Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

उत्तर प्रदेश का राजस्व रिकॉर्ड: फरवरी तक 1.96 लाख करोड़ से अधिक

RRRakesh Ranjan
Feb 27, 2026 16:48:48
Noida, Uttar Pradesh
फरवरी तक उत्तर प्रदेश में हुआ ₹.1.96 लाख करोड़ से अधिक का राजस्व संग्रह पिछली वर्ष के सापेक्ष आबकारी से अब तक मिला 13% अधिक राजस्व मुख्यमंत्री ने की चालू वित्तीय वर्ष की फरवरी मासांत तक के कर-करेत्तर राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा, कहा, लक्ष्य के सापेक्ष तेज करें प्रयास जीएसटी, वैट आबकारी, परिवहन सहित हर सेक्टर में बढ़ा राजस्व संग्रह, मुख्यमंत्री ने जताया संतोष होली पर अलर्ट रहे प्रशासन, न बने-न बिके अवैध और जहरीली शराब: मुख्यमंत्री लैंड रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन व रजिस्ट्री कार्यालयों के आधुनिकीकरण को तेज करें: मुख्यमंत्री परिवहन निगम की बसों की फिटनेस सुनिश्चित करें, नए रुट चिन्हित कर निजी क्षेत्र के सहयोग से बस सेवा शुरू करें: मुख्यमंत्री लखनऊ, 27 फरवरी:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने शुक्रवार को आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के फरवरी मासांत तक के कर एवं करेत्तर राजस्व की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। जीएसटी, वैट, आबकारी, स्टाम्प एवं पंजीकरण, परिवहन, ऊर्जा, भू-राजस्व तथा खनन विभागों द्वारा प्रस्तुत लक्ष्यों और उपलब्धियों का आकलन करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राजस्व वृद्धि प्रदेश में विकास कार्यों की गति को निर्धारित करती है। उन्होंने सभी विभागों को पारदर्शिता, दक्षता और नवाचार-आधारित कार्यप्रणाली के साथ लक्ष्य प्राप्ति के प्रयास तेज करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कर-राजस्व का वार्षिक लक्ष्य ₹2,95,000 करोड़ निर्धारित है, जिसके सापेक्ष फरवरी 2026 तक ₹1,96,177 करोड़ की प्राप्ति दर्ज की गई है। राज्य कर (जीएसटी वैट) का लक्ष्य ₹1,75,725 करोड़ है, जिनके मुकाबले अभी तक ₹1,03,770 करोड़ का संग्रह प्राप्त हुआ है। इसमें जीएसटी के तहत ₹75,195 करोड़ तथा वैट के अंतर्गत ₹28,575 करोड़ की प्राप्ति शामिल है। स्टाम्प एवं पंजीकरण विभाग ने वर्ष 2025-26 के अपने वार्षिक लक्ष्य ₹38,150 करोड़ के सापेक्ष फरवरी तक ₹29,487 करोड़ की प्राप्ति दर्ज की। विभाग ने यमुना एक्सप्रेसवे, ग्रेटर नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, गोरखपुर और वाराणसी सहित विभिन्न विकास प्राधिकरणों की आगामी आवासीय एवं वाणिज्यिक परियोजनाओं से संभावित राजस्व का भी विवरण प्रस्तुत किया। खनन पट्टों के नवीनीकरण, अवशेष संपत्तियों के पंजीकरण अभियान, टोल प्लाज़ा मामलों के निस्तारण तथा सर्किल दरों के वैज्ञानिक पुनरीक्षण को राजस्व संवर्धन के प्रभावी उपायों के रूप में प्रस्तुत किया गया। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग का वार्षिक लक्ष्य ₹14,000 करोड़ है, जिसके मुकाबले फरवरी तक ₹11,005 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। वाहन पंजीकरण में सुधार, कर अदायगी की बेहतर व्यवस्था, तकनीक आधारित निगरानी तथा प्रवर्तन कार्यवाहियों की मजबूती से विभाग ने राजस्व वृद्धि दर्ज की है। कर वसूली शिविर, निगरानी अभियान और डिजिटल मॉनिटरिंग को आगामी अवधि में और तीव्र करने की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई। बैठक में भू-राजस्व एवं ऊर्जा विभाग ने संयुक्त रूप से फरवरी तक ₹3,414 करोड़ की उपलब्धि की जानकारी दी, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 12.6 प्रतिशत अधिक है। खनन एवं भू-तत्व विभाग ने बताया कि विभाग वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित ₹6,000 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष फरवरी तक ₹3,597 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति कर चुका है। विभाग ने बताया कि खनन क्षेत्रों की डिजिटल मैपिंग, ओवरलोडिंग की ज़ीरो पॉइंट रोकथाम, जीपीएस आधारित ट्रैकिंग, विभिन्न राज्यों के पोर्टलों से एपीआई इंटीग्रेशन तथा अंतरराज्यीय समन्वय के परिणामस्वरूप राजस्व संग्रह और अधिक सुदृढ़ हुआ है। विभाग ने मार्च में लगभग ₹600 करोड़ की संभावित प्राप्ति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि बढ़ता हुआ राजस्व प्रदेश में बुनियादी ढाँचे, सामाजिक कल्याण, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को गति प्रदान करता है। उन्होंने सभी विभागों को टीम भावना, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने आबकारी विभाग को होली पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने तथा अवैध और जहरीली शराब के किसी भी प्रकार के उत्पादन एवं बिक्री को पूर्णतः रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टाम्प एवं पंजीकरण विभाग से लैंड रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन की प्रगति की जानकारी लेते हुए रजिस्ट्री कार्यालयों के आधुनिकीकरण की गति बढ़ाने को कहा। परिवहन विभाग को मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम की बसों की फिटनेस, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की ठोस कार्ययोजना और नए रूट चिन्हित कर निजी बस संचालकों के सहयोग से बेहतर परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MJManoj Jain
Feb 27, 2026 18:05:13
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह के चलते एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक के साथ मारपीट की गई। यह घटना शुक्रवार रात करीब 9 सें 10 बजे के बीच की लाल खिड़की वार्ड क्रमांक 9 स्थित हनुमान मंदिर के पास हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक युवक मंदिर के पास घूम रहा था। इसी दौरान किसी ने उसे बच्चा चोर बताकर शोर मचा दिया। लाल खिड़की निवासी हेमराज चौधरी ने बताया कि युवक बाहर खड़े एक बच्चे और एक बच्ची के पास गया था, जिसके बाद लोगों को शक हुआ। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और युवक को पकड़कर पीटने लगे। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर युवक को अपने कब्जे में लिया और उसे मोटरसाइकिल से थाने ले गई। युवक के कपड़ों से दो-तीन रूमाल भी मिले हैं। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में बच्चा चोरी की किसी गैंग के सक्रिय होने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और उसके बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Feb 27, 2026 18:04:37
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ डीएवी कॉलेज में रोजगार मेले में 53 कंपनियों ने प्रतिभाग किया; 3000 बेरोजगार आवेदकों का तय मापदण्ड एवं शर्तों के अनुसार चयन किया गया। आजमगढ़ जिले के डीएवी कॉलेज परिसर में वृहद रोजगार मेले के आयोजन में 53 कंपनियाँ शामिल थीं, जिनके द्वारा 6000 से अधिक युवाओं को चिन्हित कर रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रहा। डीएम ने बताया कि स्वरोजगार के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं; मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत जनपद आजमगढ़ में 3500 से ज्यादा युवाओं को लोन दिया गया है, जो चार साल तक ब्याज मुक्त रहेगा। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम आदि भी स्वरोजगार के अवसर देते हैं। डीएम ने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिले और उनकी आमदनी बढ़े, ताकि राज्य और देश के विकास में सहयोग हो सके। उन्होंने प्रतिभाग कर रही कंपनियों से अधिक से अधिक लोगों को नौकरी देने की अपील की। युवाओं को रोजगार मेले में आवश्यक नियम बताए गए; सभी को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की गई। 8 मार्च को लखनऊ में भी वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
0
comment0
Report
PGPARAS GOYAL
Feb 27, 2026 18:04:18
:स्टोरी मेरठ: दबिश के दौरान क्राइम ब्रांच टीम से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव कैली में दबिश के दौरान क्राइम ब्रांच टीम के साथ कथित धक्का-मुक्की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिलाओं समेत कुछ लोग टीम के साथ खींचतान करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार, टीम हिस्ट्रीशीटर टीटू त्यागी उर्फ कलवा त्यागी की तलाश में गांव पहुंची थी। उस पर हाल ही में बस में एक छात्र से मारपीट का आरोप है। दबिश के दौरान आरोपी घर पर नहीं मिला। आरोप है कि परिजनों ने टीम के साथ अभद्रता की। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने स्थिति संभाली। छात्र मारपीट मामले में दो आरोपियों — हरकित और मोहित पंडित — की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Feb 27, 2026 18:03:58
Moradabad, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग प्रॉपर्टी विवाद में साले ने जीजा को गोली, सरेआम बाइक सवार साले और उसके साथी द्वारा स्कूटी सवार जीजा को गोली मारने से क्षेत्र में हड़क़म्प, घायल जीजा अस्पताल पहुँचने पर मौत, प्रॉपर्टी को लेकर दोनों जीजा साले के बीच में विवाद, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फॉरेन्सिक टीम जांच में जुटी, घटना के तुरंत बाद एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी में 5 टीमें लगा दीं, मृतक का नाम मोहम्मद असद है जो अलविना बेकरी के नाम से बेकरी चलाते थे, घटना के वक्त मृतक असद अपने दूसरे साले मजाहिर के साथ तराबी की नमाज अदा करने जा रहे थे, जानकारी के मुताबिक मृतक असद और उसके आरोपी साले जफ़र के बीच मकान को लेकर विवाद, मुरादाबाद के नागफनी थाना का गैंगस्टर है आरोपी साला जफ़र, मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गाँव चौराहे के पास की घटना
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Feb 27, 2026 18:03:05
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था दुकानदार, गल्ले से नकदी पार CCTV में कैद हुआ चोर भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत चटाईपुरा बुधवारा में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मस्जिद कलंदर शाह परिसर में गैस किट की दुकान चलाने वाले रिजवान खान के गल्ले से अज्ञात बदमाश ने हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। फरियादी रिजवान खान (45) ने पुलिस को बताया कि 26 फरवरी की शाम करीब 5:00 बजे वह अपनी दुकान खुली छोड़कर पास ही स्थित कलंदर शाह मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। उस दौरान दुकान पर कोई मौजूद नहीं था। महज 15 मिनट बाद जब वह नमाज पढ़कर वापस लौटे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। गल्ले की पड़ताल करने पर उसमें रखे 8,600 रुपये गायब थे। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की, जिसमें दुकान के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक संदिग्ध युवक दुकान के अंदर प्रवेश करता और गल्ले से पैसे निकाल कर तेजी से भागता हुआ नजर आया है। तलैया थाना पुलिस ने धारा 380 (चोरी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कार्यवाहक प्रधान आरक्षक चंद्रकांत शर्मा को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस का दावा है कि हुलिए के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा。
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Feb 27, 2026 18:02:52
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर- 11 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जा रहे बलौदा बाजार के कलेक्टर दीपक सोनी की जगह पर कुलदीप शर्मा को वहां का नया कलेक्टर बनाया गया है. इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बने नौ अफसरों को भी नई पोस्टिंग दी गई है. राज्यपाल के सचिव सीआर प्रसन्ना को आयुक्त सहकारिता और रजिस्ट्रार सहकारी समितियों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. आईएएस कुलदीप शर्मा के पास यह चार्ज था. इसके अलावा मंत्री केदार कश्यप के विशेष सहायक तीर्थराज अग्रवाल को मंत्रालय में डिप्टी सिकरेट्री योजना, आर्थिक और सांख्यिकी के साथ धर्मस्व और धार्मिक न्यास का दायित्व दिया गया है. इसी तरह वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विशेष सहायक आशीष टिकरिहा को एमडी वेयर हाउसिंग के पद पर पदस्थ किया गया है. वहीं सौमिल रंजन चौबे को डिप्टी सिकेट्री कृषि बनाया गया है.
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Feb 27, 2026 18:02:12
Jaipur, Rajasthan:Anchor bha स्टार्टअप इकोसिस्टम को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में ‘राजस्थान सीसाइड स्टार्टअप समिट—2026’ में नवाचार का बड़ा मंच सजा। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने ‘इनोवेशन पवेलियन’ का उद्घाटन कर समिट की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने कैम्पफायर टॉर्च प्रज्वलित कर युवाओं में नवाचार की ‘मशाल’ जलाने का संदेश दिया और स्टॉल्स का अवलोकन कर स्टार्टअप्स का उत्साहवर्धन किया। मंत्री राठौड़ ने कहा कि यह समिट युवा प्रतिभाओं के लिए सीखने, नेटवर्किंग और खुद को वैश्विक मंच पर स्थापित करने का अवसर है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि राजस्थान सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आयोजन के लिए उन्होंने ओपन इनोवेशन लोटस फाउंडेशन और आर्मेनिया सरकार का आभार जताया। युवा उद्यमियों को संबोधित करते हुए राठौड़ ने अपनी ओलंपिक यात्रा का उदाहरण दिया और कहा कि सफलता का रास्ता आसान नहीं होता, लेकिन निरंतर प्रयास ही जीत दिलाता है। “अगर आगे बढ़ते रहेंगे, तो मंजिल जरूर मिलेगी।” इस सत्र में भारत में आर्मेनिया के राजदूत वहागन आफ्यान ने कहा कि छोटा देश होने के बावजूद आर्मेनिया एआई, इंजीनियरिंग, फिनटेक और डीपटेक में अग्रणी है, क्योंकि उसने विकास का आधार आईटी को बनाया। समिट को सीसाइड स्टार्टअप समिट के को-फाउंडर हाकोब हाकोबयान और ओपन इनोवेशन लोटस फाउंडेशन के को-फाउंडर युवराज भारद्वाज ने भी संबोधित किया। इस बात पर जोर दिया गया कि आज का स्टार्टअप सिर्फ बिजनेस मॉडल नहीं, बल्कि एक मिशन है। पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक कल्याण और सामाजिक मूल्यों को केंद्र में रखकर बनाए गए उद्यम ही दीर्घकालिक सफलता हासिल कर रहे हैं। समिट ने साफ संदेश दिया की राजस्थान का स्टार्टअप इकोसिस्टम अब लोकल से ग्लोबल की ओर कदम बढ़ा चुका है। जहां नवाचार सिर्फ आइडिया नहीं, बल्कि बदलाव की ताकत बन रहा है।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Feb 27, 2026 18:01:23
Jaipur, Rajasthan:छोटीकाशी के आराध्य गोविंद देवजी मंदिर में आंवला एकादशी का उत्सव भक्ति और वैदिक परंपराओं के साथ मनाया गया। इस अवसर के साथ ही मंदिर में होली महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ भी हो गया। अब होली तक प्रतिदिन राजभोग झांकी में ठाकुर श्रीजी को गुलाल अर्पित किया जाएगा। श्रृंगार झांकी में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में आंवला पौधे का विधिवत अभिषेक और पूजन किया गया। मंगला झांकी के पश्चात ब्रह्ममुहूर्त की मंगल बेला में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत अभिषेक हुआ। इसके बाद ठाकुर श्रीजी को एकादशी की विशेष लाल जामा पोशाक धारण कराई गई और दिव्य अलंकारों से श्रृंगार किया गया। राजभोग झांकी में महंत गोस्वामी ने ठाकुर श्रीजी को गुलाल अर्पित किया। इत्र सेवा और चंवर सेवा के बाद राजभोग आरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर परिसर गुलाल की सुगंध और भक्ति रस से सराबोर नजर आया। आज की रचना झांकी के पट्टे पर ठाकुर श्री राधागोविंद देवजी की निकुंज लीला सेवा में श्रील रूप गोस्वामी जी के दर्शन कराए गए। इस विशेष झांकी ने भक्तों को ब्रज की दिव्य लीलाओं का साक्षात अनुभव कराया।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 27, 2026 18:00:54
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने लैब सहायक पद पर नियुक्ति संबंधी एकलपीठ के आदेश की करीब दो वर्ष बाद भी पालना नहीं होने पर कड़ा रुख अपनाया है। जस्टिस रेखा बोराणा की एकलपीठ ने निर्देश दिया है कि 18 मार्च तक आदेश की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए, अन्यथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना पड़ेगा। याचिकाकर्ता श्यामलाल, जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायसिंहनगर (जिला श्रीगंगानगर) में संविदा पर लैब सहायक रहे, ने नियुक्ति नहीं मिलने पर याचिका दायर की थी। वर्ष 2013 से 2018 तक चार वर्ष से अधिक अनुभव होने और मेरिट में आने के बावजूद विभाग ने उनके अनुभव को लैब अटेंडेंट मानते हुए बोनस अंक नहीं दिए और अंतिम चयन सूची से बाहर कर दिया। कोर्ट ने 9 अप्रैल 2023 को याचिका स्वीकार करते हुए 30 दिन में समस्त पारिणामिक लाभों सहित नियुक्ति देने के आदेश दिए थे। विभाग की विशेष अपील भी 17 अप्रैल 2025 को खारिज हो चुकी है। इसके बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने पर अवमानना याचिका दायर की गई। सुनवाई में बताया गया कि कनिष्ठ अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जा चुकी है। एसएलपी दायर करने के निर्णय का हवाला देकर नियुक्ति रोकी गई है। कोर्ट ने इसे गंभीर मानते हुए 18 मार्च 2026 को अगली सुनवाई तय की है。
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 27, 2026 18:00:36
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्थान भू-राजस्व (संशोधन एवं मान्यता) अधिनियम, 2025 के तहत जोड़ी गई धारा 100-ए की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार सहित संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है। साथ ही डिवीजन बेंच ने अंतरिम आदेश पारित करते हुए निर्देश दिया कि धारा 100-ए से उत्पन्न होने वाली सभी कार्यवाहियां याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगी। कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश संजीव प्रकाश शर्मा एवं न्यायाधीश बलजिंदर सिंह संधू की खंडपीठ के समक्ष याचिकाकर्ता अधिवक्ता श्रेयांस मेहता की ओर से अधिवक्ता अर्पित भूत ने पक्ष रखा। याचिका में कहा गया कि राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) द्वारा औद्योगिक भूमि उपयोग परिवर्तन, निर्माण स्वीकृति और पूरक लीज डीड निष्पादन जैसी कार्यवाहियां की गईं, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने अप्रैल 2023 के एक निर्णय में स्पष्ट किया था कि रीको को ऐसे अधिकार प्राप्त नहीं हैं। विनोद इन्फ्रा प्रकरण का उल्लेख करते हुए बताया गया कि 24 जनवरी 2025 को, संशोधन लागू होने से पूर्व, पूरक लीज डीड निष्पादित कर भूमि उपयोग परिवर्तन प्रभावी किया गया। याचिका में इसे सर्वोच्च न्यायालय के बाध्यकारी आदेश की अवहेलना बताते हुए संशोधन को प्रतिगामी संरक्षण देने का प्रयास करार दिया गया। बहस के दौरान न्यायिक सर्वोच्चता, शक्तियों के पृथक्करण और संविधान के मूल ढांचे से जुड़े प्रश्न उठाए गए। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया मामले की गंभीरता स्वीकार करते हुए अंतरिम संरक्षण प्रदान किया।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top