Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

अटेली मंडी में 3.48 करोड़ से विकास कार्य शुरू, किसानों کو बेहतर सुविधाएं

AKAshok Kumar1
Oct 24, 2025 10:06:10
Noida, Uttar Pradesh
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अटेली अनाज मंडी में विकास कार्यों का नारियल फोड़कर किया शुभारम्भ अटेली अनाज मंडी में 3.48 करोड़ से बढ़ेंगी ढांचागत सुविधाएं : आरती सिंह राव किसानों व व्यापारियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं अटेली, 23 अक्टूबर। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार प्रदेश की मंडियों में लगातार ढांचागत सुविधा बढ़ा रही है ताकि किसानों और व्यापारियों को और अधिक सहूलियत मिले। स्वास्थ्य मंत्री आज अनाज मंडी अटेली में विशेष मरम्मत और विभिन्न विकास कार्यों के शुभारंभ अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। इससे पहले उन्होंने नारियल फोड़कर विकास कार्यों का शुभारम्भ किया। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड इस पर लगभग 3.48 करोड़ रुपए खर्च करेगा। इसके विस्तृत अनुमान को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। इसका उद्देश्य मंडी के बुनियादी ढांचे को मजबूत कर किसानों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इन विकास कार्य के तहत मंडी के अंदर की मुख्य सड़कें और सर्विस रोड की विशेष मरम्मत की जाएगी। साथ ही मंडी परिसर में बूथों के आसपास पार्किंग क्षेत्रों में इंटरलॉकिंग कंक्रीट ब्लॉक लगाए जाएंगे। इससे वाहनों की पार्किंग और आवाजाही सुगम हो सकेगी। बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या को देखते हुए एक विशेष बरसाती पानी की लाइन डाली जाएगी। इसके साथ एक पंप कक्ष और संग्रह टैंक का निर्माण भी किया जाएगा, ताकि पानी की निकासी का उचित प्रबंधन हो सके। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंडी की चारदीवारी की मरम्मत होगी और लोहे के कांटेदार तार की बाड़ लगाई जाएगी। इसके अलावा मंडी में दो नए मुख्य द्वार का भी निर्माण किया जाएगा।
4
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMAbhishek Mathur
Oct 24, 2025 12:57:31
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Oct 24, 2025 12:57:19
Bareilly, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Oct 24, 2025 12:56:55
Jaspur, Uttarakhand:स्लग रामनगर में बीते दिवस पिकअप वाहन में पकड़े गए प्रतिबंधित मांस के मामले को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित पांच हिंदूवादी नेताओं व 20 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है। गुरुवार को रामनगर के ग्राम छोई क्षेत्र में पिकअप वाहन में प्रतिबंधित मांस पकड़े जाने को लेकर हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए पुलिस एवं वन विभाग के कुछ कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाने के साथ ही इस मामले की जांच करने के साथ ही दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर जमकर हंगामा किया था। बताया जाता है कि इस मामले में कुछ लोगों द्वारा पिकअप चालक के साथ मारपीट भी की गई थी। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि इस प्रकरण में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। रामनगर के मोहल्ला गुलरघटटी निवासी नूरजहां ने पुलिस को दी तहरीर ने बतायाकी गुरुवार को उसके पति नासिर पिकअप वाहन से बरेली से रामनगर भैंस का मांस ला रहे थे उनका आरोप है कि इसी बीच छोई के समीप मदन, राजू रावत, सागर मनराज, पंकज, करन एवं 20 से 30 अज्ञात लोगों ने उसके पति को गाड़ी से उतार कर लोहे की राड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में उक्त सभी लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 एवं 190 के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है। दूसरे पक्ष के ग्राम छोई निवासी करन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को उन्होंने अपने इलाके में एक पिकअप वाहन को रोकने की कोशिश की जिसमें मांस होने की सूचना थी उनका आरोप है की वाहन चालक ने वाहन रोकने के दौरान उनके ऊपर गाड़ी चढाने का प्रयास करते हुए धारदार हथियार दिखाकर उन्हें धमकाने का प्रयास किया तथा गाड़ी पर दो अलग-अलग नंबर प्लेट लगी थी इस मामले में भी पुलिस में वाहन स्वामी एवं चालक के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है। कोतवाल सुशील कुमार का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है तथा दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Oct 24, 2025 12:56:36
Keonjhar, Odisha:ବାଲେଶ୍ୱର ଜିଲ୍ଲା ବସ୍ତା ଥାନା 60 ନମ୍ବର ଜାତୀୟ ରାଜପଥ ର ନାଇକୁଡି ଛକ ନିକଟରୁ ଛୀନତାଇ କରୁଥିବା ତିନି ଜଣ ଯୁବକ କୁ ଗିରଫ କଲା ବସ୍ତା ପୋଲିସ. ସୂଚନା ଅନୁସାରେ ନାଇକୁଡି ସଦାନନ୍ଦପୁର ଗ୍ରାମ ର ତାପସ କୁମାର ପରିଡା ଘର କୁ ଯାଉଥିବା ସମୟରେ ରାଜପଥ ର କୁଣ୍ଡପୁର ସ୍ଥିତ ଜଟିଆ ଢ଼ାବା ନିକଟରେ ତିନି ଜଣ ଯୁବକ ଜଳେଶ୍ୱର କୁ ଯିବାକୁ ରାସ୍ତା ପଚାରି ଥିଲେ. ପରେ ସେମାନେ ଏକ ପଲସର ବାଇକ ରେ ଦ୍ରୁତ ଗତି ରେ ଆସି ସଦାନନ୍ଦପୁର ଛକ ନିକଟରେ ଅଟକିଥିଲେ. ତେବେ ତାପସ ନିଜ ଘର କୁ ଯିବାକୁ ଉକ୍ତ ଛକ ରେ ପਹੁଂଚିବା ପରେ ଯୁବକ ମାନେ ତାଙ୍କୁ ଅଟକାଇ, ପ୍ରବଳ ମାଡ଼ ସହ ମୋବାଇଲ ଫୋନ, ଇଏର କର୍ଡ ନେବାକୁ ଚେଷ୍ଟା କରିବା ସମୟରେ, ତାପସ ରାସ୍ତା ରେ ଯାଉଥିବା ଗ୍ରାମ ଲୋକଙ୍କୁ ଙ୍କୁ ଡାକିଥିଲେ. ତେବେ ଗ୍ରାମବାସୀ ଙ୍କ ସହଯୋଗ କ୍ରମେ ତିନିଜଣ ଯୁବକ କୁ ଅଟକ କରି ଥାନା କୁ ହସ୍ତାନ୍ତର କରାଯାଇଛି. ଯୁବକ ମାନେ ହେଲେ ହଳଦୀପଦା ଫାଣ୍ଡି ଅଧୀନ ଓଡ଼ଙ୍ଗୀ ଗ୍ରାମ ର utsat ପାତ୍ର (20),ଦୀପକ ଦାସ (24)ଏବଂ ଭଣ୍ଡେଶ୍ୱର ଗ୍ରାମ ର ହିମାଂଶୁ ମୁଦଲି (20) ବୋଲି ଜଣାପଡିଛି.ପୋଲିସ ସେମାନଙ୍କ ଠାରୁ ଏକ ଧଳା ରଙ୍ଗ ର ପଲସର ବାଇକ, ମୋବାଇଲ ଫୋନ ଜବତ କରିବା ସହିତ 399/25 ମୂଳେ ମାମଲା ରୁଜୁ କରି ଅଭିଯୁକ୍ତ ମାନଙ୍କୁ କୋର୍ଟ ପଠାଇବା ସହ ସାଇଣ୍ଟିଫିକ ଟିମ ର ସହାୟତା ନେଇ ତଦନ୍ତ ରଖିଛି.
0
comment0
Report
JKJitendra Kanwar
Oct 24, 2025 12:56:04
Chhattisgarh:एंकर जांजगीर चाम्पा जिला के बदहाल सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर आज कांग्रेसियों ने कलेक्टर कार्यालय कर घेराव किया कांग्रेसियों ने रैली निकाल कर राज्य सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय घेराव करने निकलने और पुलिस की पहली बेरिकेटिंग को तोड़ते हुए कलेक्टर के मुख्य द्वार पहुंचे और पुलिस की दूसरी सुरक्षा घेरा तोड़ने का प्रयास किया और पुलिस के साथ झड़प भी हुई जिला प्रशासन ने कांग्रेसियों को मंगलवार से सड़कों के मरम्मत कार्य प्रारम्भ कराने का आश्वासन दिया वीओ 1 जिला के तीन विधानसभा सभा पामगढ अकलतरा और जांजगीर चाम्पा में कांग्रेस के विधायक हैं और यहाँ की सभी सड़कों की बदहाली है कांग्रेसी विधायक ने राज्य सरकार पर अपने क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वेषवश पूर्ववर्ती सरकार द्वारा स्वीकृत कार्यों को आगे नहीं बढ़ा रही है जिसके कारण जिले के अधिकांश सड़कों खराब हैं कई बार मंत्री और जिला प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं आया इसलिए आज जिला कांग्रेस कमेटी और तीनों विधायक ने रैली निकाल कर कलेक्टर कार्यालय कर घेराव किया अभी मंगलवार से सुधार कार्य प्रारम्भ करने का आश्वासन मिला है अगर इसके बाद भी सड़कों की स्थिति नहीं सुधरेगी तो आर्थिक नाके बंदी और चक्का जाम करने की चेतावनी दी बाइट राघवेन्द्र सिंह विधायक अकलतरा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेट बाइट ब्यास कश्यप विधायक जांजगीर चाम्पा वीओ 2 वही कांग्रेसियों के आंदोनल की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने कलेक्टर कार्यालय की सुरक्षा के लिए व्यापक तैयारी की और पुलिस के दूसरी घेरा ने कांग्रेसियों को कलेक्टर कार्यालय के अंदर प्रवेश करने से रोका और एडिशनल कलेक्टर ने कांग्रेसियों का ज्ञापन लिया और मंगल वार से जिला के 10 सड़कों में मरम्मत कार्य प्रारम्भ करने का आश्वासन दिया बाइट ज्ञानेंद्र सिंह एडिशनल कलेक्टर वीओ 3 जिले में बदहाल सड़कों की सूची भी कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन को सौपा और तीनों विधानसभा क्षेत्र के 10-10 सड़कों को प्राथमिकता के साथ सुधारने मांग की और मंगलबार से सड़क सुधार नहीं होने पर आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Oct 24, 2025 12:55:16
Bhilwara, Rajasthan:भीलवाड़ा। यूआईटी लॉटरी प्रकरण में गठित भीलवाड़ा बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में लॉटरी में हुई गड़बड़ी एवं घोटाले को लेकर आम जनता ने कलेक्ट्रेट में सैकड़ो की संख्या में एकत्रित होकर ज्ञापन दिया एवं प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति के संयोजक पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजयपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि यूआईटी द्वारा जनता के साथ विश्वास घात किया गया लोगों को गुमराह किया गया एवं अपनी तकनीकी टीम की मदद से आवासीय भूखंड योजना में जमकर भ्रष्टाचार और घोटाला किया गया। इतनी बड़ी संख्या में घोटाला होने के बावजूद भी इस पर कोई भी एक्शन नहीं लिया गया इसी के चलते आक्रोशित जनता ने आज भीलवाड़ा बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले कलेक्ट्रेट में इकट्ठा होकर ज्ञापन दिया एवं प्रशासन को 15 दिवस की चेतावनी दी है। भीलवाड़ा बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों ने भीलवाड़ा एडीएम एवं पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करके निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए लॉटरी प्रक्रिया में हुई धांधली से जुड़े सारे सबूत इकट्ठा करके एक बंडल भी प्रशासन को सौंपा है।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Oct 24, 2025 12:55:04
Jodhpur, Rajasthan:नीमच में राइफल ग्रेनेड अभ्यास दौरान हुए शहीद रामनिवास भोपालगढ़। मध्यप्रदेश की नीमच में फायरिंग रेंज में राइफल ग्रेनेड अभ्यास के दौरान भोपालगढ के हिरादेसर गांव का जवान सीआरपीएफ में एएसआई रामनिवास चौधरी शहीद हो गए थे। जिनके परिजनों से मिलने शुक्रवार को सीआरपीएफ डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह,राजस्थान आईजी अर्चना शिवहारे ने पहुंचकर शहीद स्मारक पर चक्र अर्पित करने हुए सलामी दी व निवास पर चित्र के समझ श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को ढाढ़स बंधाया व Family को सभी लोगों व वीरांगना रामकंवरी व माता को शॉल ओढ़ाकर सम्बलन प्रदान किया। परिजनों को हमेशा सहयोग में hajar रहने का भरोसा दिलाया। छोटे भाई हनुमान चौधरी ने डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह व आईजी अर्चना शिवहारे को मांग पत्र देते हुए शहीद रामनिवास चौधरी राउमावि हिरादेसर करवाने,वीरांगना के नाम गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप दिलवाने,शहीद स्मारक बनवाने के लिए वित्तिय स्वीकृति दिलवाने के शहीद के पुत्रो को विशेष सहायता राशि उपलब्ध करवाने की मांग की गई। जिस पर अधिकारियों ने सभी मांगो पर जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया。
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Oct 24, 2025 12:54:50
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Oct 24, 2025 12:54:36
Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक gैर-इरादतन हत्या के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार dूनी थाना प्रभारी रतन सिंह तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना दूनी क्षेत्र में दर्ज गैर-इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में अनुसंधान के दौरान अपराध प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम लादूराम मीणा (62 वर्ष) व दयाराम मीणा (30 वर्ष) दोनों निवासी सुजानपुरा हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उन्हें जिला कारागृह टोंक भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रकरण में शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Oct 24, 2025 12:54:13
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में ट्रेन से पैर कटने का मामला अब तूल पकड़ चुका है। दो दिन पहले अजय नाम के युवक के दोनों पैर ट्रेन से कटने की घटना के बाद अब परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। घायल अजय का आरोप है कि उसे तीन युवकों—राजा, चीनू और दीपा ने ट्रेन के सामने धक्का दिया था। लेकिन पुलिस अब तक सिर्फ जांच की बात कह रही है। इससे आक्रोशित परिजनों ने कलेक्टरेट कार्यालय पर बड़ा प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि क्षेत्रीय पार्षद अनीता कटारा आरोपियों को बचाने में लगी हैं और उन्हीं के संरक्षण में आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। अब सवाल ये उठ रहा है कि जब घायल खुद बयान दे चुका है तो फिर कार्रवाई में देरी क्यों? क्या कोई व्यक्ति खुद अपने पैर कटवाकर झूठा आरोप लगा सकता है? या फिर सचमुच इस पूरे मामले में किसी रसूखदार का हाथ है जो आरोपियों को बचा रहा है? रतलाम में ये मामला अब जनचर्चा का विषय बन चुका है, और हर कोई यही पूछ रहा है — आखिर अजय को कब मिलेगा न्याय? फिलहाल पुलिस जांच जारी है,
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Oct 24, 2025 12:53:46
Noida, Uttar Pradesh:जिले के मसूदा रोड घाटे में पakhariyawas चौराहे पर हुए हादसे में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। हादसे में राजू पुत्र नीरा काठात (35), उनकी पत्नी पूनम (33), पुत्र साहिल (9) और पुत्र लक्की उर्फ फैयाज (6) की मृत्यु हो गई, जबकि दो बेटियाँ हीना (13) और अलीशा (11) गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों बच्चियों का उपचार ब्यावर के अमृतकौर अस्पताल में चल रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद शुक्रवार को ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि हादसे में बाल-बाल बची दोनों बच्चियों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रहे सके। धरने में मृतक परिवार के परिजन, रिश्तेदार और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बच्चियों के चाचा सिकंदर काठात ने कहा कि परिवार की पूरी जिम्मेदारी अब समाज और प्रशासन की है। धरने में जनप्रतिनिधि अभिषेक सिंह चौहान, नरेश कनोजिया, वीरेंद्र सिंह रावत, अजय फुलवारी निखिल पाल और मूल सिंह राजपुरोहित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Oct 24, 2025 12:53:24
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:बस्तर में लगातार दूसरे वर्ष बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है, संभाग भर में बस्तर ओलंपिक की तैयारी पूरी कर ली गई है, जानकारी के अनुसार इस वर्ष बस्तर ओलंपिक 2025 में हिस्सा लेने बस्तर संभाग के 7 जिलों से 3 लाख 91 हजार 297 खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन कराया है, पिछले साल एक 1 लाख 62 हजार खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया था, विकासखंड स्तरीय मुकाबले 25 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होंगे, इसके बाद 6 नवंबर से 15 नवंबर के बीच जिला स्तरीय खेल होंगे वहीं इसके बाद संभाग स्तरीय फाइनल प्रतिस्पर्धा का आयोजन होगा, बस्तर सांसद महेश कश्यप ने बताया बस्तर की खेल प्रतिभाओं को बस्तर ओलंपिक का यह आयोजन बेहतर मंच प्रदान करता है इसके जरिए बस्तर की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा, इसके साथ ही बस्तर की तस्वीर विश्व पटल पर खेल प्रतिभाओं के लिए भी जानी जाएगी।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top