icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
201304
VSVISHAL SINGH17 Oct 2025, 07:37 am

यूपी के चुनावी फॉर्मूलों में सपा-भाजपा-कांग्रेस के नये प्लान सामने

Noida, Uttar Pradesh:यूपी में चुनाव जीतने के लिए सपा का yodha प्लान ,कांग्रेस का चक्रव्यूह प्लान और भाजपा ka चतुर्भुज प्लान यूपी में अगले साल पंचायत चुनाव और एमएलसी चुनाव होने हैं।इसके बाद 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसी वजह से यूपी में सभी राजनीतिक दल अब पूरी तरह से चुनावी मोड में अपनी तैयारी में जुट चुके हैं।इसके लिए सपा भाजपा और कांग्रेस ने अलग-अलग प्लान तैयार किया है। यूपी में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव,एमएलसी चुनाव और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों में इस बार सपा,भाजपा और कांग्रेस अपनी बदली हुई रणनीति से चुनाव में उतरने का प्लान कर रही है।सपा की बात करे तो इन चुनावों में सपा ने अपना yodha प्लान तैयार किया हुआ है। YODHA प्लान के तहत Y-- सपा युवाओं पर पूरा फोकस करेगी खास तौर से जो फर्स्ट टाइम वोटर हैं उन पर सपा के यूथ ब्रिगेड काम करना शुरू कर चुके हैं ताकि वह युवा रोजगार के मुद्दे पर सपा के साथ जुड़े, O -- ओ का मतलब ओबीसी है और सपा इस पर पूरी तरह से फोकस कर रही है । उत्तर प्रदेश में ओबीसी वोट सबसे ज्यादा है इसी वजह से सपा का विशेष फोकस भी इसी पर है, D-- डी का मतलब दलित से है। सपा लगातार दलित महापुरुषों को लेकर कार्यक्रम कर रही है इसके साथ-साथ अपने पीडीए कार्यक्रम में भी दलित पर बहुत ज्यादा फोकस की हुई है, H--एच का मतलब होमवर्क से है जिसके तहत सपा ने कई योजना बनाई है जैसे सपा का बड़े गठबंधन के साथ साथ संगठन को मजबूत करने के लिए छोटे दलों पर भी फोकस होगा. वोटर लिस्ट पर पूरी तरह से फोकस रहेगा बूथ स्तर पर अपनी मजबूती करना होगा अलग-अलग क्षेत्र के लिए अलग-अलग घोषणा पत्र तैयार करना रहेगा पार्टी के उम्मीदवारों को लेकर चयन प्रक्रिया होमवर्क का ही एक बड़ा हिस्सा है A--ए से सपा का मतलब अल्पसंख्यक से है जिस पर सपा अपना अल्पसंख्यक वोट बसपा को ट्रांसफर न हो जाये इस पर काम करना शुरू कर चुकी है। बाईट---आज़म खान सपा प्रवक्ता ग्राफ़िक्स आउट--- यूपी में पंचायत एमएलसी और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी ये बात अच्छी तरह से समझ चुकी है कि सपा का ये फॉर्मूला जीत में रोड़ा बना सकता है ऐसे में पार्टी ने नई रणनीति बनाई है. पार्टी ने इसके लिए चतुर्भुज प्लान तैयार किया है ग्राफ़िक्स इन--- 1चतुर्भुज प्लान के तहत भाजपा सबसे पहले अपनी मजबूती बूथ स्तर पर और ज्यादा सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर पर और मंडल स्तर पर संगठन के तमाम पन्ना प्रमुख, बूथ प्रमुख और मंडल प्रभारी को मजबूत करने में जुटी हुई है। संगठन का पूरा ढांचा मजबूती से काम करें इस पर फोकस किया जा रहा है। 2 भाजपा को गांव-गांव मजबूत करने के लिए एक प्लान संघ की तरफ से भी तैयार किया गया है जिसके तहत भाजपा संग मिलकर जमीनी स्तर पर अपनी तमाम मजबूती करेंगे ।इसमें संपर्क अभियान भी शामिल होगा।इस दौरान लोगो की अगर कुछ नाराज़गी है तो उसको दूर करने का काम भी होगा। इसके अलावा विपक्ष के एजेंडे को एक्सपोज़ करने पर फोकस करेगी 3 चतुर्भुज प्लान के तीसरे चरण में केंद्र और यूपी सरकार की तमाम उपलब्धियां गांव में चौपाल के जरिए गोष्ठियों के जरिए बताई जाएगी।यूपी सरकार और केंद्र सरकार के तमाम मंत्री ,भाजपा के पदाधिकारी गांव में जाकर रात्रि प्रवास भी करेंगे शहरी इलाकों में भी जनसंपर्क किया जाएगा। इन मंत्रियों और बीजेपी के पदाधिकारी को अलग-अलग गांव में भी भेजा जाएगा। दलित बस्ती में भाजपा के दलित वर्ग से आने वाले पदाधिकारी और दलित वर्ग से आने वाले मंत्री जाएंगे ।ओबीसी बस्तियों में ओबीसी वर्ग के मंत्री और ओबीसी वर्ग के पदाधिकारी जाएंगे। अल्पसंख्यक बस्तियों में अल्पसंख्यक वर्ग के मंत्री और पदाधिकारी जाएंगे। 4 चतुर्भुज प्लान के तहत बीजेपी चौथे चरण में नाराज चल तमाम कार्यकर्ता और नेताओं को मनाएगी और इसके साथ-साथ टिकट वितरण में भी विशेष सावधानी बरतेगी। बाईट---अवनीश त्यागी प्रवक्ता भाजपा यूपी में एमएलसी चुनाव में अपने प्रत्याशी उतार चुकी कांग्रेस ने भी पंचायत चुनाव एमएलसी चुनाव और विधानसभा के 2027 के चुनाव के लिए विशेष प्लान तैयार किया है। इस चक्रव्यूह प्लान के तौर पर तैयार किया है यूपी कांग्रेस ने 1--चक्रव्यूह के पहले चरण में कांग्रेस ने यूपी में कोऑर्डिनेटरों को जिले की कांग्रेस इकाइयों से तालमेल करते हुए बूथ प्रबंधन, प्रचार-प्रसार और मतदाताओं के बीच पार्टी की उपस्थिति मजबूत करने का निर्देश दिया है।सभी कोऑर्डिनेटर मंडलवार रिपोर्ट सीधे प्रदेश मुख्यालय को भेजेंगे। 2--जिलों में विशेष शिविर, संपर्क अभियान और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी भी कांग्रेस के चक्रव्यूह प्लान का हिस्सा है।संगठन की पकड़ शिक्षित वर्ग और जागरूक मतदाताओं में फिर से मजबूत बने, जिससे आगे के चुनावों में भी लाभ मिल सके। 3 --कांग्रेस अब अपने पुराने वोट बैंक की वापसी की दिशा में काम कर रही है जिसमे दलित और मुस्लिम वोट की अहम भूमिका है।इसपर पार्टी पूरा फोकस की हुई है। 4--इसके अलावा विश्वविद्यालय और कालेज के युवाओं से संवाद के अलावा बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों को भी उठाने का लक्ष्य कांग्रेस ने रखा है। सदस्यता अभियान, जातीय गणना,आर्थिक सर्वे, आरक्षण की पचास प्रतिशत सीमा हटाने समेत अन्य मुद्दों को गांव में चौपाल होगी 5--कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में जातीय सम्मेलन शुरू करने का प्लान बनाया है. अक्टूबर के चौथे हफ़्ते से कांग्रेस अलग-अलग क्षेत्रों में अति-पिछड़ी जातियों के अलग-अलग सम्मेलन करने की रूपरेखा बनाई है, ताकि अपने जाति समीकरण को मज़बूत बना सके.कांग्रेस 15 जातियों के अलग-अलग सम्मेलन करेगी, जिसमें मौर्य, निषाद, बिंद, राजभर, कुर्मी, चौहान, प्रजापति और पाल जैसी गैर-यादव ओबीसी जातियां शामिल हैं. इसी तरह पासी, धोबी, कोरी और वाल्मीकि जैसी गैर-जाटव दलित जातियों के सम्मेलन करने की योजना बनाई गई है. 6-- सरकार की संविधान विरोधी नीतियों के खिलाफ संविधान बचाओ सम्मेलन पूरे प्रदेश में फिर से करने की योजना है। 7 यूपी में फिर से अपने सभी प्रकोष्ठ, मोर्चे से प्रत्याशियों के बारे में फीड बैक लिया जाएगा। बाईट--अंशु अवस्थी प्रवक्ता कांग्रेस वीओ--- सपा भाजपा और कांग्रेस ने अपनी चुनावी गोट बैठने के लिए अलग-अलग प्लान तैयार कर लिया है ।ऐसे में देखना यह होगा कि आने वाले पंचायत चुनाव, एमएलसी चुनाव और 2027 के चुनाव में किस पार्टी के प्लान पर जनता मुहर लगाएगी।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

छतरपुर के लवकुशनगर में तालाब किनारे प्रदर्शनी के करंट से दुकानदार की मौत, लापरवाही के आरोप

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के लवकुशनगर में तालाब किनारे चल रही प्रदर्शनी मेले में करंट लगने से दुकानदार की मौत का मामला सामने आया है। मृतक मेला में हर माल की दुकान लगाता था। परिजनों ने नगर पालिका और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अमन चौरसिया उर्फ निक्की चौरसिया के रूप में हुई है। वह मेले में लगी प्रदर्शनी में हर माल की दुकान लगाता था। मृतक के परिजन ने बताया कि प्रदर्शनी स्थल पर कमर तक पानी भरा हुआ था, इसके बावजूद लाइट चालू थी और मेला संचालित हो रहा था। इसी दौरान अमन को करंट लग गया। परिजनों का आरोप है कि पानी भरे होने के बावजूद प्रदर्शनी नहीं रोकी गई, यह नगर पालिका की बड़ी लापरवाही है। बिजली विभाग की भी लापरवाही सामने आई है। पानी में करंट फैलने से हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

हांसी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर टकराव, 20 हिरासत

Hansi, Haryana:हांसी हांसी में सफाई को लेकर प्रशासन और hड़ताली कर्मचारियों में टकराव, 20 हिरासत में पीछेा कर हिरासत में लिए कर्मचारियों को छुड़वाया, शेखपुरा के पास पुलिस का किया विरोध हांसी। नगर परिषद और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की hड़ताल बुधवार को 21वें दिन भी जारी रही। शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रशासन की ओर से एजेंसी के कर्मचारियों से सफाई करवाए जाने का hड़ताली कर्मचारियों ने विरोध किया। काली देवी चौक पर सफाई के दौरान प्रशासन और hड़ताली कर्मचारियों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान बलजीत सहित करीब 20 कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। आपको बता दे कि हिरासत में लिए गए कर्मचारियों को पुलिस बस में लेकर जींद की तरफ रवाना हो गई। इसी दौरान सर्व कर्मचारी संघ के कर्मचारी भी hड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में सामने आ गए। बुधवार को सर्व कर्मचारी संघ की ओर से प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाना था। नारनौंद से कर्मचारी बस में सवार होकर हांसी आ रहे थे। रास्ते में उन्होंने पुलिस बस में hड़ताली कर्मचारियों को ले जाते देखा तो बस को रुकवा लिया। इसकी सूचना मिलने पर हांसी से भी विभिन्न विभागों के कर्मचारी हिरासत में लिए गए कर्मचारियों को छुड़वाने के लिए जींद की तरफ रवाना हो गए। कर्मचारी शेखपुरा के समीप पहुंचे, लेकिन तब तक पुलिस हिरासत में लिए गए कर्मचारियों को वापस हांसी की तरफ लेकर आ गई। यहां कर्मचारियों ने पुलिस का विरोध किया और हंगामा हो गया। इसके बाद सफाई कर्मचारियो ने पीछा करते हुए हिरासत में लिए गए कर्मचारियों को शेखपुरा के पास जबरदस्ती छुड़वाया। सिंचाई विभाग के जिला प्रधान एवं सर्व कर्मचारी संघ के ऑडिटर अशोक यादव ने कहा कि कर्मचारियों के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की मांगें मान लेनी चाहिए। पूरा सर्व कर्मचारी संघ हड़ताली कर्मचारियों के साथ खड़ा है। नगर परिषद और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी संयुक्त रूप से आंदोलन कर रहे हैं और सर्व कर्मचारी संघ उनके आंदोलन का समर्थन करता है।
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा विधानसभा सत्र में कांग्रेस का घेराव: भ्रष्टाचार मुद्दों पर तेज सवाल, कानून-व्यवस्था पर सरकार घिर

Chandigarh, Chandigarh:कांग्रेस विधायक दल ने की विधानसभा सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा चंडीगढ, 26 अगस्त । विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों को लेकर विधायकों ने चर्चा की गई। बैठक में तय हुआ है कि आने वाले सत्र में आईडीएफसी बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, म्युनिसिपल कमेटी पंचकूला और अन्य घोटालों पर चर्चा के लिए सदन में काम रोको प्रस्ताव दिया जाएगा। साथ ही, कौशल रोजगार निगम के तहत हरियाणा के युवाओं के साथ हो रही वादाखिलाफी, प्रदेश में कानून-व्यवस्था के पतन और बढ़ते संगठित अपराध के मुद्दों पर भी सरकार से जवाब मांगने के लिए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिया जाएगा। हुड्डा ने बताया कि सफाई कर्मियों के आंदोलन से लेकर गुरूग्राम में जलभराव के बुनियादी मुद्दों पर भी कांग्रेस चर्चा की मांग करेगी और सरकार से जवाब मांगेगी। साथ ही, प्रॉपर्टी टैक्स तथा कलेक्टर रेट के आधार पर टैक्स बढ़ाकर जनता पर महंगाई की मार मारने, बारिश के कारण शहरों और गांवों में हुए जलभराव, किसानों के लिए मुआवजा, बिजली के निजीकरण, स्मार्ट मीटर गेस्ट टीचर्स, सफाई कर्मियों व अन्य कर्मचारियों की मांगों तथा आंदोलनों जैसे मुद्दों को उठाने के लिए भी विधानसभा में कांग्रेस विधायक प्रस्ताव देकर चर्चा की मांग करेंगे। बैठक में हुड्डा ने बीजेपी सरकार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों दादरी में सरेआप फायरिंग और कुरुक्षेत्र में डकैती, जैसी वारदातों से पूरे प्रदेश में दहशत का माहौल है। थाने के सामने बदमाशों ने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया, इससे साफ है कि उनमें कानून का कोई डर नहीं बचा है। हरियाणा में सरेआम लूट, डकैती, फिरौती, हत्या, फायरिंग रूटिन बन गई है। खुद केंद्र सरकार के समाजिक प्रगति सूचकांक ने हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य घोषित किया है। आज हर नागरिक अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है तो उसके लिए प्रदेश की बीजेपी सरकार जिम्मेदार है क्योंकि हरेक सरकार की पहली जिम्मेदारी नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा करना होती है। लेकिन बीजेपी अपनी यह जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। कौशल कर्मियों को पक्का करने की मांग के साथ गेस्ट टीचर्स के मुद्दे पर बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की पॉलिसी पर मुहर लगाते हुए कोर्ट ने गेस्ट टीचर्स के हक में फैसला दिया है। ऐसे में सरकार को भी तुरंत उन्हें पक्का करके, पक्के कर्मचारियों वाले लाभ देने चाहिए। लेकिन ऐसा करने की बजाए, सरकार कोर्ट के फैसले की अनदेखी कर रही है।
0
0
Report

नारायणपुरा में उचित मूल्य की दुकान से राशन का स्टॉक समाप्त, ग्रामीण नाराज

Jodhpur, Rajasthan:एंकर -फलोदी जिले टे घंटियाली तहसील के नारायणपुरा पंचायत में उचित मूल्य की दुकान पर राशन ( गेहू ) का स्टोक पूरी तरह से खत्म हैं , उपभोक्ता दुकान पहुंचे तो राशन डीलर द्वारा कहा गया की अपनी दुक्कान के हिस्से का राशन किसी अन्य पंचायत में ट्रांसफर हो रहा हैं जिसकी बदौलत स्थानीय उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल पा रहा हैं। वहीं जनता ने बताया की पिछले दो से तीन महीने का राशन हमें प्राप्त नहीं हुआ । डीलर के अनुसार सरकार ने नारायणपुरा पंचायत स्थित उचित मूल्य की दुकान पर पर्याप्त मात्रा में राशन नहीं भेजा एवं अन्य डिलर के पास यहां के उपभोक्ताओं के फिंगर लगने से यह बड़ी मिस्टेक हो रही हैं। राशन नहीं ग्रामीणों ने नारेबाजी की। बाइट संलग्न - ग्रामीण व राशन डीलर
0
0
Report

जोधपुर चुनाव से पहले अवैध शराब व नशे के खिलाफ कड़ा अभियान

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। शहरी निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। आईजी रेंज के निर्देश पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस की ओर से अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब या मादक पदार्थों के इस्तेमाल पर पूरी तरह अंकुश लगाना है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव ने जी राजस्थान से बात करते हुए बताया कि चुनाव को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी रोकने के लिए विशेष निगरани रखी जा रही है। चुनाव के दौरान बिक्री के लिए प्रदेश में लाई जा रही अवैध शराब की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अभियान के तहत भोपालगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक किलो अफीम बरामद की। वहीं खेड़ापा थाना पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए करीब साढ़े पांच सौ पेटी अवैध शराब जब्त की है। पुलिस की ओर से अवैध शराब के साथ ही डोडा-पोस्त और अफीम की तस्करी पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। एसपी यादव ने कहा कि पुलिस का पूरा प्रयास है कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध शराब या मादक पदार्थों की बिक्री नहीं हो। इसके लिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है, ताकि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जा सकें。
0
0
Report
Advertisement

बिहार में बाढ़ खतरा: तेजस्वी तेज अलर्ट और स्थायी समाधान की मांग

Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा तेजस्वी यादव ने सरकार से अलर्ट रहने की अपील की बांध-तटबंधों की 24×7 निगरानी की मांग संभावित बाढ़ को लेकर राहत और बचाव की तैयारी पूरी रखने की अपील तेजस्वी बोले- अलग-अलग इलाकों से लगातार फीडबैक लिया जा रहा जलस्तर बढ़ने की आशंका वाले इलाकों की जानकारी जुटाई जा रही लोगो से भी अलर्ट रहने की तेजस्वी यादव ने अपील की जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने अधिकारियों को रातभर ड्यूटी पर लगाया तेजस्वी ने केंद्र और बिहार सरकार पर साधा निशाना नेपाल के साथ बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान की मांग केंद्र, बिहार और नेपाल सरकार के बीच स्थायी रोडमैप बनाने की मांग तेजस्वी बोले- हर साल बाढ़ आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकला कोसी बाढ़ का उदाहरण देते हुए पुराने पैकेज पर उठाए सवाल तेजस्वी बोले- सिर्फ हेलीकॉप्टर से दौरा करने से बाढ़ की समस्या हल नहीं होगी बाढ़ रोकने के लिए दीर्घकालिक समाधान तलाशने की मांग नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी पर भी तेजस्वी का बड़ा हमला तेजस्वी बोले- बिहार सरकार के फैसले ऊपर से तय होते हैं सम्राट चौधरी पर निशाना- खुद निर्णय लेने की स्थिति में नहीं तेजस्वी का आरोप- “बिहार की सरकार गुजरात से चल रही है” गंडक से जुड़े जिलों में विशेष सतर्कता की जरूरत नेपाल की बाढ़ के बाद बिहार में संभावित खतरे को लेकर प्रशासन अलर्ट.
0
0
Report

गोरखपुर के स्पर्श स्कूल में 8वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, CCTV से जांच

Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी\nदिनांक: 26-08- 2026\nलोकेशन: गोरखपुर।\n\nगोरखपुर के स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कॉलेज में कक्षा 8 के एक आवासीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार सुबह स्कूल के बाथरूम से छात्र का शव मिलने के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक छात्र की पहचान देवरिया के रामगुलाम टोला निवासी 18 वर्षीय अनूप कुमार, पुत्र रामआसरे के रूप में हुई है। अनूप वर्ष 2019 से इसी स्कूल में आवासीय व्यवस्था में रहकर पढ़ाई कर रहा था।\nमामले में सबसे अहम कड़ी स्कूल का CCTV फुटेज है। फुटेज में अनूप रात में अकेले बाथरूम की ओर जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।\nपुलिस अब CCTV, मोबाइल डिटेल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्कूल के छात्रों-कर्मचारियों से पूछताछ के जरिए पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।\n\nघटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर CCTV फुटेज की जांच की। फुटेज में छात्र रात में अकेले बाथरूम की तरफ जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस अब CCTV में दिखाई दे रही उसकी गतिविधियों को घटना से पहले की परिस्थितियों से जोड़कर जांच कर रही है। इसके साथ ही छात्र के मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है। पुलिस कॉल डिटेल और फोन से जुड़ी अन्य जानकारियों को खंगाल रही है।\n\nघटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी निमिष पाटिल और एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्कूल प्रशासन से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और CCTV फुटेज की जांच की। पुलिस ने स्कूल में मौजूद छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना से पहले छात्र की स्थिति और गतिविधियां कैसी थीं।\n\nअनूप कुमार वर्ष 2019 से स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कॉलेज में आवासीय छात्र के रूप में रह रहा था। वह दृष्टिबाधित था और यहीं रहकर कक्षा 8 में पढ़ाई कर रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद देवरिया से उसके पिता रामआसरे और परिवार के अन्य लोग गोरखपुर पहुंचे। परिजनों ने स्कूल में मौजूद लोगों से जानकारी ली और CCTV फुटेज भी देखा।\n\nपोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी, डॉक्टरों का पैनल गठित\nमामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का पैनल गठित कराया है। शव को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। फिलहाल पुलिस किसी एक वजह को अंतिम रूप से जिम्मेदार नहीं मान रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।\n\nबाईट — गजेन्द्र कुमार,एडीएम सिटी।\nबबाईट- स्कूल प्रधानचार्य।\n\n“शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया है और पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। CCTV फुटेज और मोबाइल से संबंधित जानकारियों की भी जांच की जा रही है।”\n\nगोरखपुर के इस संवेदनशील मामले में फिलहाल कई सवाल अनसुलझे हैं। रात में छात्र के साथ क्या हुआ? क्या CCTV और मोबाइल जांच से पूरी कहानी सामने आएगी? और पोस्टमार्टम रिपोर्ट इस मामले में क्या तस्वीर साफ करेगी? इन सभी सवालों के जवाब अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिके हैं। फिलहाल राजघाट थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और स्कूल परिसर में शांति व्यवस्था कायम है।
0
0
Report
Advertisement

देवास में स्कूल वैन चालक की लापरवाही: बच्चों को पानी में उतारकर भागा, गिरफ्तार

Dewas, Madhya Pradesh:देवास में विद्यार्थियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्कूल वैन चालक के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दरअसल, 25 अगस्त को देवास के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित रेलवे अंडरब्रिज में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया था。 बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने अंडरब्रिज पर स्टॉपर और बैरिकेड लगाकर आवागमन रोक दिया था。 लेकिन सिटी कॉन्वेंट स्कूल की मैजिक वैन के चालक ने लापरवाही की हद पार करते हुए बैरिकेड हटाया और स्कूली बच्चों से भरी वैन को पानी में उतार दिया。 कुछ ही देर में पानी के बीच वैन बंद हो गई。 सबसे गंभीर बात यह रही कि चालक बच्चों को मौके पर ही छोड़कर वहां से भाग गया。 हालात बिगड़ते देख स्थानीय नागरिकों, डायल-112 और सिविल लाइन थाना पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और रस्सी की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला。 मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश के बाद देवास प्रशासन और पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई की。 कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देश पर आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 285 सहित मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और स्कूल वैन को भी जब्त कर लिया गया है。 वहीं, सुरक्षा मानकों और चालक के पुलिस सत्यापन संबंधी नियमों की अनदेखी करने पर स्कूल संचालक के खिलाफ भी बीएनएस की धारा 223 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है。 प्रशासन ने सभी स्कूल संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि स्कूल वाहनों की फिटनेस, परमिट और चालकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से पूरा रखें。 साथ ही जलभराव वाले रास्तों, अंडरब्रिज और पुल-पुलियों से किसी भी परिस्थिति में बच्चों को लेकर वाहन न निकालें।
0
0
Report

आशुतोष राणा ने गाडरवाड़ा में टीका-टिप्पणी पर चर्चा, कंगना का नाम बिना लिए

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर के गाडरवारा शहर में चल रहे अभिनय नाट्य कार्यशाला में शामिल हुए अभिनेता आशुतोष राणा बही फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का बिना नाम लिए अभिनेता आशुतोष राणा ने कहा टिका भी है हमारे पास, और टिप्पणी भी हैं और टीका बहुत अद्भुत चीज होती है,,जैसे गीता जी के ऊपर टीका लिखी गई हैं और रामायण पर टीका लिखी गई हैं और टिप्पणी बहुत अद्भुत चीज हैं लोग रामायण पर भी करते हैं,महाभारत पर भी करते है,गीता जी पर भी करते हैं,ये हमारे ऊपर निर्भर करता हैं कि टिका और टिप्पणी जैसे अद्भुत और कल्याणकारी भाव को हम किस तरीके से प्रस्तुत करते हैं,,,,,,
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top