Back
किन्नर प्राची उर्फ सुमित का शव दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे के पास बरामद, पुलिस जांच शुरू
SPSanjay Prakash
Oct 16, 2025 07:04:55
Noida, Uttar Pradesh
राजगढ़/अलवर राजस्थान के अलवर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास एक किन्नर का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की पहचान दिल्ली निवासी प्राची उर्फ सुमित के रूप में हुई है, जो हाल ही में धार्मिक यात्रा पर निकली थी।
अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पिनान रेस्ट एरिया के समीप चैनल नंबर 127 पर एक सड़ी-गली हालत में शव बरामद किया गया। थानाधिकारी राजेश मीना ने जानकारी दी कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नगरपालिका कर्मचारी जुगनू तम्बोली की मदद से शव को कब्जे में लेकर राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में भेजा गया।
शव की पहचान दिल्ली निवासी एक किन्नर प्राची उर्फ सुमित, पुत्री किशनलाल वाल्मीकि के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि प्राची बीमार रहा करती थी और 6 अक्टूबर को दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी दर्शन के लिए आई थी। शव के पास उसका मोबाइल फोन और एक थैला भी मिला, जिससे पहचान की पुष्टि हुई।
सूचना मिलने पर मृतका के परिजन राजगढ़ पहुंचे। मामले में राजगढ़ थाने के एएसआई बाबूलाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड की निगरानी में करवाया गया। इसके बाद राजगढ़ वाल्मीकि समाज की ओर से किन्नर प्राची का अंतिम संस्कार कराया गया।
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRavi Kumar
FollowOct 16, 2025 10:20:290
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowOct 16, 2025 10:19:521
Report
RRRikeshwar Rana
FollowOct 16, 2025 10:19:390
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowOct 16, 2025 10:19:300
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowOct 16, 2025 10:19:140
Report
AGAdarsh Gautam
FollowOct 16, 2025 10:19:090
Report
ADAjay Dubey
FollowOct 16, 2025 10:19:010
Report
SKSandeep Kumar
FollowOct 16, 2025 10:18:460
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowOct 16, 2025 10:18:370
Report
RGRupesh Gupta
FollowOct 16, 2025 10:17:580
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowOct 16, 2025 10:17:380
Report
JPJai Pal
FollowOct 16, 2025 10:17:27Haldwani, Uttar Pradesh:शंकरपूरी महाराज, महंत, अन्नपूर्णा मंदिर
अवधकिशोर दास, महंत, राम जानकी मंदिर
0
Report
VAVishnupriya Arora
FollowOct 16, 2025 10:17:18Noida, Uttar Pradesh:AIMIM floor leader Akbaruddin Owaisi arrived at Kishanganj Court today in connection with the hearing of an old case,
0
Report
APAmbarish Pandey
FollowOct 16, 2025 10:17:110
Report