Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

पटना: CM आवास पीछे से जेडीयू के संजय झा और विजय चौधरी निकलते दिखे

RKRampravesh Kumar
Oct 14, 2025 08:32:18
Noida, Uttar Pradesh
पटना सीएम आवास के पीछे की गेट से निकले जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा विजय चौधरी भी पीछे वाली गेट से निकले
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KSKISHORE SHILLEDAR
Oct 14, 2025 11:41:05
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव शहर की सड़कों पर लावारिस और आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मुख्य मार्गों से लेकर अंदरूनी गलियों तक हर जगह मवेशियों के झुंड देखे जा सकते हैं। इन मवेशियों की वजह से आम नागरिकों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो इनकी वजह से दुर्घटनाएं भी घटित हो रही हैं। इसी समस्या को लेकर आज शहर कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता आवारा मवेशियों के मुद्दे को लेकर स्थानीय विश्राम गृह पहुंचे उन्होंने मवेशियों की पूजा अर्चना की और विश्राम गृह के कमरे में रखने की मांग की लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने विश्राम भवन के बाहर ही उन्हें रोक लिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उनका कहना था कि इसी विश्राम घर के कमरों में नेता और मंत्री ठहरते है उन्हें इन पशुओं और आम लोगो की चिंता नहीं है। कांग्रेसियों ने नगर प्रशासन से इन मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखने की मांग की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने की घोषणा की थी, लेकिन सड़कों पर बैठी गौ माताएं दुर्घटनाओं की शिकार हो रही हैं। आम लोग भी इनसे होने वाली दुर्घटनाओं से परेशान हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की नरवा, घुरुवा, बारी योजना बंद कर दी, जिसके तहत आवारा पशुओं की देखभाल और संरक्षण के ठोस प्रबंध किए गए थे। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि राज्य में गौवंश सेवा आयोग बनाया गया है, लेकिन यह आयोग अपने उद्देश्य के अनुरूप काम नहीं कर रहा। शहर में जगह-जगह सड़कों पर बैठे मवेशी शासन और प्रशासन की लापरवाही को उजागर करते हैं। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नगर निगम और प्रशासन द्वारा आवारा मवेशियों की समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे.
0
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Oct 14, 2025 11:40:52
Jalgaon, Maharashtra:ब्रेकिंग न्यूज - जळगाव दिवाळीपूर्वी सोन्या-चांदीच्या भावांनी गाठला उच्चांक सर्वसामान्यांच्या आवाक्याबाहेर झाले सुवर्ण खरेदीचे स्वप्न आज जीएसटी सहित सोन्याचा 1 लाख31 हजार 400 रुपये आणि चांदी जीएसटी सह एक लाख 91 हजार पाचशे रुपये दर आहे चांदी दराने आजपर्यंत सगळे विक्रम घडलेले चांदी दोन लाखाच्या उंबरठावर सणासुदीचा काळ जवळ येत असताना सोन्या-चांदीच्या बाजारात प्रचंड तेजी पाहायला मिळत आहे. दिवाळीच्या काही दिवसांपूर्वीच सोनं आणि चांदीने दरवाढीचे सर्व जुने विक्रम मोडत नवा उच्चांक गाठला आहे. या वाढत्या भावांमुळे सर्वसामान्यांच्या आवाक्याबाहेर आता सोनं-चांदी खरेदी जाण्याची शक्यता निर्माण झाली आहे. सध्या बाजारात सोन्याचा दर प्रति तोळा 1 लाख 30 हजार तर चांदीचा दर प्रति किलो ₹2 लाख च्या उंबरठ्यावर आहे. गेल्या २४ तासांत सोनं तब्बल 2,000 नी महाग झाले असून, चांदीचा भाव ₹4,000 नी वाढला आहे. मागील १४ दिवसांचा आकडा पाहता सोनं तब्बल 12,000 नी तर चांदी तब्बल 45,000 नी महाग झाल्याचे नोंदवले गेले आहे. ही वाढती तेजी पाहता सुवर्ण व्यवसायिक आणि गुंतवणूकदार दोघेही सावध झाले आहेत. आंतरराष्ट्रीय बाजारातील अस्थिरता, डॉलरच्या तुलनेत रुपयाचे अवमूल्यन, मध्य पूर्वेतील राजकीय तणावामुळे सुरक्षित गुंतवणुकीकडे झुकाव, सणासुदीमुळे वाढलेली मागणी असल्याची करणे सुवर्णव्यावसायिकांनी सांगितली आहेत. पुढील काही दिवसांत सोन्याचा दर 1,35,000 प्रति तोळा तर चांदीचा दर 2,00,000 च्या वर जाण्याची शक्यता वर्तविण्यात आले असून याचा मोठा फटका आगामी काळात लग्नसराईत ग्राहकांना बसणार आहे.
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Oct 14, 2025 11:40:17
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:पिटाई का वीडियो वायरल कौशांबी जिले से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक दबंग युवक को बेरहमी से थप्पड़ मारता नज़र आ रहा है। नशे को लेकर हुए विवाद का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है。 कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दारानगर इलाके से दबंगई का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक को सड़क पर बीच बाजार में कई थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच नशा करने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह मारपीट हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर पीड़ित युवक को बचाया। घटना का वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दबंगई की यह घटना एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। फिलहाल पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
IKIsateyak Khan
Oct 14, 2025 11:40:04
Danapur, Bihar:हत्या मामले में पटना बेऊर जेल में बंद कैदी विकास कुमार उर्फ डिकेश सिंह ने मनेर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। पुलिस कस्टडी में पहुंचे अनुमंडल कार्यालय दानापुर। कहां राजनीति करना शौक़ भी और मजबूरी भी। बिहार विधानसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के बीच मनेर सीट पर एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली जब दवा व्यावसायिक हत्या मामले में पटना बेऊर जेल में बंद कैदी विकास कुमार उर्फ डिकेश सिंह ने पुलिस कस्टडी में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मनेर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। बताते चले कि विकाश कुमार उर्फ डिकेश सिंह इससे पहले भी मनेर विधानसभा से चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। हालांकि इस दौरान पुलिस की कड़ी व्यवस्था की गई थी। विकाश कुमार का जेल से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करना राजनीतिक गलियारों में अब चर्चा जोरों पर है कि विकास कुमार उर्फडिकेश सिंह की एंट्री से इस बार मनेर सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो सकता है, और यह त्रिकोणीय संघर्ष में तब्दील होता दिख रहा है। अब देखना होगा कि जेल से चल रही यह चुनावी चाल क्या रंग लाती है! नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए विकास कुमार कहा राजनीति करना शौक भी है और मजबूरी भी मुझे जानबूझकर हत्या मामले में फसाया गया है पिछली बार भी हम चुनाव लड़े थे और आगे भी चुनाव लड़ते रहेंगे मुख्य मुद्दा मनेर का विकास होगा
0
comment0
Report
KNKumar Nitesh
Oct 14, 2025 11:39:51
Forbesganj, Bihar:भाजपा उम्मीदवरों की पहली सूची जारी होते ही फारबिसगंज में गुजरात मे खैरा से सांसद देबू सिंह चौहान ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी भाजपा उम्मीदवारों की जीत की उम्मीद जताई, पिछले कई दिनों से सीमांचल के अलग अलग जिलों में घूम कर भाजपा के पक्ष में कार्यकर्ताओं और लोगों से मिल रहे सांसद ने फारबिसगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने लिस्ट जारी होते ही जमकर जश्न मनाया, सांसद ने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार के लोगों ने जंगलराज भी देखा है और उस वक्त को भूला नहीं है, उन्होंने बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने की उम्मीद जताई और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भाजपा उम्मीदवार की जीत का भरोसा जताया, सांसद देबू सिंह चौहान
1
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Oct 14, 2025 11:39:11
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा नगर में सौतेले बेटे का खौफناک कदम! अमरोहा में सौतेले पिता की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेजकर वैधानिक कार्रवाई की शुरू अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र में माया धर्म कांटे के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब सौतेले बेटे मोहम्मद अहमद ने अपने पिता जावेद की चाकू गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था。 पुलिस के मुताबिक मोहम्मद अहमद के पिता सलीम की मौत के बाद इसकी मां ने दूसरी शादी जावेद की कर ली थी और जावेद आए दिन अपने सौतेले बेटे से मारपीट करता था। इसी रंजिश में आरोपी मोहम्मद अहमद ने गुस्से में आकर पिता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर सीओ सिटी शक्ति सिंह और कोतवाल पंकज तोमर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया , पुलिस ने आरोपी सौतेले बेटे मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार कर लिया है ।
2
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Oct 14, 2025 11:38:56
Bihar:एनडीए में सीट बंटवारे पर घमासान के बीच वारिसनगर से जेडीयू विधायक अशोक मुन्ना के बेटे मंजरिक मृणाल ने किया नामांकन, पिता बोले– युवा साइंटिस्ट बिहार में भी करेंगे चमत्कार वारिसनगर से उम्मीदवार वर्तमान जेडीयू विधायक के पुत्र मंजरिक मृणाल ने नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान विधायक अशोक कुमार मुन्ना भी साथ दिखे। इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में तारीखों का एलान होने के कई दिनों बाद भी एनडीए और महागठबंधन में सीटों का मसला नहीं सुलझ सका है। सीट बंटवारे का फार्मूला तय होने की बात तो कही जा रही है। वहीं अब सीटों का मसला सेट नहीं होने के कारण सीट शेयरिंग से पहले ही जेडीयू के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल करना शुरू कर दिया है। बताते चले कि वारिसनगर से लगातार तीन बार से जदयू विधायक रहे अशोक कुमार मुन्ना की जगह पर उसके पुत्र मंजरिक मृणाल को उम्मीदवार बनाया गया हैं। इस दौरान अशोक कुमार मुन्ना ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मेरे तरफ से आशीर्वाद है। पढ़े-लिखे उम्मीदवार हैं अमेरिका में रहकर पढ़ाई किया है, वो वहीं पर साइंटिस्ट हैं। मुझको भरोसा है कि यह बिहार में भी चमत्कार करेंगे साथ ही उन्होंने कहा कि एनडीए में कोई भी सीट शेयरिंग का मामला नहीं फंसा हुआ है सभी लोग मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे हैं अपने गार्जियन से मिलने जा रहे हैं इसलिए गठबंधन में कोई दरार नहीं है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी से भी नाराज नहीं है। वहीं मंजरिक मृणाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि क्षेत्र में काम करेंगे और क्षेत्र का विकास करेंगे यही मेरा उद्देश्य है। मुख्यमंत्री जी ने युवाओं को मौका दे रहें है जिससे राजनीति में युवा आएंगे और बिहार का विकास होगा।
0
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Oct 14, 2025 11:38:39
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Oct 14, 2025 11:37:39
Patna, Bihar:पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रिंस रेजीडेंसी अपार्टमेंट में रह रहे एक बुजुर्ग दंपती को साइबर ठगों द्वारा किए गए “डिजिटल आरेस्ट” से पाटलिपुत्रा थाने की पुलिस ने मुक्त कराया है। घटना सोमवार देर रात की है। पाटलिपुत्रा थाने की पुलिस को सूचना मिली कि एक बुजुर्ग दंपती को कुछ अज्ञात लोगों ने धमकी देकर घर में बंद रहने को कहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि श्यामानंद झा (80 वर्ष) और उनकी पत्नी मुंबई से पटना आए थे। कुछ दिन पहले उन्हें एक वीडियो कॉल आई, जिसमें खुद को अंधेरी मुंबई नारकोटिक्स डिपार्टमेंट का अधिकारी बताकर ठगों ने उनसे आधार और एटीएम कार्ड की जानकारी ले ली। ठगों ने झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए दोनों को घर में बंद रहने और वीडियो कॉल पर बने रहने के लिए मजबूर किया। पिछले पांच दिनों से ठग लगातार संपर्क में रहकर बुजुर्ग दंपती से 27 लाख रुपये की ठगी कर चुके थे। हालाकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झा दंपती को मुक्त कराया साथ ही ठगी किए गए रुपये को भी बचाया गया। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है。
0
comment0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Oct 14, 2025 11:37:19
Narayanpur, Jharkhand:विद्यालय बार्गढ़ के परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय बड़गढ़ की शिक्षिका Draupadi Minj ने दिव्या कुमारी को सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी क्योंकि दिव्या ने विद्यालय में जूता की जगह चप्पल पहनकर चली गई थी। सभी साथियों के सामने पिटते देख दिव्या आहत हुई और कोमा में चली गई, जिसके बाद परिजनों ने उसका इलाज बड़े अस्पताल में कराया लेकिन वह बच नहीं सकी और आज उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में गम का माहौल हो गया और परिजनों एवं ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया। विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने कहा कि हमें न्याय चाहिए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों एवं ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है लेकिन कार्रवाई की मांग पर सभी अडिग हैं। बीडीओ ने कहा कि हम इसकी जांच करेंगे और जो भी इसके पीछे होगा उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस इन्स्पेक्टर ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है, जांच जारी है।
0
comment0
Report
ADAnup Das
Oct 14, 2025 11:36:42
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস মোটরবাইক চোর ধরা পড়লো,বাইক ও উদ্ব্বার হয় পুলিশের তৎপরতায়।গত ইং ২/৮/২০২৫ তারিখ পলাশীপাড়া থানায় অভিযোগ জমা পড়েছিল তার বাইক চুরি হয়েছে যার বাইক তার নাম নওশাদ শেখ যার বাড়ি পলাশীপাড়া থানার ধাওয়াপাড়ায়। তিনি আসেন এবং তার বাইক চুরির বিষয়ে পলাশীপাড়া থানায় একটি কমপ্লেন জমা দেন যার ভিত্তিতে পলাশীপাড়া থানায় একটি কেস রুজু হয় যার নম্বর 367/2025. যে বাইকটি চুরি হয়েছিল তার নম্বর WB 52 T 6580. তদন্তের মাধ্যমে মটরসাইকেলটি নাকাশিপাড়া থানার বেথুয়াডহুরির বিক্রমপুরের Atir Sk (40) এর বাড়ি থেকে উদ্ধার হয়,আজ পাঁচ দিনের পি সি চেয়ে তেহট্ট মহাকুমা আদালতে তোলা হয় অভিযুক্ত কে,কারণ জেলায় বাইক চুরির ঘটনা অনেক ঘটে, এই অভিযুক্ত কাছ থেকে বাইক চুরির অনেক ইনফরমেশন নিয়ে আসল বাইক চোর গ্যাং কে ধরার উদ্যোগ নেয় পুলিশ。
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Oct 14, 2025 11:36:32
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top