नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के पहले दिन बाजे-गाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। दिगंबर अखाड़ा चित्रकूट के नागा महंत गिरजेश दास महाराज ने प्रवचन में कहा कि प्रभु श्रीराम का नाम ही इंसान को भवसागर से पार कर सकता है। इस कथा का आयोजन मनोरमा नदी के तट से जल भरकर पूरे क्षेत्र में अमन-चैन, सुख-समृद्धि और दैवीय आपदाओं से मुक्ति के लिए किया जा रहा है। कार्यक्रम में आचार्य सत्यनारायण दास, विवेक पाठक, विकास शुभम, सुनील सरयू शुक्ला, प्रेमनाथ, घनश्याम तिवारी, राजेंद्र पूर्णमासी गौड़, विकास शुक्ला, सौरभ उपाध्याय सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

Basti: भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भाजपा नेता संजय पांडेय को दूसरी बार जिला अध्यक्ष चुने जाने पर सोनौली में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मनाया और मिठाई बांटी।
बुलंदशहर के एक बार फिर भाजपा के जिला अध्यक्ष बने विकास चौहान, प्रदेश नेतृत्व ने फिर जताया विश्वास, विकास चौहान के दोबारा जिला अध्यक्ष बनने पर समर्थकों में खुशी, माल्यार्पण कर, आतिशबाजी छोड़ किया खुशी का इजहार, बांटी मिठाईयां।
बुलंदशहर के सुशीला बिहार 2nd में बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठी है। भीम वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन पाल गौतम ने पालिकाध्यक्ष से इस मुद्दे पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों को ये जरूरी सुविधाएं जल्द से जल्द मुहैया कराई जाएं।
रविवार दोपहर लगभग 3 बजे गौरीगंज के सदर विधायक राकेश प्रताप सिंह की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में क्षेत्र के पत्रकार, राजनीतिक दल के सदस्य और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि होली शांति और भाईचारे का त्योहार है। उन्होंने बताया कि इस त्योहार का असली आनंद तभी मिलता है जब लोग एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटते हैं। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया और एक-दूसरे को रंगों से सराबोर किया।
कोसीकला के पास स्थित गांव बठैन के विश्व प्रसिद्ध हुरंगा उत्सव में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने बठैन गांव में स्थित दाऊजी महाराज मंदिर में जाकर दर्शन किए। मंदिर दर्शन के बाद मंत्री ने गांव के सभी निवासियों को होली और हुरंगा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह हुरंगा विश्व प्रसिद्ध है और इसकी खास पहचान है। हुरंगा उत्सव में बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
रविवार शाम को एक गांव के निवासी पंडित गंगासरन शर्मा ने अपने गांव की बदहाल स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। पंडित ऋषभ शर्मा ने बताया कि उनके गांव की सफाई व्यवस्था बहुत खराब हालत में है और इस समस्या पर किसी का ध्यान नहीं है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया है। वीडियो के माध्यम से ग्रामीणों ने सरकारी अधिकारियों से गांव की सफाई व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है।
गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र के खैरा गांव में एक व्यक्ति की गड़ासे से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को गेहूं के खेत में छिपा दिया था। चार दिन बाद, जब कुत्ते मृतक के शरीर के अवशेषों को घसीट रहे थे तब स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गेहूं के खेत से एक बोरे में बंद शव को बरामद किया, जिसमें कीड़े पड़ चुके थे। मृतक की पहचान पास के दत्तनगर विशेन के रहने वाले इंद्रभान सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने महादेवा ओवरब्रिज के नीचे से तीन आरोपियों - अक्षय कोरी, मनोज कुमार कोरी और संजय कुमार कोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गड़ासा भी बरामद कर लिया है।
शाहाबाद कोतवाली के सामने यातायात निरीक्षक सुनील कुमार दुबे ने रविवार शाम 6:30 बजे वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई चार पहिया और दो पहिया वाहनों के चालान किए गए जबकि दो बाइकों को सीज कर दिया गया। चेकिंग के दौरान दो पिकअप डाला में ऊपर और नीचे बैठी सवारियों को देखकर उन्हें रोका गया। यातायात निरीक्षक ने सभी सवारियों को नीचे उतारकर चालक को कड़ी फटकार लगाई और दोनों पिकअप डाला के चालान कर दिए। साथ ही भविष्य में इस तरह से सवारियां न बैठाने की सख्त चेतावनी दी।
इगलास कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की जान चली गई जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। जानकारी के अनुसार राजकुमार शर्मा और रणवीर सिंह ने शराब का सेवन किया जिसके बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई। गांववाले उन्हें हाथरस अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि रणवीर सिंह को अलीगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। पुलिस बल मौके पर तैनात है और फॉरेंसिक टीम ने शराब के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है।