Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

बलोचिस्तान ने स्वतंत्र पहचान, अपनी मुद्रा और ध्वज़ के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा पकड़ी

RSRAhul Sisodia
Dec 12, 2025 09:51:43
Noida, Uttar Pradesh
The patriotic people of the Republic of Balochistan stand united under their own national identity. We possess our own national anthem and flag, and we are resolutely advancing toward the establishment of our own currency, passport, visa regime, centers of commerce and trade, and formal diplomatic engagement with the world. Pakistan is a closed chapter of history. It has lost its relevance, credibility, and moral standing in the region. To continue dealing with a defeated Pakistan is tantamount to boarding a runaway train hurtling toward a deep and unforgiving trench. The future belongs to free nations that respect sovereignty, dignity, and truth and Balochistan is rising with that future.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Jan 15, 2026 14:00:18
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस शहर में आज अलीगढ़ रोड पर नगर पालिका प्रशासन ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान जेसीबी की मदद से कई कच्चे-पक्के निर्माण, टीन शेड और होर्डिंग ध्वस्त कर दिए गए। अभियान के दौरान कई दुकानदार खुद ही अपना अतिक्रमण हटाने लगे। लेवर कॉलोनी के सामने दुकानों के बाहर लगे टीन शेड भी हटाए गए। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान में भेदभाव का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के कारण वे खामोश रहे।अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते काफी भीड़ जमा हो गई। प्रशासन ने कल भी शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी है कि वे स्वयं अपने अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा और सख्त कार्यवाही की जाएगी।
0
comment0
Report
Jan 15, 2026 13:59:57
0
comment0
Report
Jan 15, 2026 13:57:55
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज माघ मेले में आज मकर संक्रांति का स्नान पर्व है संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है दोपहर तक करीब 54 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है प्रशासन के मुताबिक आज करीब डेढ़ करोड़ श्रद्धालु स्नान करेंगे। मग में नागा संन्यासियों के साथ-साथ अन्य सन्यासी भी घाटों पर पहुंचे हैं और त्रिशूल तलवार और डमरू लहराकर संगम में डुबकी लगाई है। बता दें कि संगम पर इतनी भीड़ है कि पर रखने की जगह नहीं है स्नान के बाद श्रद्धालु लेटे हनुमान जी के दर्शन भी कर रहे हैं भीड़ को देखते हुए अक्षय भट्ट के दर्शन फिलहाल बंद कर दिए गए हैं इसके अलावा नाम का भी संचालन बंद कर दिया गया है।
0
comment0
Report
Jan 15, 2026 13:50:13
Madhwamai, Uttar Pradesh:

डीएनए रिपोर्ट के बाद शाहजहांपुर में हत्या का एक सबसे सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है। यहां एक दुकान में आग लगने पर जाली हुई जिस लाश को पुलिस ने जानवर की लाश बताकर तालाब में फेक दिया था, वो इंसानी लाश निकली। सनसनीखेज घटना थाना रोजा बस अड्डे की थी। जहां 5 साल पहले हुई हत्या में पुलिस ने अब हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। दरअसल 19 दिसंबर 2020 को नईम की मोबाइल शॉप में आग लगी थी। पुलिस ने नईम की दुकान से जला हुआ शव बरामद किया था। उस दौरान पुलिस ने जानवर का शव बताकर उसे तालाब में फेंक दिया था। पुलिस एक टुकड़ा फॉरेंसिक लैब भेज दिया था। इसी दौरान लापता अभिषेक यादव के पिता राम अवतार ने थाना आरसी मिशन क्षेत्र में गुमसुदगी दर्ज कराई थी। वहीं 2022 में जब जले हुए शव की पोटली खोली गई तो उसमें अंडरवियर, हाथ का कड़ा और ताबीज को देखकर परिवार ने दावा किया कि यह शव अभिषेक यादव का है। परिजनों का कहना है कि 19 दिसंबर 2020 को उसके बेटे को नेम ने फोन पर अपने पास बुलाया था। जिसके बाद उसका विवाद हुआ था परिजनों ने  राजू पर और नईम ड्राइवर पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने डीएनए जांच के लिए सैंपल फॉरेंसिक लैब भेजा जिसकी रिपोर्ट मैच हो गई।  

डीएनए रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस में दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

0
comment0
Report
Jan 15, 2026 13:29:26
Shahabad, Uttar Pradesh:मकर संक्रांति पर्व शाहाबाद नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में हर्ष और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। इस मौके पर तमाम स्थानों पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित होकर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मां कात्यायनी शक्तिपीठ पर श्री राम खिचड़ी एवं समरसता भोज का आयोजन पीठाधीश्वर स्वामी आत्मानंद गिरि महाराज द्वारा किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अमरदीप मौजूद रहे। खिचड़ी भोज संपन्न होने से पहले पूजन संपन्न हुआ, उसके बाद खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने शामिल होकर खिचड़ी भोज का आनंद लिया। इस मौके पर स्वामी आत्मानंद गिरि महाराज ने सेवादारों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सोमेंद्र मिश्रा, अंकित त्रिपाठी सुभाष रस्तोगी रोली कश्यप, सुधा श्रीवास्तव आदि मौजूद रही।
0
comment0
Report
Jan 15, 2026 13:29:17
105
comment0
Report
Jan 15, 2026 13:25:33
0
comment0
Report
Jan 15, 2026 13:22:54
Shahabad, Uttar Pradesh:मकर संक्रांति पर्व पर सभासद आदित्य गौतम ने अपने वार्ड वासियों को भीषण शीत लहर से बचाने के लिए कंबलों का वितरण किया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। नगर पालिका परिषद के बाजार संभा वार्ड के सभासद आदित्य गौतम ने गुरुवार को मकर संक्रांति पर्व पर अपने वार्ड के जरूरतमंदों को कंबल वितरण किये। भीषण ठंड में कंबल पाकार जरूरतमंदों ने सभासद को दुआएं दी। इस अवसर पर सभासद आदित्य गौतम ने कहा गरीबों और मजलूमों की सेवा करना ईश्वर सेवा है। उन्होंने 60 जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए। वार्ड के अन्य जरूरतमंदों को जल्द ही ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल वितरण फिर से किया जाएगा। इस मौके पर रामनाथ गौतम, सुपरवाइजर राजन वर्मा, सौरभ कनौजिया आदि मौजूद रहे।
0
comment0
Report
Jan 15, 2026 13:21:55
Mathura, Uttar Pradesh:

 

मथुरा। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए महावन थाना प्रभारी चेतराम शर्मा ने पुलिस बल के साथ कस्बे के मुख्य बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्थानीय व्यापारियों व आमजन से संवाद किया।
गश्त के दौरान सड़क किनारे खड़े संदिग्ध वाहनों की जांच की गई और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष नजर रखी गई। थाना प्रभारी ने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
​ कस्बे के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारी चेतराम शर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण और जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए यह पैदल गश्त नियमित रूप से की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अराजकता फैलाने वाले तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

0
comment0
Report
Jan 15, 2026 13:21:17
Madhubani, Bihar:INOGRATION LOCATION MADHUBANI राज्य सरकार द्वारा मधुबनी के फुलहर स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जाने को लेकर 32 करोड़ रुपया दिया गया।फुलहर के पुष्पवाटिका परिसर स्थित बाग तराग तालाब किनारे पर्यटन व कला संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद विधायक सुधांशु शेखर घनश्याम ठाकुर समेत दर्जनों गणमान्य अतिथि व साधु-संतों के द्वारा भूमिपूजन किया गया।मंत्री व गणमान्य अतिथियों को आयोजक द्वारा मिथिला के पाग दोपटा से सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा 35 साल पहले जहां से मैंने राजनीतिक सफर शुरू किया था,आज वहीं पर मुझे माता सीता व भगवान श्री राम के प्रथम मिलन स्थल के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में भूमिपूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।आज मुझे फिर से माता सीता के आशीर्वाद का फल मिला है।अयोध्या से जनकपुर तक रामायण सर्किट का कायाकल्प होगा।
1
comment0
Report
Jan 15, 2026 13:20:34
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती का 70वां जन्मदिवस बरेली में पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र में आयोजित विशाल कार्यक्रम में हजारों की संख्या में बसपा कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जोन कोऑर्डिनेटर रणवीर सिंह कश्यप और जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया।जोन कोऑर्डिनेटर रणवीर सिंह कश्यप ने कहा कि,“आज का यह जनसमर्थन साबित करता है कि बहुजन समाज पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर 2027 में उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार बनाने के लिए अभी से जुट जाएं।”वहीं जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में कुछ अधिकारी बसपा कार्यकर्ताओं को परेशान करने के लिए फर्जी मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने कहा जब बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेगी तो ऐसे सभी फर्जी मुकदमों को समाप्त किया जाएगा और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी समेत अन्य दलों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की, जिससे पार्टी के बढ़ते जनाधार का स्पष्ट संकेत मिला।कार्यक्रम के दौरान मायावती जिंदाबाद, बसपा जिंदाबाद के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर डॉ. फाजिल, डॉ. हसरत अली, मनोज सागर, राजेश सागर, राजवीर सिंह गौतम, अयोध्या सिंह गंगवार सहित अनेक वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के माध्यम से बहुजन समाज पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपनी राजनीतिक रणनीति को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top