Back
यूपी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से, STF निगरानी के साथ 117 केंद्रों में नकल रोकथाम
ASAVNISH SINGH
Feb 17, 2026 12:30:48
Fatehpur, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 12 मार्च 2026 तक संचालित होंगी। जनपद फतेहपुर में परीक्षा को सकुशल एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में इस वर्ष कुल 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 13 राजकीय, 52 सहायता प्राप्त (एडेड) और 52 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। जिला प्रशासन ने भौगोलिक परिस्थितियों एवं पूर्व वर्षों के परीक्षा परिणामों को आधार बनाते हुए 11 केंद्रों को अति संवेदनशील तथा 16 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है। इन केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। इस वर्ष जनपद में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 12,439 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा संचालन के लिए जिले को 3 जोन और 15 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में जोनल मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। वहीं प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और वैकल्पिक व्यवस्थापक मौजूद रहेंगे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए इस बार एसटीएफ भी निगरानी में सक्रिय भूमिका निभाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नकल अथवा नकल कराने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा जाता है तो उसकी उत्तर पुस्तिका बदलकर बोर्ड को सूचित किया जाएगा। वहीं यदि किसी संगठित नकल तंत्र, विद्यालय प्रबंधन या बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध अध्यादेश अधिनियम 2024 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 50 लाख से एक करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए, ताकि बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 17, 2026 13:52:15Noida, Uttar Pradesh:पटेलनगर (देहरादून) में विश्वमांगल्य सभा के तत्वावधान में आयोजित 'मातृ संस्कार समागम' कार्यक्रम में सीएम धामी ने भाग लिया
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 17, 2026 13:52:070
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 17, 2026 13:51:440
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 13:50:400
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowFeb 17, 2026 13:50:270
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 17, 2026 13:50:150
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowFeb 17, 2026 13:50:010
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 17, 2026 13:49:430
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 13:49:090
Report
IKIsateyak Khan
FollowFeb 17, 2026 13:48:270
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 17, 2026 13:48:100
Report
ARAnuvesh Rath
FollowFeb 17, 2026 13:47:560
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 17, 2026 13:47:300
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 17, 2026 13:47:180
Report