Back
बलरामपुर में गैस संकट: गर्मी में महिलाएं कतार में, एक सप्ताह बाद राहत नहीं
PTPawan Tiwari
Mar 26, 2026 08:50:18
Balrampur, Uttar Pradesh
भोजन की व्यवस्था में बलरामपुर में कड़ाके की धूप में गैस के लिए महिला कतार में, एक हफ्ते बाद भी राहत नहीं; महिलाओं में नाराजगी बढ़ी
बलरामपुर जनपद में रसोई गैस को लेकर लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते एक सप्ताह से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी तमाम गैस एजेंसियों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। हालात यह हैं कि लोग सुबह से ही एजेंसियों के बाहर पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, जबकि कड़ाके की धूप में महिलाओं को भी घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है।
गृहस्थी की जिम्मेदारी संभाल रहीं महिलाएं गैस सिलेंडर के लिए मशक्कत करती नजर आ रहीं हैं। कई जगहों पर महिलाएं सुबह से लाइन में लगकर दोपहर तक अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं, जिससे उनकी दिनचर्या और भोजन की व्यवस्था दोनों प्रभावित हो रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई उपभोक्ताओं ने एक सप्ताह पहले ही बुकिंग कराई थी, लेकिन अभी तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाया है। वहीं कुछ लोगों को एक-दो दिन में ही गैस मिल जाने से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इससे लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि वितरण में उन्हें प्राथमिकता नहीं दी जा रही है, जिसके चलते उनकी दिक्कतें और बढ़ गई हैं। कई स्थानों पर लोगों में आक्रोश भी देखा गया है।
हालांकि, जिला प्रशासन इस समस्या को लेकर किसी भी प्रकार की कमी से इनकार कर रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु के अनुसार, जिले में गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है और पहले के मुकाबले अधिक आपूर्ति हो रही है। उनका कहना है कि पेंडिंग बुकिंग तेजी से कम की जा रही है और स्थिति में सुधार हो रहा है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता अनुसार ही गैस की बुकिंग करें। साथ ही आश्वासन दिया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और लगातार आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
बयान - कुमार निर्मलेंदु जिला पूर्ति अधिकारी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 26, 2026 09:56:500
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 26, 2026 09:56:250
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 09:56:17Noida, Uttar Pradesh:रोबोटों के बावजूद कुछ नौकरियां अभी भी इंसान पर निर्भर
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 09:56:040
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 09:55:560
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 09:55:47Noida, Uttar Pradesh:Mujhe splendor nahi, cylinder chahiye.
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 09:54:490
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 09:54:410
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 09:54:31Noida, Uttar Pradesh:A Hero Saves a Mother Cat & Her Babies From Cold Water to a Warm Home
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 09:54:23Noida, Uttar Pradesh:The way he stood there looking around after like 'who’s next?' bro is a menace.
0
Report
ASAmit Singh
FollowMar 26, 2026 09:54:120
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowMar 26, 2026 09:53:550
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 26, 2026 09:53:480
Report
0
Report
ADAnup Das
FollowMar 26, 2026 09:52:000
Report