Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

डूंगरपुर में अत्याधुनिक जेल का उद्घाटन, CM भजनलाल शर्मा करेंगे लोकार्पण

KRKishore Roy
Mar 16, 2026 05:21:09
Noida, Uttar Pradesh
डूंगरपुर - अत्याधुनिक जिला कारागृह का लोकार्पण आजसीएम भजनलाल शर्मा करेंगे लोकार्पण बेणेश्वर में आयोजित जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम से करेंगे लोकार्पण 20 बीघा जमीन पर 16 करोड़ की लागत से हुआ है जेल का निर्माण नई जेल में 400 बंदियों को रखने की क्षमता नई जेल के लोकार्पण होने से बंदियों को मिलेगी राहत पुरानी जेल में क्षमता से अधिक बंदी होने से होती थी परेशानी
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
GLGautam Lenin
Mar 16, 2026 06:35:22
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा उपनिर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद कुमार दास ने कहा कि कल 17 मार्च दिन मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही नगर परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। जिसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। हालांकि नगर परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार दौड़ में है। लेकिन उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिस भी उम्मीदवार को अधिकतम वोट प्राप्त होगा वो नगर परिषद उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होंगे। हालांकि वार्ड पार्षदो की जीत के साथ ही उपाध्यक्ष पद के लिए रणनीति बनना शुरू हो गया था। ऐसे में पांच वार्ड पार्षद का मोबाइल लगातार ऑउट ऑफ रीच रह रहा है। अब ऐसे में देखना है कि कल होने वाले नगर परिषद उपाध्यक्ष के पद पर कौन बाजी मारता है।
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Mar 16, 2026 06:34:27
0
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Mar 16, 2026 06:34:00
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां कारगिल में हुए एक हादसे में अग्निवीर मनीष कुमार ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया और देशभक्ति के रंग से पूरा गांव व जिला गूंज उठा। शहीद मनीष कुमार की अंतिम विदाई राजकीय सम्मान के साथ दी गई। सेना के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। मनीष कुमार योगापट्टी के नवलपुर गांव के रहने वाले थे; कारगिल में ड्यूटी के दौरान घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 13 मार्च 2026 की है। शहीद के परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य होने से आर्थिक संकट के बादल मंडरा रहे हैं; पिता मोहन प्रसाद ने बेटा देश के लिए शहीद पर गर्व जताया, और सरकार से आग्रह किया कि उनके छोटे भाइयों को नौकरी दी जाए ताकि परिवार का निर्वाह हो सके। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में शहीद मनीष कुमार को अंतिम विदाई दी गई। जिले में शोक की लहर जबकि देशभक्ति का जज्बा भी उमड़ा। हजारों लोग सड़क पर उतरे और देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा।
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Mar 16, 2026 06:33:44
Ranchi, Jharkhand:झारखंड विधानसभा की कार्यवाही शुरु होने से पहले सदन के बाहर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी देखने को मिला। बीजेपी विधायकों ने सदन के बाहर तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन किया साथ ही राज्य सरकार के खिलाफ जब कर नारेबाजी किया। बीजेपी विधायक नबीन जयसवाल ने कहा सरकार फेल है इसी लिये आज लोग सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं। लोग सड़क पर तब उतरते हैं जब कोई उनकी बात सुनने वाला नहीं होता है। बीजेपी मजबूत के साथ बंगाल आसाम सहित जिन राज्यों में चुनाव हो रहा लड़ रही है। इस बार बंगाल में परिवर्तन की लहर हैं, लोग जागरुक हुए हैं वहां बीजेपी की सरकार बनेगी झामुमो विधायक राम सूर्य मुंडा ने कहा, हमारी सरकार में जो 20 साल में काम नहीं हुआ वो अब हो रहा है। पूरे राज्य की जनता खुश है, मैया योजना , सैंया योजना हर तरह की योजना लाई जा रही है सब खुश है। पलायन बंद है। मंत्री दीपक बिरुआ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, विपक्ष को सदन में संतुष्ट करने का काम करेगें। इस सरकार ने सारे काम हो रहे हैं और होगा इसी लिये हम लोग नए प्लान के साथ आ रहे हैं, डिजिटलाइजेशन हो रहा, खास महल की जमीन को व्यवस्थित करने के साथ सारे सिस्टम को पारदर्शिता से ऑन लाइन किया जा रहा है। बीजेपी विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा , सरकार अपना चेहरा शीशे में देख यही और उनको लगता है शीशे में धूल है,जबकि धूल उनके चेहरे में है उसको साफ नहीं कर प रहे। राज्य की जनता सड़क पर बैठी है और लंबा लंबा सिर्फ भाषण हो रहा है। सत्ताधारी दल के सभी मंत्रियों को आसाम ही शिफ्ट हो जाना चाहिए। अपने अपने सीट को छोड़ कर चले जायेगे।जब इनसे राज्य की बात पूछा जाता है तो ये आसाम चले जाते हैं। युवाओं की हालत पूछा जाता है तो दिल्ली चले जाते हैं । अपने ही राज्य पर उनका ध्यान नहीं जहां से जीत कर आते हैं। झामुमो विधायक एम टी राजा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, अगर वो विपक्ष में बैठे हैं तो उनको विरोध में बोलने का हक है।अब कुछ दिन सदन चलना है ऐसा नहीं करेगें तो उनकी नौकरी खतरे में पड़ जाएगी आसाम चुनाव को लेकर बीजेपी ने निशाना साधा तो प्रतिक्रिया देते हुए पूछा , जब झारखंड में चुनाव था तब हिमांता विश्व शर्मा ने आसाम को छोड़ कर झारखंड की चिंता कर रहे हैं उस समय इनको उनको भी सलाह देना चाहिए था।
0
comment0
Report
SKSHIV KUMAR
Mar 16, 2026 06:32:42
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना आज शाहजहांपुर पहुंचे। यहां उन्होंने शाहजहांपुर नगर निगम को स्मार्ट सिटी के लिए 155 करोड़ की परियोजनाओं को हरी झंडी दी है। शासन से 155 करोड़ की 9 परियोजनाओं के स्वीकृत होने पर उन्होंने कहा कि योगी सरकार की इन घोषणाओं के बाद से शाहजहांपुर नगर निगम एक बेहतरीन स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित होगा। इस दौरान उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर भी बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के सीईओ मनोज कुमार सिंह ने पूरे 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण कर लिया है। और बहुत जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाकर गंगा एक्सप्रेसवे की शुरुआत करेंगे। इसके बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन फर्राटे से दौड़ेंगे। शहर के म्यूजियम गेस्ट हाउस में बातचीत करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की राज्य स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत 108 करोड़ 55 लाख की 9 परियोजनाओं को स्वीकृति मिल गई है। इसके अलावा राज सेक्टर सिवरेज जल निकासी योजना के तहत 22 करोड़ 59 लाख 91 हज़ार की स्वीकृति शासन से मिल गई हैम जिसके बाद अगले 10 महीने में सभी नौ परियोजनाओं पर काम शुरू हो जाएगा। और जल्द ही नगर निगम की स्मार्ट सिटी एक नए रूप में नजर आएगी। बाइट - सुरेश कुमार खन्ना वित्त मंत्री उत्तर प्रदेश वी ओ - जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया जा चुका है। जिसकी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। गंगा एक्सप्रेसवे के सीओ मनोज कुमार सिंह ने पूरे एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करके उसकी रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाकर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। बाइट - सुरेश कुमार खन्ना वित्त मंत्री उत्तर प्रदेश
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Mar 16, 2026 06:32:29
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top