Back
चंदौली में दवा व्यवसायी रोहितास पाल उर्फ़ रोमी की गोली मारकर हत्या
SJSantosh Jaiswal
Nov 19, 2025 01:01:11
Chandauli, Uttar Pradesh
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित पॉपुलर मेडिकल स्टोर के मालिक को बदमाशों ने गोली मार दी। घायलावस्था में परिजनों व आसपास के लोगों ने पास के एक नीजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जवाब दे दिया। परिजन तत्काल वाराणसी ट्रामा सेंटर ले गए। जहाँ डॉक्टर ने दवा व्यवसायी रोहितास पाल उर्फ़ रोमी को मृत घोषित कर दिया। मौके से एक खोखा कारतूस भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित पॉपुलर मेडिकल स्टोर के मालिक रोहितास पाल उर्फ़ रोमी मांगलवार देर शाम सांढ़े दस बजे अपना दुकान बंद कर घर जा रहे थे। दवा व्यवसाई दुकान के सामने खड़ी अपनी स्कूटी चालू कर ही रहा था कि तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने रोहितास पाल को सर के पीछे गोली मार दी। जिससे रोहितास घायल होकर जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा। घटना को अंजाम देखकर नकाबपोश बदमाश मौके से फरार हो गया। घटना को देख आस-पास के लोगों और परिजन रोहित पाल को लेकर अलीनगर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को हाईयर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन फिर नेशनल हाइवे स्थित दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से डॉक्टर ने दवा व्यवसाई को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहाँ इलाज के दौरान रोहितास पाल की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मुगलसराय बीजेपी विधायक रमेश जायसवाल हाइवे स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। जहाँ पर बीजेपी विधायक ने पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात की और इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने का एसपी को निर्देश दिया। विधायक रमेश जायसवाल ने बताया कि दवा व्यवसायी रोहिताश पाल काफी प्रतिष्ठित व्यवसाई है और व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। रोहिताश पाल का व्यवहार काफी मधुर था और सबसे इनके अच्छे संबंध थे, हम लोगों की जानकारी में कोई ऐसा विवाद नहीं है। हालांकि मैने एसपी को निर्देश दिया कि इस मामले को जल्द से जल्द खोला जाए और इसमें कड़ी कार्रवाई की जाए। मामले की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। पुलिस अधीक्षक ने मौके का मुआयना किया और आवश्यक निर्देश दिए। वहीं विधायक भी मौके पर पहुंचे और लोगों से मामले की जानकारी ली। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक आदित्य लेंगे ने बताया कि दवा में सही रोहतास पाल दुकान बंद कर अपनी स्कूटी स्टार्ट कर रहे थे कि इस दौरान एक युवक आया और उसने फायर कर दिया; गोली उनके सर में लगी है और घटना को अंजाम देने के बाद युवक मौके से भाग खड़ा हुआ। उनके कर्मचारियों ने आरोपी को दौड़ाने का प्रयास किया, उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है और मामले में परिजनों से तहरीर लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 11, 2026 19:00:360
Report
KKKamal Kumar
FollowMar 11, 2026 19:00:230
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 11, 2026 18:49:390
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowMar 11, 2026 18:49:260
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:560
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:47:550
Report
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:46:030
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 11, 2026 18:45:360
Report
0
Report
0
Report
MTMadesh Tiwari
FollowMar 11, 2026 18:30:360
Report