Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

हल्दीघाटी-रক্তतलाई मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी, राजसमंद में हड़कंप

SPSanjay Prakash
Feb 07, 2026 02:16:06
Noida, Uttar Pradesh
राजसमंद से बड़ी खबर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आज दूसरे दिन भी जारी रहेगी हाईकोर्ट के आदेश के बाद हल्दीघाटी–रक्ततलाई के मुख्य मार्गों पर हटाया जा रहा अतिक्रमण अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से क्षेत्र में मचा हड़कंप, अवैध कब्जाधारियों में अफरा-तफरी। दो दिन पहले राजसमंद जिला कलेक्टर सहित 16 विभागों के अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर किया था निरीक्षण。 हल्दीघाटी–रक्ततलाई जाने वालो रास्तों पर अतिक्रमण होने से पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था खमनोर पंचायत समिति के विकास अधिकारी, तहसीलदार व पुलिस की संयुक्त टीम जेसीबी से अतिक्रमण ध्वस्त कर रही है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
CSChandrashekhar Solanki
Feb 07, 2026 04:01:02
Ratlam, Madhya Pradesh:ratlam फ़िल्म “घूसखोर पंडित” को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब केंद्र सरकार के आदेश को लेकर भाजपा के मंत्री का समर्थन सामने आया है। मध्यप्रदेश शासन के मंत्री चेतन्य काश्यप ने केंद्र सरकार द्वारा फिल्म के टीज़र और इससे जुड़े सभी कंटेंट हटाने के निर्देश का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि समाज में नफरत और असहमति फैलाने वाले किसी भी प्रयास के खिलाफ यह कड़ी कार्रवाई है। मंत्री काश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज सहित किसी भी समाज को नीचा दिखाने की कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी। बाइट - चेतन काश्यप ( एमपी केबिनेट मंत्री व सुक्षम लघु उद्योग मंत्री रतलाम
0
comment0
Report
Feb 07, 2026 03:57:20
0
comment0
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
Feb 07, 2026 03:48:18
Korba, Chhattisgarh:कोरबा निगम क्षेत्र के सीतामढ़ी कुम्हार मोहल्ला निवासी सोनू प्रजापति के घर में उस समय खलबली मच गयी जब घर से गंदा पानी बाहर निकालने के लिए बनाए गए नाली में विशालकाय अजगर दिखा. घर वाले विशालकाय अजगर को देख डर गए, इस दौरान सोनू प्रजापति ने समझदारी दिखाई और मीडिया के साथियों को नाली में अजगर होने की सूचना दी. मीडिया के साथियों को इसकी जानकारी मिलती है उसने जानकारी को_snake_ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को साझा किया. जिसके बाद जितेंद्र सारथी सीतामढ़ी कुम्हार मोहल्ला पहुंचे और अजगर का रेस्क्यू प्रक्रिया शुरू किया. इस दौरान विशालकाय अजगर का रेस्क्यू देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए. काफी मशक्कत के बाद करीब 9 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया. जितेंद्र सारथी ने अजगर का रेस्क्यू कर थैले में रखा और वन विभाग को सूचना दी. बाद में अजगर को उसके प्राकृतिक रहवास जंगल क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Feb 07, 2026 03:48:04
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। खूँटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र के कराकेल गांव के पास सड़क के नजदीक कुआं से 57 वर्षीय हाऊ गांव निवासी बालचंद होरो का शव बरामद किया गया। मंगलवार को बालचंद होरो सोदे बाजार गया हुआ था और पैदल लौट रहा था। उसके बाद उसका पता चल नहीं पाया था कि वह कहाँ गया हो। खोजबीन किया ही जा रहा था कि बच्चों ने उस निर्जन कुआँ में झांका तो शव दिखाई दिया फिर चर्चा होने के बाद रनिया पुलिस को जानकारी दी गई। रनिया थाना प्रभारी श्यामल शुम्भकार की अगुवाई में पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया जिसकी पहचान बालचंद होरो के रुप में हुई। जो अपने गांव हाऊ से लगभग छह किलोमीटर दूर सड़क के किनारे कुएं से मिला। मृतक बालचंद के बेटे ने बताया कि पिताजी मंगलवार को बाजार गये थे लेकिन वे लौटे नहीं। हमलोग उस दिन से खोज ही रहे थे कि उनका शव मिला। इधर, दूसरी ओर जरिया गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कठसेमला गाँव निवासी रेणु देवी का शव एक कुएं से बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रेणु देवी शराब भी पीती थी लेकिन वह रात को बच्चों को खाना खिलाया और सोने चली गयी। लेकिन दूसरे दिन घर से कुछ ही दूरी पर एक कुएँ से उसका बरामद किया गया। घटना की जानकारी पर जरिया गढ़ थाना प्रभारी ने दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुआँ से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूँटी भेज कर मामले की जाँच में जुट गई है।
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Feb 07, 2026 03:47:50
Patna, Bihar:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया X पोस्ट लिखा की सात निश्चय-3 के तीसरे निश्चय ‘कृषि में प्रगति-प्रदेश में समृद्धि’ के तहत डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य के प्रत्येक गांव में दुग्ध उत्पादन समिति के गठन का निर्णय लिया गया है ताकि पशुपालकों को दूध का उचित मूल्य मिल सके। राज्य के कुल 39,073 गांवों में से 25,593 गांवों में दुग्ध उत्पादन समितियों का गठन किया जा चुका है। हमलोगों ने शेष सभी गांवों में अगले दो वर्षों के अंदर दुग्ध उत्पादन समितियों के गठन का निर्देश पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग को दिया है। इससे पशुपालकों की आमदनी बढ़ेगी और राज्य में दूध की उपलब्धता में वृद्धि होगी।     सात निश्चय-2 के तहत राज्य के सभी प्रखंडों में सुधा दुग्ध बिक्री केंद्रों की स्थापना की जा चुकी है। अब सात निश्चय-3 के अन्तर्गत राज्य की सभी पंचायतों में भी सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में राज्य की कुल 8053 पंचायतों में से 100 पंचायतों में सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र स्थापित हो चुके हैं। अब शेष सभी 7953 पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंत तक सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र खोलने का निर्देश दिया गया है। राज्य की पंचायतों में खुलने वाले नए सुधा दुग्ध बिक्री केंद्रों को प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से लाभान्वित जीविका दीदियों को आवंटित करने का निर्देश दिया गया है। इससे राज्य के ग्रामीण इलाकों में महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। राज्य में डेयरी व्यवसाय बढ़ने से ग्रामीण इलाकों में अपने गांव में ही लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और उनकी आमदनी बढ़ेगी। साथ ही लोगों के लिए दूध एवं दुग्ध उत्पादों की उपलब्घता सुनिश्चित होगी। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और राज्यवासियों के जीवन में समृद्धि आएगी।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Feb 07, 2026 03:47:40
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक विकास कुमार, पुत्र शंकर यादव, गढ़पुरा के राजौर गांव का रहने वाला था और अपने दोस्त के साथ ससुराल जा रहा था. घटना मंझौल थाना क्षेत्र के रोसड़ा SH-55 पर सिउरी पुल के पास की है. घायल बिट्टू कुमार वीरपुर के सरौंजा गांव के रहने वाले हैं. तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारी और ड्राइवर मौके से भाग गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश जारी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है.
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 07, 2026 03:47:04
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर नीमकाथाना सीकर जिले के नीमकाथाना में चिकित्सा विभाग की ओर से शुक्रवार को नीमकाथाना क्षेत्र के गांव लाखा की नांगल में शिविर का आयोजन किया गया। खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेंद्रसिंह शेखावत ने बताया कि शिविर में क्रेशन जोन में कार्यरत खनिज श्रमिकों की सिलिकोसिस की स्क्रीनिंग की गई और इस रोग के बारे में श्रमिकों को जागरूक किया गया। शिविर में 110 श्रमिकों की स्क्रीनिंग की गई और एक्स-रे किया गया। शिविर में कोटडा पीएचसी डॉ उपासना सर्वा, लैब सहायक नगेन्द्र जाखड़, खनन विभाग के हरपाल सिंह, सहायक रेडियोग्राफर हेमंत कुमार शर्मा, लैब टेक्नीशियन राकेश बोरण, सहायक रेडियोग्राफर रणजीत, बीपीओ सुरेन्द्र शर्मा आदि ने सेवाएं दी।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 07, 2026 03:46:51
Chittorgarh, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - एंकर – चित्तौड़गढ़ जिले से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गंगरार पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम तुम्बड़िया स्थित श्री द्वारकाधीश गौशाला में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। मुंगाना धाम के श्री अनुजदास जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब समाज जागरूक और शिक्षित हो चुका है, और हर नागरिक को बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के पोस्टर का विमोचन किया और सभी से शपथ दिलाई कि वे अपने बच्चों का बाल विवाह नहीं करेंगे और अपने क्षेत्र में किसी भी बाल विवाह को रोकेंगे। कार्यक्रम में बाल अधिकारिता विभाग और स्थानीय गणमान्यजन उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
Feb 07, 2026 03:46:47
Deoria, Uttar Pradesh:गोरखपुर जनपद की झगहा थाने की पुलिस और SOG गोरखपुर द्वारा पशु तस्करों की घेराबंदी के दौरान पशु तस्करों की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया । आपको बता दें झगहा थाने की पुलिस को सूचना मिली कि पशु तस्करों की गाड़ी जा रही है इस पर पुलिस ने इनका पीछा शुरू कर दिया जिससे घबराकर पशु तस्कर भागने लगे । भागते समय इनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर देवरिया जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र में नेशल हाइवे पर पहले एक बिजली के पोल में टक्कर मार फिर अनियंत्रित होकर एक ट्राली से टकराकर पलट गई । वही ट्राली बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई बताया जाता है कि मौत में एक महिला भी शामिल है एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका देवरिया मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है वहीं सूत्रों की माने तो तीनों बिहार राज्य के बताए जा रहे हैं । स्कॉर्पियो का नंबर भी बिहार का बताया जा रहा है ।
1
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 07, 2026 03:46:41
Sikar, Rajasthan:अग्रसेन महाराज की मूर्ति लगाने पर विवाद। मूर्ति को हटवाने की मांग को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर और उपखंड अधिकारी, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को सोपा ज्ञापन। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्यवाही करने की मांग की। सीकर जिले के नीमकाथाना में रामलीला मैदान सर्किल पर मूर्ति लगाने को लेकर स्थानीय लोगों ने ज्ञापन सौंपकर मूर्ति को तत्काल हटाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि रामलीला मैदान चौराहा सार्वजनिक निर्माण विभाग के रिकॉर्ड में सड़क के रूप में दर्ज है, जो आपात स्थिति, सार्वजनिक आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद 31 जनवरी की रात चबूतरे का निर्माण कर दिया गया और 1 फरवरी 2026 को सुबह 10:15 बजे मूर्ति का अनावरण कर दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि सार्वजनिक सड़क व सरकारी भूमि पर इस तरह किसी भी प्रकार की स्थायी संरचना या मूर्ति स्थापित करना सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के विरुद्ध है। इससे न केवल यातायात प्रभावित होगा बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है। लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक या सांस्कृतिक संरचनाओं की स्थापना की अनुमति नहीं दी जा सकती। यदि प्रशासन ऐसे अवैध निर्माणों को नहीं हटाता है तो यह न्यायालय की अवमानना की श्रेणी में आएगा। ज्ञापन में मांग की गई है कि सड़क पर स्थापित मूर्ति व चबूतरे को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। इसके साथ ही मूर्ति स्थापना की अनुमति देने वाले आदेशों की वैधानिकता की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्पष्ट प्रशासनिक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यह मामला केवल स्थानीय विवाद नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के पालन, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा और विधि-राज की भावना से जुड़ा गंभीर विषय है। नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान मनीराम यादव, जुगल किशोर, शशिपाल भाकर, महेंद्र बिजारणियां, सुमन सामोता, इंदु सिंह, राजेश मंगवा, हंसराज किलानियां, कमल नयन महरानियां, हरीश देवंदा, विकास, रामचंद्र सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 07, 2026 03:46:24
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर सीकर के धानुका मंदिर के पास जयप्रकाश गोस्वामी के मकान में बीती रात अज्ञात कारणों से कमरे में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना पर मोहल्ले के लोग सहित नगर परिषद उप सभापति प्रतिनिधी अजय रिणवा तथा नगर परिषद की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी तेज थी कि कमरे में रखा सामान जल गया; फ्रिज, कपड़े, रुपये, गहने भी जल गए। परिवार के लोग शादी समारोह में गए थे; बिजली के शॉर्ट सर्किट से संभवत: आग लगी, जिसकी वजह से कमरे की छत की पटिया भी टूट गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से भी दिख रही थीं। मोहल्ले के कई लोगों ने बताया कि आग से काफी नुकसान की संभावना है। घर के कमरे रखा सामान राख हो गया।
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Feb 07, 2026 03:45:14
Raigarh, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए 48 घंटे का विशेष महा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में एक साथ सुनियोजित दबिश देकर पुलिस ने कुल 214 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने जिले के साथ-साथ अन्य जिलों एवं राज्य के बाहर तक जाकर वर्षों से फरारी काट रहे वारंटियों की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि कानून से भागने वालों के लिए अब कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है। इस विशेष अभियान में तमनार थाना पुलिस ने सर्वाधिक सफलता अर्जित करते हुए 26 स्थायी एवं 2 गिरफ्तारी वारंट तामील कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में वर्ष 2004 के मारपीट एवं चोरी प्रकरण में फरार चल रहे वारंटी साधुराम राठिया, निवासी टांगरघाट थाना तमनार, को 22 वर्ष बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपी पंजाब में छिपकर रह रहा था, जिसे गांव लौटने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर धर दबोचा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top