Back
बून्दी में वृद्ध अपहरण-हत्या: एसपी ने कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए
PCPranay Chakraborty
Jan 31, 2026 18:01:41
Noida, Uttar Pradesh
बून्दी
बुजुर्ग अपहरण-हत्या प्रकरण में एसपी सख्त, घटनास्थल व पीड़ित परिवार से मिलकर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
सीधे तौर पर अपराध की गंभीरता को देखते हुए एसपी मीणा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की वस्तुस्थिति का मौका पर निरीक्षण कर जांच अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जांच टीम को हर पहलू से साक्ष्य जुटाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक मृतक के निवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली। एसपी मीणा ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा और दोषियों को हर हाल में कानून के शिकंजे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
उल्लेखनीय है कि घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने दिन में शव को सड़क पर रखकर करीब दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की गई। बाद में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता सफल रहने पर परिजन और ग्रामीण शांत हुए, जिसके बाद पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।
पूरे घटनाक्रम के दौरान एएसपी उमा शर्मा और नमाना थानाधिकारी माया बेरवा भी एसपी के साथ मौजूद रहीं। पुलिस की विशेष टीमें मामले की गहन जांच में जुटी हुई हैं और संदिग्धों से पूछताछ सहित विभिन्न तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AOAjay Ojha
FollowFeb 19, 2026 09:47:330
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 19, 2026 09:47:160
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 19, 2026 09:47:070
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 19, 2026 09:46:550
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 19, 2026 09:46:450
Report
DRDivya Rani
FollowFeb 19, 2026 09:46:340
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 19, 2026 09:46:09Noida, Uttar Pradesh:10 फीट की ऊँचाई पर स्केटबोर्डिंग
0
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 19, 2026 09:46:020
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 19, 2026 09:45:54Noida, Uttar Pradesh:दीवार पर अद्भुत पोर्ट्रेट ने लोगों को हैरान कर दिया
0
Report
NSNeha Sharma
FollowFeb 19, 2026 09:45:370
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 19, 2026 09:45:08Noida, Uttar Pradesh:इंटीग्रेशन आर्ट देख लोग हैरान
0
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 19, 2026 09:41:100
Report
0
Report