icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271201
PTPawan Tiwari30 Sept 2025, 06:31 pm

बलरामपुर में प्रेम प्रसंग के चलते चचेरी बहन पर हमला, मौत

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात प्रेम प्रसंग के चलते एक सनसनीखेज वारदात हुई। मोहल्ला निपकौनी निवासी सफीक उर्फ गोला ने अपनी चचेरी बहन नरगिस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल नरगिस की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर लिया, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक नरगिस की शादी 16 वर्ष पहले हो चुकी थी और उसकी दो बेटियां हैं। आरोप है कि सफीक लंबे समय से उस पर तलाक लेकर उससे निकाह करने का दबाव बना रहा था। नरगिस के इनकार से नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार रात लगभग 8:30 बजे जब नरगिस तिकोना पार्क के पास अपने घर की छत पर थी, तभी आरोपी ने उस पर हमला कर दिया और इसके बाद खुद के गले पर भी वार कर लिया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर नगर कोतवाली और देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भेजा, जहां नरगिस ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। वारदात की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे भी मौके पर पहुंचे। नगर कोतवाली प्रभारी सुधीर सिंह और देहात कोतवाली प्रभारी गिरिजेश पांडे ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है。
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अकोला के गोऱक्षण रोड पर गणेश उत्सव का स्वागत, रथ और जल्लोष से माहौल गूंजा

Akola, Maharashtra:अकोला शहरातील प्रसिद्ध आणि गणेशभक्तांचे श्रद्धास्थान असलेल्या गोरक्षण रोडच्या राजाचे ढोल-ताशांच्या गजरात आणि भक्तिमय वातावरणात थाटात आगमन झाले. गणेशोत्सवाच्या पार्श्वभूमीवर संपूर्ण गोरक्षण रोड परिसर ‘गणपती बाप्पा मोरया’च्या जयघोषाने दुमदुमून गेला होता. बाप्पाच्या स्वागतासाठी अबालवृद्धांसह गणेशभक्तांनी मोठी गर्दी केली होती. आकर्षक आणि भव्य गणेशमूर्ती रथात विराजमान करून मंडपाकडे आणण्यात आली. मिरवणुकीच्या मार्गावर ठिकठिकाणी आकर्षक रांगोळ्या काढून बाप्पाचे जल्लोषात स्वागत करण्यात आले.ढोल-ताशांच्या गजराने आणि भक्तांच्या उत्साहाने परिसरातील वातावरण भक्तिमय झाले होते. कार्यकर्त्यांनी शिस्तीचे पालन करत तसेच वाहतुकीला कोणताही अडथळा निर्माण होणार नाही, याची काळजी घेत मिरवणूक सुरळीतपणे पार पाडली.दरम्यान, गोरक्षण रोडच्या राजाचे आगमन होताच गणेशभक्तांमध्ये मोठा उत्साह पाहायला मिळत असून, बाप्पाच्या दर्शनासाठी आतापासूनच भक्तांची पावले मंडपाकडे वळू लागली आहेत.
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद में मिलावटी खोया के ठिकाने पर छापा; 160 किलोग्राम खोया नष्ट, मामला दर्ज

Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलछिना में मिलावटी खोया बनाने के ठिकाने पर छापेमारी की। सहायक आयुक्त खाद्य मेरठ मंडल विनीत कुमार यादव और सहायक आयुक्त-2 सुरेश मिश्र के नेतृत्व में मंडलीय व जनपद की संयुक्त टीम ने पुलिस के साथ कारोबारी यामीन के परिसर में कार्रवाई की। टीम के पहुंचने पर परिसर में कई घातक रसायनों का इस्तेमाल कर मिलावटी खोया तैयार किया जा रहा था। मौके से 160 किलोग्राम खोया, पांच बोरी स्किम्ड मिल्क पाउडर, सिंथेटिक कलर, फॉर्मेलिन, सोडियम बाई कार्बोनेट और 15-15 लीटर क्षमता वाले वनस्पति फैट के 17 टिन बरामद हुए। टीम ने खाद्य पदार्थ और अन्य सामग्री के कुल नौ नमूने जांच के लिए संग्रहित किए। अधिकारियों ने मौके पर मिले 160 किलो खोये को नष्ट करा दिया। इसके अलावा पांच भट्ठियां, दो बड़ी कड़ाही, बड़े भगोने, खाली टिन कंटेनर समेत अन्य सामग्री थाना भोजपुर पुलिस की सुपुर्दगी में दी गई। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बाइट - सुरेश मिश्रा, असिस्टेंट कमिश्नर, खाद्य विभाग
0
0
Report
Advertisement

झारखंड के जहानाबाद में स्कार्पियो सवारों की बेरहमी, सड़क पर युवक की पिटाई वीडियो वायरल

Jehanabad, Bihar:खबर जहानाबाद से है जहां आपसी विवाद को लेकर जमकर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां स्कार्पियो सवार युवकों ने एक बाइक सवार युवक को बीच सड़क पर रोककर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। घटना नगर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल मोड़ के समीप की है। घटना का जो वीडियो और तस्वीरें सामने आईं, उनमें साफ दिख रहा है कि तीन युवक मिलकर एक अकेले युवक को सरेराह पीट रहे हैं। मामला बढ़ता देख मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो सवार आरोपी युवक शहर के होरीलगंज मोहल्ले के रहने वाले हैं, जबकि पीड़ित युवक नया टोला मोहल्ले में किराए का मकान लेकर रहता है। दोनों पक्षों के बीच विवाद का कारण आपसी मनमुटाव बताया जा रहा है। इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस की गाड़ी आते देख स्कार्पियो सवार युवक अपने वाहन के साथ मौके से तेजी से भाग निकले। इस दौरान पीड़ित युवक ने एक आरोपी को पकड़ने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह भी धक्का-मुक्की और हाथापाई करते हुए भागने में सफल रहा। ​फिलहाल नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की बात कह रही है।
0
0
Report
Advertisement

गोंडा में इंस्टॉलेशन समारोह: राजा भैया ने शपथ दिलाई, चेक वितरित

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के पोर्टरगंज स्थित एक निजी मैरिज हॉल में रोटरी क्लब ग्रीन गोंडा द्वारा बुधवार देर 11वें इंस्टॉलेशन समारोह का भव्य आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोंडा के सांसद एवं केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया शामिल हुए। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल मित्तल के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री एवं उपस्थित अतिथियों ने अनिल मित्तल को पद की शपथ दिलाई और नए कार्यकाल के लिए बधाई देने के साथ कई मेधावियों को साइकिल का वितरण करके चेक भी दिया है। वहीं ​मीडिया से बात करते हुए विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ और आपदा पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने इसे अत्यंत दुखदायी बताते हुए कहा कि भारत और नेपाल के बीच सिर्फ राजनीतिक सीमाएं हैं, सामाजिक स्तर पर दोनों देशों का रिश्ता साझा सुख-दुख और मजबूत सहयोग का है। भारत हमेशा एक मित्र देश के नाते आपदा राहत, खाद्यान्न वितरण, दवा आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं के जरिए नेपाल के साथ खड़ा रहा है। ​बाढ़ में 133 से अधिक भारतीय पर्यटकों और नागरिकों के लापता होने की सूचना पर उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। भारत Government की नेशनल डिजास्टर रिलीफ फ़ोर्स आधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञता के साथ खोज अभियान में जुटी हुई है। अंधेरा और विषम परिस्थितियां होने के बावजूद हर एक नागरिक को सुरक्षित निकालने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। भारत लापता भारतीयों के खोजने में हर संभव नेपाल की मदद कर रहा है। ​बॉर्डर से सटे जिलों गोंडा, लखीमपुर खीरी, बहराइच और महाराजगंज में सुरक्षा उपायों पर चर्चा करते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि नेपाल के डैमों से पानी छोड़े जाने को लेकर सिंचाई विभाग और प्रशासन के बीच पूर्ण समन्वय है। जलस्तर की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और पूर्व चेतावनी प्रणाली के आधार पर संभावित प्रभावित इलाकों में समय रहते अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर चिंता व्यक्त की और कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए विकसित देशों सहित पूरी दुनिया को जिम्मेदारी निभानी होगी। लेकिन मैं एक बात और भी कहना चाहता हूँ इसके साथ-साथ कि इस तरह की जो प्राकृतिक घटनाएँ हो रही हैं,अप्रत्यक्ष घटनाओं हो रही हैं, इसके लिए हम लोगों को बहुत बड़े युद्ध स्तर पर हम लोगों को अपने पर्यावरण को सुरक्षित करने का जब तक हम लोग काम नहीं कर पाएँगे और पूरे विश्व में जब तक पर्यावरण को लेकर हम लोग चिंता केवल चिंता जताने से नहीं काम चलेगा जो हमारे विकसित देश हैं उनको भी अपनी ज़िम्मेदारी पूरी करनी पड़ेगी। बाइट- कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया- विदेश राज्यमंत्री व गोंडा बीजेपी सांसद।
0
0
Report

27 लाख ভোটাধিকার কাটা: CPM সরকারকে কটাক্ষসহ বিজেপি শাসনের বিরুদ্ধে হুঁশিয়ারি – হেডলাইন

Katwa, West Bengal:সাংবিধানিক অধিকারগুলোকে খর্ব করা হচ্ছে,সংবিধানের মূল যে চারটে স্তম্ভকে আজকে শেষ করে দেওয়া হয়েছে। স্বয়ত্তশাসিত সংস্থাগুলো আদালত পর্যন্ত গিয়ে তারা বিক্রি হয়ে গেছে। রাজ্যে ২৭ লাখের বেশি মানুষের ভোটাধিকার কেড়ে নেওয়া হয়েছে।রাজ্যের নতুন সরকারের প্রতি অনেকের মোহভঙ্গ হচ্ছে। তাদের নিয়ে আমাদের লড়াই চালিয়ে যেতে হবে। আজ এভাবেই রাজ্যের বিজেপি সরকারের শাসনকালের অবস্থার ব্যাখ্যা করেন সিপিএমের রাজ্য কমিটির প্রাক্তন সদস্য তথা পূর্ব বর্ধমান জেলার বামপন্থী নেতা অচিন্ত্য মল্লিক। কঠিন সময়ের মধ্য দিয়ে দেশের সঙ্গে রাজ্য চলছে। মানুষ বিভ্রান্তিতে পড়েছে। আমাদের তাদের কাছে গিয়ে সঙ্গ দিতে হবে। বুধবার বিকালে কাটোয়ার রবীন্দ্রভবনে স্বাধীনতা সংগ্রামী ও জেলা কমিউনিস্ট আন্দোলনের পুরধা বিপ্লবী সুবোধ চৌধুরী স্মারক বক্তৃতা দিতে এসে সিপিএম নেতা অচিন্ত্য মল্লিক এভাবেই উপস্থিত শ্রোতাদের রাজ্যের বর্তমান অবস্থার কথা তুলে ধরেন। এদিন বিপ্লবী সুবোধ চৌধুরীর আন্দামান জেলে বন্দী জীবনের কাহিনি তুলে ধরেন সিপিএম নেতা অমল হালদার। সুবোধ চৌধুরীকে বর্ধমানের সাঁইবাড়ি হত্যাকান্ডের অন্যতম আসামী হয়ে বাংলা ছাড়তে হয়। আত্মগোপনে থাকা কালীন বাংলার বামপন্থী প্রতিষ্ঠা করার লড়াই চালিয়ে যান বলে এদিনের বক্তারা জানান।
0
0
Report

मुंबई में रिक्षाचालकों के लिए मराठी अनिवार: 15 हजार प्रशिक्षु प्रमाणपत्र प्राप्त करेंगे

Mumbai, Maharashtra:बोरीवली मुंबईत रिक्षा चालवायची असेल, तर मराठी भाषेचे ज्ञान आवश्यक असल्याच्या निर्देशानुसार उत्तर भारतीय रिक्षाचालकांनी मराठी शिकण्यास पुढाकार घेतला आहे. मागाठाणे विधानसभा मतदारसंघाचे आमदार प्रकाश सुर्वे यांच्या नेतृत्वाखाली तब्बल १५ हजार रिक्षाचालकांना मराठी भाषेचे प्रशिक्षण देण्यात आले आहे. आज या प्रशिक्षणार्थींना प्रमाणपत्रांचे वितरण करण्यात येणार आहे. यावेळी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आणि परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक उपस्थित राहणार आहेत. परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक यांच्या निर्देशानुसार मुंबईत रिक्षा चालवण्यासाठी मराठी भाषेचे ज्ञान आवश्यक करण्यात आले. मराठीचे ज्ञान नसल्यास परमिट आणि परवान्यावर कारवाई होऊ शकते, अशा सूचनांनंतर अनेक रिक्षाचालकांनी मराठी शिकण्यास सुरुवात केली. मागाठाणे विधानसभा मतदारसंघात आमदार प्रकाश सुर्वे यांच्या पुढाकारातून विविध ठिकाणी मराठी प्रशिक्षण केंद्रे सुरू करण्यात आली. पश्चिम महाराष्ट्र वाहतूक संघटना यांनी सहभाग घेतला संस्थापक अध्यक्ष धर्मा साळुंखे योगय होता या केंद्रांमधून तब्बल १५ हजार उत्तर भारतीय नागरिक आणि रिक्षाचालकांना मराठी भाषेचे प्रशिक्षण देण्यात आले. आज या प्रशिक्षणाचा समारोप आणि प्रमाणपत्र वितरण सोहळा पार पडणार असून, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आणि परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक यांच्या उपस्थितीत प्रशिक्षणार्थींना प्रमाणपत्रे देण्यात येणार आहेत.
0
0
Report
Advertisement

मालाड में मराठी भाषा प्रमाण पत्र वितरण, 1500 से अधिक नागरिकों को प्रमाणपत्र

Mumbai, Maharashtra:मालाड रिक्षा चालकान साठी मराठी प्रशिक्षणातून भाषिक समावेशाचा संदेश महाराष्ट्राचे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांच्या मार्गदर्शनाखाली, मालाड परिसरात मराठी भाषा प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजन करण्यात आले होत शिवसेनेच्या दिंडोशी विधानसभा विभागाच्या प्रमुख आणि नगरसेविका धनश्री वैभव बरडकर यांच्या नेतृत्वाखाली या उपक्रमातून तब्बल १५०० हून अधिक नागरिकांना मराठी भाषेचे प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देण्यात आले. या प्रशिक्षणामध्ये मोठ्या संख्येने उत्तर भारतीय नागरिकांनी उत्स्फूर्त सहभाग घेत मराठी भाषा बोलणे आणि दैनंदिन व्यवहारात तिचा वापर करण्याचे प्रशिक्षण घेतले. प्रशिक्षणार्थींना यावेळी गणवेशाचेही वाटप करण्यात आले. मराठी भाषा ही केवळ संवादाचे माध्यम नसून महाराष्ट्राच्या संस्कृतीचा आणि अस्मितेचा महत्त्वाचा भाग आहे. त्यामुळे सर्व समाजघटकांनी मराठी भाषा शिकावी आणि तिचा सन्मानपूर्वक वापर करावा, हा संदेश या उपक्रमातून देण्यात आला. शिवसेना नेते सचिन भाऊ अहिर यांनी व्हिडिओ कॉन्फरन्सिंगद्वारे सहभागी प्रशिक्षणार्थींना पुढील वाटचालीसाठी शुभेच्छा दिल्या.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top