274001
देवरिया में खंभे से बांधकर 2 युवकों की हुई पिटाई
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के खुखुन्दू थाना क्षेत्र में एक मामला सामने आया है। दो युवकों को बोलेरो चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर पिटाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. भीम कुमार ने बताया कि विधिक कार्यवाही की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नोएडा प्रोमो: क्रूज पर नौकरी के फर्जीवाड़े की पोल खुली
Noida, Uttar Pradesh:नोए़डा प्रोमो क्रूज पर नौकरी, फर्जीवाड़े की पोल खुली ! (नोएडा)0
0
Report
कृषकों के लिए खुशखबरी: राजस्थान में दिन में बिजली अब 24 जिलों के बाद दौसा-करौली में भी
Jaipur, Rajasthan:कृषकों के लिए खुशखबरी अब प्रदेश के 24 जिलों में किसानों को दिन में बिजली मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा दौसा,करौली जिले में भी दिन के दो ब्लॉक में विद्युत आपूर्ति प्रदेश के 22 जिलों के बाद अब दौसा,करौली जिले में भी कृषि उपभोक्ताओं को दिन में बिजली खेती के लिए दिन के दो ब्लॉक में मिलेगी बिजली राजस्थान के किसानों के लिए ऊर्जा विभाग लगातार तत्पर है.. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने दो जिलों में दिन में बिजली देने की घोषणा की.. ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का ने कहा कि अब तक 22 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाई जा रही थी.. और अब दो जिले और जोड़े गए हैं .. दौसा ,करौली .. इन दो जिलों के किसानों को अब दिन में दो ब्लाकों में बिजली मिल पाएगी.. इससे किसानों को रात भर काम नहीं करना पड़ेगा ..दिन में बिजली मिलने से किसान रात में अपने परिवार को समय दे पाएंगे किसानों को सुख सुविधा होगी और आने वाले समय में प्रदेश के सभी जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने का हमारा लक्ष्य है.. वर्ष 2027 तक प्रदेश के सभी जिलों में किसानों को दिन में बिजली दी जाएगी0
0
Report
Advertisement
गोलीकांड में घायल किशोर के इलाज के लिए परिजनों ने मदद की गुहार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा क्षेत्र के ग्राम पनावला का एक परिवार इन दिनों भारी संकट से गुजर रहा है। परिवार ने अपने घायल पुत्र के इलाज के लिए जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आर्थिक सहायता की मांग की है। पीड़ित मदन गुर्जर ने बताया कि उसका 16 वर्षीय पुत्र पप्पू गुर्जर 30 मार्च को हुई गोलीकांड की घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्रारम्भिक उपचार के बाद उसे प्रतापगढ़ से उदयपुर और फिर बेहतर इलाज के लिए अहमदाबाद के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार अब तक इलाज में उनकी पूरी जमा पूंजी खत्म हो चुकी है। हालत यह है कि परिवार को घर का सामान और अनाज तक बेचकर इलाज करवाना पड़ रहा है। आर्थिक तंगी के चलते आगे इलाज जारी रखना मुश्किल हो गया है, जिससे किशोर के जीवन पर खतरा बना हुआ है। परिवार ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है, ताकि घायल किशोर का इलाज बिना रुकावट जारी रह सके। साथ ही प्रशासन से जल्द से जल्द सहयोग की अपील की गई है।0
0
Report
लोनी विधायक के तीखे बयानों से राजनीतिक माहौल गरम, पाकिस्तान-भारत मुद्दे पर चर्चा
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत पहुंचे लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने एक बार फिर अपने तीखे बयानों से सियासी माहौल गरमा दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पाकिस्तान के दो टुकड़े होंगे और जल्द ही वह भारत में मिल जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह माला तभी पहनेंगे जब पाकिस्तान का हिस्सा भारत में शामिल हो जाएगा। विधायक ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अभी गुर्जर समाज को समझ नहीं पाए हैं। जिस दिन समझ जाएंगे, उनकी राजनीति खुद सही दिशा में आ जाएगी। गंगाजल से मूर्ति को नहलाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने carसेवकों की हत्या करने वालों का समर्थन किया, उन्हें गंगाजल छूने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने चुनिंदा मामलों में ही संवेदनशीलता दिखाई, जबकि दादरी के शेरू भाटी हत्याकांड जैसे मामलों में चुप्पी साध ली गई। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में गुर्जर सहित सभी समाज सुरक्षित हैं और अब भर्तियां पारदर्शी तरीके से हो रही हैं, जबकि पहले सैफई में बैठकर पैसे तय होते थे। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती और बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को लेकर भी विपक्ष पर हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे पाकिस्तान आर्थिक रूप से कमजोर हुआ है और वहां हालात बिगड़ते जा रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि सच्चा सनातनी और गुर्जर समाज कभी भी सपा के साथ नहीं जाएगा।0
0
Report
जालौन: भूसे के घर से 10 फुट का अजगर पकड़ा, वन विभाग ने जंगल में छोड़ा
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में भूसा घर में निकला करीब 10 फीट लंबा अजगर, भूसा घर में अजगर निकलने से किसान के परिवार में मचा हड़कंप, लंबा अजगर देख किसान और ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आधा घंटे रेस्क्यू के बाद अजगर को पकड़ा, वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल ने सुरक्षित छोड़ा, जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के कूंड़ा गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
ऋषिकेश में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते शिक्षा अधिकारी और संचालिका गिरफ्तार
Rishikesh, Uttarakhand:सलग : ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेते शिक्षा अधिकारी व स्कूल संचालिका गिरफ्तार उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान की देहरादून सेक्टर टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग के एक अधिकारी और निजी स्कूल की संचालिका को ऋषिकेश के नेपाली फ़ार्म चौक से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है。 विजिलेंस टीम ने ट्रैप कार्रवाई के तहत डोईवाला के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट और उत्तरांचल मॉडर्न स्कूल की संचालिका पुष्पांजलि स्वामी को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ पहले से दर्ज शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश स्थित गंगा वैली जूनियर हाईस्कूल से जुड़े शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत अध्ययनरत छात्रों की फीस प्रतिपूर्ति के बिल पास कराने के बदले रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत की पुष्टि के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने दोनों आरोपियों को रिश्वत की धनराशि ऋषिकेश के नेपाली फ़ार्म चौक पर स्वीकार करते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार मामले में अग्रिम जांच जारी है और आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।0
0
Report
हरियाणा के अम्बाला में आज से गेहूं सरकारी खरीद शुरू, प्रशासन ने निरीक्षण किया
Ambala, Haryana:एंकर :-- हरियाणा में आज से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। इसी को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। अंबाला में एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी ने डीसी, मंडी अधिकारियों और आढ़तियों के साथ मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वीओ :-- अंबाला की अनाज मंडी में आज एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी ने जिला प्रशासन और मंडी अधिकारियों के साथ पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में गेहूं की खरीद से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। मंडी में किसानों के लिए बनाए गए इंतजाम, फसल की तौल, भुगतान व्यवस्था और साफ-सफाई जैसी सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए। बाइट :-- एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी - विजय दहिया। वीओ :-- निरीक्षण के दौरान मंडी के आढ़तियों से भी बातचीत की गई और उनकी समस्याओं को सुना गया। आढ़तियों ने खरीद प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रशासन से सहयोग की मांग की। प्रशासन का कहना है कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और गेहूं की खरीद प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और सुचारू रूप से चलाई जाएगी। फिलहाल प्रशासन के इस निरीक्षण से यह साफ है कि गेहूं खरीद को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, ताकि किसानों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। बाइट :-- डीसी अंबाला - अजय तोमर।0
0
Report
करौली के टोडाभीम में वार्ड सीमांकन घोटाले को लेकर धरना, बातचीत जारी
Karauli, Rajasthan:टोडाभीम (करौली) नगरपालिका के वार्ड परीसीमन में अनियमितताओं के आरोप का मामला, SDM अमन चौधरी पहुंचे धरना स्थल पर, आन्दोलनकारियो से चल रही वार्ता, विधायक घनश्याम महर, पूर्व चेयरमैन अमृता मीना सहित कई जनप्रतिनिधि और कांग्रेस पदाधिकारी मौके पर मौजूद, मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग की भीड़ मौजूद, वार्ड सीमांकन में कथित धांधली को लेकर पालिका प्रशासन के खिलाफ जता रहे विरोध, आज तीसरे दिन भी कस्बे के बाजार रहे बंद0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में भाजपा स्थापना दिवस की तैयारियाँ तेज, 6 अप्रैल को कार्यक्रम निर्धारित
Dungarpur, Rajasthan:भाजपा स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर डूंगरपुर में बैठक, 6 अप्रैल को विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा तय डूंगरपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया | बैठक में 6 अप्रैल को मनाए जाने वाले स्थापना दिवस एवं 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, जिला अध्यक्ष अशोक पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीन दयाल सिंह चौहान,प्रदेश कार्यसमिति विशेष आमंत्रित सदस्य कारी लाल ननोमा सहित कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत योजना बनाई गई। इस दौरान 5 से 7 अप्रैल तक पार्टी कार्यालयों को सजाया जाने और 6 अप्रैल को ध्वजारोहण के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया | जिसमे कार्यकर्ता अपने घरों पर भी पार्टी का ध्वज फहराएंगे और सोशल मीडिया के माध्यम से इसका प्रचार-प्रसार करेंगे। इसके साथ ही बूथ स्तर पर भी स्थापना दिवस मनाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, और स्थापना दिवस को सेवा और समर्पण के भाव से मनाया जाएगा बैठक में 7 से 12 अप्रैल तक “गांव-बस्ती चलो अभियान” चलाने का भी निर्णय लिया गया, जिसमें कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर स्वच्छता अभियान, जनसंपर्क और योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके अलावा 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रतिमा सफाई, दीपोत्सव और माल्यार्पण शामिल हैं。0
0
Report
लकड़ी लाने से मना करने पर छात्र की पिटाई, शिक्षक पर आरोप
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव के बांगरमऊ विकास खंड के ग्राम हीरामनपुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि मिड डे मील के लिए लकड़ी लाने से मना करने पर इंचार्ज शिक्षक शिशिर यादव ने एक छात्र की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षक द्वारा छात्र के साथ मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है। मामले को लेकर छात्र के अभिभावक ने बांगरमऊ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस घटना से शिक्षा विभाग पर सवाल खड़े हो रहे हैं और स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है।0
0
Report
राज्यपाल बागडे की महाराष्ट्र CM से मुलाकात: मुंबई में देवेंद्र फड़नवीस से चर्चा, कई मुद्दों पर सियासी मंत्रणा
Jaipur, Rajasthan:राज्यपाल बागडे की महाराष्ट्र CM से मुलाकात मुंबई में देवेंद्र फड़नवीस से राज्यपाल की मुलाक़ात दोनों के बीच कई मुद्दों पर हुई सियासी मंत्रणा0
0
Report
Advertisement
14 साल के बच्चे को करैत सांप ने काटा, अस्पताल में इलाज जारी
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी रक्सा थाना क्षेत्र के पुनावली कला गांव से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि घर के बाहर सो रहे 14 साल के एक लड़के को दो करैत सांप ने काट लिया। लड़के की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों सांपों को एक प्लास्टिक के डब्बे में बंद कर लिया, जिसके बारे में गांव में अफरा-तफरी मची है। झांसी के पुनावली कला गांव के निवासी रवि रैकवार अपने परिवार के साथ खेत पर गेहूं की फसल की कटाई के लिए गया था। शाम के समय सभी खेत से लौटे, फिर 14 साल का बेटा लौटकर घर की आंगन में लेट गया। इसी दौरान दो करैत सांप उसकी शर्ट में घुस गए और कमर के ऊपर पीछे की तरफ काट लिया। काटने का एहसास होने पर आशीष ने अपनी मां को बुलाया और फिर पिता के पास गया। पिता ने शर्ट उतारकर देखा तो दो सांप शर्ट के अंदर से निकले। आसपास के लोगों की चिल्लाहट सुनकर मौके पर पहुंचे और दोनों सांपों को एक डब्बे के अंदर बंद कर लिया। आनन-फानन में गाड़ी से आशीष के साथ सांप भी अस्पताल लाए गये। आशीष का उपचार जारी है और उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। दोनों सांपों को अभी डब्बे में बंद करके रखा गया है।0
0
Report
थावरी गांव में चोरी: लाखों के आभूषण और नकद चोरी, मकान मालिक ज्वारे कार्यक्रम में थे बाहर
Seoni, Madhya Pradesh:सुने घर से चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात और नकदी रकम बंडोल थाना क्षेत्र के थावरी गांव की वारदात अपने भाई के यहां ज्वारे कार्यक्रम में गया था परिवार उसी दरमियान हुई चोरी की वारदात सिवनी के बंडोल थाना क्षेत्र के थावरी गांव में सतीश साहू के घर में चोरी की वारदात सामने आई है..चोर घर में रखे लाखों रुपए के सोने के जेवरात,सोने का हार,झुमकी, पेंडल,कंगन,चेन सहित अन्य सामान्य सहित 50 हजार रुपए नकदी चोरी कर ले गए हैं। घर के दरवाजे को तोड़कर चोरी को अंजाम दिया है जब मकान मालिक सतीश साहू ज्वारे के कार्यक्रम में अपने भाई के यहां घर गया हुआ था उसी दरमिया रात का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद बंडोल पुलिस ने चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है...0
0
Report
थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
Deoria, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 246/2025 धारा 74 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अजीत विश्वकर्मा पुत्र हीरालाल उर्फ हरि लाल उर्फ हिरामन निवासी बेलवा सवरेजी थाना महुआडीह जनपद देवरिया को आज दिनांक 01.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर कस्बा बैतालपुर के बरारी मोड़ के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 05.06.2025 को थाना गौरीबाजार पर वादिनी द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 03.06.2025 को वादिनी की नाबालिग लड़की का हाथ पकड़कर जोर जबरजस्ती करने के सम्बन्ध में थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-246/2025 धारा 74 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है । दौराने विवेचना साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 70(2) बीएनएस व 5g/6 पाक्सो एक्ट व 3(2) 5 एससी/एसटी एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी ।0
0
Report
Advertisement
