Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

अरजुन शर्मा हत्या मामले में मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार: देहरादून पुलिस

RRRakesh Ranjan
Feb 12, 2026 11:23:23
Noida, Uttar Pradesh
Dehradun, Uttarakhand: On the accused arrested in the Arjun Sharma Murder Case after encounters at different locations, SSP Dehradun Ajay Singh says, "... Different teams were deployed, and based on the information received, unknown vehicles coming from outside were traced by the police. We had intelligence that the accused was going to the Doiwala Area to visit his relative. A trap was laid, and during the operation, the accused sustained a bullet injury to his leg. He was referred to the District Hospital for medical treatment... The murder was carried out by the accused after being lured by money. They had been trying to execute this crime for the past 15–20 days. One of the accused in this case, Rajveer, had previously been jailed in 1997 at Clementown police station for the murder of his stepfather. Both the accused, Pankaj Rana and Rajveer, are real brothers...
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SASARIFUDDIN AHMED
Feb 12, 2026 12:50:06
Guwahati, Assam:असम में हर तरफ से मुसलमान पर जुल्म देखा जा रहा है. देखा जाए तो एक तरफ मुख्यमंत्री का बयान और वीडियो और दूसरी ओर SR का फाइनल लिस्ट पर मुसलमान का नाम काटना. जमीयत उलेमा ए हिंद असम के चीफ एग्जीक्यूटिव तथा कामरूह के सदर गुवाहाटी हाई कोर्ट के एडवोकेट Junaid Khalid गुवाहाटी हाई कोर्ट के एडवोकेट जुनैद खालिद ने असम के मुख्यमंत्री के बयान और वीडियो पर तीव्र भाषा से प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री असंवैधानिक तरीके से बयान बाजी कर रहे हैं जो सरासर गलत है. हम इस करिभाषा से निंदा करते हैं और जुनैद खालिद ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री मुसलमान पर जो जुल्म कर रहे हैं उसके खिलाफ जो केस दर्ज हो रहा है वह बहुत अच्छी बात है और हम भी कानूनी लड़ाई लड़ेंगे वहीं दूसरी ओर असम SR का फाइनल लिस्ट जो निकला है उसमें जिन लोगों का नाम काटा गया है उनका फिर से अपील 15 दिन के अंदर जो करना होगा उसको लेकर जमीयत उलेमाआए हिंद के एडवोकेट जुनैद खालिद पूरी तरह से कानूनी मदद करने के लिए तैयार है. और जगह-जगह वह पहुंचेंगे और लोगों की हर संभव मदद किया जाएगा कानूनी जो मदद होती है वह मुफ्त में जुनैद खालिद करेंगे. देखा जाए तो अभी पूरी असम में हल्ला मुख्यमंत्री के खिलाफ. गुवाहाटी से शरीफ उद्दीन अहमद
0
comment0
Report
GYGAUKARAN YADU
Feb 12, 2026 12:49:05
Raipur, Chhattisgarh:भारतीय युवा कांग्रेस ने आज 'मनरेगा संशोधन संग्राम' के तहत रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल ऑडिटोरियम में 'युवा महापंचायत' का आयोजन किया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम केंद्र द्वारा मनरेगा योजना में किए गए संशोधनों के विरोध में आयोजित किया गया था जिसने युवा कांग्रेस का आरोप है कि ये बदलाव ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों को छीन रहे हैं और 100 दिनों की रोजगार गारंटी को कमजोर कर रहे हैं। नेताओं ने इसे मजदूरों के पेट पर हमला करार दिया और राहुल गांधी के निर्देश पर देशव्यापी आंदोलन का हिस्सा बताया। कार्यक्रम में हजारों युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता जुटे, जिन्होंने 'मनरेगा बचाओ' के जमकर नारे लगाए हैं। बाइट 1 दीपक बैज प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस । बाइट 2 आकाश शर्मा युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष।
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Feb 12, 2026 12:48:53
Jaipur, Rajasthan:Jaipur सॉस की फैक्ट्री में 1000 किलो सॉस सीज पहले जांच में पाया गया था सैंपल अनसेफ शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत कार्रवाई CMHO सेकंड डॉ मनीष मित्तल की टीम ने की कार्रवाई मुहाना मंडी स्थित मैसर्स श्री श्याम फूड इंडस्ट्री पर हुआ एक्शन मिलावट के संदेह पर 1000 किलो सॉस सीज किया। इससे पहले श्री श्याम ब्रांड सॉस का सैंपल जांच रिपोर्ट में पाया गया था अनसेफ आज रिकॉल और रिसेंपलिंग के लिए टीम पहुंची थी फैक्ट्री पर मौके से स्नैक्स सॉस और रेड चिली सॉस के सैंपल लेकर शेष 1000 किलो सॉस में कलर मिला होने और अन्य मिलावट होने के संदेह पर जांच रिपोर्ट आने तक सीज किया मौके पर फैक्ट्री में अलग अलग फ्लेवर के सॉस,आचार लगभग 150 किलो एस्पायर मिले
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Feb 12, 2026 12:48:12
Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बोरदेही थाना क्षेत्र के रिखड़ी गांव में खेत में जानवर चराने की बात को लेकर सात लोगों ने मिलकर एक युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल है और जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।\nदरअसल रिखड़ी गांव निवासी यश यादव अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान रिश्तेदार और पड़ोसी खेत में जानवर चराने को लेकर विवाद करने लगे। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि महिला समेत सात लोगों ने कुल्हाड़ी,तलवार और लठ से यश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में यश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों के माने तो पहले भी दोनों पक्षों के बीच में विवाद हुआ था जिसकी शिकायत भी की थी।\nफिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
0
comment0
Report
PSPrashant Shukla
Feb 12, 2026 12:47:52
Seoni, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के सख्त निर्देश पर जबलपुर लोकायुक्त इकाई ने सिवनी जिले में ट्रैप कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार आवेदक भगतराम खरे, निवासी बोरीखुर्द तहसील बरघाट जिला सिवनी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। आरोपी महेंद्र बिसेन, उम्र 51 वर्ष, पटवारी हल्का नंबर 81-82 धपारा, तहसील बरघाट, सीमांकन के बाद पावती देने के एवज में 6 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने जाल बिछाया और आज 12 फरवरी 2026 को राजस्व निरीक्षक मंडल धपारा स्थित पटवारी के शासकीय कक्ष में ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। यह पूरी कार्रवाई निरीक्षक जितेंद्र यादव, निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया एवं लोकायुक्त जबलपुर की टीम द्वारा की गई। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार nivarN अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 13(1)(B) और 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Feb 12, 2026 12:47:39
Begusarai, Bihar:बेगूसराय न्यायालय का बहुत बड़ा फैसला सामने आया है जहाँ ट्रिपल मर्डर मामले में आरोपी को फांसी की सजा सुनाई गयी है। वही न्यायालय अदालत का फैसला आने के बाद परिवार में खुशी की लहर देखने को मिला। वर्ष 2019 की दिवाली की रात सिंघौल थाना क्षेत्र के मचहा गांव में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर कांड में बेगूसराय न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी विकास कुमार उर्फ विकास सिंह को फांसी की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय ब्रजेश कुमार सिंह की अदालत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसेिंग के माध्यम से बेउर जेल में बंद दोषी को मृत्युदंड का आदेश दिया। इस फैसले के साथ ही जिले में न्यायिक इतिहास का एक नया अध्याय जुड़ गया है। बेगूसराय में पहली बार किसी दोषी को वीडियो कॉन्फ्रेंसेिंग के जरिए फांसी की सजा सुनाई गई है। जानकारी के अनुसार, चार बीघा जमीन विवाद को लेकर आरोपी विकास सिंह ने वर्ष 2012 में अपने चाचा अरुण सिंह की हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा पहले ही मिल चुकी है। वर्ष 2017 में अपनी चाची मुन्नी देवी की हत्या का मामला भी न्यायालय में लंबित है। बताया जाता है कि इन दोनों मामलों में मृतक कुणाल सिंह प्रमुख गवाह थे। आरोप है कि विकास सिंह गवाही नहीं देने को लेकर अपने भाई पर दबाव बना रहा था। इनकार करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2019 में तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। दिवाली की रात तीन हत्या हुई थी, जिसमें 27 अक्टूबर 2019 की रात करीब 10 बजे आरोपी ने अपने भाई कुणाल सिंह, भाभी कंचन देवी और 17 वर्षीय भतीजी सोनम कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद घर से निकलते समय उसका सामना भतीजे शिवम कुमार से हुआ। आरोप है कि आरोपी ने शिवम के सीने पर पिस्तौल सटाकर गोली चलाई, लेकिन संयोगवश गोली नहीं चली और उसकी जान बच गई। शिवम जब घर के अंदर गया तो उसने अपने माता-पिता और बहन को खून से लथपथ पाया। दिवाली की खुशियां पलभर में मातम में बदल गई थीं। अभियोजन की मजबूत पैरवी। इस चर्चित मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से एपीपी राम प्रकाश यादव ने प्रभावी पैरवी की। अदालत में बाबू साहब सिंह, विजय सिंह आदि गवाहों की गवाही कराई गई। गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई। इस ऐतिहासिक फैसले ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि गंभीर अपराध करने वालों को कानून बख्शेगा नहीं। बेगूसराय न्यायालय का यह निर्णय न केवल पीड़ित परिवार के लिए न्याय की दिशा में बड़ा कदम है, बल्कि जिले में कानून व्यवस्था को लेकर भी एक सख्त संकेत माना जा रहा है। फैसले के बाद न्यायालय परिसर और पूरे जिले में इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Feb 12, 2026 12:46:21
Jaipur, Rajasthan:राइट टू हेल्थ पर तकरार, तीखी नोंकझोंक, शोरगुल, हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट जयपुर स्वास्थ्य अधिकार अधिनियम 2022 (राइट टू हेल्थ) को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में जमकर तकरार हुईं । विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक, शोरगhul और जोरदार हंगामा देखने को मिला। इतना ही नहीं सवाल के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वॉकआउट भी किया। सदन के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सवाल उठाया। जवाब में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने पलटवार किया। विधानसभा में प्रश्न कल के दौरान कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा ने अप्रैल 2023 में अधिसूचित किए गए राइट टू हेल्थ एक्ट के प्रावधानों के लिए नियम नहीं बनाए जाने पर सरकार से जवाब मांगा. उन्होंने पूछा कि नियम क्यों नहीं बनाए गए, अब तक प्राप्त सुझावों पर क्या निर्णय लिया गया ? इस संबंध में हुई बैठकों का ब्यौरा क्या है ? साथ ही राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा नियम बनाने को लेकर दिए गए नोटिस और सरकार के जवाब की प्रति भी मांगी ? इस पर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि एक्ट को जिस तरीके से लाया गया, वह अलोकतांत्रिक था और उस समय चुनाव नजदीक थे. उन्होंने कहा कि इस कानून के कारण प्रदेश में हड़ताल हुई और चिकित्सा व्यवस्था ठप हो गई. मंत्री ने कहा कि राज्य में ‘मां योजना’ के तहत 5 करोड़ लोगों को 25 लाख रुपये तक का इलाज कवर और 2179 पैकेज की सुविधा मिल रही है, ऐसे में अलग से इस एक्ट की आवश्यकता नहीं थी. उन्होंने यह भी कहा कि बजट के पैरा 86 में लावारिस एवं मानसिक विमंदित व्यक्तियों के निशुल्क उपचार का प्रावधान किया गया है. स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अधक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधायकों ने आपत्ति दर्ज कराई. संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने डोटासरा को लेकर कहा कि इनका सवाल नहीं है और नहीं यह नेता प्रतिपक्ष है। इन्हें बीच में बोलने का कोई अधिकार नहीं है। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य खड़े हो गए और जोर-जोर से बोलने लगे। इससे सदन में शोरगुल और हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने व्यवस्था देते हुए कहा कि केवल नेता प्रतिपक्ष को बोलने की अनुमति है. संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने भी व्यवधान रोकने की बात कही. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सीधा सवाल किया कि सरकार राइट टू हेल्थ लागू करना चाहती है या नहीं. उन्होंने आरोप लगाया कि नियम नहीं बनाकर जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. इस पर कांग्रेस के विधायक अपनी सीटों से खड़े हो गए और जवाब देने की मांग करने लगे। कांग्रेस सदस्य आगे वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। हंगामे के बीच अध्यक्ष देवनानी ने चेतावनी दी कि व्यवस्था नहीं होने पर सदन स्थगित करना पड़ेगा. ऐसे में कांग्रेस विधायकों ने वॉक आउट कर दिया. हालांकि कुछ समय बाद कांग्रेस के सदस्य वापस सदन में आ गए. उधर, पूर्वमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने X के जरिये चिकित्सा मंत्री के बयान को मेडिकल खर्च से परेशान गरीब और मध्यम वर्ग के जख्मों पर नमक के समान बताया. सरकार पर बहाने बाजी का आरोप लगाया। उधर भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जोगाराम पटेल ने कहा कि विधानसभा में आज यह मामला उठा था। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य सुरक्षा से लेकर मां योजना सहित अन्य स्वास्थ्य योजनाओं का पूरा विवरण दिया। प्रतिपक्ष के नेताओं को लगा कि इस सरकार ने कई योजनाओं से बखूबी लोगों के स्वास्थ्य को पूरा कया। तू जाते-जाते वह राइट टू हेल्प एक्ट लेकर आए लेकिन उन्होंने नियम नहीं बनाए। उन्होंने वॉक आउट दुर्भाग्यपूर्ण किया है। सरकार के स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों को नहीं सुना पड़े इसलिए वॉक आउट किया है। बाइट ...गजेंद्र सिंह खींवसर स्वास्थ्य मंत्री बाइट वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष बाइट टीकाराम जूली नेता प्रतिपक्ष बाइट... जोगाराम पटेल संसदीय कार्य मंत्री
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top