Back
UP दुग्ध मंत्री ने किसानों की आय दुगुण करने की योजना पेश की
ASARUN SINGH
Dec 28, 2025 03:47:02
Farrukhabad, Uttar Pradesh
फर्रुखाबाद : कायमगंज स्थित एक स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार में दुग्ध एवं पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बनारस में एक शंकराचार्य थे, जो एक दिन जा रहे थे और रास्ते को मेंहतर/वाल्मीकि सफाई कर रहा था। उसे देखकर शंकराचार्य ने कहा हट-हट रास्ते से हट जा, उस मेंहतर ने शंकराचार्य को जवाब देते हुए कहा पहले आप अपने अंदर की गंदगी को साफ करो, उसके बाद आप मुझसे कुछ कहिए। बताया वह मेंहतर कोई आम आदमी नहीं था भगवान शंकर थे। उन्होंने अभिभावकों से कहा आपने अच्छे संस्थान को चुना है यहां आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा था की सबको अच्छे शिक्षा, अब गरीबों बच्चेके ही और अमीरों के बच्चे ही आईएएस पीसीएस नहीं बनेंगे, मजलूमों के बच्चे भी आईएएस, पीसीएस बनेंगे, हुजूरों के ही बच्चे आईएएस पीसीएस नहीं बनेंगे। उन्होंने स्मार्टफोन को लेकर कहा कि जो आज बहुत महत्वपूर्ण है 13 वर्ष से 25 वर्ष तक के बच्चे जिन्हें जेन जी कहते हैं, उनके लिए माता-पिता और भाई बहन स्मार्टफोन है। उनका कोई माई बाप भगवान नहीं है, उनका माई बाप भगवान और परिवार सिर्फ स्मार्टफोन है। बच्चों के पास उतना ही स्मार्टफोन रखो जितना आवश्यक है। आज पढ़ाई के लिए स्मार्टफोन आवश्यक है। अब स्मार्टफोन पर एक शब्द डालते ही गूगल बाबा पर उसका अर्थ आ जाएगा। इसलिए बच्चों को सिर्फ पढ़ाई के लिए ही स्मार्टफोन दें। स्पष्ट कहा गया: सपा की सरकार में कसाई को देखकर गाय कांपती थी, अब कसाई कांपता है। गौ संरक्षण को लेकर किए गए सवाल के जवाब में धर्मपाल सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में प्राथमिकता किसान की नहीं थी कसाई की थी, अखिलेश यादव की सरकार में जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तो गाय कसाई को देखकर कांपती थी, अब योगी जी मुख्यमंत्री हैं तो गाय को देखकर कसाई कांपता है। उन्होंने कहा कि किसान की आय दुगुनी करने के लिए पशुपालन व्यवस्था सबसे मजबूत है, खेती और पशु एक दूसरे के पूरक हैं, खेती है तो पशु है और पशु है तो खेती है, एक के अभाव में एक का स्थान रह नहीं जाएगा, उत्तर प्रदेश की 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनामी हो इसमें प्रस्थान विभाग का अहम रोल है, तो हम यदि किसान दो गए उत्तम नस्ल की दूसरे प्रदेश से खरीद कर लाता है तो एक गाय पर ₹40000 का अनुदान दो गाय पर ₹80000 का अनुदान और यदि कोई 25 गायों की उत्तम किस्म की गौशाला बनाता है तो 64 लाख रुपए की स्कीम है, उसमें 32 लाख रुपए का अनुदान देने का काम हम कर रहे हैं, लघु पशुओं में भी बहुत सारी योजनाएं हैं जिसमें बकरी पालन, मुर्गी पालन, भेड़ पालन, उत्तर प्रदेश में हमें रोज 3 करोड़ अंडे की जरूरत पड़ती है। पूर्व में एक करोड़ एंड का उत्पादन होता था हमने मुर्गी फार्म में एक करोड़ तक की व्यवस्था बनाकर अब हम अंडे की पूर्ति अपने उत्तर प्रदेश से ही कर रहे हैं, हरियाणा पंजाब से लाने की अब कोई जरूरत नहीं है। बकरी पालन, बकरी का दूध कोरोना और डेंगू के समय 400 रुपए लीटर बिकता है, अब हम बकरी पालन में 10 बकरी, एक बकरा 170000 रुपए दे रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JGJugal Gandhi
FollowDec 28, 2025 05:21:490
Report
VRVikash Raut
FollowDec 28, 2025 05:21:350
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowDec 28, 2025 05:21:230
Report
VRVikash Raut
FollowDec 28, 2025 05:20:450
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowDec 28, 2025 05:20:310
Report
UCUmesh Chouhan
FollowDec 28, 2025 05:20:000
Report
YSYeswent Sinha
FollowDec 28, 2025 05:19:490
Report
MKMohammed Khan
FollowDec 28, 2025 05:19:120
Report
FWFAROOQ WANI
FollowDec 28, 2025 05:18:580
Report
FWFAROOQ WANI
FollowDec 28, 2025 05:18:510
Report
VKVishal Kumar
FollowDec 28, 2025 05:18:400
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowDec 28, 2025 05:17:270
Report
VRVIJAY RANA
FollowDec 28, 2025 05:17:090
Report
VSVARUN SHARMA
FollowDec 28, 2025 05:16:500
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 28, 2025 05:15:150
Report