icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
201304
OBOrin Basu30 Sept 2025, 03:51 pm

प्रवीर रणजान IPS CISF के नए DG बनकर पद संभालेंगे

Noida, Uttar Pradesh:Press release Sh. Praveer Ranjan, IPS took over the charge of Director General, CISF Sh. Praveer Ranjan, IPS, assumed charge as Director General, CISF on 30.09.2025. An officer of the 1993 batch of the Indian Police Service from the AGMUT Cadre, he has been on Central Deputation since April 2024. Prior to his appointment as Director General, CISF, he served as Special Director General, heading the sensitive Airport Security sector of the Force. Academically accomplished, Sh. Ranjan holds a Postgraduate degree in History from Delhi University, a Master’s in Police Management from Osmania University, a Master’s in Public Management from the National University of Singapore & Harvard University, and an LL.M. from the National Law University, New Delhi. In a distinguished career spanning 32 years, he has held several key positions, including Special CP/Crime & EOW, Delhi Police; DIG, CBI; and Director General of Police, Chandigarh (19.08.2022 to 15.03.2024), before joining CISF as ADG, CISF on Central Deputation. Sh. Ranjan, a recipient of the President’s Police Medal for Distinguished Service (2016) and the President’s Police Medal for Meritorious Service (2009), is the 32nd Director General of CISF. During an in-house ceremony at CISF lawns, he was accorded a ceremonial Guard of Honour at CISF Headquarters and later interacted with senior officers of the Force. In his address, the DG underlined his commitment “to prepare the Force for future challenges through modernization in operations, welfare with compassion and transparency in administration”. He also reiterated the commitment to implement the directions of the Hon’ble Prime Minister and the Ministry of Home Affairs on priority to achieve the national objectives. With his rich experience in policing and national security, coupled with his strong academic background, CISF under the leadership of Sh. Praveer Ranjan is poised to scale new heights in securing the nation’s vital installations and achieving new milestones in its journey.
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा मौत पर FIR मांग तेज

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के संजय गांधी अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उनके नवजात शिशु की मौत का मामला एक बार फिर गरमा गया है। मामले में FIR दर्ज करने की मांग को लेकर मृतका के परिवार और उनके समर्थक अमहिया थाना पहुंचे, जहां उन्होंने थाने का घेराव कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। परिजनों के साथ हाई कोर्ट के अधिवक्ता भी मौजूद रहे। परिजनों का आरोप है कि इलाज में कथित देरी और लापरवाही के कारण कल्पना मिश्रा और उनके नवजात शिशु की मौत हुई है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की जानी चाहिए। परिजन और समर्थक लगातार अमहिया थाने में डटे हुए हैं और कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के वर्ष 2011 के एक फैसले के अनुसार, किसी डॉक्टर के खिलाफ बिना जांच और वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम की सलाह के सीधे FIR दर्ज नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि ऐसा करना सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना माना जा सकता है। इसलिए इस मामले में पहले पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

जुआ हारने पर भतीजे ने चाचा की हत्या कर दी; पिता-भाई शामिल

Morena, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र के खेड़ागांव में कत्ल और साजिश की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जुए में मोबाइल फोन हारने से गुस्साए भतीजे ने अपने पिता और भाइ के साथ मिलकर चाचा की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर इसे फांसी लगाकर आत्महत्या की कहानी बताने की कोशिश की। लेकिन शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्यारों का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मुख्य दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपियों का पिता फरार हो गया है। मृतक की पहचान खेड़ागांव निवासी 40 वर्षीय रामबहादुर सिंह कुशवाह के रूप में हुई है जो पेशे से किसान था। उसे शराब और जुए की लत थी। उसका भतीजा जीतू कुशवाह चोरी के मामलों में आरोपी रहा है और अहमदाबाद व सिवनी में उसके खिलाफ केस दर्ज हैं। जीतू ही परिवार का खर्च चलाता था। जिसके चलते रामबहादुर की पत्नी से उसकी नजदीकी थी। यह बात रामबहादुर को नागवार गुजरती थी। इसलिए जीतू भी चाचा से रंजिश रखता था। हाल ही में_win जीतू ने रामबहादुर को एक नया मोबाइल फोन दिलाया था। जिसे वह जुए में हार गया। जीतू जुआरियों को पैसे देकर किसी तरह फोन वापस लाया। इसी बात को लेकर दो दिन पहले दोनों में तीखी बहस हुई। गुस्से में जीतू ने गांव वालों के सामने ही रामबहादुर की पिटाई कर दी। फिर उसे घसीटकर घर ले गया और पिता सुल्तान सिंह और भाई धर्मा के साथ मिलकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए तीनों ने फांसी लगाकर सुसाइड की झूठी कहानी गढ़ दी। सूचना पर पहुंची बिजौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मौत फांसी से नहीं, बल्कि गला घोंटने से हुई है। गले पर मिले निशानों से पुलिस का शक गहरा गया। गांव वालों से पूछताछ में जीतू की करतूत सामने आ गई। पुलिस ने देर रात मुख्य आरोपी भतीजे जीतू कुशवाह, जीतू के भाई धर्मा को दबोच कर गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल जीतू के पिता सुल्तान सिंह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
0
0
Report
Advertisement

इटारसी स्टेशन के शेड टपकते, बारिश ने यात्रियों को किया परेशानी का सामना

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- दिनभर मौसम साफ रहने के बाद शाम होते-होते अचानक तेज बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया। करीब एक घंटे हुई झमाझम बारिश से अधिकांश सड़कें जलमग्न हो गईं। वहीं प्रदेश के सबसे बड़े रेलवे जंक्शन इटारसी स्टेशन पर बारिश ने रेलवे की व्यवस्थाओं की ऐसी तस्वीर सामने ला दी, जिसने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 और 2 पर यात्रियों को बारिश से बचाने के लिए बनाए गए शेड कई जगह से पानी टपकाते नजर आए। हालात इतने खराब रहे कि शेड के नीचे खड़े यात्रियों पर भी पानी बरसता रहा। कहीं बूंदें टपकती रहीं तो कहीं तेज धार में पानी गिरता नजर आया। बारिश से बचने के लिए यात्री प्लेटफॉर्म के शेड के नीचे पहुंचे, लेकिन यहां भी उन्हें राहत नहीं मिली। छत से गिरते पानी के कारण यात्रियों को इधर-उधर खड़े होकर बारिश से बचने की कोशिश करनी पड़ी। station का नजारा कुछ देर के लिए ऐसा नजर आया, मानो शेड छत नहीं बल्कि झरना बन गया हो। वीओ01- इटारसी स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के दावे किए जाते हैं। लेकिन बारिश के दौरान सामने आई तस्वीरें इन दावों पर सवाल खड़े करती नजर आईं। यात्रियों का सवाल है कि जब बारिश से बचाने वाला शेड ही पानी रोकने में नाकाम हो जाए तो आखिर यात्री जाएं तो जाएं कहां।
0
0
Report

ग्वालियर में तांत्रिक ने नशीला लड्डू देकर दुष्कर्म किया, गिरफ्तार

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में पति की शराब की लत छुड़ाने के लिए तांत्रिक के पास जाना एक विवाहिता को भारी पड़ गया। आरोप है कि तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला को नशीला लड्डू खिलाकर दुष्कर्म किया और फिर बदनाम करने की धमकी देकर 10 महीने तक शोषण करता रहा। परेशान महिला ने हिम्मत जुटाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। स्थिति मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले वह पति की शराब छुड़ाने के लिए एक मंदिर गई थी। जहां उसकी मुलाकात कमल राठौर उर्फ पटेल से हुई। आरोपी ने खुद को तांत्रिक बताया और शराब छुड़ाने के नाम पर कई बार भभूती देकर महिला से पहचान बढ़ा ली और उसके घर आने-जाने लगा। पीड़िता के अनुसार अक्टूबर 2025 में आरोपी दोपहर के समय उसके घर आया और तंत्र-मंत्र किया हुआ बताकर प्रसाद के रूप में लड्डू दिया। लड्डू खाने के बाद वह बेहोश हो गई और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने उसे धमकाया कि अगर किसी को बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा और उसके पति को जान से मार देगा। डर के कारण महिला चुप रही और आरोपी इसका फायदा उठाकर लगातार उसका शोषण करता रहा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने आखिरी बार 8 अगस्त 2026 को उसके साथ दुष्कर्म किया। आखिरकार उसकी प्रताड़ना से परेशान होकर 6 सितंबर को उसने हिम्मत कर अपनी सहेली और पति को पूरी बात बताई और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी कमल राठौर के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी, और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report

छत्तीसगढ़ में BD शर्मा का दौरा, सेवा संकल्प अभियान से मोदी 25 वर्ष उजागर

Raipur, Chhattisgarh:एंकर मध्य प्रदेश के सांसद और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की。 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बीजेपी देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी。 छत्तीसगढ़ में भी अभियान के तहत जनसंपर्क, सेवा और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे。 बीजेपी का लक्ष्य प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाना है。 अभियान के दौरान छत्तीसगढ़ में 36 लाख आशीर्वाद के दीप जलाने का भी लक्ष्य रखा गया है。 बाइट 1 बी डी शर्मा सांसद मध्यप्रदेश。
0
0
Report
Advertisement

गोपालगंज की छाड़ी नदी अतिक्रमण-कचरे से बदहाल, जिला प्रशासन ने जीर्णोद्धार शुरू किया

Gopalganj, Bihar:गंडक नदी से निकलकर गंगा नदी में सम्माहित होनेवाली छाड़ी नदी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है गोपालगंज शहर के बीचों-बीच से गुजरने वाली छाड़ी नदी इन दिनों अतिक्रमण और कचरे की समस्या से जूझ रही है। नदी में पानी का बहाव बंद है, वही पानी के कूड़ा-कचड़ा ज्यादा होने के कारण दुर्गंध होने से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के लिए चिंता की बात यह भी है कि गंदगी और दूषित पानी के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। छाड़ी नदी की लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए अब जिला प्रशासन ने इसके सुधार और जीर्णोद्धार की दिशा में पहल शुरू कर दी है। गोपालगंज के जिलाधिकारी समीर सौरभ ने बताया कि जिला गंगा समिति की बैठक में छाड़ी नदी की स्थिति और उसके जीर्णोद्धार को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई है। नदी को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पांच अमीनों की टीम गठित की गई है। यह टीम नदी की जमीन और अतिक्रमण की स्थिति का सर्वे करेगी। सर्वे के बाद संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर नदी की जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जाएगा।
0
0
Report

NCB की बड़ी दबिश: मुजफ्फरपुर से 990 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

Muzaffarpur, Bihar:NCB पटना की टीम ने मुजफ्फरपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर ट्रक से करोड़ों रुपए की कीमत के गांजा को बरामद किया है. कंटेनर ट्रक से बरामद गांजा 990 किलो है. NCB की टीम ने मौके से दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है. फिलहाल NCB की टीम गिरफ्तार ट्रक का चालक और उपचालक पूछताछ कर गांजा का कंसाइनमेंट कहां पहुंचना था और इसका नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है, इसके बारे में पता लगाने में छुट्टी हुई है. दरअसल पटना के नार्कोटिक कंट्रोल ब्यूरो की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र से गुजरने वाली पटना मुजफ्फरपुर फोरलेन पर एक गांजा लोड कंटेनर खड़ी है. सूचना के बाद नार्कोटिक कंट्रोल ब्यूरो पटना की टीम मुजफ्फरपुर पहुंच कर तुर्की थाना की पुलिस के सहयोग से छापेमारी करते हुए फोरलेन पर खड़े कंटेनर ट्रक को पकड़ लिया और जब उस कंटेनर ट्रक की तलाशी ली गई तो ट्रक के अंदर से करीब 990 किलो गांजे को बरामद किया. साथ ही मौके से कंटेनर ट्रक के चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार कंटेनर ट्रक का चालक और उपचालक से NCB की टीम पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गांजे के खेप को कहां से लेकर ट्रक चालक चला था और कहां पर इसकी डिलीवरी देनी थी. वहीं पूरे मामले को लेकर एसडीपीओ बेस्ट टू अनिमेश चंद्रा ज्ञानी ने बताया कि पटना नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो की टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए तुर्की थाना क्षेत्र में खड़े एक कंटेनर ट्रक से 990 किलो ग्राम गांजे की खेप को बरामद किया है. साथ ही मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिससे पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है वहीं उन्होंने बताया कि बरामद गांजे की कीमत करोड़ों रुपए आकी गई है.
0
0
Report

कैलाश विजयवर्गीय ने सतना दौरे में बाढ़ राहत और शराब कांड पर कड़ा बयान

Satna, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज सतना दौरे पर है। जहां उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत की। और चित्रकूट सहित जिलेभर में बाढ़ पीड़ितों की मदद की बात कही। इसके अलावा सागर जिले बंडा के कई गांवों में जहरीली शराब से हुई मौतों के आंकड़े बताते हुए कहा कि अभी तक 22 की मौत हुई है और मामले पर दोषी अधिकारी पर होगी सख्त कार्रवाई। चित्रकूट में बाढ़ को लेकर कैलाश विजयवर्गीय का बयान कहा कि देखिए आरबीसी की जितनी सहायता है वो हम करेंगे ही।इसके अलावा जनभागीदारी से हम सहयोग प्रदान करेंगे। हमने बाढ़ पीड़ितो के लिए इंदौर से दो ट्रक सामान भेजा है। जिसमें कपड़े, सड़िया, चटाइयां ये सब भेजा है। तो जहां जहां जैसी जैसी आवश्यकता पड़ेगी मदद की जाएगी। इस प्रकार की प्राकृतिक आपदा मे समाज को भी आगे बढ़कर काम करना पड़ेगा। सिर्फ सरकार के भरोसे नहीं हो सकता। सरकार मदद कर रही है। और जन सहयोग भी हम लेगे। लोगों को जितनी ज्यादा सुविधा से सकते हैं हम सुविधाएं देंगे। और जो प्रधानमंत्री आवास की योग्यता रखते होगे। तो उनको प्रधानमंत्री आवास भी देंगे। नहीं तो उनको आरबीसी से जितना पैसा मिला सकता उतना पैसा देंगे। बाकी जन सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी तो हम लोगों से कहेगे की जन सहयोग से अपना घर बसाए। इसके लिए हम प्रयास करेंगे। मैं कल चित्रकूट जाऊंगा। और जो सामग्री इंदौर से आई है शायद उसका डिस्ट्रीब्यूशन चालू हो गया होगा। चित्रकूट में स्थिति DRI संस्था द्वारा सामग्री न बांटने के आरोप लगाने वाले लगाते रहते हैं। और पत्रकार को कहा कि आपको पूरी जानकारी नहीं है आप ऐसी संस्था पर आरोप लगा रहे हैं जो देश के लिए बिरली हैं। उसे पर आप आरोप लगा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सागर जिले में हुए शराब कांड पर बताया कि अभी तक करीब 22 लोगो की मौत हो चुकी है। यह बेहद ही दुःखद है। इस मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया है। इसमें तत्काल एसडीओपी को हटाया गया है। और कुछ अभी हॉस्पिटलाइज है। जिनका उपचार जारी है। इनमें जो भी अधिकरी दोषी पाए जायेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

मंडला में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, महुआ लाहन नष्ट

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, महुआ लाहन नष्ट. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर पुलिस ने 4 हजार 45 किलो महुआ लाहन नष्ट किया गया है. 19 प्रकरण दर्ज कर 150 लीटर कच्ची महुआ शराब और 75 पाव देशी-अंग्रेजी शराब जब्त की गई है. एसपी राजेश रघुवंशी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महाराजपुर, कोतवाली, बीजाडांडी और हिरदेनगर पुलिस ने कार्रवाई की. महाराजपुर के मड़ईजर क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण के 5 अड्डों से करीब 3,850 किलो महुआ लाहन बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया. वहीं अन्य थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 150 लीटर कच्ची शराब और 75 पाव देशी-अंग्रेजी शराब जब्त की गई । पुलिस का कहना है कि अवैध और जहरीली शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report

हाथीगांव हत्याकांड: रामानुज गोस्वामी ने पत्नी की बेरहमी से हत्या की, सिर फ्रिज में

Guwahati, Assam:घटना गुवाहाटी के हाथीगांव (Hatigaon) थाना क्षेत्र के बशिष्ठपुर में हुई है, जहाँ रामानुज गोस्वामी नाम के व्यक्ति ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी रिया तालुकदार की बेरहमी से हत्या कर दी और उसका कटा हुआ सिर फ्रिज में छिपा दिया था। आरोपी की खुली धमकी: पुलिस हिरासत में कोर्ट ले जाते समय जब पत्रकारों ने रामानुज से सवाल पूछे, तो उसने मीडिया के सामने कहा कि 'मुझे अपनी पत्नी को मारने का कोई पछतावा नहीं है। जब मैं जेल से छूटकर बाहर आऊंगा, तो उसके 'शुगर डैडी' को भी मार डालूंगा'। उसने दावा किया कि उसकी पत्नी ने खुद उससे कहा था कि उसका कोई 'शुगर डैडी' है। क्रूरता की हदें: आरोपी ने 3 सितंबर 2026 को इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। उसने न सिर्फ अपनी पत्नी की जान ली, बल्कि उसका सिर धड़ से अलग करके प्लास्टिक की थैली में लपेटकर फ्रिज के अंदर रख दिया था। मामले का खुलासा: घटना का पता तब चला जब फ्लैट से तेज बदबू आने लगी और पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद आरोपी रामानुज गोस्वामी ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर (आत्मसमर्पण) कर दिया था।
0
0
Report
Advertisement

गीतांजलि हॉस्पिटल ने जिंक मैराथन में 500 से अधिक प्रतिभागियों को मेडिकल सेवाएं दी

Jaipur, Rajasthan:दौड़ के साथ सेहत का संदेश, 500 से अधिक प्रतिभागियों को गीतांजलि की मेडिकल सेवा हिंदुस्तान जिंक मैराथन में मेडिकल पार्टनर के रूप में गीतांजलि हॉस्पिटल की प्रभावी भागीदारी उदयपुर, 6 सितंबर 2026। स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हिंदुस्तान जिंक द्वारा उदयपुर में आयोजित मैराथन का सफल आयोजन हुआ। इस प्रतिष्ठित आयोजन में गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उदयपुर ने मेडिकल पार्टनर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए 500 से अधिक प्रतिभागियों को मेडिकल एवं फिजियोथेरेपी सेवाएं उपलब्ध कराईं। प्रतिभागाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गीतांजलि की विशेषज्ञ मेडिकल एवं फिजियोथेरेपी टीम आयोजन स्थल पर मौजूद रही। इस दौरान कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रोहिन सेनी ने हृदय को स्वस्थ रखने और नियमित व्यायाम के महत्व पर जानकारी दी। वहीं विभागाध्यक्ष एवं आर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. रामावतार सेनी ने दौड़ के दौरान घुटनों, जोड़ों एवं मांसपेशियों की देखरेख से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। डॉ. पल्लव भटनागर, प्रिंसिपल एवं विभागाध्यक्ष, गीतांजलि फिजियोथेरेपी कॉलेज भी आयोजन में उपस्थित रहे। गीतांजलि हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड कल्पेश चंद रजबार ने आयोजन के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए कहा कि गीतांजलि का उद्देश्य केवल उपचार तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में प्रिवेंटिव हेल्थ, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। उन्होंने कहा कि मैराथन जैसे आयोजनों के माध्यम से लोगों को नियमित व्यायाम, हृदय स्वास्थ्य और शारीरिक फिटनेस के प्रति प्रेरित करने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजनों में गीतांजलि की विशेषज्ञ टीम की सहभागिता समाज के प्रति हॉस्पिटल की स्वास्थ्य सेवा एवं जागरूकता की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। आयोजन के दौरान हिंदुस्तान जिंक के सीईओ एवं एबीसीआर डायरेक्टर डॉ. मनोज सोनी ने गीतांजलि हॉस्पिटल की मेडिकल सेवाओं एवं सहयोग की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। गीतांजलि हॉस्पिटल की टीम ने आयोजन के दौरान अपनी सेवाओं के माध्यम से “फिटनेस के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा” के संदेश को भी मजबूत किया।
0
0
Report

ब्रह्मपुरी में अवैध निर्माण पर निगम की कड़ी कार्रवाई, निर्माण सील

New Delhi, Delhi:ब्रह्मपुरी में अवैध निर्माण पर चला निगम का हथौड़ा. उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली नगर निगम के उत्तर पूर्वी जोन में मंगलवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई. ब्रह्मपुरी की पांडव गली, गली नंबर-8 स्थित मकान संख्या डी-19 में चार मंजिल से ऊपर किए जा रहे निर्माण को निगम की टीम ने रुकवाया और निर्माणाधीन हिस्से को सील कर दिया. स्थानीय निवासी शीशपाल तिवारी की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई. आरोप है कि निर्माण के चलते उनके मकान में दरारें और सीलन की समस्या पैदा हो रही थी. करीब 65 वर्षीय शीशपाल तिवारी ने निगम को दी शिकायत में बताया कि वह डी-19/1 में करीब 50 वर्षों से परिवार के साथ रह रहे हैं. उनके पड़ोसी मकान में लगातार निर्माण कार्य चल रहा था. उनका आरोप है कि इससे उनके मकान की दीवारों में दरारें आने के साथ सीलन भी बढ़ गई. शिकायत के अनुसार, निगम की ओर से काम रोकने का नोटिस दिए जाने के बावजूद निर्माण जारी रहा. तिवारी ने 30 जून को निगम और 2 जुलाई को थाना न्यू उस्मानपुर में शिकायत देने की बात कही है. उन्होंने निर्माण के दौरान पुलिस और अन्य संबंधित विभागों से हस्तक्षेप की मांग भी की थी. स्थानीय निगम पार्षद अनिल गौड़ ने बताया कि क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं. उन्होंने कहा कि निर्धारित सीमा से अधिक निर्माण पाए जाने पर निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी. हाल ही में सत्य निकेतन में हुए हादसे के बाद अवैध और असुरक्षित निर्माण के खिलाफ सख्ती बढ़ाई गई है. पार्षद ने कहा कि आगे भी ऐसे मामलों में पहले निर्माण कार्य रुकवाने की कार्रवाई होगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित हिस्से को सील किया जाएगा. मंगलवार की कार्रवाई को भी इसी अभियान का हिस्सा बताया गया है.
0
0
Report

गांधी विहार में तिरछी इमारतों से मौत का खतरा, प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल

New Delhi, Delhi:एंकर उत्तरी दिल्ली के गांधी विहार इलाके में 7 से ज्यादा बिल्डिंग की तिरछी दे रही हादसे को दे रही दावत। प्रशासनिक अधिकारियों की बड़ी लापरवाही। बिल्डिंग तिरछी होने के बाद भी रह रहे परिवार जानकारी के मुताबिक 2023 में नगर निगम ने दिए थे नोटिस लेकिन कई वर्ष बीतने के बाद भी नहीं हुई बड़ी कार्रवाई । क्या प्रशासनिक अधिकारी को सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे जैसी बड़ी घटना का है इंतजार。 वीओ 1 उत्तरी दिल्ली के गांधी विहार इलाके में तस्वीरों को देखकर हैरान रह जायँगे। एक के बाद एक करीब पांच इमारतें तिरछी हो चुकी है। वही जिस इमारत में कोचिंग सेंटर चल रहा है उस एलकोर्नर की इमारत को तो जैक लगाकर रोका गया है। वहीं कुछ बिल्डिंग के बीच में इतना गैप हो गया है कि जिससे यह साफ नजर आ रहा है की बिल्डिंग आजकल में कभी भी हादसे का कभी भी शिकार हो सकती है । हैरान करने की después यह है कि इस बिल्डिंग में आज भी परिवार रह रहे हैं। वाकथरु / नसीम अहमद वाईट बिल्डिंग के जैक दिखाते हुए。 वीओ 2 बिल्डिंग में देख सकते हैं किस तरीके से परिवार रह रहे हैं छोटे मासूम बच्चे भी हैं तो वहीं घरों के बाहर सुख रहे कपड़े यह बात की तसदीद कर रहे हैं कि यहां अच्छे खासे परिवार के लोग इस तिरछी इमारत में रह रहे हैं । इन्हीं इमारत में नीचे किराने की दुकान चल रही है जिसे हमने बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें किसी बात का कोई डर नहीं लेकिन उनके आसपास की जो बिल्डिंग है वह तिरछी जरूर है लेकिन जब गिरेंगे तो उनके ऊपर नहीं बल्कि दूसरी तरफ गिरेगी。 बाईट / 121 दुकानदार वीओ3 स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 2002 में DDA विभाग द्वारा जमीन को अलाट किया गया था। जिस पर बहु मंजिला इमारतें बनाई गई और करीब 5 दिन पहले यह जमीन एमसीडी को हैंडोवर कर दी गई है।हैरानी की बात यह है कि यहां पर दो दिन पहले स्थानीय विधायक द्वारा सीवरेज पाइप लाइन का उद्घाटन भी किया गया लेकिन तिरछी खड़ी इन मौत की इमारत को अनदेखा किया गया। यहां से गुजरने वाले लोग डर के साये में जी रहे हैं उनका कहना है कि कभी भी कोई भी बिल्डिंग धराशाई हो सकती है。 बाईट / स्थानीय निवासी बाईट / स्थानीय निवासी वीओ 4 सवाल है कि क्या प्रशासनिक अधिकारी इन इमरतों पर बड़ी कार्यवाही करेंगे या नहीं लेकिन बहु मनचला इमरती हूं या डेंजर जोन में सम्मिलित इमारतें उनके लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री सख्त नजर आ रहे है और वही सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी के अधिकारियों को भले ही सस्पेंड कर दिया गया हो लेकिन गांधी विहार इलाके में तिरछी इमारतें प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही साफ नजर आ रही है। वाकथरु / बिल्डिंग दिखाते हुये。 वीओ 4 फिलहाल देखने वाली बात होगी इन तिरछी इमारत को किसी बड़े हादसे से होने से पहले क्या संबंधित विभाग के अधिकारी धराशाई करेंगे या फिर होने वाले हादसे में भी कुछ बेगुनाहों की अधिकारियों की लापरवाही के चलते जिंदगी खत्म हो जायेगी। गांधी विहार ,उत्तरी दिल्ली।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top