Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

गोंडा के लोको पायलट के परिवार पर पत्नी के अत्याचार पर कानून सवाल

AAAkshay Anand
Mar 05, 2026 08:01:12
Noida, Uttar Pradesh
There is no Law in India to protect a Husband and his Parents from the threat, abuse, harassment, torture and assault by his wife. Loco Pilot Brajesh Maurya from Gonda in UP and his Mother Sarita Devi was brutally abused and assaulted by his wife Anita. Brajesh met Anita through Facebook in 2022 and married her on Valentines day in 2025. After the marriage, Anita wanted to kick her In laws out of the house. Brajesh approached gondapolice but as usual Police refused to help him because of his GENDER. For how long Husband and his Parents will face assault and humiliation because of the women centric gender biased laws of the country?
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SPSohan Pramanik
Mar 05, 2026 10:15:19
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ एसपी निधि द्विवेदी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बरमसिया मोड़ के पास से एक अपराधी ताला मुर्मू उर्फ खलासी को गिरफ्तार किया. उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए. पुलिस मामले को लेकर गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रही है. थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम बनाई गई. टीम में अमड़ापाड़ा थाना के अवर निरीक्षक चंदन कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक संतोष मुर्मू, हवलदार सतपाल कुमार और प्रकाश असुर शामिल थे. बरमसिया मोड़ से कोयला रोड पर गाड़ी देखकर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे ग्रामीण बरमसिया जंगल के पास पकड़ा गया. पूछताछ में उसने अपना नाम ताला मुर्मू उर्फ खलासी बताया, मूल रूप से साहिबगंज के मिर्जाचौकी थाना के छोटा लक्ष्मी निवासी. तलाशी में एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस मिले. थाना प्रभारी ने कहा कि पकड़ा गया अपराधी का पूर्व आपराधिक इतिहास है; गोड्डा और साहिबगंज के थानों में लगभग छह मामले दर्ज हैं. अभी पूछताछ जारी है. बताया जा रहा है कि उसने अंतर-राज्यीय स्तर पर कई घटनाओं को अंजाम दिया है. गोड्डा के ललमटिया थाना में 44/25 और 48/25, बोआरा जोड थाना में 35/25, साहिबगंज के मिर्जाचौकी में 35/25 और 37/25 जैसे मामले दर्ज हैं.
0
comment0
Report
SSsubhash saheb
Mar 05, 2026 10:05:10
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है.... बताया जा रहा है कि शहर के शिव चौक से लेकर कचहरी चौक तक आधी रात एक नशे में धुत युवक ने जमकर हंगामा किया..... प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक सड़क किनारे खड़ी दुपहिया गाड़ियों को एक-एक कर गिराता चला गया..... इस दौरान करीब 15 से 20 बाइक और स्कूटी सड़क पर गिर गईं, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और वाहन मालिकों को नुकसान उठाना पड़ा..... घटना के बाद आसपास रहने वाले वार्डवासियों में काफी आक्रोश और चर्चा का माहौल है..... हालांकि इस मामले में अब तक थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है..... लेकिन घटना के बाद इलाके में खौफ और नाराज़गी का माहौल बना हुआ है।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 05, 2026 10:04:58
Morena, Madhya Pradesh:होली के रंगों के बीच आज भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व भाई दूज भी पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। लेकिन मुरैना जिला जेल में इस त्योहार का नज़ारा कुछ अलग ही देखने को मिला। यहाँ बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों को टीका करने के लिए जेल पहुंचीं। जैसे ही बहनों ने जेल के अंदर अपने भाइयों को देखा, उनके चेहरों पर खुशी भी झलक उठी… लेकिन आंखों में अपने भाई की इस हालत को देखकर दर्द और मायूसी भी साफ दिखाई दी। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और अच्छे भविष्य की कामना की। इस दौरान कई बहनों की आंखें नम भी हो गईं। भाई-बहन के इस मिलन ने जेल के माहौल को भी भावुक बना दिया। जेल प्रशासन की मौजूदगी में पूरे नियमों के साथ यह मुलाकात कराई गई, जहां कुछ पलों के लिए सही लेकिन भाई-बहन के रिश्ते की मिठास ने जेल की दीवारों के बीच भी त्योहार की खुशियां भर दीं। भाई दूज का यह दृश्य बताता है कि रिश्तों की डोर कितनी मजबूत होती है… हालात चाहे जैसे भी हों, लेकिन भाई-बहन का प्यार हर दीवार को पार कर ही जाता है। बाइट एस के शर्मा जेलर मुरैना
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Mar 05, 2026 10:04:45
Keonjhar, Odisha:ଆଙ୍କର-- ଖାଦ୍ୟ ଅନ୍ୱେଷଣରେ ଆସି କୂଅରେ ପଡିଗଲା ଦନ୍ତାହାତୀ । ୬ ଘଣ୍ଟାର କଷ୍ଟସାଧ୍ୟ ଅପରେସନ୍ ପରେ କୂଅରୁ ହାତୀ ଉଦ୍ଧାର ହୋଇଛି । କେନ୍ଦୁଝର ସଦର ରେଞ୍ଜ ବନାଯୋଡ଼ି ଗାଁର ଏକ କୂଅରେ ଖାଦ୍ୟ ପାଇଁ ଆସି ପଡ଼ିଯାଇଥିଲା ହାତୀ । ଗତକାଲି ରାତିରେ ୩ଟି ଦନ୍ତାହାତୀ ଆସିଥିବା ବେଳେ, ଗାଁର ହୃଷି ନାଇକଙ୍କ କୂଅର ଗୋଟିଏ ଦନ୍ତାହାତୀ ଖସି ପଡ଼ିଥିଲା । ବନ କର୍ମଚାରୀ ଖବର ପାଇ ହାତୀଙ୍କୁ ଉଦ୍ଧାର କାର୍ଯ୍ୟ ଆରମ୍ଭ କରିଥିଲେ । ଏକJCB ମେସିନ୍ ସାହାଯ୍ୟରେ କୁଅକୁ ତାଡ଼ି ଏକ ରାସ୍ତା ତିଆରି କରିଥିଲେ । କୂଅଟି ଗଭୀର ଥିବାରୁ ୧୦ ଫୁଟ ଗାତ କରି ପ୍ରଥମେ ସେଠାରେ ଏକ ରାସ୍ତା ତିଆରି କରି ଦମକଳ ବାହିନୀ ସହାୟତାରେ ୮୦ ମିଟର ଦୁରରୁ ପାଣି ଆଣି କୂଅରେ ଭର୍ତ୍ତି କରାଯାଇଥିଲା । ପାଣି ଭର୍ତ୍ତି ହେବା ପରେ ହାତୀ ଟି କୂଅରୁ ବାହାରୀ ଜଙ୍ଗଲ ମୁହାଁ ହୋଇଥିଲା । ଯିବା ବାଟରେ ଉତ୍ୟକ୍ତ ହାତୀ ଗୋଟିଏ ବାଇକ୍ hibାଙ୍ଗି ଦେଇଥିଲା । ଜଣେ ବୃଦ୍ଧାଙ୍କ ସହ, ଅନ୍ୟ ଜଣେ ପଡ଼ି ଆହତ ହୋଇଛନ୍ତି । ସେମାନଙ୍କୁ ବନ ବିଭାଗ ଦ୍ୱାରା ଡ଼ାକ୍ତରଖାନାରେ ଭର୍ତ୍ତି କରାଯାଇଛି l ଉଦ୍ଧାର ହାତୀ ଏବେ ଉତ୍ୟକ୍ତ ଥିବାରୁ, ତାର ଗତିବିଧି ଉପରେ ବନ ବିଭାଗ ନଜର ରଖିଛି l କୂଅର ମାଲିକ ଏବଂ ଅନ୍ୟମାନଙ୍କୁ କ୍ଷତିପୂରଣ ଦିଆଯିବ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି DFO. ବାଇଟ-୧- ଧନରାଜ ଏଚ. ଡ଼ି., DFO.,କେନ୍ଦୁଝର। ବାଇଟ -୨- ଆହତ ବୃଦ୍ଧ। ବାଇଟ - ୩- ଆହତ ମହିଳା। ବାଇଟ -୪- ଗ୍ରାମବାସୀ।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 05, 2026 10:04:30
Jaipur, Rajasthan:अगर आपके घर में राशन कार्ड है… तो ये खबर सीधे आपकी रसोई से जुड़ी है। सरकारी सस्ता राशन अब सिर्फ जरूरतमंदों तक ही पहुंचेगा…क्योंकि सरकार ने चला दी है डिजिटल छंटनी की बड़ी मुहिम...ई-केवाइसी नहीं करवाई तो नाम सीधा सूची से आउट...प्रदेश में अब तक 26 लाख लोगों के नाम सिर्फ ई-केवाइसी नहीं कराने की वजह से हटा दिए गए हैं.......और पिछले तीन साल में कुल 89 लाख से ज्यादा अपात्रों को खाद्य सुरक्षा सूची से बाहर किया गया है....... प्रदेश में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत सस्ता राशन पाने वाले परिवारों के लिए सरकार ने ई-केवाइसी को अनिवार्य कर दिया है। डिजिटल सत्यापन की इस सख्ती का असर साफ दिख रहा है अब तक 26 लाख लोगों के नाम केवल ई-केवाइसी नहीं करवाने के कारण सूची से हटा दिए गए हैं। ऐसे लाभार्थियों को फिलहाल सरकारी उचित मूल्य की दुकानों से राशन नहीं मिल सकेगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की रिपोर्ट के प्रदेश में कुल 89 लाख 01 हजार 039 नाम खाद्य सुरक्षा की पात्रता सूची से हटाए गए। इसी अवधि में 85 लाख 65 हजार 190 नए पात्र व्यक्तियों के नाम जोड़े भी गए हैं। यानी सरकार एक तरफ सूची की सफाई कर रही है, तो दूसरी ओर वास्तविक पात्रों को जोड़ने की प्रक्रिया भी साथ-साथ चल रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई डेटा मिलान, आधार लिंकिंग और फील्ड वेरिफिकेशन के आधार पर की गई है। विभाग का मानना है कि चौपहिया वाहन, पक्के मकान, जमीन, आयकरदाता या सरकारी नौकरी वाले परिवार...अब गरीब की श्रेणी में नहीं आएंगे...फर्जीवाड़े पर सर्जिकल स्ट्राइक के लिए गिव अप अभियान भी चलाया गया...हजारों लोगों ने खुद आवेदन देकर नाम हटवाए। बाइट-सुमित गोदारा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राजस्थान सरकार के अनुसार ई-केवाइसी एक डिजिटल सत्यापन प्रक्रिया है, जिसमें राशन कार्ड को आधार से जोड़ा जाता है। राशन कार्ड में शामिल हर सदस्य को बायोमेट्रिक से पहचान सत्यापित करनी होती है। सत्यापन नहीं होने पर सिस्टम लाभार्थी को संदिग्ध-अपात्र मान लेता है। उद्देश्य है फर्जी, डुप्लीकेट और मृत लाभार्थियों को हटाकर पात्र परिवारों तक ही उनके हक का गेहूं पहुंचाना। विभाग का तर्क है कि वर्षों से सूची में बड़ी संख्या में ऐसे नाम थे, जो नियमों के मुताबिक अपात्र हैं या जिनकी दोहरी प्रविष्टि थी। ई-केवाइसी के जरिए डेटा की शुद्धि की जा रही है। ऐसे परिवारों को स्वेच्छा से नाम हटाने के लिए गिव अप अभियान भी चलाया जा रहा है। हजारों लोगों ने स्वयं आवेदन देकर सूची से अपना नाम कटवाया है...गौरतलब हैं की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम राजस्थान में 2 अक्टूबर 2013 को लागू हुआ। उस समय जल्दबाजी में अपात्रों के नाम भी सूची में जोड़ दिए गए। फिलहाल सरकार ने ई-केवाइसी और अपात्रों को गिव अप अभियान के तहत नाम हटवाने के लिए समय दिया है। इसके बाद वसूली की जाएगी। चेतावनी दी गई है कि जिन अपात्रों ने अब तक गेहूं उठाया है, उनसे 27 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से गेहूं की राशि वसूली जाएगी। बहरहाल, ई-केवाइसी की सख्ती ने साफ कर दिया है कि अब खाद्य सुरक्षा में सुविधा नहीं, “सत्यापन” चलेगा। सरकार का दावा है कि इससे फर्जीवाड़ा रुकेगा और वास्तविक जरूरतमंदों तक ही सस्ता राशन पहुंचेगा। अब नजर इस पर रहेगी कि गिव अप अभियान और ई-केवाइसी की प्रक्रिया के बाद वास्तव में जरूरतमंदों को कितना लाभ मिलता है और क्या जिनके नाम कटे हैं, उन्हें पुनः अवसर मिलेगा। क्योंकि खाद्य सुरक्षा सिर्फ योजना नहीं, बल्कि गरीब की थाली से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा है और इस थाली तक हकदार का हक पहुंचना ही असली परीक्षा है।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Mar 05, 2026 10:04:07
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर आमजन की होली के अगले दिन धौलपुर police लाइन में जमकर होली खेली पुलिस लाइन में खेली गई होली के दौरान विकास सांगवान के साथ एएसपी वैभव शर्मा ने जमकर डांस किया धौलपुर पुलिस लाइन में सुबह से हुई होली के दौरान एसपी सांगवान ने पुलिस लाइन में पहुंचकर सभी जवानों को गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी जहां एसपी ने लोकगीतों पर जमकर डांस किया एसपी और कलेक्टर के साथ पुलिस लाइन में आरएसी और पुलिस के जवानों से होली खेली होली को लेकर पुलिस लाइन में पानी की फुहारों का इंतजाम किया गया था जहां गर्मी के चलते डांस कर रहे पुलिसकर्मियों पर पानी की फुहारे छोड़ी गई पुलिस लाइन में आयोजित होली के कार्यक्रम के दौरान सभी थानों के प्रभारी के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सभी सीओ मौजूद रहे
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Mar 05, 2026 10:03:51
Jalore, Rajasthan:जसवंतपुरा में श्री प्रताप फाउंडेशन के बैनर तले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को पंचायत राज चुनावों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में में संशोधन कर ईडब्ल्यूएस वर्ग को आरक्षण देने का प्रावधान करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्तमान में पंचायत चुनावों में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को आरक्षण मिल रहा है, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि भारत सरकार ने के तहत सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में ईडब्ल्यूएस को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया है, उसी तर्ज पर पंचायत राज संस्थाओं में भी आरक्षण लागू किया जाए। प्रतिनिधियों ने कहा कि आरक्षण लागू होने पर ब्राह्मण, राजपुरोहित, जैन, अग्रवाल, खंडेलवाल, श्रीमाली, जोशी, रावल, भोमिया राजपूत और राजपूत सहित अन्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को लाभ मिलेगा। इस दौरान कई समाजबंधु उपस्थित रहे。
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 05, 2026 10:03:14
Azamgarh, Uttar Pradesh:पुलिस की दूसरे दिन होली रही रंगों में सराबोर, क्या अधिकारी व पुलिसकर्मी एक दूसरे को लगाए अबीर और दी बधाई। जनपद आज़मगढ़ में जहां कल कई घटनाओं के बीच आमजन की होली निपट गई, वहीं आज पुलिस की होली जिले के पुलिस लाइन में देखने को मिला। बता दें की पुलिस महकमे में होली एक दिन बाद मनाई और जब मनाई तो ऐसी कि देखने वाले भी मुस्कुरा उठाे। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की अगुवाई में पुलिस लाइन ग्राउंड रंगों से सराबोर रहा, वहीं डीआईजी सुनील कुमार सिंह की मौजूदगी में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी फव्वारों के बीच ऐसे झूमे कि मानो वर्दी की सारी सख्ती रंगों में घुल गई हो। आजमगढ़ जिले के पुलिस लाइन में होली के अवसर फायर ब्रिगेड के वाहन से फुहारा किया गया। वहीं ढोल-नगाड़ों की थाप और नागिन डांस व अन्य गानों की धुन पर माहौल ऐसा बना कि कुछ पुलिसवालों की कमीज़ कुर्बान हो गई और वे उसी अंदाज में ठुमके लगाते रहे। हालांकि उस दौरान मौजूद रहे एसएसपी ने कपड़ा फाड़ने को लेकर सख्त से मनाही की। वहीं कार्यक्रम में कई दृश्य दिलचस्प रहे जहां डीआईजी सुनील कुमार सिंह के स्वागत में नगाड़े बजाये तो वहीं सीओ सिटी का नृत्य ऐसा रहा कि लोग उनकी कमर की लचक को देखते रहे। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने भी मंच पर ठुमके लगाते हुए मुस्कराये। पुलिस लाइन में मना रहे होली के दौरान एसपी ग्रामीण चिराग जैन, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, एसपी यातायात विवेक त्रिपाठी तथा अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी जहां रंगों से रंगे रहे। कुल मिलाकर पुलिस महकमे की होली रंग, ठुमकों, ठहाकों और सौहार्द के बीच संपन्न हुई।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top