Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bijnor246701

बिजनौर में दबंगों का ट्रैक्टर हमला, युवक गंभीर घायल

RCRAJVEER CHAUDHARY
Oct 22, 2025 05:46:11
Bijnor, Uttar Pradesh
दबंगई का वीडियो वायरल. बिजनौर में दबंगों की दबंगई का वीडियो वायरल। दबंगों ने ट्रैक्टर से युवक देवेंद्र को कुचलने का किया प्रयास। दबंगों ने युवक के ऊपर चढ़ाया ट्रैक्टर। घटना में पीड़ित युवक गंभीर रूप से घायल। पीड़ित के भाई ने दबंगों के खिलाफ तहरीर दी। थाना नूरपुर के गांव अली नगर पालिनी का मामला। थाने नूरपुर इलाके के गांव अलीनगर पालनी में देर रात दबंगों ने गली में खड़े युवकों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया जिसमें एक युवक देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इसे हिट एंड रन का केस मानते हुए आरोपी ट्रेक्टर चालक प्रीत और उसके एक साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दबंग आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस。
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NBNARAYAN BEHERA
Oct 22, 2025 15:18:18
Paradeep, Odisha:ପାଇକା ନଦୀରେ ୩ ନାବାଳକ ବୁଡିଗଲେ। ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା କ୍ରିଷଣାନନ୍ଦ ପୁର ଥାନା ଅଧିନ ପାଇକା ନଦୀରେ ତିନି ସାଙ୍ଗ ଗାଧୋଇବା ବେଳେ ଅଘଟଣ। ଗାଧୋଇବା ବେଳେ ୩ ନାବାଳକ ଯାତ୍ରା ପାଣି ସୁଅରେ ଭାସିଗଲେ। ଖବର ପାଇ ତିର୍ତ୍ତୋଳ ଅଗ୍ନିଶମ ବିଭାଗ କର୍ମଚାରୀମାନେ ପହଞ୍ଚି ବହୁ ଖୋଜାଖୋଜି କରିବା ପରେ ଦୁଇ ଜଣଙ୍କୁ ଉଦ୍ଧାର କରି ନିକଟସ୍ଥ ରଘୁନାଥ ପୁର ଗୋଷ୍ଠୀ ସ୍ବାସ୍ଥ୍ୟ କେନ୍ଦ୍ରରେ ଭର୍ତ୍ତି କରାଇଥିଲେ, ହେଲେ ଡାକ୍ତର ଉଭୟଙ୍କୁ ମୃତ ଘୋଷଣା କରିଥିବା ବେଳେ ଏବେ ଜଣେ ନିଖୋଜ ଥିବା ଜଣାପଡିଛି। ତେବେ ମୃତ ନାବାଳକ ଦୁଇଜଣ ହେଲେ କ୍ରିଷ୍ଣା ନନ୍ଦ ପୁର ଥାନା କେଉଟସାହିର ଶିଶିର ବହେରା ଓ ସୈ.ରଭ ମଲ୍ଲିକ ବୋଲି ଜଣାପଡିଛି। ତେବେ ଆଉଜଣେ ନିଖୋଜ ଥିବା ବେଳେ ଅଗ୍ନିଶମ ବିଭାଗ କର୍ମଚାରୀମାନେ ଉଦ୍ଧାର କାର୍ଯ୍ୟ ଜାରି ରଖିଛନ୍ତି。
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Oct 22, 2025 15:17:38
Jamui, Bihar:जमुई विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को चुनाव पर्यवेक्षक बिरेंद्र सिंह ढंडा ने एसपी विश्वजीत दयाल, रेल एसपी रमण चौधरी सहित अन्य अधिकारियों के साथ जमुई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। चुनाव पर्यवेक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जमुई स्टेशन पर भी एसएसटी (स्टैटिक सर्विलांस टीम) चेकपोस्ट बनाया जाएगा, ताकि संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके। रेल एसपी रमण चौधरी ने बताया कि ट्रेन से आने-जाने वाले यात्रियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए विशेष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। स्टेशन के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर पुलिस बल की तैनाती का आदेश दिया गया है। जीआरपी थानाध्यक्ष मनोज कुमार देव को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद शराब तस्करी, अवैध धन के परिवहन तथा आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। रेल एसपी ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु की तत्काल सूचना पुलिस को दें। वहीं एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि जिले में चुनाव निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में कराया जाएगा। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों और आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों से भी आचार संहिता के पालन और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Oct 22, 2025 15:17:21
Jamui, Bihar:जमुई विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को चुनाव पर्यवेक्षक बिरेंद्र सिंह ढंडा ने एसपी विश्वजीत दयाल, रेल एसपी रमण चौधरी सहित अन्य अधिकारियों के साथ जमुई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। चुनाव पर्यवेक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जमुई स्टेशन पर भी एसएसटी (स्टैटिक सर्विलांस टीम) चेकपोस्ट बनाया जाएगा, ताकि संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके। रेल एसपी रमण चौधरी ने बताया कि ट्रेन से आने-जाने वाले यात्रियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए विशेष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। स्टेशन के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर पुलिस बल की तैनाती का आदेश दिया गया है। जीआरपी थानाध्यक्ष मनोज कुमार देव को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्‍होंने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद शराब तस्करी, अवैध धन के परिवहन तथा आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। रेल एसपी ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु की तत्काल सूचना पुलिस को दें。 वहीं एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि जिले में चुनाव निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में कराया जाएगा। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों और आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों से भी आचार संहिता के पालन और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
0
comment0
Report
AGAyan Ghosal
Oct 22, 2025 15:17:10
Kolkata, West Bengal:আজ বিকেলের আবহাওয়া। উইকেন্ডে উত্তরে বৃষ্টি। দক্ষিণে ছিটেফোঁটা বৃষ্টি উপকূলে। দক্ষিণবঙ্গে বৃষ্টি পেছোবে। মঙ্গলবার বাড়তে পারে বৃষ্টি। আজ ও কাল উৎসবের দিনে ঝলমলে আকাশ। আগামী দুদিন রাজ্যে বৃষ্টির কোনো সম্ভাবনা নেই। সকালে সামান্য কুয়াশা আর ধোঁয়াশা হতে পারে দু এক জায়গায়। সব জেলাতেই ঝলমলে আকাশ। আন্দামান সাগরের ঘুনাবর্ত শক্তিশালী হয়ে নিম্নচাপে পরিণত হবার সম্ভাবনা। এর ফলে ইতিমধ্যেই আন্দামান ও নিকোবর দ্বীপপুঞ্জে ঝড় বৃষ্টি। মৎস্যজীবী ও পর্যটকদের জন্য সতর্কবার্তা। এর উপর নজর রাখছেন আবহাওয়া বিজ্ঞানীরা। দক্ষিণ পশ্চিম বঙ্গোপসাগরের সুস্পষ্ট নিম্নচাপ গতি পরিবর্তন করে উত্তর-পশ্চিম দিকে এগোচ্ছে। আগামী ১২ ঘণ্টায় গভীর নিম্নচাপে পরিণত হবে এবং তামিলনাডু পন্ডিচেরি ও অন্ধপ্রদেশের দিকে এগোবে। এটির গতি কমে যাওয়ায় প্রভাব নেই বাংলায়। পশ্চিমী ঝঞ্ঝার প্রভাবে উইকন্ডে বৃষ্টি বাড়বে উত্তরবঙ্গে। উত্তরবঙ্গে উইকেন্ডে বৃষ্টির পূর্বাভাস। শুক্রবার থেকে পার্বত্য এলাকায় মূলত মেঘলা আকাশ বজ্রবিদ্যুৎ সহ হালকা থেকে মাঝারি বৃষ্টির পূর্বাভাস। দার্জিলিং কালিম্পং জলপাইগুড়ি আলিপুরদুয়ার কোচবিহার জেলাতে বৃষ্টির সম্ভাবনা বেশি। শনি , রবি এবং সোমবার এই পাদ জেলাতে বজ্রবিদ্যুৎসহ বৃষ্টির সম্ভাবনা। শুক্রবার দার্জিলিং এবং কালিম্পং পার্বত্য এলাকায় বৃষ্টির সম্ভাবনা থাকবে। শুক্রবার ২৪ শে অক্টোবর থেকে হাওয়া বদল। উপকূলের জেলাতে বৃষ্টির সম্ভাবনা শুক্রবার। শুক্রবার বৃষ্টির সম্ভাবনা শুধুমাত্র দক্ষিণ চব্বিশ পরগনা জেলাতে। শনিবার দক্ষিণ চব্বিশ পরগনা ও পূর্ব মেদিনীপুর জেলাতে হালকা বৃষ্টির সম্ভাবনা। রবিবার এবং সোমবার উত্তর ও দক্ষিণ ২৪ পরগনা পূর্ব ও পশ্চিম মেদিনীপুর এবং ঝাড়গ্রাম জেলাতে বজ্রবিদ্যুৎসহ হালকা থেকে মাঝারি বৃষ্টির পূর্বাভাস। মঙ্গলবার বৃষ্টির পরিমাণ বাড়বে। দক্ষিণবঙ্গে মেঘলা আকাশ; বৃষ্টির সম্ভাবনা। বজ্রবিদ্যুৎ সহ বৃষ্টির পূর্বাভাস সব জেলাতেই। থাকবে বজ্রপাতের আশঙ্কাও。
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Oct 22, 2025 15:16:48
Nawada, Bihar:नवादा में 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो पर बैठकर कर रहा था ठगी,एसपी के निर्देश पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक ने की छापेमारी नवादा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच कुख्यात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह छापेमारी एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक प्रिया ज्योति के नेतृत्व में की गई। साइबर थाना कांड संख्या 165/25 के तहत गठित एसआईटी टीम ने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मीरविगहा गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर छापा मारा। जहां पांच की संख्या में साइबर अपराधि स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठकर कर रहा था ठगी का काम तभी पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया गिरफ्तार अपराधी लोगों को फोन करके कहते थे कि उनका कोई सामान डिलीवरी के लिए आया है। जब लोग सामान न मंगाने की बात कहते, तो वे बताते कि बैंक या ऑफिस से कोई कागजात आया है और डिलीवरी बॉय का फोन नहीं लग रहा है, इसलिए वे ऑफिस से कॉल कर रहे हैं। इसके बाद वे पीड़ित से एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) मांगते थे। ओटीपी मिलते ही वे उस नंबर से लोगों के व्हाट्सएप में लॉग इन कर लेते थे। फिर वे सभी व्हाट्सएप ग्रुप और कॉन्टैक्ट्स को पैसे की जरूरत बताकर संदेश भेजते और उनसे बड़ी रकम ठगी किया जाता था अपराधी पीड़ितों के सभी कॉन्टैक्ट्स का स्क्रीनशॉट भी ले लेते थे और बाद में उन्हें भी इसी तरह कॉल करके ठगते थे। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में पंकज कुमार (24 वर्ष, मीरविगहा, नवादा), सतीश कुमार (25 वर्ष, पांची, शेखोपुरसराय), कौशलेंद्र प्रसाद सिन्हा (39 वर्ष, अस्थाना, शेखोपुरसराय), भरत कुमार (25 वर्ष, बरूई, शेखोपुरसराय) और नवीन कुमार उर्फ भोनू (28 वर्ष, सोनका, अरियरी, शेखपुरा) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 12 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और तीन चार पहिया वाहन भी बरामद किए हैं।
0
comment0
Report
AAAMIT AGGRWAL
Oct 22, 2025 15:16:32
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Oct 22, 2025 15:16:13
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में नामांकन की प्रक्रिया पूरी होते ही प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इसी क्रम में जहानाबाद सीट से एनडीए के प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी जब गांव में वोट मांगने पहुंचे, तो उन्हें ग्रामीणों का विरोध का सामना करना पड़ा। मामला रतनी प्रखंड क्षेत्र के पोखमा गांव का है। जहां गांव के युवक जदयू उम्मीदवार चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के सांसद कार्यकाल के दौरान किये गये विकास कार्यो का लेखा-जोखा मांगने लगे। वीडियो में देखा जा रहा है कि युवा वर्ग इनका जमकर विरोध कर रहे थे। युवाओं का कहना था आप पांच साल तक जहानाबाद के सांसद रहे हैं, बताइए आपने क्या काम किया? इस पर चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। हालांकि बाद में ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि पिछली लोकसभा चुनाव के दौरान भी चंद्रवंशी को विरोध का सामना करना पड़ा था, जिसका असर चुनाव परिणाम पर पड़ा और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भी विरोध के सुर उठने लगे हैं, जिससे एनडीए प्रत्याशी की राह कठिन नजर आ रही है। अब देखना यह है कि एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेता जनता के आक्रोश को शांत कर पाते हैं या नहीं। वहीं, स्थानीय विश्लेषकों का मानना है कि यदि यही स्थिति बनी रही, तो 14 नवंबर को होने वाले मतदान में एनडीए प्रत्याशी को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
0
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Oct 22, 2025 15:03:09
Darbhanga, Bihar:हायाघाट विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी एवं स्थानीय विधायक रामचंद्र साहू को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के अटहर पंचायतों के अटहर चौक पर ग्रामीणों ने जमकर नारेबाज़ी की और उन्हें गांव से बाहर जाने को मजबूर कर दिया। वीडियो वायरल हुआ। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले पांच साल में क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुआ—सड़क, नाला, बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं की हालत बद से बदतर है। लोगों का कहना है कि विधायक रहते हुए साहू ने क्षेत्र की समस्याओं पर कभी ध्यान नहीं दिया। ग्रामीण ने बताया, इनकी जीत सिर्फ बीजेपी के नाम पर होती है। जनता पार्टी को देखकर वोट दे देती है, लेकिन ये उसका फायदा उठाते हैं। वही विधायक ने अपना पक्ष रखने से इनकार कर दिया।
1
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Oct 22, 2025 15:01:56
Jaspur, Uttarakhand:स्लग –नैनीताल सांसद ने बाजपुर चकरपुर व लेवड़ा पुल का स्थलीय निरीक्षण किया, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश वर्तमान में बाजपुर-बही क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद अजय भट्ट का स्वागत किया गया। इस दौरान बरहैनी क्षेत्र में सांसद अजय भट्ट ने निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि एकलव्य विद्यालय क्षेत्र के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का एक नया केंद्र बनेगा और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय के छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा देने हेतु प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जनजातीय मंत्रालय बेहद ही अग्रसर है। एकलव्य विद्यालय का उद्देश्य आदिवासी और पिछड़े वर्ग के छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना है। इसके बाद वह ग्राम चकरपुर पहुंचे, जहां उनका भाजपा नेता गौरव शर्मा व साथियों के द्वारा गुलदस्ता देकर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चकरपुर में उत्तराखंड के यशवї मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा पूर्व में प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान किये जाने पर बाज़पुर व चकरपुर को बाढ़ से बचाने हेतु बनने वाले चकरपुर का पुल व बाजपुर की लेवड़ा नदी के पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस कार्यक्रम में छेत्र के गदरपुर विधायक अरविंद पांडे की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय बनी रही।
0
comment0
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
Oct 22, 2025 15:01:43
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली मुख्य सचिव उत्तराखंड आनंद बर्धन बुधवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे। हेलीपैड पर जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया, इस दौरान मुख्य सचिव को पुलिस द्वारा गॉड ऑफ़ ऑनर प्रदान किया गया। इसके बाद मुख्य सचिव कार से भगवान बद्रीनाथ धाम पंहुचें जहां उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। बीओ- मुख्य सचिव ने बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने एराइवल प्लाजा, सिविक एमेनिटी सेंटर, बद्रीश एवं शेषनेत्र झील, रिवर फ्रंट और हॉस्पिटल बिल्डिंग के कार्यों की प्रगति की जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा करने और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि र rivर फ्रंट के ऐसे फेज जहां नेचुरल धाराएं हैं में निर्माण कार्यों को कराये जाने हेतु विशेषज्ञयों की राय आवश्यक है, इसके लिए राष्ट्रीय स्तर की विशेषज्ञ टीम द्वारा अध्ययन कराया जा रहा है और उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्यदायी संस्था को ऐसे फेज़ पर रिवर फ्रंट के कार्यों को करवाने जाने की बात कही साथ ही अन्य जगहों (फेंजो) पर रिवर फ्रंट के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने बताया कि रिवर फ्रंट को छोड़कर अधिकांश कार्य पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को हॉस्पिटल बिल्डिंग और अराइवल प्लाजा कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि आईएसबीटी, सिविक एमेनिटी सेंटर, बद्रीश लेक, शेषनेत्र लेक और टूरिज्म मैनेजमेंट सेंटर के कार्य पूरे कर लिए गए हैं। मुख्य सचिव ने पूर्ण हुए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति पर संतोष व्यक्त किया साथ ही इन्हें शीघ्र संबंधित विभागों को हैंडओवर करने के निर्देश दिए। इस दौरान पीआईयू (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता योगेश मनराल ने पीपीटी के माध्यम से मास्टर प्लान के कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, बीकेटीसी प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी तथा कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बाइट - आनंद बर्द्धन - मुख्य सचिव
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top