Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bijnor246701

बिजनौर में गुलदार का आतंक: ग्रामीणों में दहशत, राहगीरों के सामने दिखे दो गुलदार

RCRAJVEER CHAUDHARY
Oct 08, 2025 06:21:39
Bijnor, Uttar Pradesh
बिजनौर- गुलदार का आतंक जारी. गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों मे भय का माहौल। राहगिरो को सड़क किनारे बैठे दिखे दो गुलदार। राहगीरों ने दो गुलदार की बनाई वीडियो। गुलदार दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल। थाना नहटौर क्षेत्र के गांव अकबरपुर,हमीदपुर मार्ग का मामला।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DKDebojyoti Kahali
Oct 08, 2025 08:34:27
Cooch Behar, West Bengal:কোচবিহার -ভয়াবহ বন্যায় বহু বন্যপ্রাণী নদীর জলে চলে এসেছে মাথাভাঙা ২ ব্লকের বিভিন্ন এলাকায়। এরকমই বন্য শূকরের আক্রমণে গতকাল একজন মারা যায়। ফের আজ ঘোকসাডাঙ্গা একই এলাকার আরেক ব্যক্তি নিহত হয়। বনদপ্তরের রেসকিউ টিম কুনকি হাতি, ড্রোন, ঘুমপাড়ানি বন্দুক সহ বিশষ প্রশিক্ষিত টিম বন্যপ্রাণীগুলিকে আয়ত্তে আনার চেষ্টা করছে। গতকাল রাতে নদীতে মাছ ধরতে গিয়ে হিংস্র বন্য শূকরের আক্রমণে প্রাণ হারায় কাশিকান্ত বর্মন। স্থানীয় পঞ্চায়েত সদস্য স্বপন বর্মনের বাবা। আর পরশु রাতের নিহত ছিলেন ধীরেন বর্মন । বনদপ্তর এর আধিকারিকরা ঘটনার স্থলে রয়েছেন । ঘটনার খবর পেয়ে ঘটনার স্থলে ছুটে যান তৃণমূল নেতা পার্থপ্রতিম রায়।
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Oct 08, 2025 08:34:16
Jamui, Bihar:जमुई: मंगलवार की देर रात करीब एक बजे झाझा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित एक घर के दूसरे तल्ले की खिड़की पर अज्ञात बदमाशों ने बमबाजी की घटना को अंजाम दिया। घटना में खिड़की के शीशे चकनाचूर होकर चारों ओर बिखर गए। बताया जाता है कि बदमाशों ने घर पर दो बम फेंके थे।अचानक हुए धमाके से घर के सभी सदस्य नींद से जाग गए और तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने गृहस्वामी को थाने में आवेदन देने की सलाह दी। बुधवार की सुबह गृहस्वामी जितेंद्र कुमार बरनवाल उर्फ पिंटू झाझा थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी देते हुए लिखित आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उनका पुरानी बाजार में हार्डवेयर की दुकान है। घटना के वक्त पूरा परिवार घर में सोया हुआ था, तभी खिड़की पर एक के बाद एक दो बम फेंके गए, जिससे खिड़की टूट गई और कमरे में बारूद की गंध फैल गई। गृहस्वामी ने कहा की मैं एक व्यवसायी हूं और मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। घर पर बमबाजी के बाद पूरा परिवार भयभीत है। आसपास के लोग भी डर के साए में हैं। इधर झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है लेकिन बमबाजी की बात झूठी है जबकि पटाखा छूटने की बातें सामने आ रही है आपसी विवाद के कारण बम चलने की बात कही जा रही है ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Oct 08, 2025 08:33:27
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस को मजदूरों से पंगा लेना भारी पड़ गया है. बुधवार को रोजगार पर निकले मजदूरों से भरे पिकअप वाहन को परडीह चेक पोस्ट पर ट्रैफिक पुलिस ने रोक दिया और कागजात की मांग की. नहीं दिखाने पर चालक के साथ मारपीट भी की गईं, जिससे मजदूर आक्रोषित हो उठे और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए. मजदूरों का आरोप है कि कागजात को लेकर आए दिन ट्रैफिक पुलिस आम लोगों को परेशान करती है. किसी भी वाहन से जब वह रोजगार के लिए शहर की ओर आते हैं ओवरलोड का हवाला देकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चालक को पकड़ लिया जाता है और उनसे जुर्माना वसूला जाता है जिससे हर दिन उनका काम छूट जाता है. सभी मजदूर चांडिल से जमशेदपुर के बावनगोड़ा जा रहे थे. मजदूरों ने साफ कर दिया कि जब तक उनकी हाजिरी नहीं मिलेगी तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा. उधर जब पुलिस से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो कैमरे के सामने आने से बचते रहे. काफी देर समझाने पर मजदूरों का गुस्सा शांत हुआ, और जाम को खाली करवाया गया।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Oct 08, 2025 08:32:27
Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला 1 दिन के दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि वे नागपुर अस्पताल में भर्ती बच्चों से मिले हैं। उनके मुताबिक 4 बच्चों की हालत अभी भी नाजुक है, जबकि 1 बच्चे की तबीयत में सुधार देखने को मिला है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि अब तक 20 बच्चों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं बाकी बच्चों को 24 घंटे डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है। आईएमए की हड़ताल की चेतावनी पर उन्होंने कहा कि उन्होंने डॉक्टर समुदाय से बात की है और उन्हें हड़ताल पर न जाने की अपील की है। हालांकि डॉक्टर समुदाय ने 1 घंटे का समय मांगा है और कहा है कि वे अपने प्रांतीय और राष्ट्रीय अध्यक्षों से चर्चा के बाद निर्णय लेंगे。
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Oct 08, 2025 08:32:07
Raigarh, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, आरकेएम पावर प्लांट हादसा सक्ती जिले के डभरा स्थित आरकेएम पावर प्लांट में बड़ा हादसा, लिफ्ट का चैन टूटने से ऊपर जा रहे मजदूर नीचे गिरे, हादसे में चार मजदूरों की मौत, छह गंभीर रूप से घायल, सभी घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल लाया गया, डॉक्टरों ने चार मजदूरों को मृत घोषित किया, छह की हालत नाजुक, हादसा किलन की सफाई के लिफ्ट में चढ़कर जा रहे थे तार टूटने से हुआ हादसा, 60 मीटर ऊपर जाना था मजदूरों को लेकिन 40 से 50 मीटर ऊपर पहुंचाने के बाद हुआ हादसा, मरने वाले मजदूर उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिला के निवासी बताए जा रहे हैं, रायगढ़ जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए जिंदल हॉस्पिटल से लेने की है तैयारी, बाइट 01 रामविलाश गुप्ता मजदूर बाइट 02 हीरालाल खरवार , प्रत्यक्षदर्शी परिजन
0
comment0
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
Oct 08, 2025 08:31:43
Noida, Uttar Pradesh:इंदौर के एरोड्रम इलाके में हिंदूवादियों ने एक सेक्स रैकेट पर दबिश दी। यहां 4 महिलाएं और 2 युवक मिले, जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। सभी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। अब पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।हिंदूवादी संगठन को रहवासियों ने जानकारी दी की छोटा बांगड़दा इलाके में एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल स्थित फ्लैट में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। इसके बाद टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे। यहां एक युवक और युवती बंद कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पूछताछ करने पर दो युवतियों ने बताया कि दो महिलाएं यहां सेक्स रैकेट संचालित कर रही हैं, जो उन्हें पीथमपुर से इंदौर काम के लिए बुलाती थीं。 जब संबंधित महिला से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि उसने कई जगह शुलभ शौचालय में अपना नंबर लिखा है। नंबर के साथ उसने यह भी लिखा था कि जिसे भी लड़कियां चाहिए, उससे संपर्क करे। इसी के जरिए वह अपना काम संचालित करती थी。 यहां हिंदूवादियों ने महिला संचालक के मोबाइल में कई लड़कियों के फोटो और वॉट्सऐप चैट भी पुलिस को सौंपे हैं, जिन्हें वह कस्टमर को बुलाने के लिए भेजती थी। सूत्रों के मुताबिक, एरोड्रम थाने के खुफिया पुलिसकर्मियों को यहां अवैध देह व्यापार के अड्डे के बारे में जानकारी थी, लेकिन उन्होंने कार्रवाई नहीं की। स्थानीय लोगों ने इसके लिए हिंदूवादियों को जानकारी दी。 बाईट- नरेंद्र रघुवंशी ( उपनिरीक्षक थाना एरोड्रम)
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Oct 08, 2025 08:31:19
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में खोडारे थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्माइलपुर गांव के रहने वाले 18 वर्षीय नशेड़ी पुत्र अर्जुन ने देर रात अपने 45 वर्षीय पिता तिलक राम पर ₹500 न मिलने के चलते घर में रखे लकड़ी के पटरी से हमला कर दिया। हमले में जब बड़े भाई अरुण ने अर्जुन को मना किया तो उसने अरुण पर चाकू से हमला कर दिया। पिता तिलक राम गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए ग्रामीणों द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। घटना के बाद जैसे ही गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वैसे ही 18 वर्षीय अर्जुन ने भी चाकू से अपना गला काट डाला और मौके पर ही युवक की मौत हो गई। इलाज करा कर जब परिजन लौटे तो देखा कि अर्जुन की मौत हो चुकी थी। बगल में सब्जी काटने वाली चाकू परिजनों को पड़ी मिली है जिसके सहारे अर्जुन ने अपने गले पर वार करके खुद को मौत के घाट उतार दिया है। फिर भी परिजन नहीं माने और अर्जुन को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत ले गए। जहां पर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर तरुण मौर्या ने मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची खोण्डारे थाने की पुलिस द्वारा मृतक अर्जुन केशव को कब्जे में लेकर पंचायत राम कर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। चाकू लगने से घायल मृतक अर्जुन के बड़े भाई अरुण ने भी अपना प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत में करवाया है।
0
comment0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
Oct 08, 2025 08:30:59
Bijnor, Uttar Pradesh:बिजनौर में फौजी की नाबालिग बेटी को भगा ले गया अमरोहा जिले का युवक। फौजी पिछले 8 दिन से थाने का चक्कर लगा रहा है। पुलिस पर फौजी की बेटी को बरामद करने की एवज में 35 हजार रिश्वत लेने का आरोप। राष्ट्रीय मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने में धरना प्रदर्शन किया। पुलिस पर गंभीर आरोप। थाना हलदौर का मामला। तथ्यों के अनुसार अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के अभिषेक का बिजनौर जिले के हलदौर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी थी। अभिषेक अक्सर यहाँ आता-जाता रहता था। इसी दौरान हलदौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सेना के जवान की नाबालिग लड़की जिसकी उम्र 17 साल कुछ महीने है को बहला-फुसला कर भगा ले गया। नाबालिग लड़की का पिता पिछले एक सप्ताह से लड़की बरामदगी को लेकर थाने के चक्कर लगा रहा है। लेकिन हलदौर थाना पुलिस लड़की की बरामदगी को लेकर आश्वस्त है। कल रात लड़की की बरामदगी को लेकर किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने में धरना प्रदर्शन किया और पुलिस पर 35 हजार की रिश्वत लेने का आरोप लगा दिया। फिलहाल धरना जारी है।
0
comment0
Report
CJCHAMPESH JOSHI
Oct 08, 2025 08:30:43
Kondagaon, Chhattisgarh:कलेक्टर  नूपुर राशि पन्ना ने आज शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के कक्षा 10वीं में गणित की कक्षाएं लीं और प्रश्नों को हल करके विद्यार्थियों को समझाया।  कलेक्टर  ने विद्यार्थियों को गणित के प्रश्नों को हल करने के  टिप्स दिए और उन्हें मेहनत तथा ध्यान से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। उन्होंने ब्लैक बोर्ड पर सवाल हल करते हुए चरणबद्ध तरीके से समझाया। कलेक्टर ने शिक्षकों को विद्यार्थियों को रोचक और इंटरेक्टिव तरीके से पढ़ाने का निर्देश दिया, ताकि बच्चे पढ़ाई में रुचि और ध्यान बनाए रखें।  बाइट -कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना 
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top