Back
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन पर हाई सिक्योरिटी के कड़े इंतजाम
BPBHUPESH PRATAP
Mar 27, 2026 08:35:48
Greater Noida, Uttar Pradesh
28 मार्च को ऐतिहासिक दिन सुरक्षा और ट्रैफिक पर फोकस पूरे जिले में हाई अलर्ट
वॉक थ्रू -भूपेश प्रताप सिंह (जनसभा स्थल से)
वॉक थ्रू -भूपेश प्रताप सिंह (टर्मिनल से)
जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर पूरे गौतमबुद्ध नगर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महत्वकांक्षी परियोजना का उद्घाटन करेंगे। यह सिर्फ एक उद्घाटन नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर का बड़ा आयोजन है, जिसमें लाखों लोगों की नज़रें टिकी हुई है।प्रशासन पुलिस कमिश्नरेट ट्रैफिक विभाग और खुफिया एजेंसी और भाजपा संगठन मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे है, पूरे क्षेत्र को एक तरह से हाई सिक्युरिटी जोन में तब्दील कर दिया गया है, जहां चप्पे चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है।जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को सुबह करीब 11:30 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे ,सबसे पहले वह एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 12:00 बजे प्रधानमंत्री एयरपोर्ट के पहले फेज का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद वह जनसभा स्थल की ओर जाएंगे, जहां बड़ी संख्या में लोगों को संबोधित करेंगे।माना जा रहा है की जनसभा में एक लाख से ज्यादा लोग शमिल होंगे。
प्रधानमंत्री के दौरे से पहले एसपीजी ने उनके कार्यक्रम स्थल की कमान संभाल ली है। उनके साथ स्थानीय पुलिस पीएसी ट्रैफिक पुलिस आरएएफ और खुफिया एजेंसियों के हजारों जवान तैनात किए गए हैं।एयरपोर्ट से लेकर जनसभा स्थल तक हर रूट को सेनीटाइज किया गया है, ड्रोन कैमरे और हाईटेक सीसीटीवी के जरिए निगरानी रखी जा रही है।हर एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर बेरिगेडिंग और चेकिंग की व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके। कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विस्तृत रूट प्लान जारी किया गया है, मेरठ और गाजियाबाद की तरफ से आने वाले वाहन ईस्टर्न एक्सप्रेसवे से सिरसा गोल चक्कर पहुंचेंगे और वहा से तय मार्ग से फैलेदा और दयानंतपुर गांव होते हुए पार्किंग 6 और 7 तक जाएंगे।
मथुरा और अलीगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन यमुना एक्सप्रेसवे से जेवर टोल पहुंचेंगे और सबोता अंडर पास होते हुए किशोरपुर मार्ग से पार्किंग 11 तक पहुंच सकेंगे। इसके साथ ही हापुड़ बुलंदशहर और खुर्जा की ओर से आने वाले वाहन जेवर इंटरचेंज से पार्किंग 13 और 14 तक जाएंगे जहां से शटल बसों जरिए कार्यक्रम स्थल तक पहुंच जाएगा。
दिल्ली नोएडा ग्रेटर नोएडा और सूरजपुर से आने वाले लोगों के लिए अलग ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। यह वाहन नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से गलगोटिया कट उतरेंगे और एक्सपो मार्ट एनएसजी गोल चक्कर होते हुए फ्लेदा कट और दयानतपुर पहुंचेंगे यहां पार्किंग 7 में वाहन खड़े किए जाएंगे। भीड़ से बचने के लिए प्रशासन ने लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है। कार्यक्रम के दिन सुबह 7:00 बजे से रात 11:00 बजे तक सभी मालवाहक और कॉमर्शियल वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। टप्पल मार्ग से आने वाले वाहनों को पलवल की ओर डायवर्ट किया जाएगा सिकंदराबाद और ककोड़ से आने वाले वाहन खुर्जा से डायवर्ट होंगे। आगरा की ओर जाने वाले वाहनों को जेवर टोल से पहले ही यू टर्न देकर अलीगढ़ और टप्पल की तरफ भेजा जाएगा।
जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए कुल 15 पार्किंग स्थल बनाए हैं, वीआईपी वाहनों के लिए पार्किंग 1, 2 और 3 निर्धारित की गई है, मीडिया कर्मियों के लिए पार्किंग 8 तय की गई है। जहां से उन्हें निर्धारित रूट के जरिए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया जाएगा है पुलिस और प्रशासन अधिकारियों के लिए पार्किंग 10 तय की गई है वहीं बसों के जरिए आने वाले लोगों के लिए पार्किंग 15 बनाई गई है जहां से शटल सेवाएं चलाई जाएगी आम जनता के लिए पार्किंग 5,6,7,9,11,13 और 14 में व्यवस्था की गई है कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम लोगों की सुविधा के लिए शटल बसों की व्यवस्था की गई है।पार्किंग स्थल से कार्यक्रम स्थल तक लगातार बसें चलाई जाएंगी इसके अलावा जगह-जगह हेल्प डेस्क और वालंटियर तैनात किए जाएंगे जो लोगों को सही दिशा और जानकारी देंगे।
प्रशासन ने मीडिया के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं मीडिया कर्मियों को किशोरपुर गेट में प्रवेश दिया जाएगा और पार्किंग 8 तक पहुंचाया जाएगा वहां से उन्हें निर्धारित मीडिया जोन तक ले जाया जाएगा जहां से पूरे कार्यक्रम की कवरेज कर सकेंगे सुरक्षा के लिहाज से मीडिया की भी सघन जांच की जाएगी।
वही इस उद्घाटन को लेकर करीब 2 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है ऐसे में भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष रणनीति बनाई गई है।हर रूट पर ट्रैफिक पुलिस हर पार्किंग पर स्टाफ और हर एंट्री पॉइंट पर चेकिंग की व्यवस्था की गई है इसके साथ ही यातायात से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 9971009001 जारी किया गया है प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें समय से पहले निकले और अनावश्यक यात्रा से बचें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
G1GULSHAN 1
FollowMar 27, 2026 10:02:570
Report
ASAmit Singh
FollowMar 27, 2026 10:02:330
Report
0
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 27, 2026 10:02:070
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 27, 2026 10:01:530
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 27, 2026 10:01:420
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 27, 2026 10:01:22Noida, Uttar Pradesh:Minister Prahlad Joshi on Mamta: यह लोग अफवाह फैला रहे हैं चाहते हैं देश फेल हो जाए लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में देश कभी फेल नहीं होगा
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 27, 2026 10:00:340
Report
KRKishore Roy
FollowMar 27, 2026 10:00:18Noida, Uttar Pradesh:Jaipur
जयपुर सहित प्रदेश के कई पासपोर्ट ऑफिस और डाकघरों को बम से उड़ाने की धमकी
ऑफिस को करवाया गया खाली
टीमों ने चलाया सर्च, हालांकि सर्च के दौरान नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध
0
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 27, 2026 09:54:57409
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowMar 27, 2026 09:54:42402
Report
PPPoonam Purohit
FollowMar 27, 2026 09:54:25260
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 27, 2026 09:54:04374
Report
RMRam Mehta
FollowMar 27, 2026 09:53:52485
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 27, 2026 09:53:41421
Report