Back
यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने लाइव में आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में भर्ती
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 08, 2026 01:00:18
Noida, Uttar Pradesh
लाइव के दौरान आत्महत्या का प्रयास
एंकर - देहरादून के चर्चित यूट्यूबर और बिग बॉस-17 फेम अनुराग डोभाल (UK07 राइडर) ने लाइव के दौरान आत्महत्या का प्रयास किया। करीब शाम 7 बजे वह उत्तर प्रदेश के मेरठ हाईवे पर कार चलाते हुए इंस्टाग्राम लाइव आए और भावुक होकर अपनी परेशानियों के बारे में बात करते रहे। करीब आधे घंटे तक लाइव रहने के दौरान अनुराग बेहद भावुक नजर आए। वीडियो में वह अपनी मानसिक स्थिति को लेकर बात करते रहे। इसी दौरान उन्होंने कहा, “लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव” और तेज रफ्तार में कार दौड़ा दी। लाइव वीडियो में दिखाई देता है कि उन्होंने कार में अंग्रेजी गाना लगाया और स्पीड तेजी से बढ़ाने लगे। कुछ ही मिनटों में गाड़ी की रफ्तार करीब 164 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। इसके बाद वह अचानक स्टीयरिंग घुमाते हुए दिखाई देते हैं, जैसे गाड़ी को डिवाइडर की ओर मोड़ने की कोशिश कर रहे हों। इसी दौरान कार डिवाइडर से टकरा गई और तुरंत इंस्टाग्राम लाइव बंद हो गया। इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अनुराग डोभाल बेहद भावुक दिखाई दिए। वीडियो में उन्होंने कहा, “मम्मी अगले जन्म आऊं तो प्यार दे देना बस… बहुत जरूरत थी प्यार की। लोग ही नहीं बचे, किसको फोन करूं।” इसके बाद उन्होंने “लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव” कहते हुए तेज रफ्तार में गाड़ी चलानी शुरू कर दी। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और ग्रामीणों की मदद से अनुराग को कार से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मेरठ के शुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर ट्रैफिक को दोबारा सुचारू कराया गया। अनुराग डोभाल ने 4 मार्च को अपने यूट्यूब चैनल पर करीब दो घंटे लंबा वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी, परिवार के साथ विवाद, शादी, घर छोड़ने की नौबत, आर्थिक संकट और मानसिक तनाव से जुड़ी बातें विस्तार से बताई थीं। वीडियो के दौरान वह कई बार भावुक होते और रोते हुए भी दिखाई दिए। उन्होंने कहा था कि पिछले कुछ वर्षों में उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई और हालात ऐसे बन गए कि उन्हें अपनी पूरी कहानी सार्वजनिक करनी पड़ी। वीडियो में उन्होंने परिवार से हुई बातचीत और कॉल रिकॉर्डिंग भी साझा की थीं तथा लंबे समय से मानसिक तनाव में होने की बात कही थी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 08, 2026 02:31:24Noida, Uttar Pradesh:हाइपर-रियलिस्टिक आर्ट का 'जादू'
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 08, 2026 02:31:06Noida, Uttar Pradesh:मगरमच्छ भी आ सकता है, सावधान!
0
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 08, 2026 02:30:570
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 08, 2026 02:30:45Noida, Uttar Pradesh:आसमान में रंग-बिरंगी आकृतियाँ
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 08, 2026 02:30:16Noida, Uttar Pradesh:स्किमबोर्डर का हैरतअंगेज़ स्टंट
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 08, 2026 02:30:08Noida, Uttar Pradesh:पिता-पुत्र की मस्ती का अनोखा अंदाज
0
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowMar 08, 2026 02:17:120
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 08, 2026 02:16:270
Report
RMRam Mehta
FollowMar 08, 2026 02:16:180
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 08, 2026 02:15:580
Report