमुख दो से तीन इस भारी गर्मी में भी शुद्ध पानी पा सकेंगे, नगर पालिका ने कहा कि इस गर्मी किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी, लेकिन यदि कोई टुल्लू चलाते पाया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी, इसके बाद बड़ी कार्रवाई की बात कही। बालोद जिले के वार्ड क्रमांक 14 और 15 में अक्सर पानी की समस्याएं आती है जिसके कारण नया बनकर तैयार हुआ कुंदरू पारा के पानी टंकी को आम जनता के लिए खोला जाएगा टेस्टिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और हम इस बार लोगों को सीधा-सुंदर पहुंचने का लक्ष्य रखे हुए हैं उन्होंने कहा शहर में जो भी पेयजल को लेकर व्यवस्थाएं हैं वह सुनिश्चित की गईं हैं हमारे टैंकर कुछ खराब अवस्था में थे जिसे पूरी तरह सुधार लिया गया है। मीडिया के सामने स्पष्ट रूप से कहा गया कि टुल्लू पंप लगाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी और हमने इसके लिए टीम भी बना लिया है जल्द ही हम मैदान में उतरेंगे इसलिए बालोद नगर पालिका की जनता यदि कोई टुल्लू उपयोग करती है तो उसे जल्द ही निकाल लेना चाहिए उन्होंने कहा कि नल कनेक्शन काटने के साथ-साथ जमाने का प्रावधान भी इस कार्रवाई के तहत रखा गया है क्योंकि इससे ज्यादा पेयजल व्यवस्थाएं बाधित होती है एक जगह यदि पानी की चोरी की जाती है तो उसके वजह से उसे क्षेत्र का 10 घर प्रभावित होते हैं। डैम के भरोसे नहीं जलावर्धन योजना के तहत बालोद नगर पालिका को जलाशय से पानी मिलता है लेकिन नगर पालिका अधिकारी और टीम ने डैम के ऊपर निर्भरता खत्म करते हुए अन्य स्रोतों को भी एक्टिव कर लिया है क्योंकि जब गर्मी में जलाशय से पानी दिया जाता है तो जलाशय काम हो जाता है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसी जलाशय से सिंचाई पेयजल और इंडस्ट्री को पानी की सप्लाई की जाती है इसलिए भूमिगत जल स्रोतों की मरम्मत भी कर दी गई है。
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Mar 13, 2026 05:00:48
Chatra, Jharkhand:खूनी घाटी में कोहराम! कंटेनर पलटने से पीछे से आ रहे आधा दर्जन हाइवा ट्रक एक-दूसरे से टकरा गए. इस भीषण श्रृंखला दुर्घटना ने एक व्यक्ति की जान ली और चतरा-गया मुख्य मार्ग पर किलोमीटर लंबा जाम लगा दिया. घटना शुक्रवार सुबह की है, जब संघरी घाटी मोड़ पर कंटेनर असंतुलित होकर पलट गया. रफ्तार इतनी तेज थी कि पीछे से आ रहे भारी वाहनों को संभलने का मौका नहीं मिला और देखते ही देखते आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं. मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है. हादसे के तुरंत बाद चतरा-गया मुख्य मार्ग जाम हो गया. यात्रियों से भरी बसें, एम्बुलेन्स और छोटी गाड़ियां घंटों तक फंसी रहीं. जोरी थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम शुरू किया है, लेकिन घाटी की भौगोलिक स्थिति के कारण यातायात बहाल करने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है. इधर घटना को लेकर चतरा विधायक जनार्दन पासवान ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण यह घाटी किलर जोन बन गई है. विधायक पासवान आज विधानसभा के सत्र में इस मुद्दे को उठाएंगे और सरकार से मांग करेंगे कि घाटी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, मोड़ को चौड़ा किया जाए और भारी वाहनों की गति पर लगाम लगाने के लिए सख्त नियम बनाए जाएं।
0
comment0
Report
AAAkshay Anand
Mar 13, 2026 05:00:12
Noida, Uttar Pradesh:पिछले कुछ दिनों से मिडिल ईस्ट में चल रही युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण घरेलू LPG गैस की आपूर्ति बाधित होने की अफवाहें सोशल मीडिया के माध्यम से और अन्य माध्यमों से फैलाई जा रही हैं। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि हरियाणा में घरेलू LPG, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और निर्बाध है...तेल कंपनियों ने हमें आश्वस्त किया है कि राज्य में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और गैस की आपूर्ति निरंतर प्राप्त हो रही है...कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति में हमने आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देने की व्यवस्था की है...मैं हरियाणा की जनता से अपील करता हूं कि अफवाहों पर विश्वास ना करें...राज्य सरकार पूरी तरह से सतर्क है
0
comment0
Report
BSBIRENDRA SINHA
Mar 13, 2026 04:48:59
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top