232103
चकिया में अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद में लाठी चार्ज के खिलाफ किया विरोध
Chakia, Uttar Pradesh:चकिया तहसील सभागार में आज उत्तर प्रदेश बार काउंसिलिंग एसोसिएशन के आवाहन पर चकिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी चकिया को मांग पत्र सौंपा और जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों में कहा कि लाठी चार्ज करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया जाए, गाजियाबाद के जनपद एवं सत्र न्यायधीश का तत्काल स्थानांतरण किया जाए, घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा दिया जाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
केदारनाथ धाम: बुजुर्ग तीर्थयात्र्री की तबीयत बिगड़ी, हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश रेफर
Noida, Uttar Pradesh:केदारनाथ धाम में दर्शन के दौरान एक बुजुर्ग तीर्थयात्र्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यात्री को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। 66 वर्षीय तीर्थयात्र्री राम प्रकाश यादव, निवासी बिहार की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें तत्काल विवेकानंद हॉस्पिटल, केदारनाथ पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने यात्री का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार दिया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद प्रशासन और रेस्क्यू टीम के समन्वय से यात्री को हेलीकॉप्टर के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जहां उनका विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार किया जाएगा। समय पर मिली चिकित्सकीय सहायता और त्वरित एयरलिफ्ट के कारण यात्री को जल्द बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा सका। केदारनाथ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और रेस्क्यू टीमें लगातार मुस्तैद हैं।0
0
Report
मैड्रिड क्षेत्र में स्पेन की भीषण जंगल आग फैल गई
Noida, Uttar Pradesh:स्पेन के मैड्रिड क्षेत्र में भीषण जंगल आग0
0
Report
सिमडेगा पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा पुलिस को चोरी के मामलों में बड़ी सफलता मिली है। अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कई वारदातों का खुलासा किया है। सिमडेगा थाना पुलिस ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जशपुर निवासी अनिकेत टोप्पो और सैफ अली को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, नकद राशि, एक पल्सर बाइक और वारदात में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार दोनों ने सिमडेगा और गुमला जिले में कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्षता स्वीकार की है। गुमला पुलिस के सहयोग से करीब 30 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने बताया कि इस कार्रवाई से कुल पांच चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा: गुणवत्ता पर खासा जोर, ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद। दरअसल आज हरियाणा के पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा फरीदाबाद पहुँचे जहाँ बल्लभगढ़ वासियों ने फूलमालाओं के साथ मंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि दक्ष प्रजापति जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में आज बल्लभगढ़ आना हुआ जहां पर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया है इस मौके पर मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से जितने भी विकास कार्य कराए जा रहे हैं उनमें पदार्थ की गुणवत्ता को लेकर विशिष्ट तौर पर ध्यान रखा जाता है और जो ठेकेदार लापरवाही बढ़ाते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है वहीं एथेनॉल के मुद्दे पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है वह लोगों को बहकने का काम करते हैं सरकार पहले ही अपनी पूरी स्ट्रेटजी तैयार कर चुकी है।0
0
Report
मथुरा में तीर्थ विकास के बावजूद जनजीवन की समस्याएं अभी बनी हैं
Noida, Uttar Pradesh:मथुरा। चुनावी माहौल के बीच ज़ी मीडिया की टीम ने मथुरा जनपद की जनता से संवाद कर विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड टटोला। बातचीत के दौरान स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं और युवाओं ने जनपद के विकास और अधूरी पड़ी समस्याओं पर खुलकर अपनी राय रखी। जनता के अनुसार, बीते वर्षों में बिजली आपूर्ति, मुख्य सड़कों के चौड़ीकरण और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के क्षेत्र में अभी काम और होना चाहिए। हालांकi, लोगों ने प्रमुख समस्याओं की ओर भी ध्यान दिलाया। जनता का मानना है कि 'निर्मल यमुना' का वादा आज भी अधूरा है। इसके अलावा मथुरा-वृंदावन में ट्रैफिक जाम, पार्किंग की किल्लत, जलभराव और जर्जर सीवर प्रणाली से लोग परेशान हैं। युवाओं ने नए उद्योगों और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों की कमी का मुद्दा उठाया। कुल मिलाकर मथुरा की जनता का संदेश साफ है—तीर्थ विकास हुआ है, लेकिन जनजीवन से जुड़ी बुनियादी समस्याओं का स्थाई समाधान अभी बाकी है।0
0
Report
पप्पू यादव का गांधी मैदान में पहुँचना: लोक तंत्र की जीत का दावा
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद पूर्णियाँ के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पटना के गांधी मैदान पहुंचे। गांधी मैदान में लगे गांधी जी के मूर्ति पर पुष्प अर्पित किया। कहा इस देश के युवा जग चुके हैं। यह लोक तंत्र की जीत है。 बाइट — पप्पू यादव, सांसद, निर्दलीय0
0
Report
Advertisement
टावर चौक गोलीकांड: टीआई पचौरिया और यातायात आरक्षक अनमोल को नगद इनाम
Ujjain, Madhya Pradesh:टावर चौक गोलीकांड: टीआई पचौरिया और यातायात आरक्षक अनमोल सम्मानित, एसपी ने किया नकद पुरस्कार से सम्मानित आरोपी के पास थे 4 अतिरिक्त कारतूस, टीआई पचौरिया की त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी घटना; घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले आरक्षक अनमोल को भी मिला सम्मान उज्जैन। टावर चौक पर हुए गोलीकांड में साहस, त्वरित कार्रवाई और मानवता का परिचय देने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने सम्मानित किया है। आरोपी को जान की परवाह किए बिना पकड़ने वाले थाना माधवनगर के थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया एवं उनकी टीम, साथ ही घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाने वाले यातायात आरक्षक अनमोल को नगद पुरस्कार प्रदान किया गया。 पुलिस के अनुसार गोलीकांड के आरोपी के पास घटना के समय चार अतिरिक्त कारतूस भी मौजूद थे। आशंका थी कि यदि उसे समय रहते नहीं पकड़ा जाता तो वह दोबारा फायरिंग कर बड़ी जनहानि का कारण बन सकता था। ऐसी गंभीर स्थिति में थाना माधवनगर के थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने अपनी टीम के साथ साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए आरोपी को दबोच लिया। उनकी त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ी घटना टल गई。 इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने थाना माधवनगर की टीम को ₹10,000 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं, गोली लगने से घायल आशुतोष सोनी को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाकर मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देने वाले यातायात आरक्षक अनमोल को ₹5,000 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने दोनों पुलिसकर्मियों के साहस, त्वरित निर्णय क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य पुलिस बल के लिए प्रेरणादायक हैं और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करते हैं。0
0
Report
स्पेन के कसाविएजा में भीषण आग, दमकल घरों और लोगों की सुरक्षा को बचाने के लिए संघर्ष
Noida, Uttar Pradesh:Horrific conditions in Casavieja, Spain, yesterday. With fierce winds driving smoke and embers through the area, firefighters from BRIF Puerto del Pico and the Castilla y León agency battle to protect homes and lives as the Burgohondo wildfire rages nearby.0
0
Report
महाकाल क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक की गिरफ्तारी के बाद जुलूस, कान पकड़कर उठक-बैठक
Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मारपीट करने वाले ई-रिक्शा चालक के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसका जुलूस निकाला और घटना स्थल पर स्पॉट वेरिफिकेशन कराया। इसके दौरान आरोपी कान पकड़कर उठक-बैठक लगाते हुए भी दिखाई दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, महाकाल क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए ई-रिक्शा और ऑटो का प्रवेश प्रतिबंधित है। शुक्रवार को गुदरी चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी कांतिलाल चरपोटा ने गोपाल मंदिर की ओर से प्रतिबंधित मार्ग पर आ रहे ई-रिक्शा (एमपी-09-डीजेड-2347) को रोका। आरोप है कि चालक आनंद चौहान निवासी कुशलपुरा ने जबरन आगे बढ़ने की कोशिश की और रोकने पर पुलिसकर्मी से झूमाझटकी, मारपीट और अभद्रता की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महाकाल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को घटना स्थल पर लेकर पहुंची, जहां उससे स्पॉट वेरिफिकेशन कराया गया। इसके बाद शहर में उसका जुलूस भी निकाला गया। इस दौरान आरोपी कान पकड़कर उठक-बैठक लगाता नजर आया। पुलिस का कहना है कि महाकाल क्षेत्र में कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। नियम तोड़ने और पुलिसकर्मियों से अभद्रता या मारपीट करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी。0
0
Report
Advertisement
यूट्यूब वीडियो के लिए ट्रेंडिंग टिप्स और चौंकाने वाले तरीके
Surajpur, Chhattisgarh:0
0
Report
भजनलाल शर्मा ने 144 नई ब्लू लाइन बसों को हरी झंडी देकर रवाना किया
Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को सौगात देते हुए राज्य रोडवेज के बेड़े में 144 नई हाईटेक ब्लू लाइन बसें शामिल कीं। शर्मा ने अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कोई शहर, मंदिर ऐसा न बचे जहां रोडवेज न पहुंचे— भजनलाल शर्मा। कांग्रेस राज में छह महीने वेतन नहीं मिलता था, पहली बार रोडवेज फायदे में है। यह 144 बसें बीएस‑सिक्स मानकों के अनुसार हैं और इनमें पहली बार डबल कैमरे, टीवी स्क्रीन, मोबाइल चार्जिंग, एडवांस ग्लास जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही हर बस में पैनिक बटन और दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिनकी वास्तविक समय मॉनिटरिंग होगी, और यात्रियों के लिए एलईडी रूट डिस्प्ले, इमरजेंसी एक्सिट, फायर डिटेक्शन आदि सुविधाएं हैं। रोडवेज ने इन बसों का आवंटन प्रदेश के 23 डिपो को किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में रोडवेज पहली बार लाभ में है और क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है जहां एक जगह से दूसरी जगह दूरियां ज्यादा हैं। हेलमेट वितरण भी किया गया ताकि यातायात नियमों का पालन सुरक्षित रहे।0
0
Report
मदन राठौड़ बोले- जंतर मंतर के प्रदर्शन में राष्ट्रविरोधी साजिश
Pali, Rajasthan:मदन राठौड़ ने कहा छात्रों की आड़ में राष्ट्रविरोधी लोग प्रदर्शन में घुसे थे भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ एकदिवसीय पाली दौरे पर रहे जहां अपने निज निवास पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की वही भाजपा जिला कार्यालय में पीएम मोदी के मन की बात के 136 एपिसोड को लाइव देखा, इस दौरान राठौड़ ने जी मीडिया से भी बात करते हुए जंतर मंतर पर आयोजित प्रदर्शन को राष्ट्रविरोधी लोगों की साजिश बताया वही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे पर एवं राजस्थान में होने वाले पंचायत निकाय चुनाव के बारे में भी अपनी राय साझा की ।0
0
Report
Advertisement
गर्मी की लहर में कछुआ पानी में नहाकर राहत पाने की कोशिश करता दिखा
Noida, Uttar Pradesh:Tortoise loving a shower in the heatwave0
0
Report
बरسात के बाद बांसवाड़ा के पाला सब्जी मंडी में कीचड़ से दुकानदार परेशान
Banswara, Rajasthan:एंकर - बांसवाड़ा शहर के पाला सब्जी मंडी पर बरसात के बाद हालात बहुत ख़राब हो चुके है, सब्जी मंडी पर सब्जी लेने जाने वाले लोग, सब्जी विक्रेता वहां फैले कीचड़ से परेशान है, हर साल बरसात में यही हाल होता है जिस कारण से लोग कीचड में होकर सब्जी लेने को मजबूर है, लोगों को इस कीचड़ में गिरने और फिसलन का भी डर बना हुआ है, पर इस और नगर परिषद ध्यान नहीं दे रहा है वीओ - कीचड़0
0
Report
उज्जैन: दूध-खाद्य नमूनों की गुणवत्ता जांच के लिए नमूना संग्रह जारी
Ujjain, Madhya Pradesh:आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश एवं कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देशानुसार बाजार में विक्रय हो रहे दूध एवं अन्य खाद्य पदार्थों पर विशेष निगरानी रखते हुए गुणवत्ता जांच हेतु नमूना संग्रहण की कार्यवाही निरंतर जारी है। इन निर्देशों के परिपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग उज्जैन द्वारा जिले में आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त दूध तथा अन्य खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दूध विक्रेताओं, डेयरियों, चिलिंग सेंटरों एवं अन्य संबंधित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। विभाग द्वारा विगत तीन दिनों में न्यू सुंदर डेयरी एण्ड स्वीट्स फ्रीगंज उज्जैन से दूध का नमूना, पवनश्री फूड्स इंटरनेशनल प्रा.लि. आगर रोड उज्जैन से दूध का नमूना, यादव मिल्क सेंटर आगर रोड उज्जैन से दूध का नमूना, सिन्धु डेयरी फ्रीगंज उज्जैन से दूध का नमूना, उज्जैन मिल्क फ्रीगंज उज्जैन से दूध का नमूना, मल्होत्रा डेयरी गुदरी बाजार से दूध का नमूना, सुंदर डेयरी गुदरी बाजार से दूध का नमूना, ककड़ डेयरी गुदरी बाजार से दूध का नमूना, शिवलहरी नमकीन फ्रीगंज से नमकीन के नमूने, न्यू फेमस कुल्फी एंड लस्सी नानाखेड़ा से फालूदा कुल्फी का नमूना, डोमिनोज़ पिज़्ज़ा फ्रीगंज से पिज़्ज़ा का नमूना, नारंग फेमस कुल्फी फ्रीगंज से बादाम शेक का नमूना, माँ गढ़कालिका दुग्ध डेयरी आदर्श नगर नागझिरी उज्जैन से दूध का नमूना तथा अमृत सागर डेयरी नागझिरी से दूध का नमूना जांच हेतु लिये गये। इसी प्रकार तहसील महिदपुर स्थित श्री गणेश दूध भंडार मेन रोड खेडाखजुरिया से दूध का नमूना एवं श्री कृष्णा मिल्क सेंटर सगवाली से दूध का नमूना लिया गया। उपरोक्त सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये हैं। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
