Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bahraich271801

बहराइच-सीतापुर हाईवे पर बसें भिड़ीं, 10–15 घायल, इलाज जारी

RSRAJEEV SHARMA
Mar 04, 2026 04:34:20
Bahraich, Uttar Pradesh
बहराइच से बड़ी ख़बर, तेज रफ्तार में जा रही दो बसों की आपस मे हुई जोरदार टक्कर, बहराइच सीतापुर हाईवे पर कल्याण पुरवा के पास हुआ हादसा, हाईवे पर दो बसों की आमने-सामने हुई टक्कर में 10 से 15 लोग घायल, सूचना प्राप्त होते ही 108 एम्बुलेंस संख्या UP32FG0581, UP32FG0573 सहित अन्य वाहन तेजी से मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस कर्मियों ने बिना समय गंवाए घायलों को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) प्रदान किया और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी को सुरक्षित रूप से नजदीकी सीएचसी रामपुरवा में भर्ती कराया। वर्तमान में सभी घायलों का उपचार सीएचसी रामपुरवा में जारी , थाना हरदी इलाके की घटना, पुलिस जांच में जुटी,
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASABDUL SATTAR
Mar 04, 2026 05:48:49
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रेवन में बेकाबू हार्वेस्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक हार्वेस्टर लेकर भाग निकला। बताया जा रहा है कि मृतक संजू नाम का युवक सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संजू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने हार्वेस्टर नहीं रोका और करीब 50 किलोमीटर तक भागता रहा। ग्राम रूपाधमना में ग्रामीणों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने रफ्तार और बढ़ा दी। इस दौरान सड़क किनारे खड़े कई वाहन उसकी चपेट में आ गए। जिसमें ई-स्कूटी, बाइक, ट्रैक्टर और कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई अन्य हताहत नहीं हुआ। बाद में चालक ग्राम भिटौरा में हार्वेस्टर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हार्वेस्टर के अलावा क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। होली पर हुए इस हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Mar 04, 2026 05:46:03
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top