Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

IDF ने लेबनान में 600 से अधिक लक्ष्यों पर हमला, 200 आतंकियों का नष्ट

PKPushpender Kumar
Mar 08, 2026 14:33:07
Noida, Uttar Pradesh
footage from IDF strikes in Lebanon IDF: Over 600 Targets Struck and Approximately 200 Terrorists Eliminated: Northern Command Summarizes a Week of Combat Against the Hezbollah Terrorist Organization Following the Hezbollah terrorist organization’s decision to join the fighting on behalf of the Iranian terrorist regime last week, the Northern Command assumed full command of the entire Lebanon sector. Over the past week, forces operating under the Northern Command struck over 600 terror targets across Lebanon from the air, sea, and ground, with some 820 munitions. During the strikes, more than 190 terrorists were eliminated, including the terrorist Abu Hamza Rami, the Commander of Islamic Jihad in Lebanon with the equivalent rank of Major General, two commanders at the equivalent rank of colonel, and three battalion commanders in the terrorist organization. In addition, 27 waves of strikes were conducted in the Beirut region, including five in the Dahieh area. The Northern Command’s advance preparations enabled rapid transition to offensive activity and the implementation of a forward defensive posture. Within approximately one hour of the first barrage launched toward Israel, the troops struck Hezbollah targets, achieving full operational initiative. The Northern Command provides extensive fire support to the forces operating in forward defensive postures in the security zone and has been eliminating threats in real time.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 09, 2026 18:01:26
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने बीकानेर जिले की नोखा नगर पालिका के वार्डों के पुनर्गठन और सीमांकन को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि नगर निकाय चुनावों से जुड़े वार्ड सीमांकन और सीट आवंटन के मामलों में न्यायिक हस्तक्षेप सीमित है और संविधान के अनुच्छेद 243 जेडजी के तहत अदालत सीधे दखल नहीं दे सकती। न्यायाधीश डॉ पुष्पेन्द्रसिंह भाटी और न्यायाधीश संदीप शाह की खंडपीठ ने विकास मंच और सामाजिक कार्यकर्ता सुखराम भादू की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया है। याचिका कर्ताओं ने राज्य सरकार द्वारा 1 सितंबर 2025 को जारी उस अधिसूचना को चुनौती दी थी, जिसके माध्यम से नोखा नगर पालिका के वार्डों का पुनर्गठन और सीमांकन किया गया था। याचिका में कहा गया था कि यह कार्रवाई राजस्थान नगरपालिका एक्ट 2009 के प्रावधानों के विपरीत है तथा इसमें जनसंख्या आधारित मानकों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया कि वार्डों के सीमांकन और आरक्षण की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई। कई क्षेत्रों को बिना स्पष्ट कारण अलग-अलग वार्डों में शामिल कर दिया गया, जिससे समानता के सिद्धांत का उल्लंघन हुआ और पूरी प्रक्रिया मनमानी प्रतीत होती है। याचिकाकर्ताओं ने अदालत से उक्त अधिसूचना को रद्द करने और वार्ड पुनर्गठन की प्रक्रिया को अवैध घोषित करने की मांग की थी। वहीं राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने अदालत में प्रारंभिक आपत्ति उठाते हुए कहा कि यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है। उन्होंने तर्क दिया कि संविधान का अनुच्छेद 243 जेड जी नगर निकाय चुनावों से जुड़े सीमांकन और सीट आवंटन के मामलों में अदालतों के हस्तक्षेप पर स्पष्ट रोक लगाता है। सरकार ने यह भी कहा कि संबंधित अधिसूचना अधिनियम की धारा 10 के तहत जारी की गई है, जो राज्य सरकार को नगर पालिकाओं के वार्डों की भौगोलिक सीमाएं तय करने का अधिकार देती है। खंडपीठ ने अपने निर्णय में कहा कि जब अंतिम अधिसूचना जारी हो चुकी हो, तब वार्ड सीमांकन जैसे मामलों में न्यायालय का हस्तक्षेप और भी सीमित हो जाता है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि अधिनियम की धारा 6 और धारा 10 अलग-अलग विषयों से संबंधित हैं और याचिकाकर्ता वार्डों की मूल संरचना तय करने वाली अधिसूचना को पहले ही चुनौती नहीं दे चुके हैं। इन तथ्यों को देखते हुए हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप से इनकार करते हुए याचिका को खारिज कर दिया。
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Mar 09, 2026 18:01:04
Katni, Madhya Pradesh:राजस्थान पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए 17 दिन, 9000 किमी की दौड़ और 50 बस स्टैण्ड की पड़ताल…1500 CCTV फुटेज की जांच… आखिर पकड़े गए कटनी के भगवान वेंकटेश मंदिर के चोर। चोरों से 20 किलो चांदी के जेवर बरामद; कटनी के दो आरोपी गिरफ्तार। कटनी चोरों का पीछा करते हुए राजस्थान के नागौर जिले के मुंडवा थाना के पुलिस चोरों का पीछा करते हुए कटनी पहुँची। राजस्थान की पुलिस टीम को कटनी पहुँचने में 17 दिन लगे; पुलिस ने 50 बस स्टैण्ड, 15 रेलवे स्टेशन, 3 एयरपोर्ट सहित 1500 CCTV फुटेज खंगाले। अंततः कटनी में भगवान वेंकटेश मंदिर से चोरी करने वाले चोर मिले, जिन्होंने करीब 20 किलो आभूषण साथ ले गए। गिरफ्तार आरोपी हैं हर्ष द्विवेदी और राहुल रजक, जो कटनी के रहने वाले हैं; हर्ष पूर्व में मंदिर के पुजारी था। वे कटनी लौटकर लालच देकर राहुल को मंदिर चोरी के लिए मनाते हैं। दोनों मिलकर मंदिर से 50 लाख से अधिक के जेवर चुरा लेते हैं; पुलिस ने मंदिर का सारा जेवर बरामद किया और दोनों को राजस्थान ले जाया जा रहा है। कटनी कोतवाली की टीम ने संयुक्त रूप से राजस्थान पुलिस का साथ दिया।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 09, 2026 18:00:45
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर-राजस्थान हाईकोर्ट विधिक सेवा समिति की ओर से हाईकोर्ट जोधपुर मुख्यपीठ में आगामी 14 मार्च द्वितीय शनिवार को साल की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत प्रस्तावित है। राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर मुख्यपीठ में राष्ट्रीय लोक अदालत में हाईकोर्ट के तीन न्यायाधीशों की विशेष बेंचों का गठन किया गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत बेंच संख्या 1 में न्यायाधीश सुनील बेनीवाल अध्यक्ष एवं अधिवक्ता पिंटू पारीक मनोनीत सदस्य होंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत संख्या 2 में न्यायाधीश बलजिंदर सिंह संधू अध्यक्ष एवं अधिवक्ता अक्षिति सिंघवी मनोनीत सदस्य इसी तरह से राष्ट्रीय लोक अदालत संख्या 3 में न्यायाधीश संजीत पुरोहित अध्यक्ष एवं अधिवक्ता सपना वैष्णव मनोनीत सदस्य। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक किया जाएगा।
0
comment0
Report
NSNaresh Sethi
Mar 09, 2026 18:00:25
Kot Kapura, Punjab:ਅਮਰੀਕਾ ਅਤੇ ਈਰਾਨ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਹੀ ਜੰਗ ਦੇ ਬਾਅਦ ਘਰੇਲੂ ਗੈਸ ਦੀ ਕਿੱਲਤ ਨਾਲ ਵੀ ਜੂਝਣਾ ਪੈ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਸੈਂਟਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ 60 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਸਿਲੰਡਰ ਘਰੇਲੂ ਗੈਸ ਸਿਲੰਡਰ ਦੀ ਕੀਮਤ ਵਧਾਈ ਗਈ ਜਦਕਿ ਕਮਰਸ਼ੀਅਲ ਸਿਲੰਡਰ ਦੀ ਕੀਮਤ ਵਿੱਚ ਵੀ ਭਾਰੀ ਵਾਧਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੈਸ ਏਜੰਸੀ ਮਾਲਕ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਫਿਲਹਾਲ ਘਰੇਲੂ ਗੈਸ ਦੀ ਸਪਲਾਈ ਪਹਿਲਾਂ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹੀ ਬਰਕਰਾਰ ਹੈ ਪਰ ਹਰ ਗ੍ਰਾਹਕ ਨੂੰ KYC ਕਰਵਾਉਣਾ ਜਰੂਰੀ ਹੋਵੇਗਾ ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਗੈਸ ਨਹੀਂ ਮੁਹਈਆ ਕਰਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇਗਾ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਮਰਸ਼ੀਅਲ ਗੈਸ ਸਲੰਡਰ ਦੀ ਸਪਲਾਈ ਘੱਟ ਹੋਣ ਦੇ ਚਲਦੇ ਮੰਨਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ ਜੀ ਜੇਕਰ ਜੰਗ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹੀ ਕੁਝ ਦਿਨ ਹੋਰ ਜਾਰੀ ਰਹੀ ਤਾਂ ਉਸ ਦੀ ਸਪਲਾਈ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਕਮੀ ਆ ਸਕਦੀ ਹੈ ਜਿਸ ਨਾਲ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਕਮਰਸ਼ੀਅਲ ਸਿਲੰਡਰ ਲੈਣ ਵਾਲੇ ਗ੍ਰਾਹਕਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਕਤ ਆ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਦੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਘਰੇਲੂ ਗੈਸ ਦੀ ਸਪਲਾਈ ਪਹਿਲਾਂ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਮਿਲ ਰਹੀ ਹੈ ਪਰ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਲੜਾਈ ਦਾ ਅਸਰ ਕੀ ਪਵੇਗਾ ਇਹ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਹੀ ਪਤਾ ਲੱਗੇਗਾ
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Mar 09, 2026 17:46:22
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर शहर के बाहुबली हिल क्षेत्र में सोमवार को अचानक आग लगने से फैले घने धुएं के कारण एक युवक का दम घुट गया और वह बेहोश हो गया। सूचना मिलते ही नगर निगम की अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए युवक का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे समय पर चिकित्सालय पहुंचाया। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि बाहुबली हिल क्षेत्र में आग लगने से आसपास के क्षेत्र में घना धुआं फैल गया। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक धुएं की चपेट में आ गया, जिससे उसका दम घुटने लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी तुरंत नगर निगम के अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी के नेतृत्व में निगम की फायर टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई और कुछ ही समय में घटनास्थल पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचकर टीम ने स्थिति का आकलन किया और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। फायर कर्मियों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए धुएं से प्रभावित युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक सहायता देने के बाद उसे तुरंत चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। समय रहते किए गए रेस्क्यू के कारण युवक की स्थिति को नियंत्रण में रखने में मदद मिली। आपात स्थिति में नहीं लेवे रिस्क, प्रशासन को करे सूचित। मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी आमजन से अपील करते हुए कहा है कि वर्तमान में कई स्थानों पर आगजनी की घटना घटित हो रही है ऐसी आपात स्थिति में बिना संसाधन के आग में प्रवेश नहीं करे। आग लगने की सूचना तुरंत शहर प्रशासन, नजदीकी पुलिस स्टेशन, 100 नंबर, 101 नंबर, 0 294 241 4111 पर देवे जिससे आग को काबू में किया जा सके। आग जलने से वातावरण में चारों तरफ दम घुट गैस कार्बन डाइऑक्साइड बनती है जिससे व्यक्ति बेहोश हो जाता है एवं जानमाल की नुकसान होने की संभावनाएं रहती है।
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Mar 09, 2026 17:45:51
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 09, 2026 17:45:18
Alwar, Rajasthan:राजगढ़ (अलवर)- राजगढ़-महुआ सड़क मार्ग के मध्य स्थित पिनान गांव के तुषार पेट्रोल पंप के समीप दो बाइको में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में एक बाइक पर सवार दो जनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वहीं दो जने घायल हो गए। हेड़ कांस्टेबल नरेंद्र ने बताया कि पिनान गांव के समीप तुषार पेट्रोल पंप के पास दो बाईकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। एक बाइक पर सवार मंडावर निवासी ओमप्रकाश व दिनेश को पिनान के सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। शवो को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया गया। शवो का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मोनू जांगिड़ ने बताया कि मृतक ओमप्रकाश व दिनेश ढिगावड़ा गांव से अपने रिश्तेदारी में से आ रहे थे। जिनका पिनान के पास एक्सीडेंट हो गया। दोनों की मौत हो गई। यह दोनों बाइक पर सवार थे।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 09, 2026 17:33:13
Jaipur, Rajasthan:मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास की अध्यक्षता में राजस्थान प्रतिकरात्मक वनरोपण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (कैम्पा) की संचालन समिति की बैठक हुई। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 232.18 करोड़ रुपए की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। मुख्य सचिव ने कैम्पा के कार्यों का बेहतर दस्तावेजीकरण करने, कार्यों में तकनीकी नवाचार शामिल करने और समय-समय पर फील्ड विजिट कर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने उल्लेखनीय कार्यों की सक्सेस स्टोरी तैयार करने पर भी जोर दिया, ताकि अच्छे कार्यों को व्यापक स्तर पर साझा किया जा सके। बैठक के दौरान कैम्पा की वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 का भी विमोचन किया गया, जिसमें राज्य में कैम्पा के तहत किए गए प्रमुख कार्यों और उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया गया। गौरतलब है कि कैम्पा का उद्देश्य गैर-वन और अवनत वन भूमि पर प्रतिपूरक वनीकरण, वनों और वन्यजीवों का संरक्षण तथा फील्ड स्टाफ के लिए आधारभूत ढांचे का विकास करना है। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण आनंद कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास श्रेया गुहा, अतिरिक्त मुख्य सचिव टीएडी कुंजीलाल मीणा, प्रमुख मुख्य वन संरक्षक पी.के. उपाध्याय सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 09, 2026 17:32:49
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान दिवस समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह को जन सहभागिता के साथ भव्य और गौरवमय बनाया जाए। बैठक में बताया गया कि 15 से 19 मार्च तक प्रदेशभर में विकसित राजस्थान रन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज, रोजगार मेले और विभिन्न जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 19 मार्च को राजस्थान दिवस का मुख्य समारोह जालौर में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 15 मार्च को जयपुर में राज्य स्तरीय विकसित राजस्थान रन को फ्लैग ऑफ करेंगे। वहीं 18 मार्च को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा महाआरती कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की जाएगी। इस दिन किसान एवं पशुपालक समृद्धि दिवस भी मनाया जाएगा और भरतपुर में किसान-पशुपालक जनसभा होगी। समारोह की शुरुआत 15 मार्च को ‘राजस्थान को जाने’ क्विज से होगी। इसके साथ विश्वविद्यालय और कॉलेजों में निबंध, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जयपुर सहित सभी जिलों में ओडीओपी मेले और प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी। 16 मार्च को बांसवाड़ा के बेणेश्वर धाम में जनजातीय गौरव दिवस, जबकि 17 मार्च को राजस्थान युवा शक्ति दिवस मनाया जाएगा। इस दिन जयपुर में राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन, रोजगार मेले और उद्योगपतियों के साथ संवाद कार्यक्रम भी होंगे। राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम जयपुर में आयोजित किए जाएंगे और सभी जिलों में भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। समारोह का समापन भव्य आतिशबाजी के साथ किया जाएगा।
0
comment0
Report
MPMahesh Pareek
Mar 09, 2026 17:32:30
Jaipur, Rajasthan:हाईकोर्ट के शॉट और याचिकाकर्ता टीएन शर्मा की बाईट इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में करोड़ों रुपए के घोटाले से जुडे मामले में तीन दिन में बताने को कहा है कि टेंडर प्रक्रिया में कौन-कौन से अधिकारी रहे थे। जस्टिस अशोक कुमार जैन की एकलपीठ ने यह आदेश टीएन शर्मा की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। बॉडी- सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने कहा कि उसने समस्त दस्तावेजों के साथ एसीबी में करीब 27 शिकायत दे रखी हैं। वहीं एसीबी अधिकारियों ने पूर्व में अदालत को आश्वस्त किया था कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद भी अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है और एक बार फिर समय मांगा जा रहा है। इस पर अदालत ने एएजी भुवनेश शर्मा को कहा कि यदि एकलपीठ के आदेश से विभाग संतुष्ठ नहीं है तो उसकी अपील की जा सकती है, लेकिन हम भ्रष्टाचार को सहन नहीं करेंगे। अदालत ने कहा कि जब दस्तावेजों के साथ शिकायत दी गई हैं तो दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। यहां तक कि दोषी अफसरों के नामों की जानकारी तक नहीं दी गई है। इसके साथ ही अदालत ने कोर्ट में उपस्थित डीआईजी आनंद शर्मा को कहा कि वे टेंडर प्रक्रिया में शामिल रहे अफसरों के नाम बताए और प्रकरणों का संक्षिप्त विवरण बनाकर भी अदालत में पेश करें। याचिका में अधिवक्ता पीसी भंडारी ने बताया कि याचिकाकर्ता ने कोर्ट के आदेश पर विभाग की 27 शिकायत रिकॉर्ड सहित एसीबी में दी हैं, लेकिन अभी तक किसी में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यहां तक की अधिकांश मामलों में परिवादी के बयान तक नहीं लिए गए। जबकि दस्तावेजों से साफ है कि टेंडरों में करोडों का भ्रष्टाचार हुआ है। जयपुर।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top