Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Etawah206001

इटावा में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर, दो युवकों की मौत

ABAnnu Babu Chaurasia
Nov 10, 2025 07:52:06
Etawah, Uttar Pradesh
इटावा में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में दोस्त के साथ स्टेशन पर पत्नी को लेने जा रहे दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है. थाना सैफई क्षेत्र की घटना है. हवाई पट्टी रोड स्थित उझियानी गांव में भी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर दी, इस घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. बाइक सवार प्रवीन की पत्नी बिहार से लौट रही थीं, तब प्रवीन अपने साथी नीरज के साथ रेलवे स्टेशन जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दोनों की मौके पर मौत हो गई है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. परिजनों में कोहराम मचा है.
5
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DSDeepesh shah
Nov 10, 2025 09:28:21
Vidisha, Madhya Pradesh:- कांग्रेस पार्षदों और कांग्रेस नेताओं ने तिलक चौक पर प्रदर्शन किया. - शहर की खुद हुई सड़कों, साफ सफाई व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण नगर पालिका को घेरा और टैक्स वसूलने को लेकर मांग की। - इस अव्यवस्था के लिए सीधे तौर पर संसद और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को दोषी बताया गया। - आगामी दिनों में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई. - तिलक चौक पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने तिलक की मूर्ति के आसपास साफ सफाई की. भाजपा की नगर पालिका, विधायक और सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. आशीष माहेश्वरी ने कहा कि दीपावली के पहले वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष संजय दिवाकर्ति द्वारा 5 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया, यह भुगतान किसे और किस कार्य की एवज में किया गया, इसकी जानकारी नहीं दी जा रही. शहर में खुदी सड़के, टूटी हुई नालियां, साफ सफाई व्यवस्था न होने के लिए सीधे तौर पर सांसद और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को जिम्मेदार ठहराया. आम जनता से टैक्स वसूला जा रहा है, लेकिन व्यवस्था नहीं दी जा रही. इन मुद्दों को लेकर आगामी दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा.
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Nov 10, 2025 09:28:03
Raipur, Chhattisgarh:ओडिशा के नुआपाड़ा में चुनाव प्रचार के बाद रायपुर एयरपोर्ट से रवाना हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव. रवानगी से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का BJP पर तंज. अखिलेश यादव ने छत्तीसगढ़, ओडिशा बीजेपी की सरकारों को बताया रिमोट कंट्रोल. कहा- वाईफाई टेक्नोलॉजी वायरलेस है. जहां लाभ की जगह होती है बीजेपी वहां रिमोट जरूर रखती है. छत्तीसगढ़ में धन दौलत बहुत है तो रिमोट होना लाजमी है. छत्तीसगढ़ के बगल राज्य ओडिशा में भी डबल इंजन की सरकार है. ओडिशा में एक इंजन में शराब और दूसरे इंजन में गांजे की सप्लाई हो रही है छत्तीसगढ़ में यादव समाज पर फोकस और पार्टी के विस्तार पर कहा- राजनीति उलझी है, कौन कहां पैदा होता है किसी के हाथ में नहीं..मैं यादव परिवार में पैदा हुआ तो यादव हुआ राष्ट्रीय पार्टी भी अब रीजनल पार्टी का नैरेटिव सेट करने में लगी है. जातिगत जनगणना की लड़ाई पहले भी थी आज भी चल रही है. कांग्रेस जातिगत जनगणना की मांग कर रही, बीजेपी की भी दबी जुबान से यही कह रही. बड़ी संख्या में समाज के लोगों का मानना है कि जातिगत जनगणना होनी चाहिए केंद्रीय गृहमंत्री ने बिहार इलेक्शन को लेकर घुसपैठी की बात कही. मामले में अखिलेश यादव ने कहा- 11 साल से दिल्ली में किसकी सरकार है. बिना आरोप लगाए तो आगे नहीं बढ़ सकते. वे अपने ही सरकार पर आरोप लगा रहे, अगर घुसपैठी आ रहे तो सूची तो होगी न छत्तीसगढ़ में मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे पर कहा- किसानों की आय दोगुनी, गरीब का घर 2022 तक बनाए जाए. उन्हें मुख्यधारा में लाने बेसिक सुविधाएं तो दीजिए. कितनी की जान चली गई. बुनियादी चीजों के बारे में भी सोचना होगा, बुलेट से इलाज नहीं हो सकता बाईट- अखिलेश यादव, अध्यक्ष, सपा.....
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Nov 10, 2025 09:26:48
Noida, Uttar Pradesh:जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक प्रेस नोट जारी किया है - जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों जैश-ए-मोहम्माद (JeM) और अंसार ग़ज़वत-उल-हिंद (AGuH) से जुड़े एक अंतर-राज्यीय और अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है... जाँच में एक सफेदपोश आतंकी तंत्र का पता चला है, जिसमें कट्टरपंथी पेशेवर और छात्र शामिल हैं, जो पाकिस्तान और अन्य देशों से संचालित विदेशी आकाओं के संपर्क में हैं... जारी जाँच के दौरान, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर, अनंतनाग, गंदेरबल और शोपियाँ में कई जगहों पर तलाशी ली। इसी तरह, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर फरीदाबाद और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर सहारनपुर में भी तलाशी ली। जाँच के दौरान, निम्नलिखित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया: 1. आरिफ निसार डार उर्फ ​​साहिल निवासी नौगाम, श्रीनगर 2. यासिर-उल-अशरफ निवासी नौगाम, श्रीनगर 3. मकसूद अहमद डार उर्फ ​​शाहिद निवासी नौगाम, श्रीनगर 4. मौलवी इरफान अहमद (मस्जिद के इमाम) निवासी शोपियाँ 5. ज़मीर अहमद अहंगर उर्फ ​​मुतलाशा, निवासी वाकुरा, गंदेरबल 6. डॉ. मुज़म्मिल अहमद गनई उर्फ ​​मुसैब निवासी कोइल, पुलवामा 7. डॉ. अदील निवासी वानपोरा, कुलगाम अब तक की जाँच में आपत्तिजनक दस्तावेज़, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, हथियार/गोला-बारूद और आईईडी बनाने की सामग्री बरामद हुई है। निम्नलिखित बरामदगी हुई हैं: i. एक चीनी स्टार पिस्तौल (गोला-बारूद सहित) ii. एक बेरेटा पिस्तौल (गोला-बारूद सहित) एक एके 56 राइफल (गोला-बारूद सहित) iv. एक एके क्रिंकोव राइफल (गोला-बारूद सहित) V. 2900 किलोग्राम आईईडी बनाने की सामग्री (विस्फोटक, रसायन, अभिकर्मक, ज्वलनशील पदार्थ, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट, बैटरी, तार, रिमोट कंट्रोल, टाइमर और धातु की चादरें आदि सहित) धन के प्रवाह के संबंध में वित्तीय जाँच जारी है और सभी संबंधों का पता लगाकर शीघ्रता से समाधान किया जा रहा है।
0
comment0
Report
BBBhupendra Bishnoi
Nov 10, 2025 09:26:33
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर जिला कलेक्ट्रेट पर आज सिंधी समाज का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा और अपना रोष व्यक्त किया। छत्तीसगढ़ की स्थानीय नेता अमित बघेल द्वारा सिंधी समाज को लेकर कहे गए अपशब्दों के बाद जोधपुर में सिंधी समाज का प्रदर्शन देखने को मिला। सिंधी समाज के लोग गांधी मैदान में इकट्ठा हुए और वाहन से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट तक पहुंचे। तमाम लोगों ने काले कपड़े पहन रखे थे साथ ही लाल टोपी लगा रखी थी। लोगों ने हाथ में बैनर लेकर अमित बघेल के खिलाफ जमकर نारेबाजी की और कहा कि ऐसे नेताओं पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। सिंधी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और मांग की के ऐसे नेताओं के खिलाफ रासका लगाया जाए। पूरे देश में आक्रोश का माहौल है और इस विषय पर समर्थन व्यक्त किया गया कि ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई हो।
0
comment0
Report
RBRAMESH BALI
Nov 10, 2025 09:25:54
Chikri Ban, :पुंछ के किसानों की आमदनी दोगुनी करने के मकसद से बागवानी विभाग पुंछ ने जिले के 40 किसानों को MIDH और ATMA योजनाओं के तहत नई तकनीकों का प्रशिक्षण देने के लिए कश्मीर रवाना किया है। केंद्रीय सरकार की किसानों की आमदनी दोगुनी करने की पहल को आगे बढ़ाते हुए, जिला बागवानी विभाग पुंछ ने जिले के 40 किसानों को बागवानी की आधुनिक तकनीकों और नवाचारों की जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण दौरे पर कश्मीर भेजा। किसानों को प्रशिक्षण दौरे पर रवाना करने से पहले डीसी ऑफिस पुंछ में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें दोरे पर जाने वाले किसान और बागवानी विभाग के अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर जिला विकास आयुक्त पुंछ अशोक कुमार ने किसानों से मुलाकात की और उन्हें इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्य व लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने किसानों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस प्रशिक्षण दौरे के दौरान किसान उन्नत बागवानी तकनीक, आधुनिक सिंचाई प्रणाली और नई फसलों की वैज्ञानिक पद्धतियों की जानकारी हासिल करेंगे। इस तरह के कार्यक्रमों से किसानों को आधुनिक खेती अपनाने की प्रेरणा मिलेगी और इससे पुंछ जिला बागवानी उत्पादन में आत्मनिर्भर बन सकेगा।
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Nov 10, 2025 09:25:42
Noida, Uttar Pradesh:जी सलाम से ड्रैग करें वंदे मातरम को लेकर मौलाना सैफ अब्बास ने कहा लोकतंत्र संविधान ने उनको आजादी दी है वह कोई भी गीत गए या ना गाएं उत्तर प्रदेश में वंदे मातरम को लेकर आदेश दिया गया है कि सभी स्कूलों में इसको अनिवार्य जाए चाहे मदरसे हो चाहे कोई भी संस्थान हो इसको लेकर लखनऊ के बड़े शिया धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास ने कहा है कि इस देश ने उनको आजादी दी है संविधान ने उनका हक दिया है कि वह वंदे मातरम गए या ना गाएं हम जन गण मन भी गाते हैं तो क्यों हमारे ऊपर ऐसा थोपा जा रहा है जिससे माहौल खराब हो सिर्फ माहौल बनाने के लिए इस तरह की कंट्रोवर्सी करी जाती है वही वक़्फ़ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर दर्ज करने को लेकर कहा सरकार को 1 साल का समय बढ़ाना चाहिए अब मात्र 25 दिन रह गए हैं 5 दिसंबर को जो आखिरी डेट है ऐसे में संपत्तियां ज्यादा है लोगों को पता नहीं है अगर सरकार चाहती है सभी वक़्फ़ संपत्तियां उम्मीद पोर्टल पर दर्ज हो तो एक साल समय और बढ़ाएं कर्नाटक एयरपोर्ट पर नमाज पढ़ने को लेकर उन्होंने कहा कि जब जहां पर एयरपोर्ट पर पेयर रूम बना है तो वहां नमाज पढ़नी चाहिए मैं भी नमाज पढ़ता हूं मगर बाहर नमाज अगर पढ़ भी ली गई तो कोई इतनी बड़ी बात नहीं थी इसको मुद्दा बनाया जाए TT.... मौलाना सैफ अब्बास (मुस्लिम धर्मगुरु)
0
comment0
Report
AAAteek Ahmed
Nov 10, 2025 09:25:24
Lucknow, Uttar Pradesh:वंदे मातरम को लेकर मौलाना सैफ अब्बास ने कहा लोकतंत्र संविधान ने उनको आजादी दी है वह कोई भी गीत गए या ना गाएं उत्तर प्रदेश में वंदे मातरम को लेकर आदेश दिया गया है कि सभी स्कूलों में इसको अनिवार्य जाए चाहे मदरसे हो चाहे कोई भी संस्थान हो इसको लेकर लखनऊ के बड़े शिया धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास ने कहा है कि इस देश ने उनको आजादी दी है संविधान ने उनका हक दिया है कि वह वंदे मातरम गए या ना गाएं हम जन गण मन भी गाते हैं तो क्यों हमारे ऊपर ऐसा थोपा जा रहा है जिससे माहौल खराब हो सिर्फ माहौल बनाने के लिए इस तरह की कंट्रोवर्सी करी जाती है वही वक़्फ़ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर दर्ज करने को लेकर कहा सरकार को 1 साल का समय बढ़ाना चाहिए अब मात्र 25 दिन रह गए हैं 5 दिसंबर को जो आखिरी डेट है ऐसे में संपत्तियां ज्यादा है लोगों को पता नहीं है अगर सरकार चाहती है सभी वक़्फ़ संपत्तियां उम्मीद पोर्टल पर दर्ज हो तो एक साल समय और बढ़ाएं कर्नाटक एयरपोर्ट पर नमाज पढ़ने को लेकर उन्होंने कहा कि जब जहां पर एयरपोर्ट पर पेयर रूम बना है तो वहां नमाज पढ़नी चाहिए मैं भी नमाज पढ़ता हूं मगर बाहर नमाज अगर पढ़ भी ली गई तो कोई इतनी बड़ी बात नहीं थी इसको मुद्दा बनाया जाए
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Nov 10, 2025 09:24:58
Jhalawar, Rajasthan:बकानी (झालावाड़) झालावाड़ जिले के बकानी थाना पुलिस ने बैंक धोखाधड़ी के मामले में बीते 2 महीने से फरार चल रहे आरोपी मध्य प्रदेश के डूंगरगांव निवासी इनायतुल्लाह मंसूरी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा बकानी के साथ करीब 35 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोपी के द्वारा बैंक में गिरवी रखी हुई भूमि को फर्जी तरीके से अन्य व्यक्तियों को बेच दिया गया। इस मामले में बैंक मैनेजर के द्वारा आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया गया था। जिसके बाद से ही आरोपी पिछले 2 महीने से फरार चल रहा था। मामले में बकानी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को आज रायपुर थाना क्षेत्र के चंवली तिराहे से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बकानी थाना पुलिस द्वारा अग्रिम जांच जारी है。
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Nov 10, 2025 09:24:41
Bhilwara, Rajasthan:यूरिया खाद के कट्टे के साथ दिया जा रहा है नैनो यूरिया खाद किसान परेशान एंकर जिले के मंगरोप बड़लियास क्षेत्र मे इन दिनों कृषि विभाग के अधिकारीयों की अनेदखी के साथ यूरिया खाद के कट्टे के साथ नैनो तरल यूरिया देने से किसानो पर अतरिक्त भार पड़ रहा है, वही खाद विक्रेता का कहना है की किसान को जबरदस्ती नैनो खाद नहीं दे सकते है, वही क़ृषि विभाग के अधिकारियो की मनमानी हमारे को खाद के साथ नैनो यूरिया दिया जा रहा है जिससे व्यापार पर नुकसान हो रहा है, बिना नैनो के विभाग हमारे को यूरिया के कट्टे नहीं दे रहा है, विभाग के आधिकारों का कहना है की दुकानदारों को नैनो लेना अनिवार्य है, जिले इन दिनों यूरिया खाद के लिए मारामारी मची हुई है, कही गावों मे ब्लैकमेल से खाद मिल रहा है
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Nov 10, 2025 09:23:12
Udayabata, Odisha:ପାରାଦୀପ ର ଐତିହାସିକ କଳିଙ୍ଗ ବାଲିଯାତ୍ରାର ଆଜି ଉଦଯାପନୀ ଉତ୍ସବ। ଯୋଗଦେବେ ମହାମହିମ ରାଜ୍ୟପାଳ ଡ୍.ହరି ବାବୁ କମ୍ବଭପାଟି। ଏନେଇ ସମସ୍ତ ଙ୍କ ମନରେ ଭରି ରହିଛି ଉତ୍ସାହ। ମହାମହିମ ରାଜ୍ୟପାଳ ଙ୍କ ଗ୍ରସ୍ତ କୁ ନେଇ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ଓ ପୋଲିସ ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ବ୍ୟାପକ ବନ୍ଦୋବସ୍ତ କରାଯାଇଛି। ୭ଦିନ ଧରି ଚାଲିବାକୁ ଥିବା କଳିଙ୍ଗ ବାଲିଯାତ୍ରାରେ ୬ଷ୍ଠ ଦିନରେ ଲକ୍ଷାଧିକ ଲୋକଙ୍କ ବହୁ ଜନ ସମାଗମ ହୋଇଥିବା ବେଳେ ଆଜିମଧ୍ୟ ଉଦଯାପନୀ ଉତ୍ସବ ରେ ଆଶାତୀତ ଭିଡ ହେବ ବୋଲି ଆଶା କରାଯାଉଛି। ରାଜ୍ୟ ତଥା ରାଜ୍ୟ ବାହାରୁ ଆସିଥିବା ସମସ୍ତ ବ୍ୟବସାୟୀ ମାନେ ଭଲ ବ୍ୟବସାୟ କରିଥିବା ବେଳେ ବାଲିଯାତ୍ରାରେ ୫ଶହରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ ଷ୍ଟଲ୍ ଓ ଉଠାଦୋକାନୀ ମଧ୍ୟ ଭଲ ବ୍ୟବସାୟ କରିଛନ୍ତି। ବିଭିନ୍ନ ଘରକରଣା ସାମଗ୍ରୀ ସହିତ ମୀନାବଜାର, ଓରମାସ୍, ପଲ୍ଲିଶ୍ରୀମେଳାରେ ଭିଡ ଜମୁଛି, ବିଶେଷ କରି ମହିଳା ମାନଙ୍କୁ ଆକର୍ଷିତ କରୁଛି ଓରମାସ୍ ପଲ୍ଲିଶ୍ରୀମେଳା, ଓଡିଶା ବାହାରୁ ବ୍ୟବସାୟୀ ମାନେ ବିଭିନ୍ନ ପ୍ରକାର ଘରକରଣା ସାମଗ୍ରୀ ପ୍ରଭୃତିକୁ କିଣିବା ଓ ଦେଖିବାକୁ ସପରିବାର ଛୁଟି ଆସୁଛନ୍ତି ଲୋକେ। ପ୍ରତ୍ୟେକ ଦିନ ସାଂସ୍କୃତିକ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରେ ଓଡ଼ିଶାର ସୁନାମଧନ୍ୟ କଣ୍ଥଶିଳ୍ପୀ ମାନେ ସଂଗୀତ ପରିବେଷଣ କରି ଦର୍ଶକ ଙ୍କ ମନ ଜିଣିଥିବା ବେଳେ ଆଜି ଉଦଯାପନୀ ଦିବସରେ ବଲିଉଡ ନାଇଟ୍ କଳାକାର ଅଙ୍କିତ ତିଓ୍ବାରୀ ସଙ୍ଗୀତ ପରିବେଷଣ କରିବାକୁ ନେଇ ଲୋକେ ଉତ୍ସାହିତ ଅଛନ୍ତି ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ପାରାଦୀପ ଅତିରିକ୍ତ ଜିଲ୍ଲାପାଳ।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top