icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271201
PTPawan Tiwari4 Oct 2025, 07:15 am

बलरामपुर की भरत मिलाप शोभायात्रा: भक्तों में दिव्य अनुभूति

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर। श्रीश्री 108 सत्य प्रचारिणी रामलीला समिति बलरामपुर द्वारा शुक्रवार की रात निकाली गई भरत मिलाप की भव्य शोभायात्रा ने नगरवासियों को भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर कर दिया। रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों मेजर चौराहा, मेन चौक, बड़े पुल, देवीदयाल तिराहा, गर्ल्स इंटर कॉलेज, चौक बाजार से होकर पुनः रामलीला मैदान तक पहुंची इस शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा और आरती से स्वागत किया गया। शोभायात्रा में श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान, विभीषण, जामवंत, अंगद समेत पूरी वानर सेना के सजीव रूप नगरवासियों के आकर्षण का केंद्र बने। यात्रा से पूर्व समिति अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव और अन्य पदाधिकारियों ने पूजन कर आरती उतारी। शोभायात्रा जैसे ही मंच पर पहुंची और भरत ने अपने भ्राता श्रीराम को देखा, भावनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा। 14 वर्षों से चरण पादुका की सेवा में लीन भरत ने प्रभु श्रीराम को गले लगाया और दर्शक भावुक होकर जयघोष करने लगे। इस प्रसंग ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद गुरु वशिष्ठ द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रभु श्रीराम का राजतिलक किया गया। राजतिलक दृश्य ने पूरे परिसर को दिव्यता और भक्ति से भर दिया। पुष्प वर्षा, मंगल वाद्यों और जयकारों के बीच श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान का भव्य अभिनंदन किया गया। राम-भरत के मिलन और श्रीराम राज्याभिषेक के दृश्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और सभी की आंखें नम हो गईं। रामलीला के कलाकारों ने संवाद और अभिनय के माध्यम से अद्वितीय प्रस्तुति दी, जिससे समरसता और भक्ति का माहौल बना रहा। समिति के उपाध्यक्ष डॉ. तुलसीश दुबे ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और आदर्शों को जीवित रखना है। कार्यक्रम में नगरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी और दर्शकों ने लगातार तालियों व जयकारों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। समापन अवसर पर रामलीला मंचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कलाकारों को समिति द्वारा सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया। भरत मिलाप शोभायात्रा और राजतिलक समारोह बलरामपुर के धार्मिक एवं सांस्कृतिक जीवन का अविस्मरणीय अध्याय बन गया。
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दुर्ग में पुरानी रंजिश के चलते शिवा सोनी की चाकू से हत्या

Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिले में पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया. मोहन नगर थाना क्षेत्र के उरला स्थित बॉम्बे आवास में 19 वर्षीय युवक शिवा सोनी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना देर रात की बताई जा रही है जब शिवा सोनी अपने दोस्तों के साथ बॉम्बे आवास की गली में खड़ा था तब कुछ युवक आए और विवाद शुरू हुआ; विवाद इतना बढ़ गया कि शिवा सोनी की लक्ष्य नामक युवक से मारपीट हो गई. मौके पर लक्ष्य ने जेब से चाकू निकाला और शिव पर हमला कर दिया, जिससे शिवा मौके पर बेहोश होकर गिर गया और खून से लतपथ हो गया. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. आसपास के लोगों ने घटना की सूचना मोहन नगर पुलिस को दी. पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे; एएसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते हत्या की बात सामने आ रही है; पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. हत्या की पूरी वजह और घटनाक्रम की विवेचना से ही स्पष्ट होगा. अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और विवेचना चल रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी में रखा गया है.
0
0
Report

फरीदाबाद में बिजली संकट पर हंगामा, विधायक कार्यालय के बाहर धरना जारी

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में बिजली संकट पर भड़के लोग, पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे बल्लभगढ़ में कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन, विधायक कार्यालय की बिजली सप्लाई की जांच कराने की मांग फरीदाबाद। प्रदेशभर में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब फरीदाबाद में भी दिखाई देने लगा है। बिजली कटौती से परेशान स्थानीय लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह बल्लभगढ़ में स्थानीय लोग और कांग्रेस नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर पहुंच गए। यहां लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए。 प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में बिजली नहीं होने से घरों में पानी की समस्या भी पैदा हो गई है। लोगों का आरोप है कि आम जनता बिजली संकट से जूझ रही है, ऐसे में उन्हें यह भी जानना है कि जनप्रतिनिधियों के कार्यालयों में बिजली की आपूर्ति हो रही है या नहीं。 मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने और स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोग और कांग्रेस नेता अपनी मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक वे विधायक के कार्यालय के अंदर जाकर बिजली आपूर्ति की स्थिति नहीं देख लेते, तब तक धरना समाप्त नहीं करेंगे。 वहीं, रात से ही फरीदाबाद के अलग-अलग इलाकों में बिजली संकट को लेकर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच आम लोगों को बिजली और पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। अब लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई देने लगा है। फिलहाल, प्रदर्शनकारियों की मांग है कि बिजली आपूर्ति की स्थिति स्पष्ट की जाए और आम जनता को जल्द राहत दिलाई जाए। विधायक कार्यालय में बिजली की वास्तविक स्थिति और प्रदर्शन को लेकर विधायक मूलचंद शर्मा की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।
0
0
Report
Advertisement

देवघर के सगदाहा में बस-बाइक टक्कर, बाइक सवार बनारसी वर्मा की मौत

Deoghar, Jharkhand:जसीडीह थाना क्षेत्र के सगदाहा पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में 42 वर्षीय बाइक सवार बनारसी वर्मा की मौत हो गई। मृतक सगदाहा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, बनारसी राम बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सगदाहा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक में टक्कर मारने के बाद बस चालक ने वाहन नहीं रोका। बस बाइक को कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना मिलते ही जसीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है।
0
0
Report

कोसी स्नातक निर्वाचन 2026: मधेपुरा में शांतिपूर्ण मतदान शुरू

Madanpur, Bihar:कोसी स्नातक निर्वाचन 2026 को लेकर शुक्रवार को मतदान जारी है। मधेपुरा जिले में सुबह 8 बजे से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मतदाता पहचान पत्र के साथ अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।सुबह दस बजे तक जिले में 6.60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मधेपुरा जिले में मतदान के लिए कुल 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 9,678 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले के सभी प्रखंडों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के मतदाताओं के लिए अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में मतदान की व्यवस्था की गई है। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी अभिषेक रंजन और पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी लगातार विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारी मतदान प्रक्रिया का जायजा लेने के साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। कोसी स्नातक निर्वाचन में कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। आज होने वाले मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो जाएगी। अब सबकी नजरें मतदान प्रक्रिया पूरी होने और मतगणना के परिणाम पर टिकी हैं। जिला प्रशासन का लक्ष्य जिले के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न कराना है।
0
0
Report

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-3 में शांतिपूर्ण मतदान, 18 प्रत्याशी मैदान में

Chapra, Bihar:Anchor: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-3 के लिए आज सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया है। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हैं। सभी मतदान केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत पांच जिलों के कुल 10,731 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें 8,877 पुरुष और 1,854 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए कुल 98 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सारण में 20, सिवान में 19, गोपालगंज में 14, पूर्वी चंपारण में 27 और पश्चिमी चंपारण में 18 मतदान केंद्र शामिल हैं। चुनाव मैदान में कुल 18 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन सभी प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला आज मतपेटियों में बंद हो जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद सभी चुनावी सामग्री को छपरा स्थित राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के वज्रगृह में सुरक्षित जमा कराया जाएगा। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या या सहायता के लिए जिला प्रशासन ने नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 06152-242444 जारी किया है। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने और मतदान प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है। प्रशासन की प्राथमिकता शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करना है।
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ में ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता रैली आज, युवाओं को नशामुक्त संदेश

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में नशे के खिलाफ जनजागरूकता के उद्देश्य से आयोजित ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ मोटर साइकिल रैली आज पहुंचेगी। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस रैली में सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ सहित विभिन्न केंद्रीय सुरक्षा बलों और पुलिस संगठनों के सदस्य शामिल हैं। अजमेर से रवाना हुई यह रैली चित्तौड़गढ़ होते हुए उदयपुर जाएगी। चित्तौड़गढ़ पुलिस लाइन में रैली का स्वागत और नशे के खिलाफ संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद विजय स्तंभ, चित्तौड़गढ़ दुर्ग से रैली को फ्लैग ऑफ किया जाएगा। रैली के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

करौली में अतिक्रमण हटाने के लिए यातायात पुलिस का बड़ा अभियान, 75 चालान

Karauli, Rajasthan:करौली में अतिक्रमण के खिलाफ यातायात पुलिस का अभियान, 75 चालान काटे, करौली शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस एवं यातायात पुलिस ने गुलाब बाग से लेकर सब्जी मंडी, हॉस्पिटल, कोतवाली थाना, महिला थाना और हिंडौन गेट तक कार्रवाई की । करौली यातायात प्रभारी देवेश जाटव ने बताया कि सड़क पर खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों, ठेले-ढकेलों तथा दुकानदारों को यातायात बाधित नहीं करने और सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने को लेकर समझाइश की गई और नियम उल्लंघना पर 75 वाहनों के चालान काटे ।
0
0
Report

टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी: होटल से निकलते तीनों संदिग्धों के CCTV फुटेज सामने

Mumbai, Maharashtra:एक्सक्लुझिव्ह | टायगर श्रॉफवरील गोळीबार प्रकरणातील आरोपींचे हल्ल्यापूर्वीचे सीसीटीव्ही फुटेज समोर टायगर श्रॉफ यांच्यावरील गोळीबाराच्या घटनेपूर्वीचे तीन संशयित आरोपींचे सीसीटीव्ही फुटेज समोर आले आहे. या फुटेजमध्ये एक संशयित आरोपी पिस्तुलांनी भरलेली निळ्या रंगाची बॅग घेऊन हॉटेलमधून बाहेर पडताना दिसत आहे. त्यानंतर अवघ्या एका मिनिटाने अन्य दोन संशयित आरोपी पल्सर दुचाकीवरून बाहेर पडताना दिसत आहेत. हे सीसीटीव्ही फुटेज १८ ऑक्टोबर रोजी सायंकाळी ४ वाजून १२ मिनिटांपासून ४ वाजून १३ मिनिटांच्या दरम्यानचे असल्याची माहिती समोर आली आहे. अंधेरी पूर्वेतील चकाला परिसरातील आर.आर. रेसिडेन्सी (RR Residency) या हॉटेलमधील हे फुटेज असल्याचे सांगितले जात आहे. मिळालेल्या माहितीनुसार, अंकित आणि मोहित या नावांनी दोन व्यक्ती या हॉटेलमध्ये वास्तव्यास होत्या. या दोघांची ओळख फूलसिंग आणि रेहान अशी असल्याची माहिती समोर आली आहे. हे दोघे कथित शूटर असल्याचा दावा केला जात आहे. विशेष म्हणजे, याच दिवशी म्हणजेच १८ ऑक्टोबर रोजी सायंकाळी सात वाजण्याच्या सुमारास जुहू परिसरात टायगर श्रॉफ यांच्याशी संबंधित गोळीबाराची घटना घडली होती. गोळीबाराच्या घटनेच्या सुमारे तीन तास आधी, जुहूपासून जवळपास आठ किलोमीटर अंतरावर असलेल्या अंधेरी पूर्वेतील या हॉटेलमधून तिन्ही संशयित आरोपी बाहेर पडताना सीसीटीव्हीमध्ये दिसत असल्याची माहिती आहे. पहिला संशयित आरोपी निळ्या रंगाची बॅग घेऊन हॉटेलमधून बाहेर पडतो, तर त्याच्या पाठोपाठ अन्य दोन संशयित आरोपी पल्सर दुचाकीवरून रवाना होताना दिसतात. टायगर श्रॉफ यांच्याशी संबंधित गोळीबाराच्या प्रकरणात या सीसीटीव्ही फुटेजला महत्त्व प्राप्त झाले असून, आरोपींच्या हालचाली आणि या घटनेतील त्यांचा कथित सहभाग याबाबत तपासातून अधिक माहिती समोर येण्याची शक्यता आहे.
0
0
Report
Advertisement

विदेशी गैंग के इशारे पर दिल्ली में फायरिंग: दो बदमाश गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:विदेश में बैठे गैंग के इशारे पर दिल्ली में फायरिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार..\nदो पिस्टल और 12 कारतूस बरामद..\nकीर्ति नगर और पूठ खुर्द में कारोबारियों पर की थी फायरिंग\n\nरंगदारी मांगने के मामलों में भी थे शामिल\n\nदिल्ली पुलिस की रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ की टीम ने विदेश में बैठे एक गैंग के लिए काम करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रोहित (22) और हसीब (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक .30 बोर पिस्टल, एक दूसरी पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस, एक खाली कारतूस का खोखा और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। \n\nपुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाशों का संबंध पूठ खुर्द और कीर्ति नगर में कारोबारियों के ठिकानों पर हुई फायरिंग की घटनाओं से है। इन मामलों में कारोबारियों को रंगदारी के लिए धमकियां मिल रही थीं।\n\nपुलिस के मुताबिक, 19 अक्टूबर को पूठ खुर्द गांव में टाइल्स के गोदाम पर दो अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की थी। इसके अगले दिन, 20 अक्टूबर को कीर्ति नगर में एक मार्बल कारोबारी की इमारत पर भी दो बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं। \n\nजांच में सामने आया कि रोहित और हसीब को विदेश में बैठे गैंग से जुड़े नितिन डबास उर्फ विक्की हड्डल के निर्देश पर हथियार और कारतूस मिले थे।\n\nआरोप है कि दोनों ने विक्की के कहने पर कीर्ति नगर में कारोबारी की इमारत पर दो गोलियां चलाईं। वारदात के बाद वे मौके से एक खाली कारतूस का खोखा भी उठा ले गए थे।\n\nपुलिस के अनुसार, 20 और 21 अक्टूबर की दरमियानी रात रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली कि विदेश में बैठे गैंग के दो स्थानीय बदमाश अवैध हथियार लेकर सेक्टर-24 स्थित बांके बिहारी मंदिर के पास आने वाले हैं। इसके बाद एसीपी अजमेर सिंह की निगरानी में इंस्पेक्टर संदीप गोदारा के नेतृत्व में टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने मंदिर के पास मोटरसाइकिल पर आ रहे दोनों आरोपियों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।\n\nतलाशी के दौरान उनके पास से दो पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस और एक खाली कारतूस का खोखा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, बरामद हथियारों का इस्तेमाल पूठ खुर्द और कीर्ति नगर में हुई फायरिंग की घटनाओं में किया गया था।\n\nमोटरसाइकिल भी चोरी की निकली, जिसे 16 अक्टूबर को न्यू उस्मानपुर इलाके से चोरी किया गया था।\n\nरंगदारी के चार मामले सुलझाने का दावा\nपुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से रंगदारी के चार मामलों को सुलझाने में मदद मिली है। इस मामले में बुध विहार थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। रोहित उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले का रहने वाला है और पहले भी एक आपराधिक मामले में शामिल रहा है। वहीं, हसीब उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि गैंग के अन्य सदस्य कौन हैं और उन्हें हथियार कहां से मिल रहे थे। मामले में आगे की जांच जारी है।
0
0
Report

कश्मीर के GCOPE कैंपस में 70वें नेशनल स्कूल गेम्स Taekwondo का उद्घाटन

Aram Pora, Ganderbal, The picturesque campus of the Government College of Physical Education (GCOPE) in Ganderbal witnessed a momentous celebration of athletic prowess, unity, and youthful energy today as the 70th National School Games Taekwondo officially began. Set against the majestic backdrop of Kashmir, the prestigious championship was declared open by the Chief Guest, Senior Superintendent of Police Ganderbal, Harshal Rajesh Mahajan. Addressing the gathering of talented young athletes, coaches, and sports officials who have converged from every corner of the nation, the Chief Guest encouraged the participants to embrace the true spirit of competition, emphasizing that sports play an essential role in character building, cultural exchange, and overall personality development. The inaugural ceremony opened with a warm and inspiring welcome address delivered by Additional Secretary to the Government, Department of Youth Services and Sports, Tinna Mahajan. In her address, she highlighted the stellar role played by the Directorate of Youth Services and Sports in grooming sports talent among the youth and school children of Jammu and Kashmir. She further underscored the visionary leadership and tireless commitment of Director General Youth Services and Sports, Anuradha Gupta, whose earnest vision is for every participant to take back lifetime memories, serving as cultural ambassadors of Kashmir's unmatched beauty, rich heritage, and legendary hospitality. Adding perspective to the national scale of the event, School Games Federation of India Observer and Senior Field Officer Ajay Singh Chandel took the stage to express his profound admiration for the flawless organization by the Directorate. Drawing comparisons from his officiating experience during the 69th National School Games, he lauded the meticulous planning and exceptional execution of the tournament. He also made special mention of the media and publicity committee, recalling how he closely followed the live broadcasts of the preceding Wushu championships from his home in Uttar Pradesh, praising the dedicated team for bringing the action to audiences nationwide.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top