Back
फर्रुखाबाद में पुलिस की मनमानी के आरोप: जानलेवा हमला मामूली झगड़े में बदला
ASARUN SINGH
Oct 22, 2025 09:31:19
Farrukhabad, Uttar Pradesh
फर्रूखाबाद से बड़ी खबर… जहां पुलिस की मनमानी ने न्याय की नींव को हिला दिया है। जानलेवा हमले को मामूली झगड़े में बदलकर कमालगंज थाना पुलिस ने न सिर्फ सवाल छोड़ दिए, बल्कि पीड़ितों के जख्मों पर नमक भी छिड़क दिया। ये तस्वीरें हैं फर्रूखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव की… जहां कल देर शाम हुई हिंसा में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। किसी की नाक फट गई… किसी के सिर पर गहरी चोटें आईं… लेकिन कमालगंज पुलिस ने इस जानलेवा वारदात को मामूली झगड़ा बताकर महज़ औपचारिकता पूरी कर दी। हमसे बिना पूछे समझौता करा दिया गया, जबकि हम आज भी दर्द में हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने बिना बयान लिए फर्जी समझौता तैयार कर दिया… और तो और, एक्स प्लेटफॉर्म पर भी फर्जी जवाब लगाकर पूरे मामले को दबाने की कोशिश की गई सोशल मीडिया पर भी सच को झूठ के पर्दे में छिपाने की कवायद जारी है। वहीं, घायल पीड़ित अस्पताल से लेकर थाने तक न्याय की गुहार लगा रहे हैं... लेकिन सुनने वाला कोई नहीं। अब सवाल ये है — क्या फर्रुखाबाद में न्याय की जगह जुगाड़ ने ले ली है? क्या कमालगंज पुलिस वाकई आरोपियों को बचाने में लगी है? और सबसे अहम — कब मिलेगी इन पीड़ितों को सच्ची सुनवाई?
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AVArun Vaishnav
FollowOct 24, 2025 05:46:410
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowOct 24, 2025 05:46:070
Report
IKIsateyak Khan
FollowOct 24, 2025 05:45:470
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 24, 2025 05:45:290
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowOct 24, 2025 05:45:070
Report
NMNitesh Mishra
FollowOct 24, 2025 05:44:450
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowOct 24, 2025 05:44:060
Report
FWFAROOQ WANI
FollowOct 24, 2025 05:43:580
Report
VSVISHAL SINGH
FollowOct 24, 2025 05:43:490
Report
FWFAROOQ WANI
FollowOct 24, 2025 05:43:380
Report
RVRaunak Vyas
FollowOct 24, 2025 05:43:290
Report
NMNitesh Mishra
FollowOct 24, 2025 05:43:080
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowOct 24, 2025 05:42:350
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowOct 24, 2025 05:42:190
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 24, 2025 05:41:560
Report
