271201
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैंडास के अधीक्षक डॉ. चंद्र प्रकाश सिंह की ओर से सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
Balrampur, Uttar Pradesh:डॉक्टर चंद्र प्रकाश सिंह,अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,गैंडास बुज़ुर्ग, बलरामपुर की तरफ से सभी क्षेत्रवासियों, प्रदेशवासियों और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बहुत- बहुत शुभकामनाएं ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिलासपुर सकरी में शांति भंग के आरोप में 13 आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शांति भंग करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुरानी रंजिश को लेकर विवाद और मारपीट करने वाले 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। सकरी थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते लगातार विवाद और मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के 13 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।पुलिस के मुताबिक, अलग-अलग मामलों में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की शिकायतें दर्ज होने के बाद भी आरोपी लगातार कानून-व्यवस्था और लोक शांति भंग कर रहे थे।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सभी आरोपी को गिरफ्तार कर बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत इस्तगाशा तैयार कर न्यायालय में पेश किया।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों और शांति भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
तेंदूखेड़ा नदी किनारे 64 वर्षीय वृद्ध की लटकी लाश, मौत के कारण स्पष्ट नहीं
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनकापुर के पास नदी किनारे एक 64 वर्षीय वृद्ध का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही तेंदूखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान हल्के सिंह निवासी थाना देवरी, जिला रायसेन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे 20 जून को अपने घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा था। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।0
0
Report
कवर्धा में जिला पंचायत सदस्य के साथ मारपीट; पांच आरोपियों को गिरफ्तार
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा (छG) दिनांक 23 जून— जिले के रेगाखार क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य राजकुमार मरावी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का सार्वजनिक रूप से जुलूस भी निकाला। जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार मरावी अपने क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान वाहन ओवरटेक करने की बात को लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद आरोपियों ने आगे जाकर उनका वाहन रोक लिया और राजकुमार मरावी तथा उनके चालक के साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज की। घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उनका जुलूस भी निकाला। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने और जनप्रतिनिधि के साथ मारपीट जैसी घटनाओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
रायगढ़ इस्पात प्लांट में फर्निश ब्लास्ट: तीन मजदूर झुलसे, अस्पताल में भर्ती
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, रायगढ़ इस्पात प्लांट में हुआ बड़ा हादसा तीन मजदूर झुलसे, घायलों को रायगढ़ के अपेक्स अस्पताल में किया गया भर्ती, फर्निश ब्लास्ट होने से हुआ है हादसा, पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है घटना, उद्योगों में नहीं थम रहा है हादसों का सिलसिला, उद्योग सुरक्षा और पूंजीपथरा पुलिस मौके के लिए हुए रवाना0
0
Report
जमीन विवाद के कारण सगे भाई ने बड़े भाई की हत्या, 3 घायल
Sahibganj, Jharkhand:राजमहल में जमीन विवाद को लेकर सगे भाई ने अपने ही चचेरे-भाई की हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार राजमहल थाना के जयराम डांगा गांव में जमीन विवाद के चलते मारपीट हुई, जिसमें एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. जबकि एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक के पुत्र रामदेव यादव ने बताया कि उनके पिता रुदल यादव (70) और चाचा हरिकिशोर यादव के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चलता आ रहा था. पंचायती कर सुलह की कोशिश की गई पर सफलता नहीं मिली. बुधवार को विवादित जमीन पर हरिकिशोर यादव बाउंड्री का काम कर रहे थे. रामदेव यादव द्वारा इसका विरोध करने पर हरिकिशोर यादव और उनके पुत्र राम अवतार यादव, धर्मराज यादव, धर्मवीर यादव और परमेश्वर यादव ने मिलकर मारपीट की. इसी बीच रामदेव वहां से भाग कर अपनी जान बचाई, जबकि बचाव करने आए रामदेव के पिता रुदल यादव, उनकी माता रेखा देवी (60) और उनके भाई जीतू यादव (25) के साथ हरिकिशोर यादव और अन्य ने भी मारपीट की. तीनों घायल लोगों को अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल लाया गया जहाँ डॉक्टर उदय टुडू ने रुदल यादव को मृत घोषित कर दिया. रेखा देवी और जीतू यादव का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु मालदा भेजा गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी.0
0
Report
भखारा में युवक की संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी
Dhamtari, Chhattisgarh:युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी मामले धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगदही में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि युवक गांव में अचेत हालत में मिला था। परिजनों ने उसे फौरन इलाज के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम बगदही निवासी भोला राम यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार और गांव में मातम का माहौल है। फिलहाल मौत की असली वजह सामने नहीं आ पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा。0
0
Report
Advertisement
स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर भाजपा प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव की बाइट वायरल
Lucknow, Uttar Pradesh:स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर भाजपा प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव की बाइट।0
0
Report
मेहमूद शाह जिलानी दरगाह मामले में सुनवाई पूरी, सात दिन में रिपोर्ट मांगी गई
Jaisalmer, Rajasthan:मेहमूद शाह पीर जिलानी दरगाह मामले में सुनवाई सम्पन्न पटवारी को 7 दिन में तथ्यात्मक रिपोर्ट देने के निर्देश, राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर होगा फैसला जैसलमेर भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में सीमा सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन के तहत चर्चा में आए रामगढ़-तनोट बाईपास मार्ग स्थित मेहमूद शाह पीर जिलानी दरगाह प्रकरण में मंगलवार को रामगढ़-II उपनिवेशन तहसीलदार ज्ञान सिंह भाटी की अध्यक्षता में सुनवाई आयोजित की गई। सुनवाई के दौरान मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने अपना पक्ष रखा, वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मामले में किसी भी प्रकार का निर्णय केवल राजस्व रिकॉर्ड और कानूनी दस्तावेजों के आधार पर ही लिया जाएगा。 सुनवाई के दौरान दरगाह की भूमि की स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। तहसीलदार ज्ञान सिंह भाटी ने संबंधित हल्का पटवारी को मौके का निरीक्षण कर तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राजस्व अभिलेखों की जांच कर यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि संबंधित भूमि की वास्तविक स्थिति क्या है तथा राजस्व रिकॉर्ड में उसका किस प्रकार उल्लेख है। प्रशासन ने सात दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी नोटिस की समय-सीमा 23 जून को समाप्त हो चुकी है। इसके बाद मंगलवार को हुई सुनवाई में दोनों पक्षों के तर्क सुने गए। प्रशासन का कहना है कि रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उपलब्ध दस्तावेजों और राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल मामले में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। सुनवाई के दौरान मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने दावा किया कि मेहमूद शाह पीर जिलानी दरगाह वैध कब्रिस्तान भूमि के भीतर स्थित है और यह क्षेत्र की धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। समुदाय की ओर से यह भी सवाल उठाया गया कि धार्मिक ढांचे पर कार्रवाई करने का अधिकार किस स्तर के प्रशासनिक अधिकारी को है। उनका कहना था कि ऐसे मामलों में निर्णय जिला कलेक्टर स्तर पर लिया जाना चाहिए। समुदाय ने निष्पक्ष जांच तथा सभी दस्तावेजों के परीक्षण के बाद ही कोई निर्णय लेने की मांग की। इधर, ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन के तहत सीमा क्षेत्र में चल रही कार्रवाई को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलचल भी तेज हो गई है। प्रशासन अब पटवारी की तथ्यात्मक रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। माना जा रहा है कि आगामी सात दिनों में प्रस्तुत होने वाली रिपोर्ट इस पूरे मामले की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।0
0
Report
जालौन में पेट्रोल पंप डीलरशिप घोटाला: 39 लाख की ठगी के आरोपित गिरफ्तार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पेट्रोल पंप की डीलरशिप दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, हिंदुस्तान पेट्रोलियम की डीलरशिप दिलाने के नाम पर 39 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, भदारी गांव निवासी किसान शैलेंद्र कुमार गौतम से आरोपी ने की थी 39 लाख की ठगी, बिहार के नालंदा निवासी शातिर ठग शिवकुमार रविदास ने सन 2020 में की थी ठगी, आरोपी के झांसे में आकर किसान ने सिलीगुड़ी स्थित एसबीआई शाखा में जमा की थी रकम, मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी पुलिस को चकमा देकर लगातार चल रहा था फरार, कोतवाली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, मामले में एक अन्य 15 हजार का इनामी आरोपी पहले ही जा चुका है जेल, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र का मामला।0
0
Report
Advertisement
मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन: बुर्के के पीछे नशा तस्करी, 3 लाख बरामद
मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन बुर्के की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली गिरफ्तार पुलिस ने बानो उर्फ सुरैया खातून को किया गिरफ्तार छोटे पैकेट बनाकर बुर्के की आड़ में तस्करी करती थी बानो पुलिस ने लग भग 3 लाख रुपये का माला किया बरामद बुर्के की आड़ में चलाया था रहा था नशा जिहाद सुरैया गैंग का दानिश अभी पुलिस गिरफ्त से दूर पुलिस ने 101 स्मैक की पुड़िया किये बरामद मेरठ के थाना लिसाड़ी थाना क्षेत्र का है मामला0
0
Report
एटा में महिला के फांसी: हड़कंप, पुलिस जांच जारी
Etah, Uttar Pradesh:एटा में महिला का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, मृतका 45 वर्षीय गुड्डो देवी उर्फ कांता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से मचा हड़कंप, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की, थाना मारहरा क्षेत्र की हजरतनगर गांव की घटना。0
0
Report
कांडा अस्पताल और रीमा केंद्र में बदहाली: मरीजों को भर्ती परेशान, डॉक्टर गैरहाजिर
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी ने कांडा अस्पताल और रीमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है。 यूकेडी का कहना है कि आपदा संभावित क्षेत्र होने के बावजूद कांडा अस्पताल में गंभीर मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं, जिससे मरीजों को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ता है। वहीं रीमा स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में डॉक्टर और एएनएम अनुपस्थित मिले। आरोप है कि चिकित्सक की गैरमौजूदगी में वार्डबॉय द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाए गए।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में चेकिंग के दौरान कई कोचिंग सेंटरों में ताला, सुरक्षा खामियां सामने
Varanasi, Uttar Pradesh:प्रशासन के ताबड़तोड़ कार्रवाई, के डर से कई कोचिंग सेंटर बंद पर चेकिंग के दौरान बंद मिला ताला. चेकिंग की भनक लगते ही कोचिंग संचालक फरार CFO बोले भेजेंगे नोटिस. वाराणसी के मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने भोजूबीर इलाके में शुरू किया अभियान. कौटिल्य और मोमेंटम कोचिंग सेंटर पर बंद मिला ताला मिली गंभीर खामियां. एक नर्सिंग होम में भी चेकिंग के दौरान मिली सुरक्षा मानकों में कमी. CFO ने कहा 15 दिनों तक चलेगा अभियान जिसमें मिलेंगी खामियां सभी को भेजी जाएगी नोटिस.0
0
Report
CBI की गिरफ्तारी: राज्यसभा के रिटर्निंग ऑफिसर पर भ्रष्टाचार के आरोप
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि सरकार ने जिस अधिकारी को राज्यसभा चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर बनाया था, उसे सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है. जब उसे यह जिम्मेदारी दी गई थी हमने तब भी चिंता जाहिर की थी क्योंकि तब तक उस अधिकारी का नाम बैंक घोटाले में आ चुका था. इसके बावजूद सरकार ने उसे रिटर्निंग ऑफिसर बनाया. चुनाव के बाद हमने यह भी कहा था कि इस अधिकारी ने जानबूझकर भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार को चुनाव जितवाने की कोशिश की और कांग्रेस विधायकों के वोट रद्द करवाए. लेकिन हमारी बात नहीं सुनी गई. लेकिन अब यह सबके सामने है कि इस अधिकारी को भ्रष्टाचार के आरोप सीबीआई गिरफ्तार कर लिया है. अशोक अरोड़ा ने कहा कि कल हमने मुख्यमंत्री से मुलाकात भी की थी जिसमें हमने मुख्यमंत्री का ध्यान प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था की तरफ दिलाने की कोशिश की, क्योंकि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है; विधायकों पर गोलियां चलाई जा रही हैं, अस्पतालों में मरीजों के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं, थानों में भी लोगों के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं. लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही. राजस्थान को पानी दिए जाने के समझौते के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई जिलों का भू जलस्तर खतरे के निशान से नीचे चला गया है. कई जिलों में पानी की कमी हो रहा है और सरकार राजस्थान को पानी दे रही है. यमुना के पानी पर पहला हक हरियाणा के किसानों का है. सरकार पहले हरियाणा के किसानों को पानी दे बाद में दूसरे राज्यों के बारे में सोचे.0
0
Report
फायर सुरक्षा में चूक: ग्रेविटी समेत कई कोचिंग सेंटर सील, अन्य पर कार्रवाई जारी
Noida, Uttar Pradesh:Allen कोचिंग के बाद आकाश कोचिंग, ग्रेविटी कोचिंग और अन्य कोचिंगों को यहां पर चेक किया गया. ग्रेविटी को सील किया गया इन कोचिंग सेंटर पर फायर फाइटिंग सिस्टम दुरुस्त नहीं पाए गए नक्शा मानको के विपरीत पास कराया गया एग्जिट और एंट्रेंस गेट सही नहीं पाए गए पीछे से निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था मानक के विपरीत संचालित हो रही थी यह कोचिंग इसके बाद ग्रेविटी को सील कर दिया गया और बाकी कोचिंग को शाम तक जवाब देने को कहा गया है चैतन्य को भी चेक करके उसके भी नामांस चेक करेंगी टीम. फायर और एलडीए की टीम ने की कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
