Back
शुद्ध आहार- मिलावट पर वार: 1400 लीटर मिलावटी ड्रिंक नष्ट, जांच जारी
KRKishore Roy
Dec 12, 2025 07:19:36
Noida, Uttar Pradesh
ब्यावर।
राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” के तहत जिला कलक्टर कमल कुमार मीणा के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय गहलोत के नेतृत्व में गठित खाद्य सुरक्षा दल ने गुरुवार को वर्धमान ट्रेडर्स पर विशेष निरीक्षण किया। जांच के दौरान लगभग 1400 लीटर कोल्ड ड्रिंक, मैंगो जूस और मिनरल वाटर की अवधी समाप्त पाई गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। टीम ने कोल्ड ड्रिंक के नमूने भी लेकर साफ–सफाई के निर्देश दिए। सभी नमूने परीक्षण के लिए अजमेर लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट असंतोषजनक मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ईट राइट इंडिया अभियान के तहत आज पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय छावनी में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी नारायण सिंह, गौरव श्रीवास्तव व वारूणी टंडन ने छात्राओं को पौष्टिक आहार, मोटे अनाज, संतुलित भोजन और जंकफूड से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। विद्यालय की प्राचार्या विमला चौहान ने छात्राओं को सुरक्षित भोजन अपनाने के लिए प्रेरित किया। पोस्टर व पंपलेट वितरित किए गए। करीब 1500 विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए।
उधर, कार्रवाई को लेकर सवाल भी उठे, क्योंकि दिन में हुई जांच की सूचना मीडिया को देर रात तक नहीं दी गई। टीम द्वारा पूरी जानकारी साझा न करने से शहर में चर्चा का माहौल बना रहा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
103
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report