Back
बदायूं में मस्जिद से लौटते युवक को तीन आरोपियों ने जिंदा जलाने की कोशिश
AAAMIT AGGRWAL
Nov 07, 2025 15:36:35
Budaun, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के बदायूं से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां मस्जिद से नमाज पढ़कर वापस लौट रहे युवक को आरोपियों ने जिंदा जलाने की कोशिश की। युवक आग से लगभग 50 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गया है। मामले की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, परिवार में कोहराम मच गया है। दरअसल, सनसनीखेज वारदात थाना इस्लामनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुस्तफाबाद नई बस्ती से सामने आई है। यहां के रहने वाला महबूब (20) पुत्र सत्तार शुक्रवार को सहसवान रोड पर स्थित मस्जिद में नमाज पढ़कर लौट रहा था, इसी बीच नमाज पढ़ने के दौरान उसकी तीन आरोपियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, लेकिन उस बीच वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों का बीच-बचाव कर दिया। और मामला शांत करा दिया। इसके बाद महबूब अपने घर लौटने लगा, लेकिन वो कुछ दूरी पर पहुंचे, तभी तीनों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि महबूब को रस्सियों से बिजली के खंभे से बांधकर पहले जमकर पीटा गया। इसके बाद पेट्रोल डालकर जिंदा आग लगा दी गई। आग से रस्सियां जल गईं, इससे वो बंधनमुक्त हो गया और चीख-पुकार करते घर पहुंच गया। हालांकि, तब तक वह 50 फीसदी जल चुका था। महबूब के मामा कैसर का कहना है की तीन चार लड़को ने इस घटना को अंजाम दिया है महबूब काफी जल चुका है उसकी आँखे नहीं खुल रही हैँ वो देख नहीं पा रहा है जैसे से सही हो जाएगा तभी पहचान लेगा नाम उसको नहीं पता है। उधर पुलिस का कहना है की महबूब का घर मे झगड़ा हुआ था वो खुद पेट्रोल पम्प से बोतल मे पेट्रोल लेकर आया था जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। और उसने खुद ही आग लगाई है। फिलहाल तीन आरोपियों को हिरासत मे लेकर पूछ ताछ की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
323
Report
382
Report
434
Report
125
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 05, 2025 19:02:20158
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 05, 2025 19:02:02206
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 05, 2025 19:01:44189
Report
163
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowDec 05, 2025 19:00:39197
Report
SKShivam Kumar1
FollowDec 05, 2025 19:00:17Noida, Uttar Pradesh:Flying car Mercedes flies over two cars in a dramatic crash in Romania; the 'pilot' survived, prompting some to joke it was 'Mercedes Airlines'.
152
Report
SKShivam Kumar1
FollowDec 05, 2025 18:46:47Noida, Uttar Pradesh:DONKEY VIRAL IS THIS REAL OR AI
130
Report
NSNaresh Sethi
FollowDec 05, 2025 18:46:31159
Report
SKShivam Kumar1
FollowDec 05, 2025 18:45:38177
Report