Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर महिला विश्व कप फाइनल जीता, मिताली राज ने कहा गले लगाऊंगी

VSVISHAL SINGH
Nov 03, 2025 02:01:54
Noida, Uttar Pradesh
महिला विश्व कप फाइनल में भारत द्वारा दक्षिण अफ्रीका को हराने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मिताली राज ने कहा, "मैं बस उन्हें गले लगाऊंगी। जिस तरह से उन्होंने इस विश्व कप में वापसी की है वह अद्भुत है..."
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AAAsrar Ahmad
Nov 03, 2025 08:36:26
Noida, Uttar Pradesh:जालंधर से भागव कैंप में हुई ज्वेलरी लूट के चार दिन बाद CIA स्टाफ ने तीनों आरोपियों को अजमेर से दबोच लिया है। लूटेरे मुंबई भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की तेज़ कार्रवाई से पहले ही उन्हें पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों को जालंधर लाने पर जल्द ही पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर, इसका खुलासा हो सकता है। भागव कैंप में विजय ज्वेलर्स से चार दिन पहले करीब 850 ग्राम सोने के गहने और 2.25 लाख रुपये नकद लूटे गए थे। वारदात को अंजाम देने वाले तीन लुटेरे — कुशल, कर्ण और गगन — को CIA स्टाफ की टीम ने अजमेर से गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, लुटेरे ट्रेन के ज़रिए सीधे अजमेर पहुँचे थे और वहाँ शरीफ दरगाह पर माथा टेकने के बाद छिपे हुए थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे मुंबई भागने की तैयारी में थे। पुलिस ने बताया कि लूट के दौरान तीनों आरोपी बाइक पर आए थे। महज़ 1 मिनट 51 सेकंड में वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। उन्होंने 8 सोने के सेट, 12 चेन, एक कड़ा, 2 लेडीज़ कड़े और अंगूठियां लूटीं — जिनका कुल वजन करीब 850 ग्राम बताया जा रहा है। सोने की कीमत करीब 95 लाख रुपये बताई जा रही है। CP धनप्रीत कौर के आदेश पर CIA इंचार्ज सुनील कुमार को इस मामले की जांच सौंपी गई थी। CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम अजमेर पहुँची और रविवार शाम तीनों को दबोच लिया। हालाँकि, पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। तीनों आरोपियों को ट्रांज़िट रिमांड पर लाकर सोमवार को जालंधर पेश किया जाएगा। तो जालंधर पुलिस की तेज़ कार्रवाई से एक बार फिर बड़ा लूटकांड सुलझा लिया गया है। लेकिन सवाल यह हैं कि अपराधी इतनी आसानी से शहर से फरार कैसे हो जाते हैं? क्या जालंधर की सुरक्षा व्यवस्था में अब और सख़्ती की ज़रूरत है?
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Nov 03, 2025 08:36:09
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोतवाली के सामने बने पानी टंकी पर उस समय हड़कंप मच गया। जब एक महिला अपनी समस्या को लेकर मासूम बच्चे के साथ पानी टँकी पर चढ़ गई। मासूम बच्चे के साथ पानी टंकी पर चढ़कर हाइवोल्टेज ड्रामा करने लगी। महिला के हंगामे को देख तत्काल स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने घंटों कड़ी मशक्क्तत के बाद महिला नसरीन उर्फ माही और उसके मासूम बच्चे को पानी के टंकी से नीचे उतारा है। जिसे पूछताछ के लिए करनैलगंज कोतवाली ले गई है जहां भगवान अस्पताल करनैलगंज कस्बा की रहने वाली नसरीन उर्फ माही से पुलिस पूछताछ कर रही है। महिला ने बताया कि उसके पति आसिफ वारसी ने उसे छोड़ करके दूसरी शादी कर ली है उसे घर में नहीं रहने दे रहे है उसके खर्चा पानी नहीं दे रहे है ना ही उसे तलाक दिया है।
0
comment0
Report
PDPradyut Das
Nov 03, 2025 08:35:54
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Nov 03, 2025 08:34:50
Malda, West Bengal:নির্বাচন কমিশনের নির্দেশ অনুযায়ী ৪ নভেম্বর মঙ্গলবার রাজ্যের প্রতিটি বিধানসভায় প্রতিটি বুথে দায়িত্বে থাকা বি এল ও কর্মীরা বাড়ি বাড়ি গিয়ে ফর্ম দেবেন। আর তার ঠিক আগে একটি অভিযোগ উঠল কালিয়াচকের তিন নম্বর ব্লকের বীরনগর ২ নম্বর গ্রাম পঞ্চায়েতের বেগুনতোলা ২৬ নম্বর বুথ লেভেল অফিসার তথা তৃণমূল নেতার বিরুদ্ধে, পদে থাকা সত্ত্বেও রাজনৈতিক ক্ষমতা অপব্যবহার করে বিরোধী দলের সদস্যের পরিবারের একটির ভোটার তালিকা থেকে নাম বাদ দেওয়ার অভিযোগ। মালদহের কালিয়াচক তিন নম্বর ব্লকের এই ঘটনার আলোচনা ছড়িয়েছে। অভিযোগকারী কেনারাম মন্ডল তৃণমূল কংগ্রেসের নেতা ও ২৬ নম্বর বুথের BLO পদে নিযুক্ত। ইতিমধ্যেই তাঁকে পদ থেকে সরানোর দাবি করেছে কালিয়াচক-৩-এর বিডিও এবং মালদহ জেলার জেলাশাসকের কাছে লিখিত অভিযোগ দায়ের করেছে। স্থানীয় বাসিন্দা নরেন্দ্রনাথ মন্ডল বীরনগর ২ গ্রাম পঞ্চায়েতের বাসিন্দা। অভিযোগের পর থেকেই কালিয়াচক তিন নম্বর ব্লক প্রশাসন ইতিমধ্যেই তদন্ত শুরু করেছে। অভিযোগকারী নরেন্দ্রনাথ মন্ডল বেগুনতোলার বাসিন্দা। নরেন্দ্রনাথ মন্ডলের দাবি, তিনি বিরোধী দল হওয়ায় রাজনৈতিক আক্রোশেই তাঁর পরিবারের সদস্যদের নাম ভোটার তালিকা থেকে বাদ দেওয়ার চেষ্টা চলছে। তাঁর লিখিত অভিযোগ অনুযায়ী, সম্প্রতি তিনি কেনারাম মন্ডলের কাছে ভোটার তালিকার বিষয়ে জানতে চান। সেই সময় কেনারাম মন্ডল তাঁকে রগরগে ভঙ্গিতে বলেন, এবার তোমার বৌমার ভোটার তালিকা থেকে নাম বাদ পড়ে যাবে। কেন নাম বাদ দেওয়া হবে জানতে চাইলে তিনি কোনো সদুত্তর না দিয়েই চলে যান বলে অভিযোগ। অভিযোগকারী নরেন্দ্রনাথ মন্ডল আরও আশঙ্কা প্রকাশ করেন বলেন, কেনারাম তার রাজনৈতিক পদের অপব্যবহার করে শুধু তাঁর পরিবারেরই নয়, ব্লক এলাকার অন্যান্য বিরোধী দলের সদস্যদের নামও আসন্ন IRRআএর প্রক্রিয়া থেকে বাদ দেওয়ার চেষ্টা করতে পারেন। এই গুরুতর আশঙ্কার কারণেই তিনি অবিলম্বে তৃণমূল নেতা কেনারাম মন্ডলকে ওই বুথের BLO পদ থেকে বরখাস্ত করে নিরপেক্ষ অন্য কাউকে দায়িত্ব দেওয়ার দাবি জানিয়েছেন। যদিও তৃণমূলের নেতা কেনারাম মন্ডল তাঁর বিরুদ্ধে ওঠা সমস্ত অভিযোগ ভিত্তিহীন বলে দাবি করেছেন। তিনি বলেন, আমি তৃণমূল করি বলেই আমার নামে এই ভিত্তিহীন অভিযোগ করা হয়েছে। নরেন্দ্রনাথ মন্ডলের সঙ্গে আমার এ বিষয়ে কোনো কথাই হয়নি। তারপরও আমার নামে অভিযোগ করা হয়েছে। স্পষ্টতই এটা আমার বিরুদ্ধে চক্রান্ত চলছে। এদিকে, এই অভিযোগ জমা পড়ার পরে নড়েচড়ে বসেছে কালিয়াচক-৩ ব্লক প্রশাসন। জানিয়েছেন, অভিযোগটি অত্যন্ত গুরুত্ব সহকারে খতিয়ে দেখা হচ্ছে। অভিযোগের সত্যতা প্রমাণিত হলে উপযুক্ত ব্যবস্থা নেওয়া হবে। আর এই ঘটনাকে কেন্দ্র করে শুরু হয়েছে রাজনৈতিক চাপা— মালদা বিজেপি সহ-সভাপতি তারক ঘোষ বলেছেন, তৃণমূল কংগ্রেসের নেতারা যারা BLO হয়েছে তারা যদি ভোটারদের বিভ্রান্ত করে, তাদের BLO তালিকা থেকে বাদ দিতে হবে।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Nov 03, 2025 08:33:58
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र जनपद में पुलिस ने नशे के कारोबार पर फिर से बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड में चलाए गए इस ऑपरेशन में सोनभद्र पुलिस ने प्रतिबंधित फेंसाड्रिल कफ सिरप की भारी खेप पकड़कर तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। 13,400 शीशियाँ प्रतिबंधित फेंसाड्रिल कफ सिरप की बरामद हुई हैं, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ दस लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक को मौके से गिरफ्तार किया है। सोनभद्र पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी एसओजी टीम ने एक बार फिर नशे के कारोबार पर शिकंजा कस दिया है। टीम ने झारखंड के रांची जिले के मांडर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित फेंसाड्रिल कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त की है। मुखबिर से मिली जानकारी के बाद एसओजी की पांच सदस्यीय टीम ने ट्रक का पीछा किया। ट्रक झारखंड के डाल्टेनगंज से होते हुए रांची की ओर बढ़ रहा था, इसी दौरान लातेहार के पास जाम लगने पर सोनभद्र पुलिस ने रांची पुलिस से संपर्क किया, और साझा अभियान में ट्रक को मांडर थाना क्षेत्र में पकड़ लिया गया। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो चावल की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई 13,400 से अधिक शीशियाँ प्रतिबंधित कफ सिरप की बरामद हुईं। मौके से मुंबई निवासी ट्रक चालक वसीम शेख को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह माल झारखंड के अंतिम छोर निवड़ी तक पहुँचाता, जहां से दूसरा चालक इसे बिहार के रास्ते आगे भेजता। सोनभद्र पुलिस ने ट्रक और बरामद सिरप की कुल कीमत करीब एक करोड़ दस लाख रुपये आंकी है। पूछताछ के बाद आरोपी और बरामदगी को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क में शामिल अन्य तस्करों की तलाश जारी है। आपको बता दें कि सोनभद्र पुलिस के लिए यह कोई पहली कामयाबी नहीं है। पिछले 15 दिनों में यह दूसरी बड़ी बरामदगी है। 18 अक्टूबर की रात पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र से दो कंटेनरों में साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक का प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया था, जिसमें तीन तस्कर गिरफ्तार हुए थे। इन्हीं से पूछताछ के आधार पर झारखंड में यह ताज़ा कार्रवाई की गई है। नशे के सौदागरों पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। 15 दिन में दूसरी बार की गई भारी बरामदगी ने इस काले कारोबार की जड़ें उजागर कर दी हैं। अब बड़ा सवाल ये क्या यूपी-झारखंड-बिहार के बीच फैले इस नेटवर्क की डोरें और बड़े सरगनाओं तक पहुँच पाएगी पुलिस。
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Nov 03, 2025 08:33:43
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Nov 03, 2025 08:33:01
Jaipur, Rajasthan:आयकर अन्वेषण शाखा द्वारा थानागाजी अलवर में 15 बीघा कृषि भूमि को कुर्क की गई कार्रवाई आयकर महानिदेशक (जाँच) के अधीन बेनामी निषेध इकाई ने बेनामी संपत्ति लेनदेन निषेध अधिनियम के तहत कुर्क की कार्रवाई की गई। राज्य एसीबी ने हाल ही में ऑपरेशन मनी मिंटिंग के तहत कार्रवाई की थी जिसमें पता चला कि नगर पालिका पावटा प्रागपुर के अधिशासी अधिकारी फतेह सिंह मीणा ने कथित तौर पर अपनी ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। जांच के दौरान और एसीबी द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार यह पता चला कि मीणा बेनामी संपत्ति लेनदेन में लिप्त हैं। सूत्रों के अनुसार एसीबी की कार्रवाई के बाद राजस्थान की बेनामी निषेध इकाई ने बेनामी संपत्ति लेनदेन निषेध अधिनियम, 1988 के तहत कार्रवाई शुरू की। लेनदेन की प्रारम्भिक जांच के आधार पर अलवर के थानागाजी में फतेह सिंह मीणा के परिचित प्रमोद कुमार वर्मा के नाम पर अर्जित 15 बीघा कृषि भूमि को आयकर विभाग द्वारा कुर्क कर लिया गया है। Jainah के दौरान यह पता चला कि प्रमोद कुमार वर्मा के पास आय का कोई स्रोत नहीं है और वह आयकर रिटर्न दाखिल नहीं करते हैं। इस मामले में आयकर की कार्रवाई जारी है।
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Nov 03, 2025 08:32:43
Bhilwara, Rajasthan:लोकेशन - मांडल जिला - भीलवाड़ा विधानसभा- मांडल मांडल नेशनल हाईवे पर भीषण दुर्घटना में चार घायल, भदालीखेड़ा ओवरब्रिज के पास हाईवे पर हुआ हादसा, कार ट्रेलर में घुसी, करीब 100 मीटर तक घसीटती गई, दो घंटे तक लगा जाम。 मांडल। नेशनल हाईवे 48 पर सोमवार सुबह भदालीखेड़ा रेलवे ओवरब्रिज के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में शाहपुरा (जयपुर) क्षेत्र के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना इतनी भयावह थी कि कार ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसी और करीब 100 मीटर तक घसीटती चली गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए。 सूचना मिलते ही मांडल पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत उपजिला अस्पताल मांडल पहुंचाया गया, जहां सभी का उपचार जारी है। घायलों की पहचान अर्जुन पुत्र ग्यारसीलाल (28), उसकी पत्नी ऋतू (39), पुत्री सुमन (22) और अर्जुन यादव पुत्र बंसीधर (45) निवासी अमरपुरा, शाहपुरा (जयपुर) के रूप में हुई है। ये सभी सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे。 हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम को सुचारू करवाया। करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही कार नियंत्रण खो बैठी और यह भीषण टक्कर हो गई।
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Nov 03, 2025 08:32:27
Patna, Bihar:तेजस्वी यादव ने कहा था कि 18 नवंबर को लूंगा मुख्यमंत्री पद का शपथ इस पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी यादव सपना देख रहे हैं ऐसा ही सपना 2020 विधानसभा चुनाव में दो दिनों के लिए देखा था। 7 नवंबर से 10 नवंबर के बीच और वैसा ही सपना फिर देख रहे हैं लेकिन पूरा होने वाला नहीं है। 6 नवंबर को ही बिहार के सभी माता बहन तेजस्वी यादव का सुपड़ा साफ कर देगा। आम के फल से जब फल तोड़ लिया जाता है तो लास्ट में कुछ पतलू को बच जाते हैं वही पतलू इनके पास बचेंगे 2 दिन के लिए जब खुद को मुख्यमंत्री घोषित किया था तो जंगल राज ला दिया था 15 साल जो शासन रहा उसे जंगल राज की बात क्यों नहीं कर रहे
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Nov 03, 2025 08:32:16
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Nov 03, 2025 08:31:55
Bikaner, Rajasthan:साबरमती एक्सप्रेस में आर्मी जवान की चाकू मारकर हत्या देर रात करीब 11 बजे की घटना मृतक की पहचान गुजरात निवासी 27 वर्षीय जिगर कुमार के रूप में हुई लूणकरनसर स्टेशन से ट्रेन निकलने के बाद वारदात को दिया गया अंजाम जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, हत्या के बाद ट्रेन यात्रियों में दहशत का माहौल पुलिस ने कुछ संदिग्धों को डिटेन कर पूछताछ शुरू की सीआई आनंद गिल के अनुसार- परिजनों और आर्मी अधिकारियों के बीकानेर पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई होगी intro -- साबरमती एक्सפרेस के स्लीपर कोच में रविवार देर रात चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात हुई। जानकारी के अनुसार गुजरात निवासी सैन्य जवान जिगर कुमार फिरोजाबाद से साबरमती एक्सप्रेस में सवार होकर बीकानेर आ रहा था। रास्ते में कोच अटेंडेंट्स से विवाद हो गया, जिसके बाद उन्होंने जवान पर चाकू से वार कर दिए। चलती ट्रेन में लूणकरणसर और बीकानेर के बीच हुई इस वारदात में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन के बीकानेर पहुंचते ही उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जीआरपी सीआई आनंद गिला ने बताया कि घटना के बाद कोच अटेंडेंट्स को निगरानी में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top