Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर हालत के करीब, Grap-2 कर्फ्यू के बीच Connaught Place के दृश्य
SKSantosh Kumar
Oct 21, 2025 02:32:18
Noida, Uttar Pradesh
Delhi: Air Pollution/ Air Quality Nears Severe Amid Grap-2 Curbs/Visuals From Connaught Place
2
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSundram Kumar
Oct 21, 2025 11:21:09
Patna, Bihar:जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने राहुल गांधी और महागठबंधन पर बड़ा हमला बोला है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ पॉलिटिकल टूरिस्ट हैं. जो चुनाव के वक्त आते हैं और घूमकर चले जाते हैं. राहुल गांधी वोट चोरी की बात कर रहे थे, लेकिन अब एक बार भी उसका ज़िक्र नहीं कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि मुद्दा खत्म हो चुका है. महागठबंधन में सीट बंटवारे के विवाद को लेकर संजय झा ने कहा कि जब पाँच पार्टियाँ मिलकर एक साथ चुनाव नहीं लड़ पा रहीं, तो 14 करोड़ बिहार की जनता को कैसे संभालेंगी. उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के वायरल ऑडियो और वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी की हालत खराब है, और इससे कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति साफ झलकती है.
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Oct 21, 2025 11:20:48
Patna, Bihar:भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आज महागठबंधन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने महागठबंधन को नया नाम देते हुए कहा यह महागठबंधन नहीं, बल्कि लाठी चलावन तेल पिलावन गठबंधन है, जो अपने ही साथियों पर लाठी चलाने और तेल पिलाने में लगा है. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा राहुल गांधी को हम कभी गंभीर नेता नहीं मानते. अगर वह सीरियस नेता होते, तो 56 साल की उम्र में कांग्रेस की यह हालत नहीं होती. कांग्रेस को अगर किसी ने डुबोया है, तो वह खुद राहुल गांधी हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के वायरल ऑडियो पर भी उन्होंने टिप्पणी की और कहा कि इससे साफ झलकता है कि पार्टी किस हालत में चल रही है. वहीं, पप्पू यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा पप्पू यादव क्या बोलते हैं, उसका कोई मतलब नहीं रहता है. दिलीप जायसवाल ने दावा किया कि बिहार की जनता अब पूरी तरह एनडीए के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सासाराम में जिस तरह राजद गठबंधन के प्रत्याशी की गिरफ्तारी हुई, उससे साफ है कि महागठबंधन ऐसे लोगों को भी टिकट दे रहा है जिनकी छवि संदिग्ध है.
0
comment0
Report
RSRandhir Singh
Oct 21, 2025 11:20:25
Ghatshila, Jharkhand: LOCATION GHATSHILA REPORT RANDHIR KUMAR SINGH एंकर वीओ बिहार में हो रहे विधानसभा आम चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा इंडिया गठबंधन के द्वारा 06 सीटों पर अपनी दावेदारी दी जा रही थी लेकिन काफी खींचतान के बाद झामुमो ने अकेले दम पर बिहार की 06 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, लेकिन नामांकन दर्ज करने की अंतिम तिथि शोमवार 03 बीत जाने के बाद तक झामुमो के एक भी प्रत्याशी का नामांकन नही कराया गया और बिहार में झामुमो के चुनाव नही लड़ने का एलान किया गया। इसको लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कांग्रेस और राजद पर पीठ में छुरा भोंकना, और विश्वासघात करने की बात कही है। बिहार के राजनैतकी घटना क्रम के कारण महागठबंधन पूरी तरह से दरकता नजर आने लगा है और इसका असर झारखंड की राजनीति पर भी अगले कुछ दिनों में देखने को जरूर मिलेगी और झारखंड में बड़ी राजनैतकी उलट-फेर की संभावना से इनकार नही किया जा सकता....। इस संबंध में ज़ी मीडिया से बात की झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने... और राजद, काँग्रेस पर कई गंभीड़ आरोप लगाते हुए अगली राजनैतकी संदेश दे दिया है.... बाइट:- 01. वन-टू.... कुणाल षाड़ंगी,झामुमो प्रवक्ता।
0
comment0
Report
RKRaj Kumar Bhati
Oct 21, 2025 11:20:03
Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार ने बढ़ते प्रदूषण पर कसी कमर, सड़कों पर शुरू हुआ पानी का छिड़काव अभियान दीपावली के त्यौहार के बाद राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। पटाखों के धुएं और मौसम में बदलाव के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए युद्धस्तर पर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सरकार की ओर से सड़कों पर धूल और धुएं को कम करने के लिए स्प्रिंकलर मशीनों के जरिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है। ये मशीनें मुख्य सड़कों, बाजारों और घनी आबादी वाले इलाकों में लगातार काम कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि अगले एक-दो दिनों में और अधिक स्प्रिंकलर मशीनें सड़कों पर तैनात की जाएंगी, ताकि पूरे शहर में धूल का स्तर कम किया जा सके। पर्यावरण विभाग और नगर निगम की टीमें भी एक्शन मोड में हैं। जगह-जगह पर एंटी-स्मॉग गन के माध्यम से भी हवा को साफ करने की कवायद की जा रही है। निर्माण स्थलों पर निगरानी बढ़ाई गई है और खुले में मलबा रखने या धूल उड़ाने पर जुर्माने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने कहा है कि सरकार राजधानी की जनता को स्वच्छ हवा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे निजी वाहनों का कम इस्तेमाल करें और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें। प्रदूषण नियंत्रण के इस मिशन में प्रशासन और जनता दोनों की साझेदारी को ही समाधान माना जा रहा है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इन प्रयासों से दिल्ली की हवा में कुछ सुधार जरूर देखने को मिलेगा。
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Oct 21, 2025 11:19:41
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। खूंटी में पुलिस प्रशासन द्वारा एसपी मनीष टोप्पो की अगुवाई में आज पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन में शहीदों को याद किया गया। साथ ही शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सेल्यूट दिया गया। जिसमें शहीद सुनील धान, शहीद अशियन पूर्ति शहीद मनोज बाखला, शहीद बुधुवा मुण्डा शहीद आनन्द मसीह भेंगरा आदि को नमन करते उनके परिजन को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान सार्जेंट मेजर सोनाराम सोरेन, डीएसपी वरुण रजक व क्रिस्टोफर केरकेट्टा, प्रशिक्षु डीएसपी रामप्रवेश कुमार , थाना प्रभारी मोहन कुमार सहित अन्य पदा. व पुलिस बल उपस्थित थे। एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि 1959 को आज के ही दिन सीआरपीएफ के जवान और अर्ध सैनिक बल लद्दाख में शहीद हुए थे उनकी याद में प्रत्येक वर्ष आज के दिन पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाता है। इसके अलावे पुलिस और अर्धसैनिक बल शहीद हुए हैं आज उन शहीदों को नमन किया गया और उनकी याद में उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। वहीं शाहिद के परिजन कहीं भी किसी प्रकार की दिक्कत में है तो उन्हें सहयोग भी किया जाता है।
1
comment0
Report
VKVishwas Kumar
Oct 21, 2025 11:19:27
Hanumangarh, Rajasthan:एंकर विजुअल - हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र के किकरवाली गांव में गत रात्रि को मामूली विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई जबकि मृतक का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। संगरिया थाना अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि गांव की मस्जिद में कुछ समय पूर्व स्पीकर लगाए गए थे और स्पीकर खरीदने को लेकर युवकों के दो गुटों में विवाद चल रहा था और इसी बात को लेकर रात्रि को तीन युवकों ने गुलाम नबी और उसके भाई साजिद पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें गुलाम नबी की मौत हो गई और साजिद का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। घटना के बाद डीएसपी संगरिया करण बराड़ और संगरिया थाना अधिकारी अमर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर जानकारी जुटाई। इस संबंध में मृतक के पिता ने संगरिया थाना में तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है जिसमें संगरिया पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
1
comment0
Report
PGPiyush Gaur
Oct 21, 2025 11:19:12
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाज़ियाबाद के मोदीनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यापारी के साथ दुकान के अंदर ही मारपीट की गई और पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में भारी आक्रोश है。 मामला मोदीनगर के गोपाल जी ट्रेडर्स नाम की दुकान का है। दुकान के मालिक मनीष कंसल ने आरोप लगाया है कि बंटी गुर्जर, जो सीकरी खुर्द का रहने वाला है, उससे उधारी की मांग कर रहा था। जब व्यापारी ने देने से इंकार किया तो आरोपी ने दुकान के अंदर घुसकर गाली-गलौज की और मारपीट की。 CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी व्यापारी को धमकी देता हुआ नजर आ रहा है। मारपीट के दौरान व्यापारी ने किसी तरह खुद को बचाया। यह घटना कल शाम की बताई जा रही है。 घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मोदीनगर के व्यापारियों में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला। आज मोदीनगर व्यापार मंडल के सदस्य थाने पहुंचे और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की。 पीड़ित व्यापारी मनीष कंसल ने बताया,“पहले यह अकेला आया और धमकी दी, फिर अपने साथियों को बुलाकर मारपीट करने लगा। यह आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है।” वहीं अन्य व्यापारियों ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी व्यापारी डर में न रहे. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है。 बाइट पीड़ित शॉट्स
0
comment0
Report
AZAmzad Zee
Oct 21, 2025 11:19:02
Mumbai, Maharashtra:पुणे से बड़ी खबर: शनिवारवाडा विवाद पर महायुति में दरार — सहयोगी दल आमने-सामने पुणे, महाराष्ट्र: पुणे में एक ओर महायुति की बीजेपी की राज्यसभा सांसद मेघा कुलकर्णी नफरत का माहौल पैदा करने के आरोपों में घिरी हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हीं की सहयोगी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) के कार्यकर्ता खुलकर बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलते नजर आ रहे हैं। दरअसल, शनिवारवाडा किले के अंदर कुछ मुस्लिम महिलाओं द्वारा नमाज़ अदा किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी सांसद मेघा कुलकर्णी और पतित पावन संघटना के कार्यकर्ताओं ने शनिवारवाडा स्थित दरगाह के पास आंदोलन किया。 आरोप है कि इस आंदोलन के दौरान दरगाह परिसर को नुकसान पहुंचाया गया और माहौल को सांप्रदायिक दिशा देने की कोशिश की गई। इस घटनाक्रम के बाद एनसीपी (अजीत पवार गुट) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी और सांसद मेघा कुलकर्णी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पतित पावन संघटना और मेघा कुलकर्णी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए。 इस विवाद के बाद पुणे में राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि यह मामला सीधे तौर पर महायुति के अंदर सहयोगी दलों के आपसी मतभेद को उजागर करता है। سابق وزیر و راشٹر وادی کانگریس پارٹی کے فلور لیڈر بھاسکر راؤ پٹیل کھتگاؤنکر راشٹر وادی کے لیے پر امید ؛ کسانوں اور عوام الناس کو دیوالی کی مبارکباد دی ہے۔۔ ناندیڑضلع کے دیگلور ڈویژن میں ایک ملاقات کے دوران خطاب کرتے ہوئے سابق ریاستی وزیر و راشٹر وادی کانگریس پارٹی(اجیت پوار گروپ) کے فلور لیڈر بھاسکر راؤ پٹیل کھتگاؤنکر نے کہا ہے کہ اس دیوالی تہوار نئے سال سے سب کی زندگیوں میں خوشحالی اورسکھ سمردھی آئے ایسی دعا کی ہے۔انہوں نے آگے کہا کہ اس سال تو ایسی مسلسل بارشوں کے سبب کافی تباہیاں آئی ہیں۔خاص کرکے مہاراشٹرا میں سب سے زیادہ بارش ناندیڑ ضلع میں ہوئی ہے۔اور ایک خاص بات کی کہ گزشتہ 40 تا 50 سالوں میں کوئی گورنمنٹ بھی اتنا زیادہ بجٹ منظور نہیں کیا جتنا کہ ہمارے وزیر اعلیٰ دیویندرجی فڑنویس اور نائب وزرائے اعلیٰ نےنیا پیکیج دیا ہے 25 ہزار کروڑ کا میں نے اتنے بڑے پیمانے پہ مدد نہیں دیکھی ہے۔ نقصان تو بہت ہوا ابھی جو کچھ ملے گا وہ ٹائم پہ پیسہ تو ملےگا۔ کہا کہ ہم دیوالی کے پہلے دینے کی کوشش کریں گے دیر بھی ہو سکتی ہے میں نے دیکھا کہ ابھی تک تو لوگوں کو ملا نہیں بڑے پیکج کے حساب سے اگر بہرحال گورنمنٹ کسانوں کو مدد کرتی ہے تو کسان معاشی نقصانات سے بھی باہر نکل سکتا ہے۔سیاست کی بات کریں تو اب ایک دو مہینے میں میونسپل کونسل،ضلع پریشد اور پنچایت سمیتیوں کے اور پھر میونسپل کارپوریشنوں کے انتخابات ہونے والے ہیں۔ آج کی جو ناندیڑضلع کی سیاسی حالت ہے میرا جو تجربہ ہے میں ایسا کہہ سکتا ہوں کہ راشٹربادی کانگرس پارٹی اجیت دادا پوار کے ساتھ کافی عوام الناس کی ہمدردی جڑی ہوئی ہے اور دیگر پارٹیوں کے فلور لیڈرس، کارکنان سابق سرپنچ کونسلرس، ضلع پریشد اور پنچائیت سمیتی کے ممبران کافی تعداد میں راشٹر وادی کانگریس پارٹی میں شرکت کر کے مہاراشٹرا میں ڈپٹی چیف منسٹر مسٹراجیت دادا پوار صاحب کے ہاتھ مضبوط کر رہے ہیں تاثر دیا ہے۔ کیونکہ میں نے دیکھا یوتی سرکار میں بی جے پی،شیؤسینا کے علاوہ سب سے زیادہ اقلیتیں، دلت بھائی، مائنرٹیز ان لوگوں کا وشवास ہمارے ساتھ ہے اور اسی کا فائدہ ہمارے کو ملے گا اور ہمارے ناندیڑ ڈسٹرکٹ میں ہماری پارٹی کو اچھا ہے کامیابی ملیں گی ایسا پورا بھروسہ بتلایا ہے۔
0
comment0
Report
BPBurhan pathan
Oct 21, 2025 11:18:40
Anand, Gujarat:એંકર: આણંદના કરમસદ થી સંદેશરને જોડતો मार्ग બિસ્માર હોવાના કારણે વાહન ચાલકો ભારે હાલાકી નો સામનો કરી રહ્યા છે અને આ રસ્તો નવો બનાવવામાં આવે તેવી માંગ કરી રહ્યા છે. ચોમાસા દરમિયાન કરમસદ થી સંદેશર માર્ગ ધોવાઈ જવાના કારણે ઠેરઠેર ખાડાઓ પડ્યા છે ત્યારે માર્ગ મકાન વિભાગ દ્વારા આડેધડ ખાડાઓ પુરવાના કારણે રોડ બિસ્માર બની ગયો છે; ક્યાંક ખાડા તો ક્યાંક ટેકરા જેવી સ્થિતિના કારણે ટુ વ્હીલર ચાલકોની કમરના મણકા પર ખસી જાય તેવી સ્થિતિ છે. બધорусો აქ રિયાલિટી ચેક કરવામાં આવતા સમગ્ર માર્ગ બિસ્માર જોવા મળ્યો હતો. રાજ્ય સરકાર દ્વારા દિવાળી પહેલા રસ્તાઓ નવા બનાવવાનો આદેશ આપવામાં આવ્યો હતો તેમ છતાં સરકારી babuઓ સરકારના આદેશને ઘોળીને પી ગયા હોય તેમ આ રોડ હજુ સુધી બનાવવામાં આવ્યો નથી જીને લઇને સ્થાનિકો અને વાહનચાલકોમાં રોષ પ્રગટ રહ્યો છે.
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Oct 21, 2025 11:18:24
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद तांगा दौड़ पर पुलिस का शिकंजा चार तांगा चालक गिरफ्तार घोड़े की रेस पर लगती है बाजी सड़क पर बेपनाह दौड़ते हैं घोड़े होली के बाद परिवा को हर वर्ष होती थी घोड़ा रेस सड़क पर दौड़ते घोड़े परिवहन विभाग की उड़ाते थे राजाना लेकिन पुलिस की सतर्कता से घोड़ा दौड़ हुई निरस्त बघार नाले से जहानगंज रोड पर होती है घोड़ा दौड़ चालक भी शराब के नशे में और घोड़े भी शराब के नशे में फिर दौड़ते हैं घोड़े 20000 की लगती है बाजी फर्रुखाबाद से आज एक चौंकाने वाली खबर—जहां परंपरा और रोमांच के नाम पर कानून से खिलवाड़ किया जा रहा था। हर साल होली के बाद फर्रुखाबाद के बघार नाले से जहानगंज रोड तक होने वाली घोड़ा रेस इस बार पुलिस की सतर्कता में थम गई। पुलिस ने तांगा दौड़ पर शिकंजा कसते हुए चार तांगा चालकों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि ये रेस सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि जुए का अड्डा बन चुकी थी—जहां 20,000 रुपये तक की बाज़ी लगती थी। सबसे हैरानी की बात ये कि न सिर्फ तांगा चालक शराब के नशे में थे, बल्कि घोड़ों को भी नशा कराया जाता था ताकि वे सड़क पर बेपनाह दौड़ सकें। इन खतरनाक हालातों में आम राहगीरों की जान जोखिम में पड़ रही थी, और परिवहन विभाग की नियमावली की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही थीं। पशु क्रूरता अधिनियम, मोटर वाहन अधिनियम और सार्वजनिक सुरक्षा के तहत पुलिस ने सख्ती दिखाई। पशुओं को शराब या उत्तेजक पदार्थ देना कानूनन अपराध है, और सार्वजनिक मार्ग पर इस तरह की रेस ट्रैफिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा मानी जाती है। पुलिस का कहना है कि अब ऐसी किसी भी अवैध रेस पर कड़ी कार्रवाई होगी, और आयोजकों की संपत्ति तक जब्त करने की तैयारी है। सवाल ये है—क्या समाज के मनोरंजन की कीमत जानवर की यातना और जनता की सुरक्षा से चुकाई जाएगी? और कब हम परंपरा और कानून के बीच की सीमा को पहचानना सीखेंगे?
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Oct 21, 2025 11:18:02
Jodhpur, Rajasthan:जो मुख्‍य समाचार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में नई तकनीक और नवाचारों के साथ जोधपुर रेल मंडल ने यात्री भार घटाने में सफलता पाई है। इसके अनुसार न तो यात्रियों को टिकटcancel करवाने की ज़रूरत पड़ी और ना ही वेटिंग के कारण इंतजार करना पड़ा। जोधपुर रेल मंडल ने त्योहारों के समय अधिक भीड़ वाले ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के साथ मौजूदा ट्रेनों में कोचों की संख्या भी बढ़ाई है। डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि दीपावली, छठ पूजा आदि त्योहारों के समय यात्री भार अधिक रहता है और यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और गंतव्य तक पहुँच के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं और 14 जोड़ी ट्रेनों में 39 नए कोच की व्यवस्था की गई है ताकि त्योहारी सीजन में भी स्टेशन पर भीड़ कम रहे। बिहार, उत्तर प्रदेश, मुंबई और अहमदाबाद की दिशा में विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। Amrit Bharat योजना के तहत जोधपुर डिवीजन के 145 रेलवे स्टेशनों में विकास कार्य चल रहे हैं, जिनमें जैसलमेर, पाली और जोधपुर बड़े स्टेशनों के रूप में विकसित किए जा रहे हैं। जैसलमेर रेलवे स्टेशन 150 करोड़ रुपये लागत का पूर्ण तैयार स्टेशन है और जल्द लोकार्पण होगा, पाली स्टेशन के लिए 95 करोड़ रुपये के टेंडर हो चुके हैं तथा जोधपुर स्टेशन पर 500 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट अगले दो वर्षों में पूरा किया जाएगा। 32 प्लेटफॉर्म भी तैयार किए गए हैं जिनका लोकार्पण हाल ही में किया गया।
0
comment0
Report
KHKHALID HUSSAIN
Oct 21, 2025 11:17:47
Chaka, :आतंकवादियों और उनके समर्थकों को उनके मंसूबों में नाकाम करने और उनके पारिस्थितिकी तंत्र को नष्ट करने के लिए सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है: उपराज्यपाल सिन्हा। श्रीनगर के ज़ेवान स्थित सशस्त्र पुलिस परिसर में, अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने पुलिस स्मृति दिवस मनाया। यह वार्षिक कार्यक्रम उन पुलिसकर्मियों को सम्मानित करता है जिन्होंने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, वरिष्ठ पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों के साथ उपस्थित थे। गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस स्मृति दिवस ज़ेवान परिसर में विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जहाँ दिसंबर 2021 में एक पुलिस बस पर घातक आतंकवादी हमला हुआ था। यह दिवस पूरे भारत में हर साल 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिवस 21 अक्टूबर, 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में चीनी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दस जवानों की स्मृति में मनाया جاتا है। यह दिन भारत की स्वतंत्रता के बाद से राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी पुलिसकर्मियों की स्मृति में मनाया जाता है। ज़ेवान में पुलिस स्मृति दिवस समारोह में अपने संबोधन में, उपराज्यपाल सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले 1,614 जम्मू-कश्मीर पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। एलजी सिन्हा ने कहा, "बलिदान की तुलना धन से नहीं की जा सकती और प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि शहीदों के परिवारों को किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े." उन्होंने स्वीकार किया कि पूरा देश शांति और सुरक्षा बनाए रखने में जम्मू-कश्मीर पुलिस की भूमिका और दृढ़ संकल्प को मानता है। उन्होंने विभिन्न मोर्चों पर चौबीसों घंटे काम करने के लिए पुलिस बल की सराहना की और कहा कि कई अधिकारियों के लिए, उनका "कर्तव्य ही उनका कर्तव्य है"। सिन्हा ने क्षेत्र के कुछ हिस्सों में जड़ें जमा चुके "आतंकवादी पारिस्थितिकी तंत्र" को खत्म करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया कि आतंकवादी और उनके समर्थक अपने मंसूबों में नाकाम रहें। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने पिछले पाँच वर्षों में आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ संकल्प दिखाया है। सिन्हा ने आगे कहा, "न्याय और नागरिक अधिकारों पर केंद्रित तीन नए ढाँचों की शुरुआत के साथ भारत औपनिवेCHANT काल के आपराधिक कानूनों से दूर जा रहा है। उन्होंने पुलिस से गलत सूचनाओं और मनगढ़ंत कहानियों का मुकाबला करने के लिए आधुनिक उपकरणों और स्मार्ट तकनीकों को अपनाने का भी आग्रह किया।
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Oct 21, 2025 11:17:29
Ranchi, Jharkhand:रांची मंत्री सुदिव्य सोनू के बयान पर झारखंड राजद के प्रवक्ता कैलाश यादव ने पलटवार करते हुए कहा ,सुदिव्य सोनू राज्य के मंत्री और झामुमो के सीनियर लीडर हैं ऐसे व्यक्ति को देश के सबसे बड़े सेक्युलर नेता लालू यादव पर अपशब्द और धूर्तता शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए इसकी हम निंदा करते हैं ये बेहद आपत्तिजनक बयान है ऐसे बयानों का राजद समर्थन नहीं करता। बिहार में किसी कारण गठबन्धन नहीं हुआ इसका सबको अफसोस है लेकिन तालमेल नहीं बनने के पीछे कई बातें होगी।झामुमो के द्वारा हमारे नेताओं पर धूर्तता शब्द का इस्तेमाल करना उचित नहीं ये अनैतिक है। झामुमो का अधिकार कुछ भी कर सकता है पर हमारे नेता को अपशब्द कहना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top