Back
बाराबंकी गैंगस्टर सरगना की 1.30 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति कुर्क
NSNITIN SRIVASTAVA
Oct 18, 2025 13:38:13
Barabanki, Uttar Pradesh
Barabanki Story- बाराबंकी में गिरोह सरगना की एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क
-बाराबंकी पुलिस एवं प्रशासन ने धोखाधड़ी और जालसाजी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके सरगना अभिजीत शर्मा की लगभग एक करोड़ 30 लाख रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। थाना सफदरगंज में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा के तहत गिरोह सरगना अभिजीत शर्मा पुत्र कैलाश चंद्र शर्मा निवासी विकास नगर लखनऊ मूल निवासी गोरखपुर पर कार्रवाई की गई। अभियुक्त अभिजीत शर्मा अपनी पत्नी दिव्या श्रीवास्तव उर्फ दिव्या शर्मा तथा साथी जाहिद जमाल सिद्दीकी के साथ मिलकर लोगों से छल, कपट और जालसाजी कर संपत्ति हड़पने जैसे अपराधों में लिप्त था। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में थाना सफदरगंज व जैदपुर पुलिस द्वारा शुक्रवार को ग्राम लक्षबर बजहा व सेमरी में स्थित अभिजीत शर्मा की अचल संपत्ति कुल मूल्य एक करोड़ 30 लाख 19 हजार 500 रुपये को कुर्क किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि संगठित होकर आर्थिक अपराध करने वाले ऐसे गिरोहों की पहचान कर उनकी अवैध संपत्तियों को कुर्क किए जाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
बाइट- विकास चंद्र त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, बाराबंकी。
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAAkshay Anand
FollowOct 18, 2025 23:31:442
Report
AAAkshay Anand
FollowOct 18, 2025 23:31:360
Report
AAAkshay Anand
FollowOct 18, 2025 23:31:280
Report
AAAkshay Anand
FollowOct 18, 2025 23:31:170
Report
AAAkshay Anand
FollowOct 18, 2025 23:31:080
Report
AAAkshay Anand
FollowOct 18, 2025 23:30:580
Report
AAAkshay Anand
FollowOct 18, 2025 23:30:500
Report
AAAkshay Anand
FollowOct 18, 2025 23:16:296
Report
AAAkshay Anand
FollowOct 18, 2025 23:16:190
Report
AAAkshay Anand
FollowOct 18, 2025 23:16:050
Report
CRCHANDAN RAI
FollowOct 18, 2025 23:15:550
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowOct 18, 2025 23:15:480
Report
DPDharmendra Pathak
FollowOct 18, 2025 23:15:350
Report
ABATISH BHOIR
FollowOct 18, 2025 23:15:260
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 18, 2025 23:15:140
Report