Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

यूपी 2027 चुनाव: माय फैक्टर से बीजेपी-सपा के समीकरण बदलेने की तैयारी

VSVISHAL SINGH
Nov 19, 2025 07:15:19
Noida, Uttar Pradesh
यूपी चुनाव 2027 की रणनीति तैयार की जाने लगी है. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी की भारी सफलता के समीकरण को यूपी में भी स्थापित किया जा सकता है. यूपी में अब भाजपा भी माय फैक्टर पर फोकस करने जा रही है. बिहार विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी की ओर से अब पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश पर फोकस बढ़ने वाला है. बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी की माय यानी महिला-यूथ सेंट्रिक पॉलिटिक्स ने जबर्दस्त प्रभाव छोड़ा है. नीतीश कुमार सरकार ने महिलाओं के लिए जिस प्रकार से योजनाएं बनाईं, उसका प्रभाव वोटिंग प्रक्रिया के दौरान भी दिखा. महिलाएं लंबी कतारों में वोट डालने पहुंचीं. एक बड़ा वर्ग नीतीश कुमार विरोध और सत्ता विरोधी लहर की बात करता रहा और आधी आबादी ने पूरा खेल पलट दिया. अब यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार इस समीकरण को आधार बनाकर चुनावी साल में आगे बढ़ सकती है. बाइट एस एन सिंह भाजपा प्रवक्ता. बाइट ऋचा सिंह भाजपा प्रवक्ता. यूपी में इस साल का बजट चुनावी बजट हो सकता है. इसमें सीधे तौर पर महिलाओं और युवाओं को फोकस में रखा जा सकता है. बिहार में लालू प्रसाद यादव के प्रभावी मुस्लिम-यादव समीकरण को बीजेपी के महिला-यूथ यानी माई समीकरण ने धराशायी कर दिया. कुछ इसी प्रकार का सामाजिक समीकरण समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव बनाते दिख रहे हैं. पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक यानी पीडीए पॉलिटिक्स के जरिए प्रदेश की राजनीतिक दिशा को बदलने की कोशिश चल रही है. लोकसभा चुनाव में पीडीए पॉलिटिक्स कामयाब रही थी. ऐसे में सपा भाजपा माई पर सवाल खड़ा कर रही है. अखिलेश यादव अपने आजमाए पीडीए पॉलिटिक्स के साथ विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरने की योजना बना रहे हैं. इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इसकी काट अब बीजेपी माई समीकरण से देने की तैयारी में है.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SNShashi Nair
Dec 17, 2025 07:15:14
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Dec 17, 2025 07:06:41
Chatra, Jharkhand:दो करोड़ दो, नहीं तो खोल देंगे खोपड़ी.. लोजपा नेता प्रेम सिंह को गैंगस्टर प्रिंस खान की धमकी.. चतरा : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कद्दावर नेता, क्रशर व्यवसाई व पूर्व मुखिया प्रेमचंद उर्फ प्रेम सिंह को गैंगस्टर प्रिंस खान ने जान से मारने की धमकी दी है। व्यवसाई प्रेम सिंह को उनके व्हाट्सएप नंबर पर अज्ञात नंबर से एक मिनट दो सेकंड का एक ऑडियो क्लिप भेज कर दो करोड़ रूपया बतौर रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी के तौर पर पैसे नहीं देने पर खोपड़ी खोलने और हत्या कराने की धमकी दी गई है। प्रेम सिंह के अनुसार धमकी देने वाले शख्स नें खुद को गैंगस्टर प्रिंस खान बताया है, और ऑडियो क्लिप में दुबई से धमकी देने की बात कही है। गैंगस्टर द्वारा व्हाट्सएप पर ऑडियो क्लिप भेजनें के अलावा प्रेम सिंह के व्हाट्सएप्प पर कॉल के माध्यम से भी धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद डरे-सहमें पिंडरा निवासी प्रेम सिंह ने हंटरगंज थाना में ऑडियो क्लिप भेजनें और फोन कॉल कर धमकी देने वाले प्रिंस खान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। घटना विगत एक सप्ताह पूर्व की बताई जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद भी चतरा पुलिस अबतक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है। जिससे नाराज भुक्तभोगी प्रेम सिंह ने मामले से चतरा एसडीपीओ संदीप सुमन, एसपी सुमित कुमार अग्रवाल, आईजी बोकारो सुनील भास्कर के अलावा डीजीपी के साथ-साथ एटीएस एसपी व अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Dec 17, 2025 07:05:24
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के Mangaliyawas थाना क्षेत्र के सराधना गांव में स्थित एक होटल में देर रात छापा मारकर अवैध गैस रिफिलिंग का मामला पकड़ा गया। थाना अधिकारी दिनेश चौधरी के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी और घरेलू व व्यवसायिक उपयोग के लिए गैस की अवैध रिफिलिंग की जा रही थी। मौके से गैस टैंकर, लोडिंग टेम्पो और 45 कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जांच में पाया गया कि होटल में वैध अनुमति के बिना गैस रिफिलिंग एवं सिलेंडरों की आपूर्ति हो रही थी, जो कानून और जन सुरक्षा के लिए खतरनाक था। सभी वाहनों और सिलेंडरों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रसद विभाग को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए सूचना दे दी गई है; उसकी जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Dec 17, 2025 07:02:41
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। जिला चिकित्सालय चरक भवन अस्पताल की भोजनशाला से मरीजों के लिए तैयार किए गए भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। माधव नगर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. विक्रम रघुवंशी ने भोजन में लापरवाही को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। डॉ. विक्रम रघुवंशी द्वारा की गई जांच में पाया गया कि मरीजों को दी जा रही दाल अत्यधिक पानी वाली थी और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं थी। इसके साथ ही रोटी-चपाती की गुणवत्ता भी ठीक नहीं पाई गई, कुछ चपातियाँ कच्ची थीं। दूध की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए हैं। उन्होंने इस पूरे मामले को गंभीर मानते हुए सिविल सर्जन उज्जैन को पत्र लिखकर संबंधित एजेंसी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि पहले भी मरीजों द्वारा लगातार शिकायतें मिलती रही हैं कि अस्पताल में मिलने वाला भोजन पौष्टिक नहीं होता। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों के लिए भोजन का एक निश्चित मानक तय किया गया है, जिसमें सुबह-शाम चाय, नाश्ता, फल तथा गर्भवती महिलाओं के लिए लड्डू देने का प्रावधान है, लेकिन मौके पर इन मानकों का पालन होता नजर नहीं आया। मामला को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है और पत्र व्यवहार के बाद आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि यदि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन नहीं मिलेगा, तो उनके जल्द स्वस्थ होने पर भी असर पड़ेगा।
0
comment0
Report
AGAdarsh Gautam
Dec 17, 2025 07:01:03
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी जिले में लगाई जा रही होर्डिंग के टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल. शहर में नई यूनिपोल होर्डिंग प्रणाली को लेकर नियम विरुद्ध निविदा प्रक्रिया और बड़े प्रॉफिट के आरोप. ज्ञापन दे कर निविदा निरस्तीकरण की मांग. निजी होर्डिंग संचालकों ने करोड़ों रुपए के फायदे का आरोप लगाया. नगरपालिका सीएमओ ने अवैध होर्डिंग हटाने की कार्रवाई और टेंडर की पुष्टि की. शहर के कुछ स्थानों पर यूनिपोल होर्डिंग लगाने पर भी सवाल उठ रहे हैं—हॉस्पिटल चौराहा, गांधी चौक आदि जैसी जगहों पर 3 मीटर दूरी नियम के उल्लंघन के आरोप. 2017 के गजट नियमों के उल्लंघन और DPआर में राशि बढ़ाने जैसे दावों के कारण प्रशासन बनाम निजी होर्डिंग संचालक आमने सामने. यह चर्चा अब आगे क्या मोड़ लेगा, देखना होगा.
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Dec 17, 2025 07:00:40
Ratlam, Madhya Pradesh:क्रिकेट में जिस जोश और जुनून की पहचान भारत करता है, उसी जुनून की एक नई मिसाल बनकर सामने आए हैं मध्यप्रदेश के अशोकनगर के युवा क्रिकेटर अक्षत रघुवंशी। कड़ी मेहनत, संघर्ष और निरंतर प्रदर्शन के दम पर अक्षत ने वह मुकाम हासिल किया है, जिसका सपना हर युवा खिलाड़ी देखता है। आईपीएल 2026 के ऑक्शन में अक्षत रघुवंशी पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 करोड़ 20 लाख रुपये की बड़ी बोली लगाई, और इसी के साथ अक्षत अब आईपीएल जैसे बड़े मंच पर मध्यप्रदेश का नाम रोशन करने जा रहे हैं। जी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में अक्षत ने अपने क्रिकेट सफर के बारे में बताया कि वे महज 5 साल की उम्र से क्रिकेट के दीवाने रहे हैं। अशोकनगर के स्थानीय मैदानों से शुरुआत कर, लगातार मेहनत और प्रदर्शन के दम पर उन्होंने अंडर-14 में चयन हासिल किया। इसके बाद अक्षत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। मध्यप्रदेश टीम से कप्तान के रूप में खेलते हुए उन्होंने कई अहम मुकाबलों में अपनी जिम्मेदारी निभाई। अब तक 100 से ज्यादा प्रतिस्पर्धी मैच खेल चुके अक्षत का सपना साफ है—टीम इंडिया की जर्सी पहनना। आज रतलाम में एक मैच के दौरान अक्षत ने कहा कि आईपीएल उनके लिए एक बड़ा अवसर है और वे इसे सीखने व आगे बढ़ने का मंच मानते हैं। मध्यप्रदेश के इस उभरते सितारे पर अब पूरे देश की नजरें टिकी हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top